पशुपालन और डेयरी मंत्रालय Read in English

5 केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने दो दिवसीय दौरे के दौरान सिक्किम में डेयरी और पशुपालन क्षेत्र में किए गए उपक्रमों की समीक्षा की

Key details of this update
DetailInformation
Date02 November 2026 (Monday)
Time9:38 PM
Topic / Ministryपशुपालन और डेयरी मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (789 words)

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने 2-3 नवंबर 2026 को सिक्किम का दो दिवसीय दौरा किया। इस दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) के सिक्किम में पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के विभिन्न उपक्रमों और विकास कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य डेयरी विकास को मजबूत करना, पशुओं की देसी नस्लों को बढ़ावा देना, पशु उत्पादकता में सुधार करना, डेयरी सहकारी नेटवर्क का विस्तार करना और किसानों तथा पशुपालकों के लिए आजीविका के अवसरों को बढ़ाना था।

2 नवंबर को केंद्रीय मंत्री ने टिंगडा सरकारी प्राथमिक विद्यालय का दौरा कर छात्रों से बातचीत की और उन्हें शिक्षा और सीखने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए रामथांग प्राथमिक स्वास्थ्य उप-केंद्र (पीएचएससी) और वेलनेस सेंटर का भी दौरा किया।

केंद्रीय मंत्री ने एक प्रदर्शनी का दौरा किया, जिसमें सिरी बैल, सिरी गायें और उनसे जुड़े मूल्य-वर्धित उत्पाद प्रदर्शित किए गए थे। वहां उन्होंने किसानों से बातचीत की और देसी नस्लों के संरक्षण तथा पशुधन पर आधारित आजीविका के अवसरों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने डेयरी और पशुपालन उत्पादों तथा स्थानीय स्तर पर उगाई गई जैविक सब्जियों को प्रदर्शित करने वाले स्टॉलों का भी निरीक्षण किया।

केंद्रीय मंत्री ने ऑनलाइन माध्यम से उत्तर जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (एनडीएमयू) का शुभारंभ किया। मंगन में श्वेत क्रांति 2.0 के तहत उत्तरी सिक्किम में डेयरी सहकारी नेटवर्क को मजबूती प्रदान करने और संगठित डेयरी गतिविधियों का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस पहल से सहकारी नेटवर्क में डेयरी किसानों की भागीदारी बढ़ने और डेयरी विकास के लिए संस्थागत समर्थन मजबूत होने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री ने “सूअरों में लिक्विड सीमेन का उपयोग करके कृत्रिम गर्भाधान (आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन) के लिए सीमेन उत्पादन हेतु न्यूनतम मानक प्रोटोकॉल और मानक संचालन प्रक्रियाएं” की शुरुआत की। यह सूअरों में वीर्य उत्पादन और तरल वीर्य का उपयोग करके कृत्रिम गर्भाधान (एआई) के लिए एक मानकीकृत ढांचा स्थापित करता है। इन प्रोटोकॉल का उद्देश्य सुअर पालन में वैज्ञानिक प्रजनन पद्धतियों को बढ़ावा देना, आनुवंशिक गुणवत्ता में सुधार करना, उत्पादकता बढ़ाना, जैव-सुरक्षा को मजबूत करना और कृत्रिम गर्भाधान तकनीक के उपयोग का विस्तार करना है।

इस पहल से प्रजनन क्षमता में सुधार होने, बीमारियों के फैलने का खतरा कम होने और किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद है। विशेष रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र में जहां ग्रामीण आजीविका में सुअर पालन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। केंद्रीय मंत्री ने 'सिरी मवेशी संरक्षण कार्यक्रम' का ऑनलाइन माध्यम से शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिरी मवेशियों की देसी नस्ल का संरक्षण और संवर्धन करना, मूल्यवान आनुवंशिक संसाधनों को बचाना और वैज्ञानिक प्रजनन पद्धतियों को मजबूत करना है।

इसके अलावा उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से पाकयोंग जिले के चुचाचेन में 'सिरी बुल मदर फार्म' की आधारशिला रखी। प्रस्तावित सुविधा का उद्देश्य स्वदेशी सिरी नस्ल के संरक्षण को मजबूत करना, आनुवंशिक सुधार का समर्थन करना और वैज्ञानिक प्रजनन और गुणवत्ता वाले जर्मप्लाज्म को बढ़ावा देना है। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह के संबोधन के साथ दौरे का समापन किया गया। उन्होंने डेयरी और पशुधन क्षेत्रों को मजबूत करने, देसी नस्लों को बढ़ावा देने, आधुनिक प्रजनन तकनीकों को अपनाने तथा किसानों और पशुपालकों के लिए आजीविका के स्थायी अवसर सृजित करने के महत्व पर जोर दिया।

अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की कि भारत सरकार का पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) सिक्किम में स्वदेशी सिरी पशु नस्ल संरक्षण और विकास के लिए एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगा। केंद्रीय मंत्री ने 'सिरी' मवेशियों के संरक्षण और विकास के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया। इसमें नस्ल सुधार, आनुवंशिक संरक्षण और वैज्ञानिक प्रजनन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने आनुवंशिक सुधार में तेजी लाने और बेहतर जर्मप्लाज्म के गुणन को सुगम बनाने के लिए 'इन विट्रो फर्टिलाइजेशन' (आईवीएफ) तकनीक को लागू करने हेतु एक कार्य योजना तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मंत्री ने उत्तर जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड को श्वेत क्रांति 2.0 के तहत शामिल करने और सफल कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए बधाई दी। इसके सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) को एक व्यापक योजना तैयार करने का सुझाव दिया। इस योजना में डेयरी प्लांट का आधुनिकीकरण, डेयरी सहकारी नेटवर्क का विस्तार और 'सिक्किम मिल्क' नाम से एक एकीकृत ब्रांड का विकास शामिल होना चाहिए, ताकि राज्य में डेयरी क्षेत्र का सतत विकास हो सके।

केंद्रीय मंत्री ने पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने और किसानों तथा पशुपालकों के लिए आजीविका के स्थायी अवसर सृजित करने के उद्देश्य से, डेयरी और पशुधन क्षेत्रों को मजबूत करने के महत्व को दोहराया। इसके लिए उन्होंने स्वदेशी नस्लों के संरक्षण, आधुनिक प्रजनन तकनीकों, डेयरी बुनियादी ढांचे के विकास और सहकारी-आधारित विकास पर जोर दिया।

पीके/केसी/आरटी/आरकेजे

इसी विषय से और: पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

View all इसी विषय से और: पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
  1. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    सिक्किम के सोरेंग में पीएम मत्‍स्‍य सम्‍पदा योहना के अंतर्गत देश का पहला अधिसूचित जैविक मत्स्य पालन क्लस्टर; केंद्रीय मंत्री ने पूर्वोत्तर में मत्स्य पालन के जैविक प्रमाणीकरण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया का शुभारंभ किया

    केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के अंतर्गत मत्स्य पालन विकास पहलों की समीक्षा करने के लिए 2 नवंबर, 2026 को सिक्किम के मंगन…

    पूरा पढ़ें →
  2. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    माननीय केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह 2–3 नवंबर, 2026 को सिक्किम के गंगटोक और मंगन जिलों का दौरा करेंगे

    माननीय केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह (उर्फ ललन सिंह) 2–3 नवंबर, 2026 को सिक्किम के गंगटोक और मंगन जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान, माननीय…

    पूरा पढ़ें →
  3. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह 2 नवंबर 2026 को सिक्किम के गंगटोक और मंगन जिलों का दौरा करेंगे

    केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह 2 से 3 नवंबर, 2026 तक सिक्किम के गंगटोक और मंगन जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मत्स्य पालन के विकास…

    पूरा पढ़ें →
  4. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना के विकास चरण में प्रवेश किया

    भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग राष्ट्रीय कार्य योजना के विकास चरण में प्रवेश कर लिया है, जिसका मुख्य उद्देश्य आजीविका में सुधार, बेहतर समन्वय और मीठे जल…

    पूरा पढ़ें →
  5. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    अंतर्देशीय मत्स्य पालन में निवेश, मूल्य संवर्धन और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य निवेशक एवं निर्यातक सम्मेलन 2026 आयोजित

    मध्य प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग ने केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग तथा राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड के सहयोग से आज भोपाल में मत्स्य निवेशक एवं निर्यातक…

    पूरा पढ़ें →
  6. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    भोपाल मत्स्य कॉन्क्लेव 2026: निवेशकों और निर्यात बाजारों से जुड़ेंगे उत्पादक

    भोपाल में 23 अक्टूबर 2026 को मत्स्य निवेशक एवं निर्यातक कॉन्क्लेव 2026 होगा। इसमें मत्स्य पालकों, निवेशकों और संस्थानों के बीच वित्त, प्रसंस्करण, शीत श्रृंखला तथा निर्यात पर चर्चा होगी। निवेश दिशा-निर्देश…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    ई-कोर्ट मिशन मोड परियोजना के अंतर्गत एक पहल ‘ई-फाइलिंग 3.0: प्रक्रिया से व्यवहार तक’ विषय पर कार्यशाला

    भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय का न्याय विभाग, 4 नवंबर, 2026(बुधवार) को दोपहर 2:00 बजे से विज्ञान भवन, मौलाना आजाद रोड, नई दिल्ली के हॉल नंबर 5 में “ई-फाइलिंग 3.0:…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें संयमित वाणी और मन, तप, आत्म-त्याग और सत्यनिष्ठा के महत्व पर प्रकाश डाला गया है

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। इसमें बताया गया है कि जिस व्यक्ति की वाणी और मन अनुशासित और एकाग्र होते हैं, और जिसका जीवन तप, त्याग…

    पूरा पढ़ें →
  3. संस्‍कृति मंत्रालय

    भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और अरुणाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से अरुणाचल प्रदेश के तवांग में आज अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ की ओर से बौद्ध धर्मः हिमालयी क्षेत्र और उससे आगे प्रसार विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया

    भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ की ओर से आज अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 'सेक्रेड रेलिक्स एक्सपोजिशन (पवित्र अवशेष (निशानी) प्रदर्शनी)' के…

    पूरा पढ़ें →
  4. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    सीएसआईआर-राष्‍ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्‍थान (सीएसआईआर-निस्‍पर) ने पारंपरिक ज्ञान के संचार एवं प्रसार पर तीसरे संस्करण (सीडीटीके) 2026 का आयोजन किया

    सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (निस्पर) द्वारा 2-3 नवंबर, 2026 को सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनपीएल), नई दिल्ली में पारंपरिक ज्ञान के संचार एवं प्रसार पर तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (सीडीटीके-2026) का…

    पूरा पढ़ें →
  5. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    नशा मुक्त युवा अभियान के सातवें सप्ताह के दौरान MY Bharat ने 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 93,000 से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी दर्ज की

    युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MYBharat) की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ अभियान के सातवें सप्ताह के दौरान 30 राज्यों और…

    पूरा पढ़ें →
  6. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026’ का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026' का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने भारत और विदेशों के उद्योगपतियों, निवेशकों, स्टार्टअप…

    पूरा पढ़ें →
  7. संघ लोक सेवा आयोग

    संघ लोक सेवा आयोग संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2026 — का अंतिम परिणाम घोषित

    निम्नलिखित 243 (155 + 63 + 25) अभ्यर्थियों की योग्यता सूचियाँ, योग्यता क्रम में दी गई हैं। ये अभ्यर्थी संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अप्रैल 2026 में आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा…

    पूरा पढ़ें →
  8. कोयला मंत्रालय

    कोयला मंत्रालय ने स्टार रेटिंग प्रोग्राम (वित्त वर्ष-2024-25) के तहत कोयला खदानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा; 50 खदानों को फाइव-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई

    कोयला मंत्रालय ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें भारत के कोयला और लिग्नाइट खनन क्षेत्र में उत्कृष्टता…

    पूरा पढ़ें →
  9. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माय भारत के विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें अभियान के तहत 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 60 कार्यक्रमों के माध्यम से 11,800 से अधिक युवा जुड़े

    मेरा युवा भारत (माय भारत) द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग के तहत आज 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आयोजित विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें…

    पूरा पढ़ें →
  10. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के ‘दिल्ली हाट’ में ‘शिल्प समागम मेला 2026’ का उद्घाटन किया

    केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में 15-दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’ का उद्घाटन किया। यह मेला 15 नवंबर…

    पूरा पढ़ें →
↑