विधि एवं न्‍याय मंत्रालय Read in English

ई-कोर्ट मिशन मोड परियोजना के अंतर्गत एक पहल ‘ई-फाइलिंग 3.0: प्रक्रिया से व्यवहार तक’ विषय पर कार्यशाला

Key details of this update
DetailInformation
Date03 November 2026 (Tuesday)
Time8:38 AM
Topic / Ministryविधि एवं न्‍याय मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (334 words)

भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय का न्याय विभाग, 4 नवंबर, 2026(बुधवार) को दोपहर 2:00 बजे से विज्ञान भवन, मौलाना आजाद रोड, नई दिल्ली के हॉल नंबर 5 में “ई-फाइलिंग 3.0: प्रक्रिया से व्यवहार तक” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। यह कार्यशाला ई-कोर्ट मिशन मोड परियोजना के अंतर्गत एक पहल है। इसका उद्देश्य सरकारी अधिकारियों को ई-फाइलिंग 3.0 प्लेटफॉर्म से परिचित कराना है और तकनीक के माध्यम से न्याय की सुलभता को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

इस कार्यक्रम में माननीय केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल उपस्थित रहेंगे। भारत के सर्वोच्च न्यायालय की ई-समिति के सदस्यों की भी इस अवसर पर उपस्थित रहने की संभावना है।

कार्यशाला में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र(एनआईसी) द्वारा निम्नलिखित विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे:

ई-कोर्ट का संचालन: ई-कोर्ट परियोजना के अंतर्गत उपलब्ध आवेदनों एवं सेवाओं का अवलोकन

ई-कोर्ट सिंगल साइन-ऑन(एसएसओ) तथा ई-कोर्ट सर्विसेज मोबाइल ऐप

ई-फाइलिंग 3.0: इसकी प्रमुख विशेषताएं एवं कार्यप्रणाली, जिसमें सरकारी अधिवक्ताओं और सरकारी विभागों के लिए उपलब्ध सुविधाएं शामिल हैं; तथा

· कार्यशाला में भाग लेने वाले अधिकारियों के साथ खुली चर्चा

ई-कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण(फेज-III) का उद्देश्य न्यायालयों को शुरू से अंत तक डिजिटल एवं कागज-रहित बनाना तथा नागरिक-केंद्रित न्यायिक ई-सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके तहत अन्य प्रावधानों के साथ-साथ सभी न्यायालयों(कोर्ट) में ई-फाइलिंग को पूरी तरह अपनाने पर जोर दिया गया है। सरकारी मंत्रालयों एवं विभागों के साथ-साथ उनके संबद्ध और अधीनस्थ कार्यालयों, स्वायत्त एवं विनियामक निकायों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों(पीएसयू) की मुकदमेबाजी में बड़ी हिस्सेदारी है। इनके द्वारा ई-फाइलिंग को व्यापक रूप से अपनाने से कार्यक्षमता में सुधार होगा और न्यायालयों की भौतिक प्रक्रियाओं पर निर्भरता कम होगी। इस कार्यशाला का उद्देश्य संबंधित अधिकारियों को इस काम के लिए जरूरी व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है।

यह आयोजन भारत सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसका लक्ष्य एक डिजिटल, कागज-रहित और नागरिक-केंद्रित न्याय वितरण प्रणाली बनाना तथा न्यायिक प्रक्रिया में तकनीक को संस्थागत रूप से अपनाना है।

पीके/केसी/आरटी/पीकेपी

इसी विषय से और: विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

View all इसी विषय से और: विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
  1. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    विधायी विभाग ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लिया

    भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित…

    पूरा पढ़ें →
  2. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    विधायी विभाग ने राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया; अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली

    कानून और न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने 31 अक्टूबर 2026 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती से पहले आज राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गृह मंत्रालय…

    पूरा पढ़ें →
  3. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    विधायी विभाग ने ‘विशेष अभियान 6’ के तहत सर्वोत्तम तौर-तरीकों को अपनाने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया

    विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने विशेष अभियान 6 के तहत 28 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-II के चौथी मंजिल पर विधायी विभाग के सचिव डॉ. राजीव…

    पूरा पढ़ें →
  4. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    विधायी विभाग ने निवारक स्वास्थ्य देखभाल और कर्मचारी कल्याण को बढ़ावा देने के लिए ‘विशेष अभियान 6’ के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया

    ‘विशेष अभियान 6’ के अंतर्गत विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 27 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-II की चौथी…

    पूरा पढ़ें →
  5. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर विधायी विभाग और विधिक मामलों के विभाग ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली

    सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अवसर पर विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग और विधि मामलों के विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आज नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-2 स्थित हॉल…

    पूरा पढ़ें →
  6. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    विधायी विभाग ने स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए ‘विशेष अभियान 6’ के तहत कार्यालय की साफ-सफाई एवं लंबित मामलों की समीक्षा की

    विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत बनाने एवं लंबित मामलों में कमी लाने के लिए 'विशेष अभियान 6' के तहत अपने कार्यालयों की समीक्षा…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें संयमित वाणी और मन, तप, आत्म-त्याग और सत्यनिष्ठा के महत्व पर प्रकाश डाला गया है

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। इसमें बताया गया है कि जिस व्यक्ति की वाणी और मन अनुशासित और एकाग्र होते हैं, और जिसका जीवन तप, त्याग…

    पूरा पढ़ें →
  2. संस्‍कृति मंत्रालय

    भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और अरुणाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से अरुणाचल प्रदेश के तवांग में आज अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ की ओर से बौद्ध धर्मः हिमालयी क्षेत्र और उससे आगे प्रसार विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया

    भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ की ओर से आज अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 'सेक्रेड रेलिक्स एक्सपोजिशन (पवित्र अवशेष (निशानी) प्रदर्शनी)' के…

    पूरा पढ़ें →
  3. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    5 केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने दो दिवसीय दौरे के दौरान सिक्किम में डेयरी और पशुपालन क्षेत्र में किए गए उपक्रमों की समीक्षा की

    केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने 2-3 नवंबर 2026 को सिक्किम का दो दिवसीय दौरा किया। इस दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) के सिक्किम में…

    पूरा पढ़ें →
  4. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    सीएसआईआर-राष्‍ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्‍थान (सीएसआईआर-निस्‍पर) ने पारंपरिक ज्ञान के संचार एवं प्रसार पर तीसरे संस्करण (सीडीटीके) 2026 का आयोजन किया

    सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (निस्पर) द्वारा 2-3 नवंबर, 2026 को सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनपीएल), नई दिल्ली में पारंपरिक ज्ञान के संचार एवं प्रसार पर तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (सीडीटीके-2026) का…

    पूरा पढ़ें →
  5. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    नशा मुक्त युवा अभियान के सातवें सप्ताह के दौरान MY Bharat ने 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 93,000 से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी दर्ज की

    युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MYBharat) की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ अभियान के सातवें सप्ताह के दौरान 30 राज्यों और…

    पूरा पढ़ें →
  6. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026’ का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026' का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने भारत और विदेशों के उद्योगपतियों, निवेशकों, स्टार्टअप…

    पूरा पढ़ें →
  7. संघ लोक सेवा आयोग

    संघ लोक सेवा आयोग संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2026 — का अंतिम परिणाम घोषित

    निम्नलिखित 243 (155 + 63 + 25) अभ्यर्थियों की योग्यता सूचियाँ, योग्यता क्रम में दी गई हैं। ये अभ्यर्थी संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अप्रैल 2026 में आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा…

    पूरा पढ़ें →
  8. कोयला मंत्रालय

    कोयला मंत्रालय ने स्टार रेटिंग प्रोग्राम (वित्त वर्ष-2024-25) के तहत कोयला खदानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा; 50 खदानों को फाइव-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई

    कोयला मंत्रालय ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें भारत के कोयला और लिग्नाइट खनन क्षेत्र में उत्कृष्टता…

    पूरा पढ़ें →
  9. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माय भारत के विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें अभियान के तहत 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 60 कार्यक्रमों के माध्यम से 11,800 से अधिक युवा जुड़े

    मेरा युवा भारत (माय भारत) द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग के तहत आज 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आयोजित विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें…

    पूरा पढ़ें →
  10. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के ‘दिल्ली हाट’ में ‘शिल्प समागम मेला 2026’ का उद्घाटन किया

    केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में 15-दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’ का उद्घाटन किया। यह मेला 15 नवंबर…

    पूरा पढ़ें →
↑