पशुपालन और डेयरी मंत्रालय Read in English

भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना के विकास चरण में प्रवेश किया

Key details of this update
DetailInformation
Date23 October 2026 (Friday)
Time3:58 PM
Topic / Ministryपशुपालन और डेयरी मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (670 words)

भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग राष्ट्रीय कार्य योजना के विकास चरण में प्रवेश कर लिया है, जिसका मुख्य उद्देश्य आजीविका में सुधार, बेहतर समन्वय और मीठे जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करना है। भारत सरकार के मत्स्य विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने शुक्रवार को अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (एनपीओए) के विकास चरण का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया। यह योजना संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के ढांचे के तहत विकसित की जा रही है। इस पहल का नेतृत्व केंद्रीय मत्स्य विभाग बंगाल की खाड़ी कार्यक्रम अंतर-सरकारी संगठन (बीओबीपी-आईजीओ) के सहयोग से कर रहा है।

भोपाल में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में कार्य योजना विकसित करने के लिए प्रमुख प्राथमिकताओं की पहचान की गई, जिसमें मछली पकड़ने वाले समुदायों और अन्य हितधारकों के साथ परामर्श का एक प्रस्तावित कार्यक्रम भी शामिल है। मत्स्य पालन संस्थानों और हितधारकों के विशेषज्ञों ने विकास चरण में की जाने वाली गतिविधियों के लिए एक ढांचा तैयार किया। डॉ. अभिलक्ष लिखी ने सभा को संबोधित करते हुए सतत अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए भारत की प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्य योजना को देश भर के मछली पकड़ने वाले समुदायों तक पहुंचाने के लिए एक मिशन-आधारित प्रचार कार्यक्रम का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "यह दस्तावेज़ केवल सरकारी कार्यालयों तक सीमित रहने के बजाय आजीविका में व्यावहारिक सुधार लाने में सहायक होना चाहिए।" उन्होंने कहा कि प्रस्तावित योजना में जलवायु संकट के बीच स्थिरता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और मछुआरों की आय में सुधार के लिए मूल्य श्रृंखलाओं को मजबूत किया जाना चाहिए।

* अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य *

डॉ. लिखी ने कहा, “भारत ने अगले पांच वर्षों में मछली उत्पादन का लक्ष्य 3 करोड़ टन रखा है, जबकि समुद्री खाद्य पदार्थों का निर्यात बढ़कर 1.25 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।” उन्होंने इस क्षेत्र की वर्तमान स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने प्रति वर्ष 19.7 मिलियन टन मछली का उत्पादन किया है, जिसमें अंतर्देशीय मत्स्य पालन का योगदान लगभग तीन-चौथाई है, जबकि समुद्री खाद्य पदार्थों का निर्यात 70,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। मत्स्य पालन सचिव ने इस बात पर जोर दिया कि उत्पादन और निर्यात में वृद्धि के साथ-साथ छोटे पैमाने के मछुआरों की आजीविका सुनिश्चित करना भी आवश्यक है। डॉ. लिखी ने स्थिरता के मुद्दे पर, जलवायु परिवर्तन और बिगड़ती जल गुणवत्ता को अंतर्देशीय मत्स्य पालन के लिए प्रमुख चिंता का विषय बताया और जल निकायों में ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट जैसी चुनौतियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि योजना में जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता विकसित करने के उपाय शामिल होने चाहिए, जो उन मछली पकड़ने वाले समुदायों के अनुभवों पर आधारित हों जो इन चुनौतियों का सीधे सामना करते हैं।

डॉ. लिखी ने कहा, “भारत का विविध अंतर्देशीय मत्स्य पालन क्षेत्र, अपने विविध पारिस्थितिकी तंत्रों, मछुआरा समुदायों और क्षेत्र-विशिष्ट चुनौतियों के साथ, एफएओ के लिए सहयोग करने, क्षेत्र-विशिष्ट दृष्टिकोणों का परीक्षण करने और व्यापक भौगोलिक क्षेत्रों में सीखों को लागू करने के लिए एक आदर्श के रूप में कार्य कर सकता है। देश भर के मछुआरा समुदायों के अनुभव सतत मत्स्य प्रबंधन और आजीविका विकास के लिए संदर्भ-विशिष्ट दृष्टिकोणों को आकार देने में सहायक हो सकते हैं, जो व्यापक अनुप्रयोग के लिए मूल्यवान सबक प्रदान करते हैं”। प्रस्तावित योजना में नदियों, नहरों, जलाशयों, झीलों, बाढ़ के मैदानों, आर्द्रभूमियों, तालाबों और ठंडे पानी की प्रणालियों में मत्स्य पालन शामिल है।

बीओबीपी-आईजीओ के निदेशक डॉ. पी. कृष्णन ने कहा “विकास चरण में मछली पकड़ने के अधिकार और संसाधन प्रबंधन, रोजगार और सम्मानजनक कार्य, लैंगिक समानता, मूल्य श्रृंखला और मछली पकड़ने के बाद के व्यापार, साथ ही आपदा जोखिम और जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों को संबोधित किए जाने की उम्मीद है”। योजना को अगले महीने सार्वजनिक रूप से जारी करने और उसके बाद कार्यान्वयन से पहले हितधारकों के साथ परामर्श के माध्यम से अंतिम रूप दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम को मध्य प्रदेश के मत्स्य पालन सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह, संयुक्त सचिव डॉ. गुंजन कृष्णा और एफएओ परियोजना अधिकारी जूलिया गोरेली ने भी संबोधित किया।

पीके/केसी/आरटी/जेके/एसके

इसी विषय से और: पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

View all इसी विषय से और: पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
  1. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    अंतर्देशीय मत्स्य पालन में निवेश, मूल्य संवर्धन और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य निवेशक एवं निर्यातक सम्मेलन 2026 आयोजित

    मध्य प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग ने केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग तथा राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड के सहयोग से आज भोपाल में मत्स्य निवेशक एवं निर्यातक…

    पूरा पढ़ें →
  2. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    भोपाल मत्स्य कॉन्क्लेव 2026: निवेशकों और निर्यात बाजारों से जुड़ेंगे उत्पादक

    भोपाल में 23 अक्टूबर 2026 को मत्स्य निवेशक एवं निर्यातक कॉन्क्लेव 2026 होगा। इसमें मत्स्य पालकों, निवेशकों और संस्थानों के बीच वित्त, प्रसंस्करण, शीत श्रृंखला तथा निर्यात पर चर्चा होगी। निवेश दिशा-निर्देश…

    पूरा पढ़ें →
  3. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    केंद्रीय मत्स्य विभाग सचिव ने पिथौरागढ़ शीतजल मत्स्य पालन समूह पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की; ट्राउट फार्मिंग के विकास के लिए भविष्य रोडमैप पर चर्चा

    पिथौरागढ़ में मत्स्य पालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने शीतजल ट्राउट क्लस्टर की समीक्षा की। बैठक में किसानों की आय, बाजार संपर्क, चारे और कोल्ड स्टोरेज की जरूरतों पर चर्चा…

    पूरा पढ़ें →
  4. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    मत्स्यपालन विभाग के केन्द्रीय सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने मुनस्यारी शीतजल मत्स्यपालन क्लस्टर का दौरा किया; उन्होंने ट्राउट मछली पालने वाले किसानों से बातचीत की और क्लस्टर के विकास कार्यों की समीक्षा की

    भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्यपालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी 18 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे।…

    पूरा पढ़ें →
  5. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पशुपालन और संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए ब्रिटेन की मंत्री एंजेला ईगल के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

    भारत सरकार के केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आज नई दिल्ली में ब्रिटेन की पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण मामलों की मंत्री एंजेला ईगल…

    पूरा पढ़ें →
  6. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह 28 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में पशुधन बीमा पोर्टल का शुभारंभ करेंगे

    भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएसडी) द्वारा 28 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में 'लाइवस्टॉक इंश्योरेंस पोर्टल' (पशुधन बीमा पोर्टल) का शुभारंभ किया जाएगा। यह देश में पशुधन बीमा सेवाओं…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड में व्यापार और निवेश वार्ता की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 25 अक्टूबर 2026 को नीदरलैंड की अपनी यात्रा की शुरुआत में कई कार्यक्रम किए, जिनका मुख्य उद्देश्य भारत-नीदरलैंड के आर्थिक संबंधों को मजबूत…

    पूरा पढ़ें →
  2. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय

    एनआईएफटीईएम-के ने भारत के पहले ‘एआई × फूड टेक हैकाथॉन’, ‘हैक द फोर्क’ का आयोजन किया

    राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान, कुंडली (एनआईएफटीईएम-के) ने 'हैक द फोर्क' का आयोजन किया। यह भारत का पहला ‘एआई × फूड टेक हैकाथॉन’ था। इसका मुख्य उद्देश्य वैकल्पिक प्रोटीन उद्योग…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में आरबीआई के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद का स्मरण…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026-गुवाहाटी

    गुवाहाटी में शिल्प समागम मेले (एसएसएम) से स्थानीय लोगों में उत्साह भर रहा है और हज़ारों दर्शकों ने भारत की पारंपरिक हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों की समृद्ध और अलग-अलग तरह की विरासत…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    भुवनेश्वर में आरबीआइ की प्रमुख सुविधाओं के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    उड़ीसा के राज्यपाल ब्रजमोहन राम जी। यहां के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी जी, केंद्र सरकार में मेरी सहयोगी निर्मला सीतारमण जी, जुएल ओरांव जी, भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर श्री संजय…

    पूरा पढ़ें →
  6. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 26-27 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे

    भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 26 और 27 अक्टूबर, 2026 को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। 26 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति विजयवाड़ा स्थित डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 40वें…

    पूरा पढ़ें →
  7. उपभोक्‍ता कार्य

    सीसीपीए ने भ्रामक विज्ञापनों और वॉकी-टॉकी की गैर-अनुपालन बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज की

    केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने 'होगर टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशन एलएलपी' पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने वॉकी-टॉकी के भ्रामक विज्ञापन दिए और ऐसी उत्पाद प्रविष्टि की, जिनमें…

    पूरा पढ़ें →
  8. लोकसभा सचिवालय

    12वां ब्रिक्स संसदीय मंच कल संसद भवन परिसर में आयोजित होगा

    भारतीय संसद 26 अक्टूबर 2026 को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच (BRICS Parliamentary Forum) की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। दो दिवसीय इस मंच के शुभारंभ से पूर्व, लोकसभा अध्यक्ष श्री…

    पूरा पढ़ें →
  9. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में शहरी प्रशासन, योजना और सेवाओं की आपूर्ति को मजबूत करने संबंधी व्यावहारिक सुझावों के साथ ‘राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2026’ संपन्न

    ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में शहरी प्रशासन, योजना और सेवाओं की आपूर्ति को मजबूत करने संबंधी व्यावहारिक सुझावों के साथ आज भुवनेश्वर में ‘राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2026’ संपन्न हुआ। समापन भाषण…

    पूरा पढ़ें →
  10. गृह मंत्रालय

    मोदी सरकार का ड्रग्स के खिलाफ बड़ा प्रहार, NCB द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की

    मोदी सरकार ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ा प्रहार किया। NCB द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की…

    पूरा पढ़ें →
↑