भारत सरकार के केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आज नई दिल्ली में ब्रिटेन की पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण मामलों की मंत्री एंजेला ईगल के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
बातचीत का मुख्य केंद्र तकनीकी विशेषज्ञता और बेहतरीन तौर-तरीकों के आदान-प्रदान के जरिए पशु स्वास्थ्य, बेहतर ढंग से पशुपालन, वैज्ञानिक अनुसंधान, जीनोमिक्स, उन्नत प्रजनन तकनीकों और क्षमता-निर्माण के क्षेत्रों में भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करने पर रही।
दोनों पक्षों ने भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) के तहत अवसरों पर भी चर्चा की। इसमें पशुधन, डेयरी, समुद्री और पशु से मिलने वाले अन्य उत्पादों से जुड़े बाजार पहुंच और नियामक मुद्दों को हल करना शामिल रहा।
इस बातचीत ने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने, व्यापार को सुविधाजनक बनाने और पशुपालन और संबद्ध क्षेत्रों में सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
पीके/केसी/आरटी/आरकेजे
