नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय Read in English

पीएम सूर्य घर वास्तव में एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है: श्री प्रह्लाद जोशी

Key details of this update
DetailInformation
Date04 November 2026 (Wednesday)
Time8:54 PM
Topic / Ministryनवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (895 words)

“पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना वास्तव में एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है, जो अंततः लोगों, राज्यों और पूरे देश के कल्याण एवं बचत को सुनिश्चित कर रहा है,” यह बात केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने आज यहां भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 के तीसरे दिन आयोजित एक अनौपचारिक संवाद सत्र के दौरान कही।

केन्द्रीय मंत्री श्री जोशी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि रूफटॉप सोलर पहल के कारण भारत अब हर छह दिन में लगभग एक लाख रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन पूरे कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल उत्सर्जन में कमी आ रही है, बल्कि पीक आवर्स के दौरान भारत की ऊर्जा सुरक्षा भी मजबूत हो रही है। इसके प्रत्यक्ष लाभों पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि लाखों परिवारों के बिजली बिल शून्य हो रहे हैं और वे अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचकर सामूहिक रूप से पर्याप्त आय अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की तीव्र वृद्धि के बारे में भी बात की, जहां 2014 में भारत की स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता महज 3 गीगावाट थी, जो आज बढ़कर 172 गीगावाट हो गई है।

केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्री श्रीपद येसो नाइक ने ‘नेक्स्ट टेरावाट डिप्लोमैटिक डायलॉग’ को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छ ऊर्जा के अगले टेरावाट के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न देशों, प्रौद्योगिकियों और संस्थानों के बीच सामूहिक सहयोग आवश्यक होगा। मंत्री ने देशों के बीच साझेदारी, निवेश, प्रौद्योगिकी, कार्यान्वयन और क्षमता निर्माण जैसे विषयों पर राजनयिकों से उनके विचार भी जाने।

अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन(आईएसए), सीईईडब्ल्यू और एनर्जिवा वेंचर्स द्वारा आयोजित एक समानांतर सीईओ सम्मेलन में आगामी दशकों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ ऊर्जा कार्यान्वयन की रूपरेखा तैयार की गई। इसके साथ ही, आईएसए की उच्च-स्तरीय सभा और छोटे द्विपीय विकासशील राज्यों(एसआईडीएस) के मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन ने इस पहल को और अधिक राजनयिक महत्व प्रदान किया। नॉर्वे, जापान, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस के साथ हुए सत्रों ने हाइड्रोजन, अपतटीय पवन ऊर्जा और वित्तपोषण के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत किया। वहीं, कर्नाटक, दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार, गुजरात और छत्तीसगढ़ ने वैश्विक दर्शकों के सामने अपनी-अपनी नवीकरणीय ऊर्जा निवेश योजनाओं को प्रस्तुत किया।

बीआरई शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 के साथ आयोजित हरित हाइड्रोजन पर चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत हुई प्रगति को रेखांकित किया गया। इस मिशन का लक्ष्य वर्ष 2030 तक प्रतिवर्ष 50 लाख टन हरित हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता हासिल करना है। दिनभर आयोजित विभिन्न सत्रों में इलेक्ट्रोलाइजर विनिर्माण, परिवहन क्षेत्र में हाइड्रोजन का उपयोग, फ्यूल सेल प्रौद्योगिकियों और सतत विमानन ईंधन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इन चर्चाओं ने व्यापक ऊर्जा परिवर्तन के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में भारत की हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था की भूमिका को और सुदृढ़ किया।

उद्योग जगत के अग्रणी प्रतिनिधि, शोधकर्ता, निर्माता और ज्ञान भागीदार इस मंच का उपयोग प्रौद्योगिकी सहयोग, अनुसंधान साझेदारी तथा घरेलू आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुदृढ़ करने के अवसरों का पता लगाने के लिए कर रहे हैं।

पवन ऊर्जा पर आयोजित पूर्ण सत्र में भारत में तटवर्ती और अपतटीय पवन ऊर्जा के विकास की दिशा और संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैटरी भंडारण पर आयोजित पूर्ण सत्र में घरेलू स्तर पर गीगावाट-स्तरीय विनिर्माण क्षमता विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया, जबकि नवीकरणीय ऊर्जा एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता(आईई फॉर एआई) पर आयोजित पूर्ण सत्र में इस बात पर चर्चा की गई कि किस प्रकार मशीन इंटेलिजेंस ग्रिड पूर्वानुमान और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत कर सकता है। नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी पर केंद्रित एक विशेष नीति सत्र में इस बात पर चर्चा हुई कि भारत इस पूरे क्षेत्र में लैंगिक भागीदारी को बेहतर बनाने के लिए संसाधनों, प्रतिबद्धता और इरादों को किस तरह और अधिक प्रभावी ढंग से जुटा सकता है।

ब्लूमबर्ग फिलैंथ्रोपीज़ के सहयोग से तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के साथ मिलकर सी-स्टेप(C-STEP) द्वारा विकसित आरटीएसई वेंडर बडी टूल का भी आज शुभारंभ किया गया। यह प्लेटफॉर्म रूफटॉप सोलर विक्रेताओं को छतों के लेआउट का आकलन करने, 3डी सौर ऊर्जा प्रणालियों का डिजाइन तैयार करने तथा एक ही कार्यप्रवाह में तकनीकी ड्रॉइंग और सामग्री की सूची तैयार करने में मदद करता है।

भारत के सौर विनिर्माण क्षेत्र का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। सौर मॉड्यूल की विनिर्माण क्षमता 200 गीगावाट से अधिक हो गई है, जबकि सौर सेल की विनिर्माण क्षमता लगभग 45 गीगावाट तक पहुंच गई है। देश पवन ऊर्जा विनिर्माण के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है और घरेलू स्तर पर अब टर्बाइन की मूल्य श्रृंखला के एक बड़े हिस्से की विनिर्माण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने की क्षमता विकसित हो चुकी है। बीआरई शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 निर्माताओं, प्रौद्योगिकी कंपनियों, निवेशकों और नीति निर्माताओं को स्वच्छ ऊर्जा विनिर्माण इकोसिस्टम में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को और गहरा करने के विभिन्न उपायों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच प्रदान कर रहा है।

जैसे-जैसे नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का विस्तार हो रहा है, ग्रिड की स्थिरता और परिवर्तनशील नवीकरणीय ऊर्जा के विश्वसनीय एकीकरण के लिए ऊर्जा भंडारण और पारेषण बुनियादी ढांचा महत्वपूर्ण होता जा रहा है। शिखर सम्मेलन में प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, परियोजना विकासकर्ताओं और उद्योग जगत के हितधारकों को बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणालियों, पंप्ड स्टोरेज और ग्रिड के आधुनिकीकरण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श के लिए एक मंच पर लाया जा रहा है। इन दोनों क्षेत्रों में भारत के प्रयास निवेश और प्रौद्योगिकी साझेदारी के नए अवसर सृजित कर रहे हैं।

पीके/केसी/आरटी/पीकेपी

इसी विषय से और: नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

View all इसी विषय से और: नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
  1. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    बीआरई शिखर सम्मेलन और एक्स्पो 2026 वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत के दिग्गजों को एक साथ एक मंच पर लाता है

    भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्स्पो 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय बिजली एवं आवास तथा शहरी मामलों के मंत्री श्री मनोहर लाल…

    पूरा पढ़ें →
  2. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    श्री प्रह्लाद जोशी ने बीआरई शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 के दौरान वैश्विक सौर सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने आज नई दिल्ली में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 के…

    पूरा पढ़ें →
  3. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026’ का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026' का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने भारत और विदेशों के उद्योगपतियों, निवेशकों, स्टार्टअप…

    पूरा पढ़ें →
  4. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    भारत अक्टूबर 2026 तक 5.5 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष से अधिक हरित हाइड्रोजन की खपत प्रतिबद्धताओं के साथ वैश्विक स्तर पर अग्रणी बना हुआ है

    अक्टूबर 2026 तक, भारतीय कंपनियों ने दुनिया की सबसे बड़ी ग्रीन हाइड्रोजन ऑफटेक प्रतिबद्धताओं पर हस्ताक्षर किए हैं –इनका कुल योग 5.5 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष से अधिक है - इससे…

    पूरा पढ़ें →
  5. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने ‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत ई-कचरा प्रबंधन के प्रयासों को तेज़ किया

    नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-कचरा) को प्रभावी ढंग से इकट्ठा करने, अलग-अलग करने और उसके निपटान के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। 'स्वच्छता' को संस्थागत बनाने और…

    पूरा पढ़ें →
  6. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    प्रधानमंत्री 2 नवंबर, 2026 को भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे

    130 से अधिक देशों के भाग लेने की उम्मीद; शिखर सम्मेलन वैश्विक नेताओं, निवेशकों, उद्योग जगत और नवप्रवर्तकों को एक मंच पर लाएगा ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. राष्ट्रपति सचिवालय

    इस शनिवार (7 नवम्बर 2026) से गार्ड परिवर्तन समारोह प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे के बीच आयोजित होगा

    राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाला गार्ड परिवर्तन समारोह इस शनिवार, 7 नवम्बर 2026 से प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। अधिक…

    पूरा पढ़ें →
  2. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने महिला नेतृत्व वाले एमएसएमई को सहायता प्रदान करने के लिए एसआरआई फंड पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की

    भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित यशस्विनी अभियान के अंतर्गत 4 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य…

    पूरा पढ़ें →
  3. वित्‍त मंत्रालय

    अंतर-मंत्रालयी समूह ने कैबिनेट द्वारा प्रत्यायोजित वैकल्पिक तंत्र द्वारा अनुमोदन के लिए 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के परिसंपत्ति मुद्रीकरण प्रस्तावों की सिफारिश की

    सार्वजनिक उद्यम विभाग (डीपीई) के सचिव की अध्यक्षता में और दूरसंचार विभाग (डीओटी) के सचिव की सह-अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह (आईएमजी) ने वैकल्पिक तंत्र (एएम) द्वारा विचार और अनुमोदन के लिए 1,100…

    पूरा पढ़ें →
  4. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के तहत शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किए

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6 के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (डीओएचएफडब्ल्यू) के लिए निर्धारित शत प्रतिशत लक्ष्यों को…

    पूरा पढ़ें →
  5. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    एनआरए, आईसीएआर-एनबीएसएस और एलयूपी और डीओएलआर ने विज्ञान आधारित वाटरशेड प्रबंधन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के परामर्श का आयोजन किया

    भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर), ग्रामीण विकास मंत्रालय, राष्ट्रीय वर्षा सिंचित क्षेत्र प्राधिकरण (एनआरएए), कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने नागपुर स्थित आईसीएआर-राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो (आईसीएआर-एनबीएसएस एंड एलयूपी)…

    पूरा पढ़ें →
  6. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    एनएचआरसी के हस्तक्षेप से हैदराबाद के केंद्रीय कारागार में विविध लैंगिक पहचान और अभिव्यक्ति वाले लोगों के लिए लिंग-तटस्थ प्रकोष्ठ की स्थापना की गई

    हैदराबाद केंद्रीय कारागार प्राधिकारियों की ओर से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) को सूचित किया गया है कि उन्होंने विभिन्न लिंग पहचान और अभिव्यक्तियों वाले लोगों के लिए एक अलग लिंग-तटस्थ प्रकोष्ठ की…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने सत्य, ज्ञान और सदाचार के महत्व पर जोर देते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों, परिवारों और समाज को बनाए रखने वाले मूल्यों पर जोर देते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। यह श्लोक इस बात पर जोर देता है कि…

    पूरा पढ़ें →
  8. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    विकसित भारत-जी राम जी के अंतर्गत चारा उत्पादन बढ़ाने, पशुधन संबंधी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग एवं पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) की संयुक्त पहल

    ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण विकास विभाग (डीओआरडी) और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) ने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण): वीबी-जी राम…

    पूरा पढ़ें →
  9. खान मंत्रालय

    खनन मंत्रियों का चौथा सम्मेलन 5-6 नवंबर, 2026 को गोवा में आयोजित होगा

    भारत सरकार का खान मंत्रालय 5-6 नवंबर, 2026 को गोवा में खनन मंत्रियों के चौथे सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के खनन मंत्री तथा केंद्र और…

    पूरा पढ़ें →
  10. रक्षा मंत्रालय

    भारत और कनाडा ने अपना पहला रक्षा संवाद आयोजित किया

    भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण 3 नवंबर, 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया। इस बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव (अंतरराष्ट्रीय सहयोग) डॉ. अमित तेलंग और कनाडा…

    पूरा पढ़ें →
↑