नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय Read in English

प्रधानमंत्री 2 नवंबर, 2026 को भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे

Key details of this update
DetailInformation
Date28 October 2026 (Wednesday)
Time6:41 PM
Topic / Ministryनवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (987 words)

130 से अधिक देशों के भाग लेने की उम्मीद; शिखर सम्मेलन वैश्विक नेताओं, निवेशकों, उद्योग जगत और नवप्रवर्तकों को एक मंच पर लाएगा

ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम भागीदार देश के रूप में हिस्सा लेंगे

आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित तेरह राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता, निवेश के अवसरों और विनिर्माण क्षमताओं को प्रदर्शित करेंगे

राष्ट्रीय और वैश्विक प्रदर्शक नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करेंगे; राष्ट्रीय हैकाथॉन, नवीकरणीय ऊर्जा क्विज और REGen पवेलियन प्रमुख आकर्षणों में शामिल

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE), भारत सरकार, 2 से 5 नवंबर 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में 'भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्सपो' (BRESE) 2026 का आयोजन कर रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 2 नवंबर 2026 को इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव श्री संतोष सारंगी ने आज यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “भारत का स्वच्छ ऊर्जा बदलाव एक निर्णायक चरण में प्रवेश कर रहा है। गैर-जीवाश्म ईंधन की 308 गीगावाट स्थापित क्षमता के साथ, हम 2030 तक 500 गीगावाट के अपने लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। इस महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए 2027 से 2030 के बीच लगभग 220 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की आवश्यकता होगी, साथ ही ऊर्जा भंडारण तेजी से कार्यान्वयन, मजबूत ट्रांसमिशन नेटवर्क और घरेलू विनिर्माण क्षमताओं के विस्तार की भी जरूरत होगी। भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्सपो 2026 वैश्विक पूंजी, प्रौद्योगिकी और उद्योग विशेषज्ञता को भारत के बढ़ते स्वच्छ ऊर्जा अवसरों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा, जो निवेश क्षमता को परियोजनाओं, साझेदारियों और प्रगति में बदलेगा।”

चार दिवसीय इस आयोजन का थीम 'इन्वेस्ट. इनोवेट. इंस्पायर.' है। इसमें 130 से अधिक देशों के मंत्रियों, नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के दिग्गजों, निवेशकों, वित्तीय संस्थानों, निर्माताओं, नवप्रवर्तकों, शोधकर्ताओं और बहुपक्षीय संगठनों के प्रतिनिधियों सहित प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। यह शिखर सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) की सभा के 9वें सत्र और ग्रीन हाइड्रोजन पर चौथे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (ICGH) के साथ आयोजित किया जाएगा। ये तीनों कार्यक्रम नवीकरणीय ऊर्जा निवेश, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, उभरती प्रौद्योगिकियों और स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार पर विचार-विमर्श के लिए एक साझा मंच प्रदान करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम भागीदार देशों के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा, कई अन्य देशों के प्रतिनिधिमंडलों के भी नवीकरणीय ऊर्जा वित्तपोषण, ग्रीन हाइड्रोजन, ऊर्जा भंडारण, स्वच्छ ऊर्जा विनिर्माण और प्रौद्योगिकी विकास में सहयोग के अवसर तलाशने के लिए सम्मेलन में भाग लेने की संभावना है। तेरह भारतीय राज्य 'पार्टनर स्टेट्स' के रूप में भाग लेंगे और अपनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता, निवेश अवसरों, नीतिगत पहलों और विनिर्माण क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। अन्य प्रतिभागी राज्य भी नवीकरणीय ऊर्जा के विकास और निवेश के अवसरों को रेखांकित करेंगे।

भारत नवीकरणीय ऊर्जा और सौर ऊर्जा स्थापित क्षमता में वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर तथा पवन ऊर्जा क्षमता में चौथे स्थान पर है, और यह 2030 तक 500 गीगावाट के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। ब्लूमबर्गएनईएफ (BloombergNEF) के अनुसार, भारत ने जुलाई 2024 से जून 2026 के दौरान अपने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 63.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया। इसी गति को आगे बढ़ाते हुए, यह शिखर सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने, निवेश जुटाने और विशेष रूप से उभरती अर्थव्यवस्थाओं और 'ग्लोबल साउथ' में नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार में तेजी लाने के लिए वैश्विक नीति निर्माताओं, निवेशकों, उद्योग जगत और नवप्रवर्तकों को एक साथ लाएगा। चार दिवसीय सम्मेलन में वित्तपोषण, नीति, प्रौद्योगिकी और कौशल विकास पर केंद्रित उच्च-स्तरीय पूर्ण सत्र, मंत्रिस्तरीय चर्चाएं, सीईओ राउंडटेबल और देश और राज्यों के विशेष सत्र आयोजित होंगे। चर्चाओं में प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान, स्केलेबल समाधानों और वैश्विक ऊर्जा संक्रमण में महिलाओं की अधिक भागीदारी और नेतृत्व पर जोर देने के साथ स्वच्छ ऊर्जा निवेश, उभरती प्रौद्योगिकियों, विनिर्माण, ऊर्जा भंडारण और कार्यबल विकास को शामिल किया जाएगा।

इसी परिसर में आयोजित होने वाली 9वीं ISA सभा अपनी सफल नीतियों, प्रौद्योगिकियों और कार्यान्वयन मॉडलों को 'ग्लोबल साउथ' के देशों तक पहुंचाकर सौर ऊर्जा को आगे बढ़ाने में भारत के वैश्विक नेतृत्व को और मजबूत करेगी। ISA के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय के रूप में, यह सभा सौर ऊर्जा के प्रसार, वित्तपोषण और क्षमता निर्माण पर प्राथमिकताएं तय करने और सामूहिक कार्रवाई का मार्गदर्शन करने के लिए हस्ताक्षरकर्ता और सदस्य देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधियों को एकजुट करेगी। पीएम-कुसुम और पीएम सूर्य घर जैसी प्रमुख पहल के साथ भारत के अनुभव को आधार बनाते हुए, ISA देश-नेतृत्व वाले कार्यक्रमों, निवेश जुटाने और संस्थागत साझेदारियों के माध्यम से व्यावहारिक समाधानों को अपनाने और उनका दायरा बढ़ाने में देशों की मदद कर रहा है, जिससे भारत की नवीकरणीय ऊर्जा सफलता का वास्तविक लाभ विश्व स्तर पर मिल सके। इसके साथ आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में भारत और विदेश के 400 से अधिक प्रमुख निर्माता, डेवलपर्स, प्रौद्योगिकी प्रदाता, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियां, स्टार्टअप और अनुसंधान संस्थान भाग लेंगे। यह प्रदर्शनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकियों और समाधानों को प्रदर्शित करेगी तथा व्यावसायिक नेटवर्किंग, निवेश सुविधा और तकनीकी साझेदारियों के अवसर प्रदान करेगी।

यह शिखर सम्मेलन भारत रिन्यूएबल एनर्जी हैकाथॉन 2026 के विजेताओं को भी सम्मानित और पुरस्कृत करेगा। यह कार्यक्रम-पूर्व पहल थी, जिसमें छात्रों, स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं और नवप्रवर्तकों को दो श्रेणियों (अर्ली स्टेज और ग्रोथ स्टेज) में नवीकरणीय ऊर्जा की 10 वास्तविक चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए एक साथ लाया गया था।

देशभर में क्षेत्रीय राउंड के माध्यम से आयोजित 'आरई नेशनल रिन्यूएबल एनर्जी क्विज 2026' का ग्रैंड फिनाले भारत मंडपम में संपन्न होगा। REGen पवेलियन छात्रों, युवा नवप्रवर्तकों, उद्यमियों और शोधकर्ताओं को अपने विचार प्रदर्शित करने और उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ जुड़ने के लिए एक समर्पित मंच प्रदान करेगा।

यह शिखर सम्मेलन B2B, B2G और G2G बैठकों की सुविधा देगा, जिससे निवेशक, निर्माता, प्रौद्योगिकी प्रदाता और सरकारी प्रतिनिधि निवेश के अवसरों, साझेदारियों और परियोजना विकास की दिशा में आपस में जुड़ सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए www.bresummit.in पर जाएं।

पीके/केसी/आरटी/जेएस/एसएस

इसी विषय से और: नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

View all इसी विषय से और: नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
  1. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने ‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत ई-कचरा प्रबंधन के प्रयासों को तेज़ किया

    नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-कचरा) को प्रभावी ढंग से इकट्ठा करने, अलग-अलग करने और उसके निपटान के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। 'स्वच्छता' को संस्थागत बनाने और…

    पूरा पढ़ें →
  2. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत स्वच्छता और फाइल निपटान की प्रगति की समीक्षा की

    नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान 6 के तहत…

    पूरा पढ़ें →
  3. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 सक्रिय रूप से लागू किया

    नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई), अपने केन्‍द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसयू) और स्वायत्त संस्थानों के साथ मिलकर विशेष अभियान 6 का सक्रिय रूप से लागू कर रहा है। मंत्रालय और…

    पूरा पढ़ें →
  4. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    एग्रीवोल्टाइक्स विश्व सम्मेलन 2026

    भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा आयोजित 7वाँ एग्रीवोल्टाइक्स विश्व सम्मेलन (एडब्ल्यूसी) 2026 संपन्न हो गया। इस दौरान भारत ने किसानों और 'ग्लोबल साउथ' (विकासशील देशों) की प्राथमिकताओं को…

    पूरा पढ़ें →
  5. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    एग्रीवोल्टाइक्स विश्व सम्मेलन 2026

    एग्रीवोल्टाइक्स विश्व सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन राज्य स्तर पर नीतिगत नेतृत्व, तकनीकी नवाचार, निजी क्षेत्र की भागीदारी और जलवायु वित्तपोषण समाधानों के क्षेत्रों में विभिन्न पक्षों के बीच सहयोग और संवाद…

    पूरा पढ़ें →
  6. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    एग्रीवोल्टाइक्स विश्व सम्मेलन 2026 में खेती और सौर ऊर्जा के संयुक्त उपयोग पर वैश्विक सहयोग की चर्चा

    एग्रीवोल्टाइक्स विश्व सम्मेलन 2026 का 7वां आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुआ। एमएनआरई की मेजबानी और जर्मन सहयोग वाले कार्यक्रम में खेती तथा सौर ऊर्जा के संयुक्त उपयोग पर चर्चा…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    ‘GeM संवाद 2026’ में सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए सार्वजनिक खरीद को अधिक सुलभ और किफायती बनाने वाले सुधारों की जानकारी दी गई

    गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) ने 'लघु उद्योग भारती' (एलयूबी) के साथ मिलकर 'GeM संवाद 2026' के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में उन प्रमुख सुधारों की जानकारी दी गई, जिनका उद्देश्य…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री ने 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस से इतर सिंगापुर के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने फिलीपींस के सेबू में 28 अक्टूबर, 2026 को आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस के 13वें संस्करण से इतर सिंगापुर के रक्षा मंत्री श्री चान चुन सिंग…

    पूरा पढ़ें →
  3. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय

    एमएसडीई ने सभी सीपीएसई से परिणामों एवं समावेशन पर ध्यान केन्द्रित करते हुए अप्रेंटिसशिप संबंधी जुड़ाव में तेजी लाने का आह्वान किया

    कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने आज नई दिल्ली के कौशल भवन में केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसई) की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न…

    पूरा पढ़ें →
  4. संचार मंत्रालय

    दूरसंचार विभाग ने ईएसटीआईसी 2026 में इंटेलिजेंट नेटवर्क्स एंड क्वांटम कम्युनिकेशन पर विषयगत सत्र का नेतृत्व किया

    संचार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने 28 अक्टूबर 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव (ईएसटीआईसी) 2026 में ‘इंटेलिजेंट नेटवर्क्स एंड…

    पूरा पढ़ें →
  5. लोकसभा सचिवालय

    लोकसभा अध्यक्ष ने लोकतंत्र में विचारों की भिन्नता के बावजूद आपसी सम्मान बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया

    लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज इस बात पर बल दिया कि लोकतंत्र में विचारों और दृष्टिकोणों में भिन्नता होना स्वाभाविक है, लेकिन असहमति व्यक्त करते समय परस्पर सम्मान और…

    पूरा पढ़ें →
  6. शिक्षा मंत्रालय

    केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने ‘विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025’ के विजेताओं को सम्मानित किया

    केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी ने आज नई दिल्ली में 'विकसित भारत बिल्डाथॉन (वीबीबी) 2025' की राष्ट्रीय स्तर की 10 विजेता टीमों और नवोन्मेषकों को सम्मानित किया। वीबीबी 2025 को…

    पूरा पढ़ें →
  7. राज्यसभा सचिवालय

    उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने यूरोपीय संसद की विदेश मामलों की समिति के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

    उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में यूरोपीय संसद की विदेश मामलों की समिति (एएफईटी) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल…

    पूरा पढ़ें →
  8. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के तहत उल्लेखनीय प्रगति की है, 3.42 लाख वर्ग फुट से अधिक स्थान खाली कराया और स्क्रैप के निपटान से 49.46 करोड़ रुपए अर्जित किए

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, अपने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसई) और अन्य संगठनों के साथ मिलकर विशेष अभियान 6 का सक्रिय रूप से कार्यान्वयन कर रहा है। इस अभियान का…

    पूरा पढ़ें →
  9. औषधि विभाग

    एनपीपीए ने कैंसर रोधी 543 ब्रांड की दवाओं के संशोधित एमआरपी जारी किए; सूची को लगातार अपडेट किया जाएगा; नई कीमतें 9 नवंबर, 2026 से प्रभावी होंगी

    रसायन और उर्वरक मंत्रालय और औषधि विभाग, के अधीन राष्ट्रीय औषधीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने कैंसर रोधी 543 ब्रांड की दवाओं की संशोधित अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) के साथ एक सूची…

    पूरा पढ़ें →
  10. भारी उद्योग मंत्रालय

    भारी उद्योग मंत्रालय और इसके केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) एवं स्वायत्त निकायों (एबी) ने स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2026 और विशेष अभियान 6 का आयोजन किया

    भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) ने अपने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) और स्वायत्त निकायों (एबी) के साथ मिलकर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) के…

    पूरा पढ़ें →
↑