शिक्षा मंत्रालय Read in English

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने ‘विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025’ के विजेताओं को सम्मानित किया

Key details of this update
DetailInformation
Date28 October 2026 (Wednesday)
Time7:22 PM
Topic / Ministryशिक्षा मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (873 words)

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी ने आज नई दिल्ली में 'विकसित भारत बिल्डाथॉन (वीबीबी) 2025' की राष्ट्रीय स्तर की 10 विजेता टीमों और नवोन्मेषकों को सम्मानित किया। वीबीबी 2025 को "सबसे बड़ी नवाचार समाधान प्रतियोगिता" के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया, जो भारत में स्कूली शिक्षा और जमीनी स्तर के नवाचार के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। कार्यक्रम के दौरान, मंत्री ने 'उल्लास – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम' के अंतर्गत 'शिक्षक शिक्षा संस्थानों (टीईआई) के लिए दिशानिर्देश' भी जारी किए। उन्होंने ई-कचरे पर आधारित क्विज़ प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कार भी वितरित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, श्री जयंत चौधरी ने बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, नवाचार और स्वतंत्र सोच को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया, ताकि उन्हें भविष्य के अग्रणी व्यक्तियों के रूप में तैयार किया जा सके। 'बिल्डाथॉन' पहल का जिक्र करते हुए, उन्होंने बताया कि इसमें छात्रों को बिना किसी पहले से तय समस्या या समाधान के, खुद से समस्याओं की पहचान करने और उनके समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने पूरे देश से लाखों छात्रों की भागीदारी की सराहना की और उन्हें मार्गदर्शन देने में शिक्षकों की भूमिका को भी रेखांकित किया।

ई-कचरे की बढ़ती चुनौती पर चिंता जताते हुए, श्री चौधरी ने कहा कि इस समस्या से निपटने में स्कूली छात्रों को शामिल करना जरूरी है, जिससे इसके व्यवस्थित प्रबंधन का रास्ता साफ हो सके। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को हल करना संस्थानों, समुदायों और नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

वयस्क साक्षरता को बढ़ावा देने और सीखने वालों का सम्मान व आत्मविश्वास बहाल करने में 'उल्लास' की भूमिका को स्वीकार करते हुए, उन्होंने कहा कि नए दिशानिर्देश छात्र-शिक्षकों को देश को सशक्त बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम बनाएंगे।

इस कार्यक्रम में डीएआरपीजी की सचिव सुश्री निवेदिता शुक्ला वर्मा, डीओएसईएल के सचिव श्री टी. के. अनिल कुमार, शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, स्वायत्त निकायों के प्रतिनिधि और प्रमुख, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा विभागों के अधिकारी तथा सहयोगी संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) द्वारा अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम), नीति आयोग और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के सहयोग से आयोजित 'विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025' (वीबीबी 2025) का उद्देश्य स्कूली छात्रों के बीच रचनात्मक समस्या-समाधान, उद्यमिता और वैज्ञानिक जिज्ञासा को बढ़ावा देना था। 'आत्मनिर्भर भारत', 'स्वदेशी', 'वोकल फॉर लोकल' और 'समृद्ध भारत' जैसे चार मुख्य स्तंभों पर आधारित इस पहल को जमीनी स्तर पर अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली। इसमें 'आइडिया' और 'प्रोटोटाइप' दोनों श्रेणियों में कुल 2,87,967 परियोजना प्रविशितियाँ जमा की गयीं।

समाधानों का मूल्यांकन करने के लिए, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर एक कठोर तीन-स्तरीय मूल्यांकन ढांचा तैयार किया गया था, जिसका संचालन विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के पैनल द्वारा किया गया। व्यापक मूल्यांकन के बाद, 10 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं, 100 राज्य पुरस्कार विजेताओं और 1,000 जिला पुरस्कार विजेताओं का चयन किया गया।

जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तरों पर ₹1 करोड़ से अधिक की पुरस्कार राशि रखी गई थी। राष्ट्रीय स्तर पर जीतने वाली 10 टीमों को कुल ₹17.50 लाख का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रोटोटाइप श्रेणी के अंतर्गत, शीर्ष 5 विजेता टीमों में से प्रत्येक को उनके कार्यात्मक मॉडल के लिए ₹2,50,000 का पुरस्कार दिया गया। आइडिया श्रेणी के अंतर्गत जीतने वाली 5 टीमों में से प्रत्येक को ₹1,00,000 दिए गए, ताकि वे अपने रचनात्मक विचारों को आगे बढ़ा सकें और उन्हें बड़े स्तर पर लागू कर सकें। आज सम्मानित किए गए विजेता असम, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, जम्मू और कश्मीर, केरलम, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश से थे।

इस कार्यक्रम में 'विशेष अभियान 6.0' के तहत मंत्रालय के दोनों विभागों (डीओएसईएल और उच्च शिक्षा विभाग) द्वारा की गयी पहलों का उद्देश्य ई-कचरे के बारे में जागरूकता फैलाना और इसके संग्रहण को बढ़ावा देना था। इन पहलों को कार्यक्रम में प्रस्तुत किया गया। डीओएसईएल के सचिव, श्री अनिल कुमार ने इस अभियान के दौरान एकत्र किए गए ई-कचरे को अधिकृत पुनर्चक्रण-कर्ता/पुनर्निर्माण-कर्ता को सौंप दिया।

इस अभियान के तहत, डीओएसईएल ने देश भर के स्कूलों में ई-कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए। आज स्कूलों में कई गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें एकत्र किए गए ई-कचरे को अधिकृत पुनर्चक्रण-कर्ता/पुनर्निर्माण-कर्ता को सौंपना, ई-कचरे पर आधारित प्रातःकालीन सभाएं और ई-कचरे से जुड़े क्विज़ शामिल थे।

उल्लास के अंतर्गत टीईआई के लिए दिशानिर्देश

इस कार्यक्रम में ' उल्लास – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम' के अंतर्गत 'शिक्षक शिक्षा संस्थानों (टीईआई) के लिए दिशानिर्देश' जारी किए गए। इन दिशानिर्देशों में एनसीटीई -मान्यता प्राप्त शिक्षक शिक्षा कार्यक्रमों (जैसे बी.एड., बी.पी.एड., एम.एड., एम.पी.एड. और अन्य मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम) में नामांकित छात्र-शिक्षकों की 'स्वयंसेवक शिक्षक' के रूप में भागीदारी की परिकल्पना की गई है।

इन दिशानिर्देशों के अनुसार, प्रत्येक छात्र-शिक्षक को 5 से 8 ऐसे लोगों को साक्षर बनाने और उनका प्रमाणन प्राप्त करने में मदद करनी होगी, जो साक्षर नहीं हैं। साथ ही, यदि वे सफलतापूर्वक इन लोगों को साक्षर बनाकर उनका प्रमाणन करवा लेते हैं, तो उन्हें इसके बदले शैक्षणिक क्रेडिट भी दिए जाएंगे। संबंधित हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद डीओएसईएल द्वारा तैयार किये गये इन दिशानिर्देशों में, इनके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एनसीटीई, एनसीईआरटी, सीएनसीएल, एससीईआरटी, डीआईईटी, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरणों (एसएलएमए), जिला प्राधिकरणों, टीईआई और छात्र-शिक्षकों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को भी स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है।

पीके/केसी/आरटी/जेके/एसएस

इसी विषय से और: शिक्षा मंत्रालय

View all इसी विषय से और: शिक्षा मंत्रालय
  1. शिक्षा मंत्रालय

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने नई दिल्ली में सीबीएसई अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित सीबीएसई इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स में सीबीएसई अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया। सीबीएसई मुख्यालय में स्थापित यह केंद्र छात्रों को सीखने…

    पूरा पढ़ें →
  2. शिक्षा मंत्रालय

    सीबीएसई नई दिल्ली में ‘स्कूली शिक्षा से रोज़गार तक की राह सुगम बनाने’ के विषय पर चौथे राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है

    केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दिल्ली/राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के सहयोग से 26-27 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'स्कूली शिक्षा से रोज़गार तक की राह सुगम बनाने'…

    पूरा पढ़ें →
  3. शिक्षा मंत्रालय

    काशी तमिल संगमम 5.0: पंजीकरण शुरू, 28 नवंबर–12 दिसंबर 2026 को आयोजन

    काशी तमिल संगमम 5.0 के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। 28 नवंबर से 12 दिसंबर, 2026 तक होने वाले कार्यक्रम में तिरुक्कुरल के अध्ययन, सांस्कृतिक संवाद और शैक्षणिक गतिविधियों पर जोर…

    पूरा पढ़ें →
  4. शिक्षा मंत्रालय

    स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ‘विशेष अभियान 6’ के हिस्से के रूप में प्रशासनिक दक्षता, साफ-सुथरे स्कूल परिसर और ई-कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन पर ध्यान केन्द्रित कर रहा है

    ‘स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग’ (डीओएसईएल), केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय, 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक ‘विशेष अभियान 6’ चला रहा है। अभियान का जोर बेहतर प्रशासन, स्वच्छ स्कूलों और जिम्मेदार ई-कचरा…

    पूरा पढ़ें →
  5. शिक्षा मंत्रालय

    शिक्षा मंत्रालय ने छात्रवृत्ति कार्यान्वयन और सत्यापन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) पर परिचयात्मक एवं समीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया

    केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के विद्यालयी शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) ने बुधवार (14 अक्टूबर, 2026) को मध्य प्रदेश के भोपाल में राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) पर एक दिवसीय क्षेत्रीय परिचयात्मक एवं…

    पूरा पढ़ें →
  6. शिक्षा मंत्रालय

    शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची में छात्र की मृत्यु की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया

    शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची परिसर में एक छात्र की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु का संज्ञान लिया है। घटना की परिस्थितियों और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जांच के लिए…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    ‘GeM संवाद 2026’ में सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए सार्वजनिक खरीद को अधिक सुलभ और किफायती बनाने वाले सुधारों की जानकारी दी गई

    गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) ने 'लघु उद्योग भारती' (एलयूबी) के साथ मिलकर 'GeM संवाद 2026' के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में उन प्रमुख सुधारों की जानकारी दी गई, जिनका उद्देश्य…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री ने 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस से इतर सिंगापुर के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने फिलीपींस के सेबू में 28 अक्टूबर, 2026 को आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस के 13वें संस्करण से इतर सिंगापुर के रक्षा मंत्री श्री चान चुन सिंग…

    पूरा पढ़ें →
  3. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय

    एमएसडीई ने सभी सीपीएसई से परिणामों एवं समावेशन पर ध्यान केन्द्रित करते हुए अप्रेंटिसशिप संबंधी जुड़ाव में तेजी लाने का आह्वान किया

    कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने आज नई दिल्ली के कौशल भवन में केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसई) की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न…

    पूरा पढ़ें →
  4. संचार मंत्रालय

    दूरसंचार विभाग ने ईएसटीआईसी 2026 में इंटेलिजेंट नेटवर्क्स एंड क्वांटम कम्युनिकेशन पर विषयगत सत्र का नेतृत्व किया

    संचार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने 28 अक्टूबर 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव (ईएसटीआईसी) 2026 में ‘इंटेलिजेंट नेटवर्क्स एंड…

    पूरा पढ़ें →
  5. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने ‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत ई-कचरा प्रबंधन के प्रयासों को तेज़ किया

    नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-कचरा) को प्रभावी ढंग से इकट्ठा करने, अलग-अलग करने और उसके निपटान के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। 'स्वच्छता' को संस्थागत बनाने और…

    पूरा पढ़ें →
  6. लोकसभा सचिवालय

    लोकसभा अध्यक्ष ने लोकतंत्र में विचारों की भिन्नता के बावजूद आपसी सम्मान बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया

    लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज इस बात पर बल दिया कि लोकतंत्र में विचारों और दृष्टिकोणों में भिन्नता होना स्वाभाविक है, लेकिन असहमति व्यक्त करते समय परस्पर सम्मान और…

    पूरा पढ़ें →
  7. राज्यसभा सचिवालय

    उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने यूरोपीय संसद की विदेश मामलों की समिति के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

    उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में यूरोपीय संसद की विदेश मामलों की समिति (एएफईटी) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल…

    पूरा पढ़ें →
  8. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के तहत उल्लेखनीय प्रगति की है, 3.42 लाख वर्ग फुट से अधिक स्थान खाली कराया और स्क्रैप के निपटान से 49.46 करोड़ रुपए अर्जित किए

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, अपने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसई) और अन्य संगठनों के साथ मिलकर विशेष अभियान 6 का सक्रिय रूप से कार्यान्वयन कर रहा है। इस अभियान का…

    पूरा पढ़ें →
  9. औषधि विभाग

    एनपीपीए ने कैंसर रोधी 543 ब्रांड की दवाओं के संशोधित एमआरपी जारी किए; सूची को लगातार अपडेट किया जाएगा; नई कीमतें 9 नवंबर, 2026 से प्रभावी होंगी

    रसायन और उर्वरक मंत्रालय और औषधि विभाग, के अधीन राष्ट्रीय औषधीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने कैंसर रोधी 543 ब्रांड की दवाओं की संशोधित अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) के साथ एक सूची…

    पूरा पढ़ें →
  10. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    प्रधानमंत्री 2 नवंबर, 2026 को भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे

    130 से अधिक देशों के भाग लेने की उम्मीद; शिखर सम्मेलन वैश्विक नेताओं, निवेशकों, उद्योग जगत और नवप्रवर्तकों को एक मंच पर लाएगा ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन…

    पूरा पढ़ें →
↑