शिक्षा मंत्रालय Read in English

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में उच्च स्तरीय बैठक में काशी तमिल संगमम 5.0 की तैयारियों की समीक्षा

Key details of this update
DetailInformation
Date04 November 2026 (Wednesday)
Time8:06 PM
Topic / Ministryशिक्षा मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (418 words)

काशी तमिल संगमम 5.0 (केटीएस 5.0) की तैयारियों और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की समीक्षा के लिए 3 नवंबर, 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी एच यू), वाराणसी में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। उच्च शिक्षा विभाग की सचिव श्रीमती दीप्ति गौर मुखर्जी ने बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी; उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा) श्री अमित कुमार घोष; केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, राज्य सरकार, जिला प्रशासन, बीएचयू और भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ अन्य प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान अंतर-विभागीय और जिला स्तर पर प्रशासनिक समन्वय; आईआरसीटीसी द्वारा विशेष रेल परिवहन व्यवस्था और अन्य लॉजिस्टिक्स; बुनियादी ढांचागत सुविधाओं; प्रदर्शनियों; भ्रमण; केटीएस 5.0 के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि पर चर्चा की गई। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने परिचालन संबंधी तैयारियों का आकलन करने के लिए नमो घाट सहित आयोजन स्थलों के अंदर और बाहर का दौरा भी किया।

केटीएस का पांचवां संस्करण 28 नवंबर से 12 दिसंबर, 2026 तक ‘तिरुक्कुरल पयिल्वोम- तिरुक्कुरल अभ्यास करें’ विषय पर आयोजित किया जाना निर्धारित है। केटीएस 5.0 का उद्देश्य शास्त्रीय तमिल ग्रंथ तिरुक्कुरल के शाश्वत नैतिक और चारित्रिक ज्ञान को देश भर के युवाओं और शिक्षार्थियों के करीब लाना है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत, तमिलनाडु से लगभग 1,400 प्रतिभागी, जिन्हें लगभग 200 व्यक्तियों के सात समूहों में संगठित किया जाएगा, आठ दिवसीय यात्रा करेंगे, जिसमें चार दिन की यात्रा और चार दिन के भ्रमण एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम शामिल होंगे। यात्रा कार्यक्रम में वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या का दौरा शामिल होगा, जिसमें सांस्कृतिक, शैक्षणिक, विषय-विशिष्ट और आध्यात्मिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। तमिलनाडु के 50 शिक्षक भी उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे और केटीएस 5.0 के दौरान स्कूलों और कॉलेजों में तिरुक्कुरल पढ़ाएंगे।

केटीएस 5.0 के लिए वेब पोर्टल और प्रतिनिधियों के पंजीकरण की प्रक्रिया का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने 22 अक्टूबर, 2026 को किया था।

छात्रों के बीच तिरुक्कुरल की व्यापक समझ को बढ़ावा देने के लिए देश भर के 1,000 उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई) के माध्यम से एक राष्ट्रव्यापी छात्र सहभागिता कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस पहल में तिरुक्कुरल की शिक्षाओं और मूल्यों के व्यापक प्रसार के लिए सुव्यवस्थित अध्ययन, अनुसंधान और परिसर-आधारित गतिविधियां शामिल होंगी। इसका विवरण डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.केटीएस.सीआईसीटी.इन पर उपलब्ध है।

केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान (सीआईसीटी), चेन्नई, डिजिटल पहुंच, प्रकाशनों और संस्थागत सहभागिता की अगुवाई कर रहा है, जबकि आई आई टी मद्रास और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय क्रमशः तमिलनाडु और काशी के लिए नोडल समन्वय संस्थानों के रूप में कार्य कर रहे हैं।

पीके/केसी/आरटी/एनकेएस

इसी विषय से और: शिक्षा मंत्रालय

View all इसी विषय से और: शिक्षा मंत्रालय
  1. शिक्षा मंत्रालय

    स्कूली शिक्षा के लिए विद्यांजलि के माध्यम से राष्ट्रीय सीएसआर सम्मेलन का आयोजन

    केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) ने आज हरियाणा के गुरुग्राम में विद्यांजलि - एक विद्यालय स्वयंसेवी कार्यक्रम - के माध्यम से स्कूली शिक्षा हेतु राष्ट्रीय कॉर्पोरेट…

    पूरा पढ़ें →
  2. शिक्षा मंत्रालय

    राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर 2026 की गई

    केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर, 2026 कर दी है। इससे पात्र विद्यार्थियों…

    पूरा पढ़ें →
  3. शिक्षा मंत्रालय

    केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने ‘विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025’ के विजेताओं को सम्मानित किया

    केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी ने आज नई दिल्ली में 'विकसित भारत बिल्डाथॉन (वीबीबी) 2025' की राष्ट्रीय स्तर की 10 विजेता टीमों और नवोन्मेषकों को सम्मानित किया। वीबीबी 2025 को…

    पूरा पढ़ें →
  4. शिक्षा मंत्रालय

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने नई दिल्ली में सीबीएसई अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित सीबीएसई इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स में सीबीएसई अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया। सीबीएसई मुख्यालय में स्थापित यह केंद्र छात्रों को सीखने…

    पूरा पढ़ें →
  5. शिक्षा मंत्रालय

    सीबीएसई नई दिल्ली में ‘स्कूली शिक्षा से रोज़गार तक की राह सुगम बनाने’ के विषय पर चौथे राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है

    केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दिल्ली/राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के सहयोग से 26-27 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'स्कूली शिक्षा से रोज़गार तक की राह सुगम बनाने'…

    पूरा पढ़ें →
  6. शिक्षा मंत्रालय

    काशी तमिल संगमम 5.0: पंजीकरण शुरू, 28 नवंबर–12 दिसंबर 2026 को आयोजन

    काशी तमिल संगमम 5.0 के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। 28 नवंबर से 12 दिसंबर, 2026 तक होने वाले कार्यक्रम में तिरुक्कुरल के अध्ययन, सांस्कृतिक संवाद और शैक्षणिक गतिविधियों पर जोर…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अंतर-पीढ़ीगत संबंधों को मजबूत करने के लिए ‘वायो सम्मान राष्ट्रीय अभियान’ शुरू किया

    केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी में अटल वयो अभ्युदय योजना (अव्यय) के तहत एक राष्ट्रीय अंतर-पीढ़ीगत जुड़ाव अभियान, 'वायो सम्मान राष्ट्रीय अभियान' का…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं ने रायरंगपुर मेगा मल्टी-स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर में 4,000 से अधिक मरीजों का इलाज किया और और दृष्टि लौटाने वाली 365 सर्जरी कीं

    सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) ने 2 से 4 नवंबर, 2026 के बीच ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में एक विशाल मल्टी-स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर 'ऑपरेशन दृष्टि' के 12वें संस्करण का सफलतापूर्वक…

    पूरा पढ़ें →
  3. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कुछ प्रतिभूतियों की सदस्यता लेने को मंजूरी दी

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कुछ प्रतिभूतियों की सदस्यता लेने को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन के अंतर्गत सैफायर…

    पूरा पढ़ें →
  4. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ कारोबार के अधिग्रहण और अन्य संबंधित लेन-देन को मंजूरी दी

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ कारोबार के अधिग्रहण और अन्य संबंधित लेन-देन को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन के तहत, कोटक…

    पूरा पढ़ें →
  5. उपभोक्‍ता कार्य

    खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के विशेष अभियान 6 का समापन

    खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी) ने अपने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) और अधीनस्थ/संबद्ध कार्यालयों के साथ मिलकर 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन की…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेला 2026 ने जीवंत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक हस्तशिल्प के माध्यम से आगंतुकों को किया मंत्रमुग्ध

    नई दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 में भारत की कलात्मक परंपराओं, स्वदेशी शिल्पकला और जीवंत सांस्कृतिक विविधता की शानदार झलक देखने को मिल रही है,…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

    केरलम के राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा; "केरलम के राज्यपाल श्री @OmMathur_Raj ने प्रधानमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने ‘हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद-2026’ में कहा- सुरक्षा के तनावपूर्ण वातावरण के बीच, समुद्री क्षेत्र में आपसी निर्भरता मजबूत करने के लिए आपूर्ति शृंखला में विविधता लाना और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना महत्वपूर्ण है

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने वैश्विक समुद्री सुरक्षा वातावरण में बढ़ते तनाव के बीच, क्षेत्रीय साझेदारों के बीच आपसी निर्भरता और अधिक सुरक्षित तथा मजबूत बनाने का आह्वान किया है। इसके…

    पूरा पढ़ें →
  9. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने जयपुर में वाणिज्य भवन और उद्योग भवन का उद्घाटन किया

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज वर्चुअल माध्यम से जयपुर में वाणिज्य भवन और उद्योग भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा इसके…

    पूरा पढ़ें →
  10. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    भारत का स्वदेशी क्षमताओं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता हासिल करने का लक्ष्य: आईपीआरडी 2026 में डॉ. जितेंद्र सिंह

    भारत का स्वदेशी क्षमताओं, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक सह-सृजन के माध्यम से महासागर अनुसंधान और अन्वेषण के क्षेत्र में वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता हासिल करने का लक्ष्य है। यह बात केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी…

    पूरा पढ़ें →
↑