कोयला मंत्रालय Read in English

कोयला मंत्रालय ने ‘विशेष अभियान 6’ के तहत कार्यस्थल सफाई में 130% और कबाड़ निस्तारण में 162% लक्ष्य हासिल किया

Key details of this update
DetailInformation
Date04 November 2026 (Wednesday)
Time5:20 PM
Topic / Ministryकोयला मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (682 words)

कोयला मंत्रालय और इसके केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों ने 'विशेष अभियान 6' के दौरान सभी प्रमुख पैमानों पर असाधारण रूप से लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन किया और संस्थागत सफाई तथा प्रशासनिक सुधारों के मामले में एक बेहतरीन मिसाल कायम की।

मंत्रालय ने 1,565 के लक्ष्य के मुकाबले 2,035 स्थलों की सफाई की (130% उपलब्धि) और 10.18 मिलियन वर्ग फुट के नियोजित लक्ष्य के मुकाबले 14.84 मिलियन वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र को साफ किया (146% उपलब्धि)। इन भौतिक उपलब्धियों के साथ-साथ, मंत्रालय ने 253 सार्वजनिक शिकायतों में से सभी 253 शिकायतों का सफलतापूर्वक समाधान किया और प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त सभी 52 मामलों का निपटारा किया, जिससे निपटान दर शतप्रतिशत रही।

कुल कबाड़ निस्तारण 10,909 मीट्रिक टन के लक्ष्य के मुकाबले 17,686 मीट्रिक टन तक पहुँच गया (162% उपलब्धि), जिससे कुल 61.41 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसके अलावा, मंत्रालय ने 59,593 के लक्ष्य के मुकाबले 1,79,793 भौतिक और ई-फाइलों की समीक्षा करके तथा 1,70,336 फाइलों को छाँटकर बंद करके फाइल संचालन को सुव्यवस्थित करने में अभूतपूर्व प्रगति हासिल की। सोशल मीडिया आउटरीच के माध्यम से इन परिचालन सफलताओं को और अधिक बढ़ावा मिला, जिसके तहत 16,424 ट्वीट किए गए और 38 पीआईबी प्रेस विज्ञप्तियाँ जारी की गईं।

इस अभियान के दौरान अपनाये गए प्रमुख बेहतरीन कार्यों में शामिल हैं:

एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने नेवेली स्थित माइन-I में एक 'कचरे से कंचन' पर आधारित बच्चों का एक इको पार्क विकसित किया, जिसका उद्घाटन 22 अक्टूबर 2026 को हुआ। यह पार्क 2.5 मीट्रिक टन लोहे के कबाड़, 3,000 ठोस ब्लॉकों और पुरानी लकड़ी (जिसमें 'थाने' चक्रवात के दौरान गिरे पेड़ों से प्राप्त लकड़ी भी शामिल है) का पुन: उपयोग किया गया है।

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने सैंक्टोरिया स्थित अपने मुख्यालय में, पहले कबाड़ और बेकार सामान रखने के लिए इस्तेमाल होने वाले एक बड़े कमरे को एक सुंदर और सभी सुविधाओं से लैस 'क्रेच' (बच्चों की देखभाल केंद्र) में बदल दिया है। यह इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि जगह का सही इस्तेमाल किस तरह कर्मचारियों के कल्याण और कार्यस्थल को बेहतर बनाने में योगदान दे सकता है।

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के कृष्णाशिला क्षेत्र में, बेकार हो चुके तेल के ड्रमों को रचनात्मक तरीके से नया रूप देकर “कृष्णकुंज” के लिए एक आकर्षक स्वागत बोर्ड बनाया गया। इन बेकार ड्रमों को चमकीले रंगों से पेंट करके और उन पर अक्षर लगाकर, कचरे को एक सुंदर प्रवेश-द्वार सजावट में बदल दिया गया।

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसइसीएल) के कुछ उल्लेखनीय कार्यों में शामिल हैं:

कोरबा क्षेत्र की सिंघाली भूमिगत खदान में, श्रमिकों ने कबाड़ सामग्री से पेस्ट-फिल माइनिंग सिस्टम का एक कार्यकारी मॉडल बनाया, ताकि यह प्रदर्शित किया जा सके कि फ्लाई ऐश और औद्योगिक कचरे का उपयोग खदान के खाली पड़े स्थानों को भरने के लिए कैसे किया जा सकता है, जिससे संरचनात्मक स्थिरता बढ़े और जमीन धंसने जैसी घटनाओं को रोका जा सके।

कुसमुंडा क्षेत्र में, कर्मचारियों ने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान 'ऑपरेशन विजय' में भारतीय सशस्त्र बलों के बलिदान का सम्मान करने के लिए, सैनिकों की आकृतियों और राष्ट्रीय ध्वज के साथ 'टाइगर हिल' की एक प्रतिकृति बनाई।

भाटगांव क्षेत्र में 'कबाड़ से जुगाड़' के तहत एक खनिक (माइनर) की आकृति लगाई है, जिसका उद्देश्य कचरा कम करने, रीसाइक्लिंग और संवहनीय जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

एससीसीएल के मंदमरी क्षेत्र ने बेकार कबाड़ का रचनात्मक उपयोग करते हुए दो अलग-अलग कलाकृतियां तैयार की हैं: एक शिव लिंग, जिसे पवित्र प्रतीकों और पारंपरिक तत्वों से सजाया गया है और दूसरी एक त्रिशूल की कलाकृति। यह पहल कबाड़ के अभिनव पुन: उपयोग के माध्यम से 'कचरे से कंचन' की अवधारणा को बढ़ावा देती है और साथ ही परिसर में जमा होने वाले कबाड़ को भी कम करती है।

इन व्यापक सफाई अभियानों, 'कचरे से कंचन' बनाने की अभिनव पहलों और मजबूत प्रशासनिक सुधारों के माध्यम से, कोयला मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र की कार्यकुशलता और संवहनीयता के लिए एक उच्च मानक स्थापित किया है। रिकॉर्ड तोड़ भौतिक उपलब्धियों के साथ-साथ कर्मचारियों के कल्याण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी रचनात्मक पहलों को अपनाकर, मंत्रालय उत्कृष्ट शासन, संसाधनों के बेहतर उपयोग और 'स्वच्छ भारत' के व्यापक लक्ष्यों के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को लगातार प्रदर्शित कर रहा है।

पीके/केसी/आरटी/एसके/डीए

इसी विषय से और: कोयला मंत्रालय

View all इसी विषय से और: कोयला मंत्रालय
  1. कोयला मंत्रालय

    सुविकल्प- खदान पुनर्प्रयोजन उपकरण, बंद और परित्यक्त खदानों का उत्पादक संपत्ति में बदलाव

    खदान बंद करना खनन जीवनचक्र का एक अभिन्न अंग है। हालांकि खनन क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी खनन कार्यों के पूरा होने के साथ समाप्त नहीं होती है। खनन के बाद की भूमि…

    पूरा पढ़ें →
  2. कोयला मंत्रालय

    कोयला मंत्रालय ने स्टार रेटिंग प्रोग्राम (वित्त वर्ष-2024-25) के तहत कोयला खदानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा; 50 खदानों को फाइव-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई

    कोयला मंत्रालय ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें भारत के कोयला और लिग्नाइट खनन क्षेत्र में उत्कृष्टता…

    पूरा पढ़ें →
  3. कोयला मंत्रालय

    कोल इंडिया का विकास इंजन बनकर उभरी वेस्‍टर्न कोलफील्‍ड्स लिमिटेड; उत्पादन, उठाव और ओवरबर्डन हटाने में दर्ज की शानदार वृद्धि

    कोयला मंत्रालय के तहत कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सहायक कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) चालू वित्त वर्ष के दौरान कोयला उत्पादन, उठाव (ऑफटेक) और कोयले की परत तक पहुचने के लिए…

    पूरा पढ़ें →
  4. कोयला मंत्रालय

    अक्टूबर 2026 में कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खदानों से उत्पादन एवं प्रेषण में वृद्धि

    वित्त वर्ष 2026-27 के अक्टूबर माह के दौरान कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खदानों से कोयले का उत्पादन बढ़कर 22.03 मिलियन टन (एमटी) हो गया, जबकि अक्टूबर 2025 में यह 15.49 एमटी था।…

    पूरा पढ़ें →
  5. कोयला मंत्रालय

    कोल इंडिया ने अक्टूबर 2026 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ अपने 51 शानदार वर्षों का जश्न मनाया

    कोयला मंत्रालय के अंतर्गत देश की प्रमुख कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने अक्टूबर 2026 में कंपनी ने कई रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियां हासिल करने के साथ, 1 नवंबर 2026 को…

    पूरा पढ़ें →
  6. कोयला मंत्रालय

    कोयले के आयात में अगस्त 2026 में 5.83 प्रतिशत की गिरावट, आयात पर निर्भरता में कमी का संकेत

    भारत के कुल कोयला आयात में अगस्त 2026 में 5.83 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यह अगस्त 2025 के 111.05 मिलियन टन (एमटी) से घटकर 104.57 मिलियन टन रह गया, यानी…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अंतर-पीढ़ीगत संबंधों को मजबूत करने के लिए ‘वायो सम्मान राष्ट्रीय अभियान’ शुरू किया

    केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी में अटल वयो अभ्युदय योजना (अव्यय) के तहत एक राष्ट्रीय अंतर-पीढ़ीगत जुड़ाव अभियान, 'वायो सम्मान राष्ट्रीय अभियान' का…

    पूरा पढ़ें →
  2. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कुछ प्रतिभूतियों की सदस्यता लेने को मंजूरी दी

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कुछ प्रतिभूतियों की सदस्यता लेने को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन के अंतर्गत सैफायर…

    पूरा पढ़ें →
  3. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ कारोबार के अधिग्रहण और अन्य संबंधित लेन-देन को मंजूरी दी

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ कारोबार के अधिग्रहण और अन्य संबंधित लेन-देन को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन के तहत, कोटक…

    पूरा पढ़ें →
  4. उपभोक्‍ता कार्य

    खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के विशेष अभियान 6 का समापन

    खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी) ने अपने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) और अधीनस्थ/संबद्ध कार्यालयों के साथ मिलकर 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन की…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

    केरलम के राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा; "केरलम के राज्यपाल श्री @OmMathur_Raj ने प्रधानमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने ‘हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद-2026’ में कहा- सुरक्षा के तनावपूर्ण वातावरण के बीच, समुद्री क्षेत्र में आपसी निर्भरता मजबूत करने के लिए आपूर्ति शृंखला में विविधता लाना और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना महत्वपूर्ण है

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने वैश्विक समुद्री सुरक्षा वातावरण में बढ़ते तनाव के बीच, क्षेत्रीय साझेदारों के बीच आपसी निर्भरता और अधिक सुरक्षित तथा मजबूत बनाने का आह्वान किया है। इसके…

    पूरा पढ़ें →
  7. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने जयपुर में वाणिज्य भवन और उद्योग भवन का उद्घाटन किया

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज वर्चुअल माध्यम से जयपुर में वाणिज्य भवन और उद्योग भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा इसके…

    पूरा पढ़ें →
  8. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    भारत का स्वदेशी क्षमताओं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता हासिल करने का लक्ष्य: आईपीआरडी 2026 में डॉ. जितेंद्र सिंह

    भारत का स्वदेशी क्षमताओं, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक सह-सृजन के माध्यम से महासागर अनुसंधान और अन्वेषण के क्षेत्र में वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता हासिल करने का लक्ष्य है। यह बात केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी…

    पूरा पढ़ें →
  9. अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय

    अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने ‘समावेश से विकास’ कार्यक्रम का आयोजन किया। ‘पीएम विकास’ कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा और इसके हितधारकों की भागीदारी को मजबूत किया

    अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने 4 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र के समरसता सभागार में “समावेश से विकास – क्रियान्वयन समीक्षा एवं हितधारक संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया। इस…

    पूरा पढ़ें →
  10. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    अवरोधों के पार टेराहर्ट्ज तरंगों को गुजारने वाली नई सिलिकॉन चिप, भविष्य के 6जी नेटवर्क के विकास में हो सकती है सहायक

    एक नई सिलिकॉन चिप, जो टेराहर्ट्ज तरंगों को एक विशेष रूप से निर्मित अवरोध के पार बहुत कम नुकसान के साथ गुजरने देती है और 100 गीगाबिट प्रति सेकंड की गति से…

    पूरा पढ़ें →
↑