विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय Read in English

अवरोधों के पार टेराहर्ट्ज तरंगों को गुजारने वाली नई सिलिकॉन चिप, भविष्य के 6जी नेटवर्क के विकास में हो सकती है सहायक

Key details of this update
DetailInformation
Date04 November 2026 (Wednesday)
Time5:22 PM
Topic / Ministryविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (918 words)

एक नई सिलिकॉन चिप, जो टेराहर्ट्ज तरंगों को एक विशेष रूप से निर्मित अवरोध के पार बहुत कम नुकसान के साथ गुजरने देती है और 100 गीगाबिट प्रति सेकंड की गति से डेटा संचारित करती है। भविष्य की 6जी संचार प्रौद्योगिकियों के लिए कॉम्पैक्ट टेराहर्ट्ज सर्किट के विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।

भविष्य की छठी पीढ़ी (6जी) के वायरलेस नेटवर्क में टेराहर्ट्ज आवृत्तियों के उपयोग की अपेक्षा है। ये आवृत्तियां माइक्रोवेव और इन्फ्रारेड प्रकाश के बीच स्थित होती हैं तथा व्यापक बैंडविड्थ प्रदान करती हैं। हालांकि इन तरंगों को छोटे सर्किटों के भीतर निर्देशित करना चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि वेवगाइड में मोड़, जोड़ और अचानक होने वाले संरचनात्मक बदलाव सिग्नल के कुछ हिस्से को बिखेर या परावर्तित कर सकते हैं। इससे आगे बढ़ते समय सिग्नल कमजोर हो जाता है।

सिलिकॉन की एक पतली परत में त्रिकोणीय छिद्रों को सावधानीपूर्वक डिजाइन किए गए पैटर्न में व्यवस्थित करके शोधकर्ता एक फोटोनिक क्रिस्टल बना सकते हैं। यह दो क्षेत्रों के बीच की सीमा के साथ टेराहर्ट्ज तरंगों को निर्देशित करता है। ऐसे सीमा-चैनल कुछ प्रकार के बैकस्कैटरिंग (तरंगों के पीछे की ओर बिखरने) का प्रतिरोध करते हैं। हालांकि एक व्यावहारिक सर्किट को जानबूझकर बनाए गए अवरोधों और संरचनात्मक बदलावों को भी सहन करने में सक्षम होना चाहिए।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के एक स्वायत्त संस्थान जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र – जे एन सी ए एस आर के शोधकर्ताओं ने टोपोलॉजिकल फोटोनिक्स के माध्यम से इस चुनौती का समाधान खोजा और एक विशेष रूप से निर्मित अवरोध के पार 100 गीगाबिट प्रति सेकंड तक की गति से डेटा संचारित करने का प्रदर्शन किया। एक अवरोध जोड़ने से केवल लगभग 1–2 प्रतिशत सिग्नल हानि हुई, जबकि क्रम में दो अवरोध जोड़ने से लगभग 2–3 प्रतिशत हानि हुई। इसके विपरीत एक पारंपरिक गैर-टोपोलॉजिकल वेवगाइड में समान अवरोध संचरण को काफी हद तक कम कर देता है।

टीम ने एक सिलिकॉन फोटोनिक क्रिस्टल डिजाइन किया। इसकी संरचना ग्राफीन की मधुमक्खी के छत्ते जैसी जालक संरचना की नकल करती है। वेवगाइड के एक छोटे हिस्से में त्रिकोणीय छिद्रों के आकार को बदलकर एक अवरोध बनाया गया।

जब तक अवरोध की तीव्रता क्रिस्टल की एक विशिष्ट युग्मन क्षमता (कपलिंग स्ट्रेंथ) से नीचे रही, तब तक संचरण अवरोध-मुक्त स्थिति के लगभग बराबर बना रहा। चूंकि अवरोध का निर्धारण छिद्रों की ज्यामिति से होता है। इसलिए यह ऐसे उपकरणों के डिजाइन के लिए एक व्यावहारिक नियम प्रदान करता है।

शोधकर्ताओं ने उच्च प्रतिरोधकता वाले सिलिकॉन पर निर्मित तीन उपकरणों में इस अवधारणा का परीक्षण किया। यह सामग्री पहले से स्थापित सेमीकंडक्टर विनिर्माण प्रक्रियाओं के अनुकूल है। इन उपकरणों में शामिल थे , एक उपकरण, जिसमें क्रम से दो अवरोध बनाए गए थे। एक ओमेगा (Ω) आकार का मार्ग, जिसमें चार तीखे मोड़ और बीच में एक अवरोध था। एक पावर स्प्लिटर, जिसकी दो शाखाओं में से एक में अवरोध था।

310–360 गीगाहर्ट्ज़ की आवृत्ति सीमा में किए गए माप सिमुलेशन के परिणामों से काफी हद तक मेल खाते थे। स्प्लिटर में दोनों आउटपुट सिग्नल लगभग समान थे। इससे पता चला कि अवरोध का संचरण पर बहुत कम प्रभाव पड़ा।

चित्र 1. सिलिकॉन वैली फोटोनिक क्रिस्टल चिप में फोटोनिक क्लाइन टनलिंग का कलात्मक चित्रण। उच्च गति का डेटा ले जाने वाला टेराहर्ट्ज सिग्नल विशेष रूप से निर्मित अवरोध (नीले रंग में) को बिना किसी महत्वपूर्ण हानि के पार करता है। इससे 6 जी संचार के लिए 100 गीगाबिट प्रति सेकंड डेटा संचरण को समर्थन मिलता है

उच्च गति डेटा परीक्षणों में, दोहरे-अवरोध वाले और ओमेगा-आकार वाले उपकरणों ने क्रमशः 48 और 60 गीगाबिट प्रति सेकंड की गति से डेटा संचारित किया। स्प्लिटर ने क्यूएएम-32 मॉड्यूलेशन का उपयोग करते हुए 100 गीगाबिट प्रति सेकंड की गति को समर्थन दिया। यह तकनीक सिग्नल के आयाम और चरण को एन्कोड करके सूचना का संचार करती है। इस गति से 5 गीगाबाइट की एक हाई-डेफिनिशन फिल्म को सैद्धांतिक रूप से आधे सेकंड से भी कम समय में स्थानांतरित किया जा सकता है।

चित्र 2. जे एन सी ए एस आर की मेटा ऑप्टिक्स प्रयोगशाला में शोध दल निर्मित सिलिकॉन चिप के साथ। इसका उपयोग फोटोनिक क्लाइन टनलिंग का प्रदर्शन करने के लिए किया गया

इस अध्ययन का नेतृत्व जे एन सी ए एस आर के सहायक प्रोफेसर डॉ. अभिषेक कुमार ने किया। वे यहां मेटा ऑप्टिक्स प्रयोगशाला के प्रमुख हैं। जे एन सी ए एस आर की समीना मुल्ला और संग्राम कुमार साधु इस अध्ययन के संयुक्त प्रथम लेखक हैं। इस शोध में सहयोग करने वालों में जे एन सी ए एस आर के आसिफ इकबाल एम. और एन. एस. विद्याराज; आईआइएसईआर कोलकाता के सिद्धार्थ लाल; आईआइटी बॉम्बे के अंशुमान कुमार; इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स,ए*स्टार, सिंगापुर के झोंगहुआ गु और प्रकाश पिचम्पा; तथा यूनिवर्सिटी ऑफ लिले और सीएनआरएस फ्रांस के पास्कल शिफ्टिग्जर और गिलौम डुकुर्नो शामिल थे।

डॉ. अभिषेक कुमार ने कहा, “यह प्रदर्शित करना कि टेराहर्ट्ज तरंगें केवल छिद्रों की ज्यामिति में बदलाव करके बनाए गए अवरोध को पार कर सकती हैं और साथ ही 100 गीगाबिट प्रति सेकंड की गति से डेटा ले जा सकती हैं, यह संकेत देता है कि यह प्रभाव टेराहर्ट्ज चिपों के लिए एक उपयोगी डिजाइन उपकरण बन सकता है।”

इस शोध के परिणाम शोधकर्ताओं को कम हानि वाले ऐसे टेराहर्ट्ज सर्किट विकसित करने में मदद कर सकते हैं, जो एक ही चिप पर सिग्नलों को अलग-अलग मार्गों से भेजने और विभाजित करने में सक्षम हों। टीम की अगली योजना अवरोधों को विद्युत, तापीय या यांत्रिक तरीके से नियंत्रित करने की है। इससे ऐसे उपकरण विकसित किए जा सकते हैं, जो आवश्यकता के अनुसार सिग्नलों को अलग-अलग मार्गों की ओर मोड़ सकें। यह शोध एडवांस्ड मैटेरियल्स पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

प्रकाशन लिंक (डीओआई): https://doi.org/10.1002/adma.75322

पीके/केसी/आरटी/एसके

इसी विषय से और: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

View all इसी विषय से और: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  1. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    अधिमिश्र धातुओं की मशीनिंग प्रक्रिया बेहतर बनाने में विकसित उन्नत सुरक्षात्मक लेप एयरोस्पेस, ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल क्षेत्रों के लिए लाभकारी

    वैज्ञानिकों द्वारा विकसित उन्नत सतह-अभियांत्रिकी पद्धति से अधिमिश्र धातुओं की मशीनिंग में उपयोग होने वाले कटिंग टूल्स (अतिरिक्त सामग्री को काटने, आकार देने या हटाने में प्रयुक्त होने वाले कठोर धातु उपकरण)…

    पूरा पढ़ें →
  2. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    सीएसआईआर और दक्षिण-आरआईएस विकासशील देशों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को आगे बढ़ाने पर सहमत

    विकासशील देशों की उन्नति के लिए क्षमता निर्माण, अनुसंधान सहयोग, प्रौद्योगिकी साझेदारी को मजबूत करने के साझा दृष्टिकोण के साथ, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विकासशील देशों के लिए अनुसंधान…

    पूरा पढ़ें →
  3. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    सीएसआईआर- एनआईएससीपीआर ने सीडीटीके-2026 पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफलतापूर्वक समापन किया; यह ‘इंडियन जर्नल ऑफ ट्रेडिशनल नॉलेज’ (आईजेटीके) के 25 वर्ष पूरे होने का प्रतीक

    'पारंपरिक ज्ञान के संचार और प्रसार' (सीडीटीके) पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का अंतिम दिन विशेष वैज्ञानिक सत्र के साथ शुरू हुआ। सत्र का शीर्षक था: "पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में विद्वतापूर्ण संचार…

    पूरा पढ़ें →
  4. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    आदित्य-एल1 पर लगे वीएलईसी से सौर विस्फोट के असमान फैलाव का पता चला है जो अंतरिक्ष के वातावरण पर असर डाल सकता है

    भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित सौर वेधशाला आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिकों को सौर विस्फोट या कोरोनल मास इरप्शन (सीएमई) के फैलने के तरीके को समझने और उसके बारे में नई जानकारी पाने में…

    पूरा पढ़ें →
  5. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    सीएसआईआर-राष्‍ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्‍थान (सीएसआईआर-निस्‍पर) ने पारंपरिक ज्ञान के संचार एवं प्रसार पर तीसरे संस्करण (सीडीटीके) 2026 का आयोजन किया

    सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (निस्पर) द्वारा 2-3 नवंबर, 2026 को सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनपीएल), नई दिल्ली में पारंपरिक ज्ञान के संचार एवं प्रसार पर तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (सीडीटीके-2026) का…

    पूरा पढ़ें →
  6. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    डॉ. जितेंद्र सिंह के प्रौद्योगिकी के माध्यम से परिवर्तन के आह्वान के साथ ‘ईएसटीआईसी 2026’ संपन्न हुआ

    आज यहाँ भारत मंडपम में "इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव" (ईएसटीआईसी), 2026 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), तथा…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अंतर-पीढ़ीगत संबंधों को मजबूत करने के लिए ‘वायो सम्मान राष्ट्रीय अभियान’ शुरू किया

    केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी में अटल वयो अभ्युदय योजना (अव्यय) के तहत एक राष्ट्रीय अंतर-पीढ़ीगत जुड़ाव अभियान, 'वायो सम्मान राष्ट्रीय अभियान' का…

    पूरा पढ़ें →
  2. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कुछ प्रतिभूतियों की सदस्यता लेने को मंजूरी दी

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कुछ प्रतिभूतियों की सदस्यता लेने को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन के अंतर्गत सैफायर…

    पूरा पढ़ें →
  3. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ कारोबार के अधिग्रहण और अन्य संबंधित लेन-देन को मंजूरी दी

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ कारोबार के अधिग्रहण और अन्य संबंधित लेन-देन को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन के तहत, कोटक…

    पूरा पढ़ें →
  4. उपभोक्‍ता कार्य

    खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के विशेष अभियान 6 का समापन

    खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी) ने अपने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) और अधीनस्थ/संबद्ध कार्यालयों के साथ मिलकर 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन की…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

    केरलम के राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा; "केरलम के राज्यपाल श्री @OmMathur_Raj ने प्रधानमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने ‘हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद-2026’ में कहा- सुरक्षा के तनावपूर्ण वातावरण के बीच, समुद्री क्षेत्र में आपसी निर्भरता मजबूत करने के लिए आपूर्ति शृंखला में विविधता लाना और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना महत्वपूर्ण है

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने वैश्विक समुद्री सुरक्षा वातावरण में बढ़ते तनाव के बीच, क्षेत्रीय साझेदारों के बीच आपसी निर्भरता और अधिक सुरक्षित तथा मजबूत बनाने का आह्वान किया है। इसके…

    पूरा पढ़ें →
  7. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने जयपुर में वाणिज्य भवन और उद्योग भवन का उद्घाटन किया

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज वर्चुअल माध्यम से जयपुर में वाणिज्य भवन और उद्योग भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा इसके…

    पूरा पढ़ें →
  8. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    भारत का स्वदेशी क्षमताओं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता हासिल करने का लक्ष्य: आईपीआरडी 2026 में डॉ. जितेंद्र सिंह

    भारत का स्वदेशी क्षमताओं, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक सह-सृजन के माध्यम से महासागर अनुसंधान और अन्वेषण के क्षेत्र में वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता हासिल करने का लक्ष्य है। यह बात केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी…

    पूरा पढ़ें →
  9. अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय

    अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने ‘समावेश से विकास’ कार्यक्रम का आयोजन किया। ‘पीएम विकास’ कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा और इसके हितधारकों की भागीदारी को मजबूत किया

    अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने 4 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र के समरसता सभागार में “समावेश से विकास – क्रियान्वयन समीक्षा एवं हितधारक संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया। इस…

    पूरा पढ़ें →
  10. कोयला मंत्रालय

    कोयला मंत्रालय ने ‘विशेष अभियान 6’ के तहत कार्यस्थल सफाई में 130% और कबाड़ निस्तारण में 162% लक्ष्य हासिल किया

    कोयला मंत्रालय और इसके केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों ने 'विशेष अभियान 6' के दौरान सभी प्रमुख पैमानों पर असाधारण रूप से लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन किया और संस्थागत सफाई तथा प्रशासनिक…

    पूरा पढ़ें →
↑