विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय Read in English

सीएसआईआर- एनआईएससीपीआर ने सीडीटीके-2026 पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफलतापूर्वक समापन किया; यह ‘इंडियन जर्नल ऑफ ट्रेडिशनल नॉलेज’ (आईजेटीके) के 25 वर्ष पूरे होने का प्रतीक

Key details of this update
DetailInformation
Date03 November 2026 (Tuesday)
Time9:57 PM
Topic / Ministryविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (971 words)

'पारंपरिक ज्ञान के संचार और प्रसार' (सीडीटीके) पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का अंतिम दिन विशेष वैज्ञानिक सत्र के साथ शुरू हुआ। सत्र का शीर्षक था: "पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में विद्वतापूर्ण संचार की चुनौतियां और अवसर: इंडियन जर्नल ऑफ ट्रेडिशनल नॉलेज (आईजेटीके) के 25 वर्ष का उत्सव"। सत्र की शुरुआत विशेष वीडियो के साथ हुई, जिसमें आईजेटीके की शुरुआत, इसकी प्रगति और 25 वर्ष की यात्रा के प्रमुख पड़ावों को दिखाया गया। इस वीडियो प्रस्तुति के बाद, सीएसआईआर- एनआईएससीपीआर की निदेशक डॉ. गीता वाणी रायसम ने आधिकारिक तौर पर आईजेटीके के 25वीं वर्षगांठ के अंक का लोकार्पण किया।

गणमान्य व्यक्तियों ने आईजेटीके के 25वीं वर्षगांठ पर अंक का लोकार्पण किया

सत्र का पहला मुख्य संबोधन (ऑनलाइन) यूनिवर्सिटी ऑफ द वेस्ट इंडीज, मोना में एथनोबॉटनी (नृ-वनस्पति विज्ञान) की प्रोफेसर डॉ. इना वंडेब्रोक ने दिया। इस संबोधन में, उन्होंने जमैका के कैरेबियाई घने जंगलों (जो जैव विविधता के हॉटस्पॉट हैं) में स्थानीय समुदायों के साथ काम करने के अनुभव साझा किए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि समुदायों का मजबूत सहयोगी बनना कितना आवश्यक है। सत्र के अध्यक्ष और मुख्य वक्ता, जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पुलोक मुखर्जी (जो आईजेटीके के कार्यकारी संपादक भी हैं) ने 'ओमिक्स इंटीग्रेशन' के माध्यम से पारंपरिक ज्ञान को वैश्विक साक्ष्यों में बदलने पर जोर दिया। उन्होंने 'लोक स्वास्थ्य परंपरा' और इसके स्थायी प्रभाव पर बल दिया। आईजेटीके के मुख्य संपादक डॉ. एच. आर. नागेंद्र ने जर्नल के विकास और वैज्ञानिक अनुक्रमण में हासिल किए गए मील के पत्थरों की जानकारी दी। जर्नल के पूर्व संपादकों – डॉ. एन. आर. मनकड, डॉ. टी. के. मुखर्जी और डॉ. के. पी. सिंह – ने आईजेटीके की शुरुआत, इसकी 25 वर्ष की विद्वतापूर्ण यात्रा और संपादकीय विरासत को याद किया। सीएसआईआर- एनआईएससीपीआर की डॉ. चारु वर्मा ने वैश्विक स्तर पर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए डिजिटलीकरण पर जोर दिया, जबकि आईसीएआर- आईएआरआई के डॉ. आर. एन. पडारिया ने सामुदायिक स्वामित्व और ऐसी भागीदारी वाली रूपरेखाओं पर बल दिया, जिनसे पारंपरिक ज्ञान रखने वालों को लाभ मिल सके।

पांचवें वैज्ञानिक सत्र का शीर्षक “पारंपरिक ज्ञान को लोकप्रिय बनाने में चुनौतियां और अवसर” था, इसकी अध्यक्षता विज्ञान भारती, केरलम के महासचिव श्री पी. ए. विवेकानंद पाई ने की। उन्होंने गणित के क्षेत्र में भारत के मौलिक योगदानों की जानकारी दी—विशेष रूप से 'केरल स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स' और कैलकुलस पर माधव के कार्यों का उल्लेख किया। इसके साथ ही, उन्होंने 'पंचमहाभूत' और 'पंचीकरण' जैसी मूलभूत वैज्ञानिक अवधारणाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने औपनिवेशिक और मानव-केंद्रित सोच से बाहर निकलने और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं तथा स्थिरता को मजबूत करने के लिए स्वदेशी तकनीकों को बड़े पैमाने पर अपनाने पर बल दिया।

कोलकाता स्थित साइंस सिटी के निदेशक डॉ. प्रमोद ग्रोवर ने विज्ञान संचार में 'नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम' (एनसीएसएम) की भूमिका पर बल दिया, जो इंटरैक्टिव प्रदर्शनियों और शिक्षकों के प्रशिक्षण के माध्यम से काम करती है। उन्होंने एनसीएसएम और स्वास्तिक (SVASTIK) के बीच सहयोग स्थापित करने का सुझाव दिया, ताकि 'पारंपरिक ज्ञान केंद्र' बनाया जा सके। इसका उद्देश्य ग्रामीण समुदायों तक विज्ञान की पहुंच बढ़ाना और आम जनता की समझ को बेहतर बनाना है। बेंगलुरु स्थित 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज' के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वी. वी. बिनॉय ने विज्ञान संचार के संदर्भ-आधारित और सहभागी मॉडलों पर बात की। उन्होंने पारंपरिक ज्ञान रखने वालों के साथ सक्रिय जुड़ाव की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विज्ञान की कक्षाओं में स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों को शामिल करने और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भारत के ऐतिहासिक वैज्ञानिक योगदानों की खोज करने का सुझाव दिया।

सम्मेलन के अंतिम वैज्ञानिक सत्र का शीर्षक “सतत नवाचार और विकास: सामाजिक शोधकर्ताओं और पारंपरिक ज्ञान धारकों से अनुभवात्मक सीख” था, इसकी अध्यक्षता गांधीनगर स्थित 'नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन' के निदेशक डॉ. अरविंद सी. रानाडे ने की। इस अवसर पर संबोधन में उन्होंने सतत नवाचार के तीन मुख्य स्तंभ बताए: पर्यावरणीय स्थिरता, आर्थिक व्यवहार्यता, और पारंपरिक ज्ञान धारकों के साथ लाभ का उचित बंटवारा। 'योजक' (YOJAK) के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. गजानन डांगे ने बताया कि कैसे भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियां जैव विविधता और नस्ल संरक्षण, टिकाऊ कृषि, तथा स्थानीय पारिस्थितिक प्रथाओं के प्रति समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देती हैं। जोरहाट, असम के पारंपरिक हर्बल विशेषज्ञ श्री कृष्ण नाथ ने असम में पारंपरिक उपचार पद्धतियों की समृद्ध विरासत के बारे में बात की। उन्होंने औषधीय पौधों और उपचारों से जुड़े उस स्वदेशी ज्ञान का जिक्र किया, जो पीढ़ियों से चला आ रहा है।

पद्म श्री से सम्मानित किसान और बीज संरक्षक, श्रीमती राहीबाई सोमा पोपेरे का विशेष संबोधन

महाराष्ट्र की किसान और बीज संरक्षक, पद्म श्री श्रीमती राहीबाई सोमा पोपेरे ने पारंपरिक बीजों के संरक्षण और खेती के पारंपरिक तरीकों को पुनर्जीवित करने की अपनी प्रेरणादायक यात्रा साझा की। उन्होंने स्थानीय बीजों को बचाने, मिट्टी के स्वास्थ्य को बहाल करने और रसायन-मुक्त खेती की ओर बढ़ने के महत्व पर बल दिया। पारंपरिक ज्ञान के मूल्य पर बल देते हुए, उन्होंने प्रकृति-आधारित खेती की ओर लौटने का आह्वान किया, ताकि हर घर तक बिना जहर वाली सब्जियां और सुरक्षित, पौष्टिक भोजन पहुंच सके। इससे स्वस्थ और अधिक टिकाऊ भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा। दो दिवसीय इस सम्मेलन में देश-विदेश के प्रतिभागियों द्वारा 40 मौखिक और 60 पोस्टर प्रस्तुतियां दी गईं।

समापन सत्र में सीडीटीके-2026 के अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार ने स्वागत भाषण दिया। सीएसआईआर- एनआईएससीपीआर की निदेशक डॉ. गीता वाणी रायसम ने समापन वक्तव्य देते हुए पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में नैतिक जुड़ाव, समुदाय को संवेदनशील बनाने, दस्तावेजीकरण और लाभ-साझाकरण (बेनिफिट-शेयरिंग) के महत्व पर बल दिया। आईआईटी बॉम्बे के पूर्व वरिष्ठ प्रोफेसर, प्रो. बी. एन. जगताप ने भारतीय ज्ञान प्रणालियों को औपचारिक रूप देने, भारत के मौलिक वैज्ञानिक योगदानों को प्रदर्शित करने और विभिन्न प्रकार के साक्ष्यों को शामिल करने के महत्व पर बल दिया। गणमान्य व्यक्तियों ने 'बेस्ट पोस्टर प्रेजेंटेशन' पुरस्कार भी प्रदान किए। सीडीटीके-2026 की आयोजन सचिव डॉ. चारु लता ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस सम्मेलन ने पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और संवर्धन में वैज्ञानिक सत्यापन, नैतिक प्रसार और सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर फिर से बल दिया।

पीके/केसी/आरटी/पीके

इसी विषय से और: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

View all इसी विषय से और: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  1. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    आदित्य-एल1 पर लगे वीएलईसी से सौर विस्फोट के असमान फैलाव का पता चला है जो अंतरिक्ष के वातावरण पर असर डाल सकता है

    भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित सौर वेधशाला आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिकों को सौर विस्फोट या कोरोनल मास इरप्शन (सीएमई) के फैलने के तरीके को समझने और उसके बारे में नई जानकारी पाने में…

    पूरा पढ़ें →
  2. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    सीएसआईआर-राष्‍ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्‍थान (सीएसआईआर-निस्‍पर) ने पारंपरिक ज्ञान के संचार एवं प्रसार पर तीसरे संस्करण (सीडीटीके) 2026 का आयोजन किया

    सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (निस्पर) द्वारा 2-3 नवंबर, 2026 को सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनपीएल), नई दिल्ली में पारंपरिक ज्ञान के संचार एवं प्रसार पर तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (सीडीटीके-2026) का…

    पूरा पढ़ें →
  3. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    डॉ. जितेंद्र सिंह के प्रौद्योगिकी के माध्यम से परिवर्तन के आह्वान के साथ ‘ईएसटीआईसी 2026’ संपन्न हुआ

    आज यहाँ भारत मंडपम में "इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव" (ईएसटीआईसी), 2026 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), तथा…

    पूरा पढ़ें →
  4. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    डीएसटी के ईएसटीआईसी सत्र में विज्ञान में परिवर्तन और स्वायत्त प्रणालियों, भौतिक एआई और रोबोटिक्स के साथ नवाचारों पर चर्चा की गई

    नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव (ईएसटीआईसी) 2026 में स्वायत्त प्रणालियों, भौतिक एआई और रोबोटिक्स पर सत्र में प्रख्यात विशेषज्ञों ने इस बात पर विचार किया…

    पूरा पढ़ें →
  5. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    सरकार स्वदेशी नवाचारों को बाजार तक पहुंचाने हेतु स्टार्टअप और उद्योग जगत के बीच जुड़ाव को बढ़ावा दे रही है: केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

    केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभाग के राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्टार्टअप और उद्योग…

    पूरा पढ़ें →
  6. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन 2026 का उद्घाटन किया

    उभरते विज्ञान, प्रौद्योगि‍की और नवाचार सम्‍मेलन (ईएसटीआईसी) 2026 के उद्घाटन दिवस पर 27 अक्टूबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 5,000 से अधिक वैश्विक प्रतिनिधि एकत्रित हुए, जिनमें वैज्ञानिक दिग्‍गज, नीति…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने सीआरपीएफ की उस उपलब्धि की जानकारी दी, जिसमें 47 वर्षों में पहली बार लगातार 12 महीनों तक की हताहत नहीं हुआ

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात की जानकारी दी कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने 47 वर्षों में पहली बार लगातार 12 महीनों तक शून्य हताहत दर्ज किए हैं। उन्होंने…

    पूरा पढ़ें →
  2. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप-मुख्यमंत्री श्री…

    पूरा पढ़ें →
  3. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    ‘माई भारत’ के ‘युवा संवाद: नो योर वोट’ अभियान ने 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 59,000 से अधिक युवाओं तक पहुंच बनाई है

    युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अंतर्गत 'मेरा युवा भारत' (माई भारत) ने आज अपने राष्ट्रव्यापी अभियान 'विकसित भारत युवा संवाद: नो योर वोट' (अपने वोट को जानें) के तहत 24 राज्यों/केंद्र…

    पूरा पढ़ें →
  4. पत्तन

    सर्बानंद सोनोवाल ने 2047 तक तटीय और जलमार्ग माल ढुलाई (फ्रेट) हिस्सेदारी को दोगुना करके 12% करने की योजना प्रस्तुत की

    पतन, पोत परिवहन और जलमार्ग केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पुरी में कंसल्टेटिव कमेटी की एक बैठक में कहा कि सरकार 2047 तक भारत की माल ढुलाई में तटीय और…

    पूरा पढ़ें →
  5. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026 में पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता का उत्सव

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के दिल्ली हाट, आईएनए में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 में भारत की समृद्ध कला परंपराओं, पारंपरिक शिल्पकला और सांस्कृतिक विविधता को एक साझा…

    पूरा पढ़ें →
  6. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    बीआरई शिखर सम्मेलन और एक्स्पो 2026 वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत के दिग्गजों को एक साथ एक मंच पर लाता है

    भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्स्पो 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय बिजली एवं आवास तथा शहरी मामलों के मंत्री श्री मनोहर लाल…

    पूरा पढ़ें →
  7. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    डीएएचडी विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

    भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) ने विशेष अभियान 6.0 में सक्रिय रूप से भाग लिया। यह अभियान 2 अक्टूबर 2026 से…

    पूरा पढ़ें →
  8. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न

    श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इसके माध्यम से मंत्रालय ने प्रशासनिक कार्यकुशलता, स्वच्छता, पारदर्शिता एवं बेहतर जनसेवा वितरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    वित्तीय सहायता से शैक्षणिक उत्कृष्टता तक

    30 वर्षीय डॉ. अनिरुद्ध प्रधान (नाम परिवर्तित) के लिए एनएफएससी योजना उनकी शैक्षणिक आकांक्षाओं को व्यावसायिक उपलब्धि में बदलने में महत्वपूर्ण सहायक रही है। इस फेलोशिप से उनकी शैक्षणिक प्रगति में मदद…

    पूरा पढ़ें →
  10. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा की खेप जारी करने के लिए योग्य कर्मियों को अधिकृत करने को अनिवार्य बनाने के लिए औषधि नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा है, ताकि दवा निर्माताओं के लिए दवाओं की खेप जारी करने के लिए उचित योग्यता और अनुभव…

    पूरा पढ़ें →
↑