रक्षा मंत्रालय Read in English

आईपीआरडी-2026 का नई दिल्ली में शुभारंभ; वैज्ञानिक प्रगति को क्षेत्रीय सहयोग में रूपांतरित करने पर जोर

Key details of this update
DetailInformation
Date03 November 2026 (Tuesday)
Time6:18 PM
Topic / Ministryरक्षा मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (588 words)

भारतीय नौसेना की वार्षिक उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक वार्ता ‘हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद-2026’ (आईपीआरडी-2026) 3 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में शुरू हुआ। नौसेना के ज्ञान साझेदार ‘नेशनल मैरीटाइम फाउंडेशन’ (एनएमएफ) के सहयोग से आयोजित यह तीन दिवसीय सम्मेलन ‘हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और शैक्षणिक सहयोग’ विषय पर केंद्रित है। इसमें विशेष रूप से इस बात पर विचार-विमर्श किया जा रहा है कि वैज्ञानिक प्रगति और संस्थागत साझेदारियों को व्यावहारिक क्षेत्रीय सहयोग में किस तरह रूपांतरित किया जा सकता है।

आईपीआरडी-2026 के पहले दिन चर्चा का मुख्य विषय इस बात पर केंद्रित रहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र वैज्ञानिक ज्ञान और तकनीकी नवाचार को किस प्रकार स्थायी संस्थागत सहयोग, सुदृढ़ समुद्री क्षमताओं एवं साझा क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने की क्षमता में बदल सकता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ एनएमएफ के अध्यक्ष और नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी (सेवानिवृत्त) के उद्घाटन संबोधन से हुआ। इसके बाद भारत सरकार के राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता (सेवानिवृत्त) ने विशेष संबोधन दिया।

आईपीआरडी-2026 के पहले सत्र का विषय ‘शैक्षणिक नेटवर्क, अनुसंधान और मानव संसाधन विकास’ था। इसका संचालन नौसेना के पूर्व उप प्रमुख वाइस एडमिरल संजय महिंद्रू (सेवानिवृत्त) ने किया। इसमें फ्रांस, इंडोनेशिया, जापान और मालदीव के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। सत्र के दौरान हिंद महासागर क्षेत्र में एक व्यापक शैक्षणिक नेटवर्क विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इसके तहत हिंद-प्रशांत क्षेत्र के तटीय शहरों के विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग बढ़ाने और हिंद महासागर क्षेत्र में सामाजिक विज्ञान अनुसंधान नेटवर्क की संभावनाओं का आकलन किया गया। साथ ही, शोध संस्थानों, विश्वविद्यालयों तथा सरकारों के बीच सहयोग को और प्रगाढ़ करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श हुआ। सत्र के समापन पर ‘सी ब्लाइंडनेस एंड मैरीटाइम हेरिटेज इन इंडिया’ शीर्षक से एक विशेष पुस्तक का विमोचन किया गया।

दिन के दूसरे सत्र का विषय ‘समुद्री क्षेत्र की स्थिति के प्रति जागरूकता और महत्वपूर्ण समुद्री बुनियादी ढांचे की सुरक्षा’ था। इसमें समुद्री व्यापार और समुद्र के भीतर मौजूद महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा से जुड़ी मौजूदा चुनौतियों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। नौसेना के पूर्व उप प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में आयोजित इस सत्र में हिंद-प्रशांत समुद्री क्षेत्र जागरूकता साझेदारी (आईपीएमडीए) से जुड़े अवसरों और चुनौतियों का विश्लेषण किया गया। विशेष रूप से सूचनाओं के आदान-प्रदान की व्यावहारिक आवश्यकताओं और समुद्र के भीतर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक सहयोगी हिंद-प्रशांत ढांचा विकसित करने पर विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा, महत्वपूर्ण समुद्री बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए सहयोगात्मक दृष्टिकोण पर हिंद महासागर आयोग (आईओसी) के विचार भी प्रस्तुत किए गए।

इन दोनों पेशेवर सत्रों में इस बात पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया कि समुद्री सूचनाओं के आदान-प्रदान को बेहतर बनाने, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा करने, समुद्र विज्ञान संबंधी जानकारियों तक पहुंच बढ़ाने और जलवायु संबंधी खतरों से निपटने के लिए बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने में तकनीकी प्रणालियों एवं वैज्ञानिक साझेदारियों का व्यावहारिक उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है।

दिन के कार्यक्रम में ‘सहयोग संवाद’ के तहत राजदूतों के साथ विशेष चर्चा भी आयोजित की गई। इसमें श्रीलंका की उच्चायुक्त सुश्री महिषिनी कोलोने, फिलीपींस दूतावास के राजदूत श्री जोसेल एफ. इग्नासियो और नॉर्वे की राजदूत श्रीमती मे-एलिन स्टेनर ने भाग लिया। इस चर्चा का आयोजन और संचालन एनएमएफ के महानिदेशक वाइस एडमिरल प्रदीप चौहान (सेवानिवृत्त) ने किया।

आईपीआरडी-2026 का पहला दिन काफी सकारात्मक माहौल में संपन्न हुआ। इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक विचार-विमर्श किया और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ शैक्षणिक साझेदारी के माध्यम से ज्ञान के आदान-प्रदान को आगे बढ़ाने के लिए कई व्यावहारिक नीतिगत सुझाव प्रस्तुत किए।

पीके/केसी/आरटी/एनके /डीए

इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय

View all इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय
  1. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय तटरक्षक बल और श्रीलंका के तटीय बल के बीच 9वीं उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन

    भारतीय तटरक्षक बल और श्रीलंका के तटीय बल के बीच 9वीं उच्च स्तरीय बैठक 03 नवंबर, 2026 को श्रीलंका के मिरिसा में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय तटरक्षक बल…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    नई दिल्ली में सेंटर फॉर ज्वाइंट वारफेयर स्टडीज एवं आईडीएस मुख्यालय द्वारा साइबर-सक्षम संज्ञानात्मक युद्ध पर आयोजित संगोष्ठी संपन्न

    एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय के तत्वावधान में सेंटर फॉर ज्वाइंट वारफेयर स्टडीज-सीईएनजेओडब्ल्यूएस द्वारा आयोजित साइबर-सक्षम संज्ञानात्मक युद्ध विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी आज नई दिल्ली में संपन्न हो गई। वायुसेना प्रमुख एयर…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

    भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान में आयोजित भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास (आईएन–आरओकेएन) सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभ्यास से समुद्री सहयोग को…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री ने जैसलमेर में ‘भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण’ पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 3 नवंबर, 2026 को राजस्थान के जैसलमेर में 'भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण' पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में…

    पूरा पढ़ें →
  5. रक्षा मंत्रालय

    टाइगर ट्रायम्फ 2026 अभ्यास का उद्घाटन समारोह

    भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास के 5वें संस्करण 'टाइगर ट्रायम्फ 2026' का उद्घाटन समारोह 02 नवंबर 2026 को विशाखापत्तनम स्थित मैरीटाइम वारफेयर सेंटर (एमडब्ल्यूसी) में…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास अपहृत मछली पकड़ने वाला जहाज ‘अजिनी’ को सफलतापूर्वक समुद्री लुटेरों से मुक्त कराया

    भारतीय नौसेना ने 48 घंटे से अधिक समय तक चले त्वरित और सुव्यवस्थित अभियान के बाद सशस्त्र समुद्री लुटेरों के कब्जे से मछली पकड़ने वाले जहाज अजिनी को सफलतापूर्वक मुक्त कराया। जहाज…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप-मुख्यमंत्री श्री…

    पूरा पढ़ें →
  2. पत्तन

    सर्बानंद सोनोवाल ने 2047 तक तटीय और जलमार्ग माल ढुलाई (फ्रेट) हिस्सेदारी को दोगुना करके 12% करने की योजना प्रस्तुत की

    पतन, पोत परिवहन और जलमार्ग केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पुरी में कंसल्टेटिव कमेटी की एक बैठक में कहा कि सरकार 2047 तक भारत की माल ढुलाई में तटीय और…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026 में पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता का उत्सव

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के दिल्ली हाट, आईएनए में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 में भारत की समृद्ध कला परंपराओं, पारंपरिक शिल्पकला और सांस्कृतिक विविधता को एक साझा…

    पूरा पढ़ें →
  4. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    डीएएचडी विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

    भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) ने विशेष अभियान 6.0 में सक्रिय रूप से भाग लिया। यह अभियान 2 अक्टूबर 2026 से…

    पूरा पढ़ें →
  5. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न

    श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इसके माध्यम से मंत्रालय ने प्रशासनिक कार्यकुशलता, स्वच्छता, पारदर्शिता एवं बेहतर जनसेवा वितरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    वित्तीय सहायता से शैक्षणिक उत्कृष्टता तक

    30 वर्षीय डॉ. अनिरुद्ध प्रधान (नाम परिवर्तित) के लिए एनएफएससी योजना उनकी शैक्षणिक आकांक्षाओं को व्यावसायिक उपलब्धि में बदलने में महत्वपूर्ण सहायक रही है। इस फेलोशिप से उनकी शैक्षणिक प्रगति में मदद…

    पूरा पढ़ें →
  7. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा की खेप जारी करने के लिए योग्य कर्मियों को अधिकृत करने को अनिवार्य बनाने के लिए औषधि नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा है, ताकि दवा निर्माताओं के लिए दवाओं की खेप जारी करने के लिए उचित योग्यता और अनुभव…

    पूरा पढ़ें →
  8. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    केन्द्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ने सिक्किम में माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला का उद्घाटन किया तथा ‘चुरपी ट्रेसेबिलिटी पहल’ एवं ‘फॉडर प्लस एफपीओ’ उत्पादों की शुरुआत की

    भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह (उर्फ ललन सिंह) ने 3 नवंबर 2026 को सिक्किम के गंगटोक में सिक्किम मिल्क यूनियन (एसएमयू) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम…

    पूरा पढ़ें →
  9. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    भारत खेलों की अखंडता की रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है, डॉ. मांडविया ने 10वीं WAADS क्यूए मैनेजर्स मीटिंग 2026 में कहा

    केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 10वीं वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ एंटी-डोपिंग साइंटिस्ट्स (WAADS) क्वालिटी अश्वोरेंस मैनेजर्स मीटिंग 2026 के…

    पूरा पढ़ें →
↑