श्रम और रोजगार मंत्रालय Read in English

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न

Key details of this update
DetailInformation
Date03 November 2026 (Tuesday)
Time7:31 PM
Topic / Ministryश्रम और रोजगार मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (421 words)

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इसके माध्यम से मंत्रालय ने प्रशासनिक कार्यकुशलता, स्वच्छता, पारदर्शिता एवं बेहतर जनसेवा वितरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया है। इस अभियान में मंत्रालय और पूरे देश में स्थित उससे जुड़े, अधीनस्थ एवं स्वायत्त संगठनों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

मुख्य उपलब्धियां

1. लंबित मामलों का निपटारा: मंत्रालय और उससे जुड़े संगठनों ने 2,07,000 के लक्ष्य के मुकाबले 2,42,042 जन शिकायतों का निपटारा किया जो निर्धारित लक्ष्य का 116.93% है यानी लक्ष्य से 16.93% ज्यादा। इसी प्रकार, 5,758 के लक्ष्य के मुकाबले 11,001 पीजी अपीलों का निपटारा किया गया जो निर्धारित लक्ष्य का 191.06% (लक्ष्य से 91.06% अधिक) है; जबकि 807 के लक्ष्य के मुकाबले 844 पीएमओ संदर्भों का निपटारा किया गया, जो निर्धारित लक्ष्य का 104.58% (लक्ष्य से 4.58% अधिक) है।

2. कुशल फ़ाइल प्रबंधन: दो लाख से अधिक भौतिक फ़ाइलों की समीक्षा की गई जिसके बाद 98,500 फ़ाइलों को हटा दिया गया। इसके अलावा, 41,180 के लक्ष्य के मुकाबले 70,191 ई-फ़ाइलों की समीक्षा की गई, जो लक्ष्य का 170.45% (लक्ष्य से 70.45% अधिक) है । कुल 14,589 ई-फ़ाइलों को बंद किया गया जिससे रिकॉर्ड प्रबंधन एवं प्रशासनिक कार्यक्षमता मजबूत हुई।

3. जगह का बेहतर उपयोग: लगभग 2,18,106 वर्ग फुट ऑफिस एवं बाहरी जगह को फिर से वापस लिया गया तथा व्यवस्थित एवं सुंदर बनाया गया, जिससे काम का माहौल अधिक साफ-सुथरा एवं उत्पादक बना।

4. राजस्व सृजन: कबाड़ और बेकार हो चुकी सामग्रियों को बेचने से 49,48,896 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ जिससे संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव हो सका।

5. स्वच्छता एवं पर्यावरण सुधार: 2,700 से अधिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाए गए जिससे साफ-सफाई और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा मिला।

विशेष एक-दिवसीय कार्यक्रम एवं आउटरीच गतिविधियां

इस अभियान के अंतर्गत, मंत्रालय ने 09 अक्टूबर 2026 को पूरे देश में अपने सभी संबद्ध, अधीनस्थ एवं स्वायत्त कार्यालयों में एक विशेष 'एक-दिवसीय कार्यक्रम' आयोजित किया। इन गतिविधियों में बड़े पैमाने पर स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान, पुराने एवं बेकार रिकॉर्ड को हटाना, तथा जनता की शिकायतों का निवारण करना शामिल था। इस पहल के भाग के रूप में, मंत्रालय द्वारा दांतों एवं आंखों की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया।

मंत्रालय में विभिन्न स्तरों पर अभियान की प्रगति की नियमित निगरानी की गई। सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए बड़े पैमाने पर शपथ लेने के कार्यक्रम एवं जागरूकता संबंधी अन्य पहलें भी आयोजित की गईं।

विशेष अभियान 6 की सफल समाप्ति मंत्रालय की सुशासन, कुशल प्रशासन, कर्मचारियों की भलाई और नागरिक-केंद्रित सेवा प्रदान करने के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

पीके/केसी/आरटी/एके

इसी विषय से और: श्रम और रोजगार मंत्रालय

View all इसी विषय से और: श्रम और रोजगार मंत्रालय
  1. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    ईपीएफओ की 74 साल की यात्रा श्रमिकों के विश्वास, सेवा और प्रतिबद्धता पर आधारित है: डॉ. मनसुख मांडविया

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने आज नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में अपना 74वां स्थापना दिवस मनाया, जो एक सांविधिक भविष्य निधि संगठन से भारत के अग्रणी सामाजिक सुरक्षा…

    पूरा पढ़ें →
  2. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    ईपीएफओ कल अपना नई दिल्ली में 74वाँ स्थापना दिवस मनाएगा

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कल नई दिल्ली में अपना 74वाँ स्थापना दिवस मनाएगा। श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस समारोह…

    पूरा पढ़ें →
  3. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    सरकार ने श्रम संहिता के तहत असंगठित कामगारों और गिग एवं प्लेटफॉर्म कामगारों के लिए राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड को अधिसूचित किया

    देश के बड़े अनौपचारिक कार्यबल के लिए समग्र सामाजिक सुरक्षा पक्का करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने असंगठित कामगारों और गिग एवं प्लेटफॉर्म कामगारों…

    पूरा पढ़ें →
  4. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    दिव्यांगों के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा केंद्र (एनसीएससी-डीए) दिवाली मेले में दिव्यांगजनों की शिल्प कौशल और उद्यमशीलता प्रतिभा का प्रदर्शन

    श्रम और रोजगार मंत्रालय के रोजगार महानिदेशालय (डीजीई) के तहत दिव्यांगों के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा केंद्र (एनसीएससी-डीए) ने देश भर में अपने केंद्रों में प्रशिक्षित विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के हस्तनिर्मित उत्पादों,…

    पूरा पढ़ें →
  5. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    बठिंडा स्थित अल्ट्राटेक के 217 कर्मचारियों के लिए 3.36 करोड़ रुपए के समझौते

    सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) कार्यालय के अधीन जालंधर स्थित सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय) के प्रभावी सुलह प्रयासों के परिणामस्वरूप, 14 अक्टूबर 2026 को बठिंडा स्थित…

    पूरा पढ़ें →
  6. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    ईएसआईसी ने नई माफी योजना 2025 की समय-सीमा 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाई: नियोक्ताओं और बीमित व्यक्तियों को लंबित मामलों के निपटारे के लिए मिला और अधिक समय

    कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने विभिन्न हितधारकों के अभ्यावेदनों की समीक्षा के बाद नई माफी योजना, 2025 की अवधि मौजूदा नियमों और शर्तों के तहत तीन महीने के लिए बढ़ा दी…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप-मुख्यमंत्री श्री…

    पूरा पढ़ें →
  2. पत्तन

    सर्बानंद सोनोवाल ने 2047 तक तटीय और जलमार्ग माल ढुलाई (फ्रेट) हिस्सेदारी को दोगुना करके 12% करने की योजना प्रस्तुत की

    पतन, पोत परिवहन और जलमार्ग केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पुरी में कंसल्टेटिव कमेटी की एक बैठक में कहा कि सरकार 2047 तक भारत की माल ढुलाई में तटीय और…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026 में पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता का उत्सव

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के दिल्ली हाट, आईएनए में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 में भारत की समृद्ध कला परंपराओं, पारंपरिक शिल्पकला और सांस्कृतिक विविधता को एक साझा…

    पूरा पढ़ें →
  4. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    डीएएचडी विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

    भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) ने विशेष अभियान 6.0 में सक्रिय रूप से भाग लिया। यह अभियान 2 अक्टूबर 2026 से…

    पूरा पढ़ें →
  5. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    वित्तीय सहायता से शैक्षणिक उत्कृष्टता तक

    30 वर्षीय डॉ. अनिरुद्ध प्रधान (नाम परिवर्तित) के लिए एनएफएससी योजना उनकी शैक्षणिक आकांक्षाओं को व्यावसायिक उपलब्धि में बदलने में महत्वपूर्ण सहायक रही है। इस फेलोशिप से उनकी शैक्षणिक प्रगति में मदद…

    पूरा पढ़ें →
  6. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा की खेप जारी करने के लिए योग्य कर्मियों को अधिकृत करने को अनिवार्य बनाने के लिए औषधि नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा है, ताकि दवा निर्माताओं के लिए दवाओं की खेप जारी करने के लिए उचित योग्यता और अनुभव…

    पूरा पढ़ें →
  7. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय तटरक्षक बल और श्रीलंका के तटीय बल के बीच 9वीं उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन

    भारतीय तटरक्षक बल और श्रीलंका के तटीय बल के बीच 9वीं उच्च स्तरीय बैठक 03 नवंबर, 2026 को श्रीलंका के मिरिसा में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय तटरक्षक बल…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    आईपीआरडी-2026 का नई दिल्ली में शुभारंभ; वैज्ञानिक प्रगति को क्षेत्रीय सहयोग में रूपांतरित करने पर जोर

    भारतीय नौसेना की वार्षिक उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक वार्ता ‘हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद-2026’ (आईपीआरडी-2026) 3 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में शुरू हुआ। नौसेना के ज्ञान साझेदार ‘नेशनल मैरीटाइम फाउंडेशन’ (एनएमएफ) के सहयोग से…

    पूरा पढ़ें →
  9. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    केन्द्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ने सिक्किम में माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला का उद्घाटन किया तथा ‘चुरपी ट्रेसेबिलिटी पहल’ एवं ‘फॉडर प्लस एफपीओ’ उत्पादों की शुरुआत की

    भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह (उर्फ ललन सिंह) ने 3 नवंबर 2026 को सिक्किम के गंगटोक में सिक्किम मिल्क यूनियन (एसएमयू) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम…

    पूरा पढ़ें →
↑