भारतीय तटरक्षक बल और श्रीलंका के तटीय बल के बीच 9वीं उच्च स्तरीय बैठक 03 नवंबर, 2026 को श्रीलंका के मिरिसा में आयोजित की गई।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक परमेश शिवमणि ने किया। श्रीलंका के तटीय बल के महानिदेशक रियर एडमिरल रुवान रूपासेना ने श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
इस बैठक में समुद्री प्रदूषण से निपटने, समुद्री खोज एवं बचाव तथा समुद्री कानून प्रवर्तन सहित आपसी हित के प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया गया। दोनों तटरक्षक बलों के बीच परिचालन सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए क्षमता विकास तथा तकनीकी सहायता संबंधी पहलों को बढ़ावा देने के विभिन्न उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने विचार-विमर्श के दौरान, उभरती समुद्री चुनौतियों से निपटने तथा साझा समुद्री क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए आपसी सहयोग को और सुदृढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
भारतीय तटरक्षक बल और श्रीलंका के तटीय बल ने इस बैठक में द्विपक्षीय सहयोग को और व्यापक बनाने, समुद्री आपात स्थितियों से निपटने के लिए समन्वित कार्रवाई को बढ़ावा देने तथा हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षित और स्वच्छ समुद्री पर्यावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने के अपने साझा संकल्प को रेखांकित किया।
पीके/केसी/आरटी/जेके/एसवी
