सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय Read in English

केवल एक नियम-पुस्तिका गरिमा की गारंटी नहीं दे सकती; विमानन क्षेत्र से जुड़े हर व्यक्ति को इसे सुनिश्चित करना होगा: मनमीत कौर नंदा

Key details of this update
DetailInformation
Date04 November 2026 (Wednesday)
Time4:44 PM
Topic / Ministryसामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (923 words)

“मात्र नियम बनाने, उन्हें कार्यान्वित करने या कोई नियम-पुस्तिका रख लेने से तब तक कोई अंतर नहीं आयेगा, जब तक कि दिव्यांग यात्री के संपर्क में आने वाला अंतिम व्यक्ति भी उस पुस्तिका में लिखी बातों को समझ न ले और उसे व्यवहार में न लाए।” दिव्यांगजनों के लिए सुगम्यता से संबंधित प्रतिबद्धताओं को जमीनी स्तर पर कार्यान्वित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) की अतिरिक्त सचिव सुश्री मनमीत कौर नंदा ने दिव्यांगजनों के लिए सुरक्षित, गरिमापूर्ण और स्वतंत्र हवाई यात्रा सुनिश्चित करने हेतु निरंतर संवेदीकरण एवं प्रशिक्षण को देश के विमानन इकोसिस्टम का एक अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

अगम्य हवाई यात्रा के मानवीय नुकसान को रेखांकित करते हुए, सुश्री नंदा ने एक ऐसे पैरा-एथलीट का अनुभव साझा किया जिसे एक एयरलाइन द्वारा उसकी मूल व्हीलचेयर क्षतिग्रस्त कर दिए जाने के बाद टूटी हुई व्हीलचेयर का उपयोग करके मिस्र की यात्रा करनी पड़ी और एक अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेना पड़ा। इस कठिनाई के बावजूद, उक्त एथलीट ने पदक जीता। सुश्री नंदा ने ऐसे अनुभवों को वैसी बाधाओं के रूप में निरूपित किया, जिन्हें संपूर्ण विमानन तंत्र द्वारा सामूहिक रूप से दूर किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एयरलाइंस, हवाई अड्डा संचालकों, ग्राउंड-हैंडलिंग कर्मियों, सुरक्षा एजेंसियों, सीमा शुल्क और आव्रजन अधिकारियों को नियमित रूप से प्रेरण एवं रिफ्रेशर प्रशिक्षण से गुजरना चाहिए। उन्होंने इस तथ्य को रेखांकित किया कि नियम-पुस्तिका में अदृश्य दिव्यांगताओं सहित सभी 21 निर्दिष्ट दिव्यांगताओं को शामिल करने से अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के बीच व्यापक संवेदनशीलता और तत्परता विकसित करने में मदद मिलेगी। व्यवहार के स्तर पर जवाबदेही का आह्वान करते हुए, उन्होंने सुगम्यता संबंधी प्रदर्शन के संकेतकों, समयबद्ध शिकायत निवारण तंत्र और एयरलाइंस एवं हवाई अड्डों के प्रदर्शन की निगरानी हेतु विशेष डैशबोर्ड की हिमायत की। “हमारे बारे में कुछ भी हमारे बिना नहीं” के सिद्धांत को दोहराते हुए, उन्होंने विमानन सेवाओं को आकार देने और उनका मूल्यांकन करने की प्रक्रिया में प्रशिक्षकों एवं भागीदारों के रूप में दिव्यांगजनों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) की पूर्व सचिव तथा ‘एशिया-पैसिफिक नेटवर्क फॉर एक्सेसिबिलिटी’ (एपीएनए) की सलाहकार सुश्री स्तुति कक्कड़ ने भारत में सुगम्यता आंदोलन को आगे बढ़ाने में नागरिक समाज संगठनों, दिव्यांग अधिकार कार्यकर्ताओं, मीडिया और न्यायपालिका के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। दिव्यांग अधिकारों के समर्थकों के अग्रणी प्रयासों को स्वीकार करते हुए, उन्होंने कहा कि सुगम्यता एक मौलिक अधिकार है, न कि कोई दान की वस्तु। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गरिमा, स्वतंत्रता और समान अवसर सुनिश्चित करने हेतु सार्वभौमिक डिजाइन, समावेशी आवागमन और निरंतर सहयोग बेहद आवश्यक हैं।

दिव्यांगजनों के लिए मुख्य आयुक्त के कार्यालय के आयुक्त, श्री एस. गोविंदराज ने इस बात पर जोर दिया कि दिव्यांग यात्रियों को विमान से उतरते समय भी प्राथमिकता के आधार पर ठीक वैसी ही सहायता दी जानी चाहिए जैसी विमान में चढ़ते समय प्रदान की जाती है ताकि उनकी यात्रा सुगम एवं गरिमापूर्ण बनी रहे। इंडिगो के श्री प्रतीक सेन ने कहा कि सुगम्य बुनियादी ढांचे के साथ-साथ सही जानकारी, उचित दृष्टिकोण और ‘सॉफ्ट स्किल्स’ से लैस एवं अच्छी तरह प्रशिक्षित कर्मचारियों का होना भी जरूरी है। एयरलाइन के “ग्राहक ही केन्द्र में हैं” वाले सिद्धांत को दोहराते हुए, उन्होंने विमानन सेवाओं से जुड़े सभी स्तरों पर व्यापक संवेदीकरण एवं प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया।

“सेंसिटाइजेशन एंड ट्रेनिंग हैंडबुक: फर्दर एडवांसिंग द एक्सेसिबिलिटी ऑफ इंडियाज एविएशन सर्विसेज” को 4 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आधिकारिक तौर पर जारी किया गया। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत ‘दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग’ (डीईपीडब्ल्यूडी) के तत्वावधान में ‘सामर्थ्यम् सेंटर फॉर यूनिवर्सल एक्सेसिबिलिटी’ द्वारा नागर विमानन मंत्रालय के सहयोग से तैयार की गई, इस हैंडबुक का उद्देश्य संस्थागत क्षमता को मजबूत करना और एक समावेशी, सुरक्षित तथा यात्रियों के अनुकूल विमानन इकोसिस्टम को बढ़ावा देना है।

यह हैंडबुक एयरलाइन कर्मियों, एयरपोर्ट ऑपरेटरों, सुरक्षा कर्मचारियों और विमानन क्षेत्र के अन्य हितधारकों को व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करती है। इसमें ‘दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016’ के तहत 21 प्रकार की दिव्यांगता वाले व्यक्तियों के अधिकारों एवं जरूरतों, प्रासंगिक ‘नागर विमानन संबंधी आवश्यकताएं’ (सीएआर), यात्रियों को शुरू से अंत तक दी जाने वाली सहायता, सुरक्षा प्रोटोकॉल, सुलभ संचार और हवाई यात्रा के दौरान आने वाली बाधाओं की पहचान करने जैसे विषयों को शामिल किया गया है। इस नियम-पुस्तिका के विमोचन के अवसर पर एक पैनल चर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें नागर विमानन मंत्रालय, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, इंडियन एविएशन एकेडमी, दिव्यांगजनों के लिए मुख्य आयुक्त का कार्यालय और इंडिगो एयरलाइंस के प्रतिनिधि शामिल हुए। विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं वाले यात्रियों ने भी अपने निजी अनुभवों और दृष्टिकोणों को साझा किया, जिससे इन चर्चाओं के केन्द्र में यात्रियों के हितों को प्रमुखता मिली।

अपने स्वागत भाषण में, ‘सामर्थ्यम् सेंटर फॉर यूनिवर्सल एक्सेसिबिलिटी’ की संस्थापक ट्रस्टी तथा ‘एशिया-पैसिफिक नेटवर्क फॉर एक्सेसिबिलिटी’ (एपीएनए) की सह-संस्थापक डॉ. अंजलि अग्रवाल ने भारत की सुगम्यता एवं दिव्यांग समावेशन संबंधी यात्रा को आकार देने में नागरिक समाज की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने जागरूकता, क्षमता विकास और हितधारकों के साथ निरंतर जुड़ाव के माध्यम से हिमायत को संस्थागत कदमों में परिवर्तित करने के महत्व पर जोर दिया। ‘सामर्थ्यम्’, एक ऐसा गैर-लाभकारी संगठन है जो पिछले 36 वर्षों से हिमायत, क्षमता विकास और सुगम्यता संबंधी आकलन के जरिए सार्वभौमिक सुगम्यता, समावेशी आवागमन तथा दिव्यांग अधिकारों को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है। इस संगठन ने इस एजेंडे को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। यह पहल सुगम्यता संबंधी प्रतिबद्धताओं को रोजमर्रा के व्यवहार में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे हर यात्री द्वारा आत्मविश्वास, गरिमा, स्वतंत्रता और समान अवसरों के साथ यात्रा कर पाना सुनिश्चित होता है।

पीके/केसी/आरटी/आर /डीए

इसी विषय से और: सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

View all इसी विषय से और: सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
  1. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अंतर-पीढ़ीगत संबंधों को मजबूत करने के लिए ‘वायो सम्मान राष्ट्रीय अभियान’ शुरू किया

    केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी में अटल वयो अभ्युदय योजना (अव्यय) के तहत एक राष्ट्रीय अंतर-पीढ़ीगत जुड़ाव अभियान, 'वायो सम्मान राष्ट्रीय अभियान' का…

    पूरा पढ़ें →
  2. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेला 2026 ने जीवंत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक हस्तशिल्प के माध्यम से आगंतुकों को किया मंत्रमुग्ध

    नई दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 में भारत की कलात्मक परंपराओं, स्वदेशी शिल्पकला और जीवंत सांस्कृतिक विविधता की शानदार झलक देखने को मिल रही है,…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    नशे की लत से मुक्ति पाकर स्वस्थ और अधिक स्थिर जीवन की ओर

    30 वर्षीय सुरेश कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए, एनएपीडीडीआर योजना के तहत प्रदान की गई सहायता ने नशामुक्ति, आर्थिक स्थिरता और जीवन में नए उद्देश्य की भावना की ओर बढ़ने में…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    व्यावसायिक जोखिमों से सुरक्षित और गरिमापूर्ण कार्य परिस्थितियों की ओर

    महाराष्ट्र के रहने वाले 42 वर्षीय श्री रमेश बाबू पाटिल (बदला हुआ नाम) के लिए नमस्ते (एनएएमएएसटीई) योजना के अंतर्गत प्रदान की गई व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट सुरक्षित और अधिक गरिमापूर्ण…

    पूरा पढ़ें →
  5. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    आर्थिक कठिनाइयों से शैक्षणिक उपलब्धि तक

    36 वर्षीय श्री रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए वित्तीय सहायता उनकी शैक्षणिक आकांक्षाओं को उपलब्धियों में बदलने में एक महत्वपूर्ण सहारा साबित हुई। उनकी यात्रा दर्शाती है कि कैसे समय…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026 में पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता का उत्सव

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के दिल्ली हाट, आईएनए में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 में भारत की समृद्ध कला परंपराओं, पारंपरिक शिल्पकला और सांस्कृतिक विविधता को एक साझा…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. शिक्षा मंत्रालय

    बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में उच्च स्तरीय बैठक में काशी तमिल संगमम 5.0 की तैयारियों की समीक्षा

    काशी तमिल संगमम 5.0 (केटीएस 5.0) की तैयारियों और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की समीक्षा के लिए 3 नवंबर, 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी एच यू), वाराणसी में एक उच्च…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं ने रायरंगपुर मेगा मल्टी-स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर में 4,000 से अधिक मरीजों का इलाज किया और और दृष्टि लौटाने वाली 365 सर्जरी कीं

    सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) ने 2 से 4 नवंबर, 2026 के बीच ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में एक विशाल मल्टी-स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर 'ऑपरेशन दृष्टि' के 12वें संस्करण का सफलतापूर्वक…

    पूरा पढ़ें →
  3. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कुछ प्रतिभूतियों की सदस्यता लेने को मंजूरी दी

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कुछ प्रतिभूतियों की सदस्यता लेने को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन के अंतर्गत सैफायर…

    पूरा पढ़ें →
  4. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ कारोबार के अधिग्रहण और अन्य संबंधित लेन-देन को मंजूरी दी

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ कारोबार के अधिग्रहण और अन्य संबंधित लेन-देन को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन के तहत, कोटक…

    पूरा पढ़ें →
  5. उपभोक्‍ता कार्य

    खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के विशेष अभियान 6 का समापन

    खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी) ने अपने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) और अधीनस्थ/संबद्ध कार्यालयों के साथ मिलकर 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन की…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

    केरलम के राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा; "केरलम के राज्यपाल श्री @OmMathur_Raj ने प्रधानमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  7. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने ‘हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद-2026’ में कहा- सुरक्षा के तनावपूर्ण वातावरण के बीच, समुद्री क्षेत्र में आपसी निर्भरता मजबूत करने के लिए आपूर्ति शृंखला में विविधता लाना और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना महत्वपूर्ण है

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने वैश्विक समुद्री सुरक्षा वातावरण में बढ़ते तनाव के बीच, क्षेत्रीय साझेदारों के बीच आपसी निर्भरता और अधिक सुरक्षित तथा मजबूत बनाने का आह्वान किया है। इसके…

    पूरा पढ़ें →
  8. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने जयपुर में वाणिज्य भवन और उद्योग भवन का उद्घाटन किया

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज वर्चुअल माध्यम से जयपुर में वाणिज्य भवन और उद्योग भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा इसके…

    पूरा पढ़ें →
  9. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    भारत का स्वदेशी क्षमताओं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता हासिल करने का लक्ष्य: आईपीआरडी 2026 में डॉ. जितेंद्र सिंह

    भारत का स्वदेशी क्षमताओं, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक सह-सृजन के माध्यम से महासागर अनुसंधान और अन्वेषण के क्षेत्र में वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता हासिल करने का लक्ष्य है। यह बात केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी…

    पूरा पढ़ें →
  10. अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय

    अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने ‘समावेश से विकास’ कार्यक्रम का आयोजन किया। ‘पीएम विकास’ कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा और इसके हितधारकों की भागीदारी को मजबूत किया

    अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने 4 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र के समरसता सभागार में “समावेश से विकास – क्रियान्वयन समीक्षा एवं हितधारक संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया। इस…

    पूरा पढ़ें →
↑