संचार मंत्रालय Read in English

ट्राई ने मुंबई में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

Key details of this update
DetailInformation
Date05 November 2026 (Thursday)
Time5:09 PM
Topic / Ministryसंचार मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (944 words)

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए सितंबर 2026 के दौरान मुंबई लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए) में किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट के निष्कर्ष जारी किए हैं। इस परीक्षण का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की ओर से दी जा रही मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक समय में गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। इस परीक्षण के दौरान ट्राई ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के सेवा गुणवत्ता से जुड़े प्रमुख मानकों का आकलन किया। इनमें नेटवर्क कवरेज, कॉल ड्रॉप दर, कॉल कनेक्ट होने की सफलता दर, डेटा डाउनलोड और अपलोड की गति शामिल हैं। इन निष्कर्षों को उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी किया जाता है और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवाओं में सुधार के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

इन स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट को शहरों, प्रमुख स्थानों और सार्वजनिक परिवहन केंद्रों सहित विभिन्न परिस्थितियों में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के मोबाइल नेटवर्क के वास्तविक प्रदर्शन का आकलन करने के लिए तैयार किया गया है। इस परीक्षण के दौरान सभी सेवा प्रदाताओं के सिम कार्ड का उपयोग कर 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर लाइव वॉयस और डेटा कॉल किए जाते हैं। इसके लिए कई आधुनिक परीक्षण उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। इन सत्रों की निगरानी और विश्लेषण उन्नत सॉफ्टवेयर प्रणालियों के माध्यम से वास्तविक समय में किया जाता है।

ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से 23 से 25 सितंबर 2026 के बीच मुंबई लाइसेंस सेवा क्षेत्र में 212 दशमलव 6 किलोमीटर के शहरी मार्ग और सात प्रमुख स्थानों पर ड्राइव टेस्ट किए। ये परीक्षण ट्राई के बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय की निगरानी में किए गए। रिपोर्ट में दिए गए निष्कर्ष परीक्षण के दिन और समय पर संबंधित क्षेत्र और मार्ग में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

ड्राइव टेस्ट मार्ग मानचित्र: नीचे दिए गए मानचित्र में संकेतों के अनुसार, शहर में किए गए ड्राइव टेस्ट, विभिन्न ऑपरेटरों के बीच कॉल, प्रमुख स्थानों और पैदल किए गए परीक्षणों के मार्गों का विवरण दिया गया है।

परीक्षण के प्रमुख मानक

1. नेटवर्क कवरेज में कमी: 2जी, 3जी, 4जी और 5जी तकनीक के लिए निर्धारित न्यूनतम स्तर से कम सिग्नल शक्ति वाले नमूनों का प्रतिशत।

2. वॉयस सेवाएं: कॉल कनेक्ट होने की सफलता दर, कॉल ड्रॉप दर, कॉल कनेक्ट होने में लगने वाला समय, कॉल के दौरान आवाज बंद होने की दर और बातचीत की गुणवत्ता।

3. कॉल के दौरान आवाज बंद होना: कॉल के दौरान आवाज तीन सेकंड से अधिक समय तक बंद रहने की घटनाओं की संख्या।

4. डेटा सेवाएं: डाउनलोड और अपलोड की गति, विलंबता, जिटर और डेटा पैकेट के खोने की दर।

मुंबई जिले में प्रमुख मानकों के आधार पर मोबाइल नेटवर्क के समग्र प्रदर्शन का विवरण नीचे दिया गया है:-

a. नेटवर्क कवरेज में कमी- वॉयस परीक्षण के दौरान ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में सिग्नल की शक्ति का आकलन किया गया। इसमें कुल एकत्र किए गए नमूनों में से कमजोर सिग्नल वाले नमूनों की संख्या इस प्रकार रही:- एयरटेल: 58 हजार 3 नमूनों में शून्य। – एमटीएनएल: 3 हजार 687 नमूनों में 13 हजार 57।- रिलायंस जियो: 56 हजार 138 नमूनों में शून्य। – वीआई: 58 हजार 30 नमूनों में शून्य। नेटवर्क कवरेज में कमी का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

b. कॉल ड्रॉप- सफलतापूर्वक कनेक्ट हुई कॉल में से बीच में कटने वाली कॉल की संख्या इस प्रकार रही, – एयरटेल: 510 में से एक, – एमटीएनएल: 32 में से दो, – रिलायंस जियो: 509 में से दो, – वीआई: 509 में से शून्य। कॉल ड्रॉप होने वाले स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

c. कॉल के दौरान आवाज बंद होना -तीन सेकंड से अधिक समय तक आवाज बंद रहने की घटनाओं की संख्या इस प्रकार रही:

– एयरटेल: 479 कॉल में दो घटनाएं। – एमटीएनएल: आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। – रिलायंस जियो: 493 कॉल में तीन घटनाएं।

– वीआई: 490 कॉल में एक घटना। इन घटनाओं से जुड़े स्थानों का विवरण भी संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

d डेटा डाउनलोड और अपलोड की गति

i) डाउनलोड की औसत गति: – एयरटेल (5जी/4जी): 133 दशमलव 86 एमबीपीएस। – एमटीएनएल (4जी): शून्य एमबीपीएस। – रिलायंस जियो (5जी/4जी): 248 दशमलव 93 एमबीपीएस। – वीआई (5जी/4जी/2जी): 89 दशमलव 04 एमबीपीएस। डेटा डाउनलोड की गति का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

ii) अपलोड की औसत गति:- एयरटेल (5जी/4जी): 32 दशमलव 80 एमबीपीएस।- एमटीएनएल (4जी): शून्य दशमलव शून्य एमबीपीएस।- रिलायंस जियो (5जी/4जी): 33 दशमलव 87 एमबीपीएस। – वीआई (5जी/4जी/2जी): 23 दशमलव 21 एमबीपीएस। डेटा अपलोड की गति का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

कॉल ड्रॉप और कॉल के दौरान आवाज बंद होने की घटनाओं के स्थानों को संलग्न मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके देखा जा सकता है।

परीक्षण के दौरान शामिल किए गए क्षेत्र और स्थान

a) शहरी क्षेत्र: परीक्षण में सायन, चेंबूर, देवनार, मानखुर्द गांव, तिलक नगर, पवई, सांताक्रूज पूर्व, खार पश्चिम, बांद्रा पश्चिम, अंधेरी पूर्व, अंधेरी पश्चिम, मलाड पूर्व, कांदिवली, बोरीवली पूर्व, मीरा रोड पूर्व और भायंदर पूर्व सहित अन्य क्षेत्र शामिल थे।

b) प्रमुख स्थान: स्थिर अवस्था में मोबाइल नेटवर्क के अनुभव का आकलन करने के लिए अंधेरी रेलवे स्टेशन, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा-टर्मिनल 2, देवनार मेट्रो स्टेशन, इन्फिनिटी आईटी पार्क, काशीगांव मेट्रो स्टेशन, लोअर ओशिवारा मेट्रो स्टेशन और पांडुरंगवाड़ी मेट्रो स्टेशन पर परीक्षण किए गए।

इस स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट की रिपोर्ट के निष्कर्ष आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ साझा किए गए हैं। परीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए adv.bengaluru@trai.gov.in पर ईमेल भेजा जा सकता है। इसके अलावा, ट्राई के बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय से टेलीफोन नंबर +91-80-22865004 पर संपर्क किया जा सकता है।

अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें।

पीके/केसी/आरटी/एसके

इसी विषय से और: संचार मंत्रालय

View all इसी विषय से और: संचार मंत्रालय
  1. संचार मंत्रालय

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाता प्राधिकरण व्यवस्था तथा उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाताओं को स्पेक्ट्रम आवंटित करने की रूपरेखा की सिफारिशें जारी कीं

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण -ट्राई ने आज उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाता प्राधिकरण व्यवस्था तथा उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाताओं को स्पेक्ट्रम आवंटित करने की रूपरेखा पर अपनी सिफारिशें जारी कीं। दूरसंचार विभाग ने…

    पूरा पढ़ें →
  2. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने जुलाई 2026 में नूंह और पलवल शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों (हरियाणा लाइसेंस सेवा क्षेत्र) में मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन किया

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने जुलाई 2026 के दौरान हरियाणा लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए) के अंतर्गत नूंह और पलवल शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने ‘नेटवर्क अनुभव’ प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया

    जांच के परिणामों को सेल्युलर या फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के रूप में वर्गीकृत करके देख सकते हैं। इन्हें सेवा प्रदाताओं और तकनीक के आधार पर भी अलग-अलग किया गया है, जिसमें डाउनलोड और…

    पूरा पढ़ें →
  4. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने “दूरसंचार इंटरकनेक्शन (तीसरा संशोधन) विनियम, 2026” जारी किए

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज “दूरसंचार इंटरकनेक्शन (तीसरा संशोधन) विनियम, 2026” जारी कर दिए हैं। ये विनियम 1 जनवरी, 2027 से लागू होंगे। दूरसंचार में 'इंटरकनेक्शन' का तात्पर्य उन तकनीकी,…

    पूरा पढ़ें →
  5. संचार मंत्रालय

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निवारण (चौथा संशोधन) विनियम, 2026 जारी किया

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निवारण (चौथा संशोधन) विनियम, 2026 जारी किया। शिकायत निवारण प्रणाली के आधुनिकीकरण की बदलती जरूरतों को पूरा करने हेतु, प्राधिकरण ने 7…

    पूरा पढ़ें →
  6. संचार मंत्रालय

    सरकार ने चक्रवात अर्नब के दौरान दूरसंचार कनेक्टिविटी की निरंतरता सुनिश्चित की

    आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर चक्रवात अर्नब के आने के बाद दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के साथ मिलकर कनेक्टिविटी बहाली के प्रयास शुरू कर दिए हैं।…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    भारत के एशियाई पैरा गेम्स चैंपियनों के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    कैबिनेट में मेरे सहयोगी मनसुख मांडविया जी, रक्षा खडसे जी, पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया और नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन के सभी प्रतिनिधिगण, अन्य महानुभाव, मेडल विजेता सभी एथलीट्स, देवियों और सज्जनों। आप सभी…

    पूरा पढ़ें →
  2. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 300 ऑफलाइन सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं (ओवीएसई) को ऑनबोर्ड किया, इससे आधार ऑफलाइन सत्यापन प्रणाली विस्तारित हुई

    लोगों के बीच आधार ऐप के बढ़ते उपयोग को देखते हुए, यूआईडीएआई ने जनवरी में इसके लॉन्च के बाद से 300 ऑफलाइन सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं (ओवीएसई) को अपने साथ जोड़ा है।…

    पूरा पढ़ें →
  3. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक निजी स्कूल के मालिक के भाई द्वारा दो शिक्षिकाओं के कथित यौन शोषण के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के एक निजी स्कूल में दो शिक्षिकाओं का यौन…

    पूरा पढ़ें →
  4. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्कूल भवन की छत के पास से गुजर रही 11 किलोवॉट की बिजली लाइन के संपर्क में आने से एक 12 वर्षीय छात्र की मृत्‍यु की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि 2 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्कूल भवन की छत…

    पूरा पढ़ें →
  5. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में गर्भावस्था के दौरान उपचार या प्रसव के समय सात महीनों में 24 महिलाओं की कथित मौत के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में अप्रैल से अक्टूबर 2026 के दौरान गर्भावस्था के उपचार या प्रसव के समय 24 महिलाओं…

    पूरा पढ़ें →
  6. खान मंत्रालय

    खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की नीलामी के नौवें चरण और अन्वेषण लाइसेंस की नीलामी के तीसरे चरण का शुभारंभ किया; ऐतिहासिक सुधार की घोषणा की

    खान मंत्रालय ने आज महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी के नौवें चरण के साथ-साथ अन्वेषण लाइसेंस (ईएल) ब्लॉकों के आवंटन हेतु नीलामी के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। इस नीलामी…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के मेट्रो नेटवर्क के उल्लेखनीय विस्तार के बारे में बताया कि वर्ष 2014 में देश के पांच शहरों में केवल 248 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क था,…

    पूरा पढ़ें →
  8. राष्ट्रपति सचिवालय

    इस शनिवार (7 नवम्बर 2026) से गार्ड परिवर्तन समारोह प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे के बीच आयोजित होगा

    राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाला गार्ड परिवर्तन समारोह इस शनिवार, 7 नवम्बर 2026 से प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। अधिक…

    पूरा पढ़ें →
  9. वस्‍त्र मंत्रालय

    वस्‍त्र मंत्रालय ने ‘विशेष अभियान-6’ सफलतापूर्वक संपन्न किया, स्वच्छता और स्थिरता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित

    वस्‍त्र मंत्रालय ने 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक 'विशेष अभियान 6' का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इसमें मंत्रालय के अधीनस्थ कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने सक्रिय रूप से…

    पूरा पढ़ें →
  10. अंतरिक्ष विभाग

    भारत ने अंतरिक्ष से मलबा हटाने के क्षेत्र में अग्रणी पहल की, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने वर्ष 2030 तक अंतरिक्ष को मलबा-मुक्त बनाने की दृष्टि योजना प्रस्तुत की

    केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई…

    पूरा पढ़ें →
↑