प्रधानमंत्री कार्यालय Read in English

भारत के एशियाई पैरा गेम्स चैंपियनों के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

Key details of this update
DetailInformation
Date05 November 2026 (Thursday)
Time6:22 PM
Topic / Ministryप्रधानमंत्री कार्यालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time9 min (1,689 words)

कैबिनेट में मेरे सहयोगी मनसुख मांडविया जी, रक्षा खडसे जी, पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया और नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन के सभी प्रतिनिधिगण, अन्य महानुभाव, मेडल विजेता सभी एथलीट्स, देवियों और सज्जनों।

आप सभी से मिलने का मुझे बेसब्री से इंतजार था। कुछ ही सप्ताह पहले मैं एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से मिला था, अब मैं पैरा एशियन गेम्स के शामिल आप सभी ऊर्जावान साथियों से मुझे मिलने का अवसर मिला है। आपका शानदार प्रदर्शन ये बताता है कि आज भारत स्पोर्ट्स की दुनिया में तेजी से एक बड़ी पावर के रूप में उभर रहा है। इतने बड़े प्लेटफार्म पर आप सबने मेडल तो जीता ही है, आपने करोड़ों देशवासियों का दिल भी जीता है। आप सभी पैरा एथलीट्स ने एक बार फिर ये दिखा दिया है कि सबसे ऊंची उड़ान हौसलों से होती है। मैं आप सभी खिलाड़ियों को 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

आपकी इस उपलब्धि में आपकी फैमिली, ट्रेनर और कोच की भी अहम भूमिका है, मैं उनका भी अभिनंदन करता हूं। और मैंने पहले भी कहा था, एक सामान्य खिलाड़ी को, उसके पीछे एक कोच को जितनी मेहनत करनी पड़ती है, पैरालंपिक के लिए उससे अनेक गुना ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, तब जाकर के रंग बिखरते हैं। इसलिए, उनको तो मैं विशेष बधाई देता हूं, उनका अभिनंदन करता हूं।

एक समय था, जब ज़्यादातर खेलों में भारत की भागीदारी केवल औपचारिकता समझी जाती थी। पैरा-गेम्स में तो देश बहुत पीछे था। 2010 के पैरा एशियन गेम्स में भारत ने बस एक गोल्ड मेडल जीता था। कुल मिलाकर उस टूर्नामेंट में हम केवल 14 मेडल्स जीत पाये थे, चौदह। वहीं, इस बार हमारे खिलाड़ी एक सौ चौदह मेडल्स के साथ आए हैं। कोई सोचे चौदह से एक सौ चौदह की ये यात्रा, ये आपके परिश्रम की पराकाष्ठा है, उसी का परिणाम है। खेल के प्रति आपका जो डेडीकेशन है, और एक जो पूरा इकोसिस्टम डेवलप हुआ है, उससे ये परिणाम प्राप्त हो रहा है। इस बार, तीस गोल्ड, पैंतीस सिल्वर, उनचास ब्रॉन्ज, 5 नए विश्व रिकॉर्ड्स, 9 एशियाई रिकॉर्ड्स, आपने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। इस बार छप्पन महिला खिलाड़ियों में से चौंतीस बेटियां मेडल विनर बनी हैं। और चार स्पर्धाओं में तो पोडियम पर तीनों जगह हमारा ही झंडा था, हमारे ही खिलाड़ी थे। गोल्ड भी भारत ने जीता, उसी खेल में सिल्वर और ब्रॉन्ज भी भारत ने जीता, और प्रतियोगिता के आखिरी दिन भी, आपने उस दिन तो कमाल कर दिया था, नौ गोल्ड मेडल जीत लिए। ऐसा लग रहा था, जैसे आपने तय कर लिया हो कि जब तक गेम चल रहा है, मेडल जीतने का सिलसिला रुकना नहीं चाहिए।

इस बार हमारे खिलाड़ियों ने ऐसी स्पर्धाओं में भी गोल्ड हासिल किया है, जिनमें भारत को पहले ये कामयाबी मिली ही नहीं थी, कभी। मोना अग्रवाल ने पैरा शूटिंग में विश्व रिकॉर्ड बनाया। हनी भी अपना ही पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ करके आए। हिमांशु, रवि और जेहान ने अपनी परफॉर्मेंस से दुनिया को दिखाया कि शारीरिक चुनौतियों को कैसे परास्त करना है।

एक खिलाड़ी की व्यक्तिगत उपलब्धि हो या देश की सामूहिक सफलता हो, जीत की चमक पूरी दुनिया देखती है। लेकिन, उस क्षण के लिए जो वर्षों की मेहनत लगती है, दिन-रात जो पसीना लगता है, जिस अटूट लगन और निष्ठा के साथ तपस्या करनी पड़ती है, जीत की बुलंद इमारत उसी नींव पर खड़ी होती है। जैसे, रिंकू जी ने एशियन पैरा गेम्स से दो महीने पहले अपनी माताजी को खो दिया था। इतने बड़े दुख के बीच भी उन्होंने हिम्मत बनाए रखी, और जब आपने गोल्ड मेडल जीता, तो अपनी मां की तस्वीर उठाकर वो मेडल समर्पित किया। वो पल सभी देशवासियों को भावुक कर गया।

आप सभी का संघर्ष और आपकी उपलब्धियां हर हिन्दुस्तानी को प्रेरित करने वाली हैं, और इस सफर में आपकी और देश की यात्रा एक जैसी ही रही है। इसीलिए, आज आपके और देश के प्रयास मिलकर एक और एक ग्यारह हो रहे हैं।

साल 2014 के बाद, जब देश ने बड़े लक्ष्यों के लिए अपना ये सफर शुरू किया था, तब हालात एकदम अलग थे। ज़्यादातर पैरेंट्स बच्चों को स्पोर्ट्स में भेजने से डराते थे, खुद भी डरते थे। व्यवस्था की बदहाली, संसाधनों की कमी, सपोर्ट का अभाव, पारदर्शिता की कमी, लोग कहते थे कि इस सिस्टम का कुछ नहीं हो सकता, ऐसे ही चलेगा, ऐसे ही मान लिया था। लेकिन, जैसे आपने किसी भी मुश्किल के सामने हार नहीं मानी, वैसे ही देश ने भी केवल अपने लक्ष्य की ओर देखा। हमने तय किया, हम अपने युवाओं की प्रतिभा को बर्बाद नहीं होने देंगे। और इसलिए, जो सिस्टम आप जैसे युवाओं को आगे बढ़ने से रोकता था, हमने उस सिस्टम को ही बदलने का संकल्प ले लिया। इसी का नतीजा है, खेलों को लेकर एक नई अप्रोच पैदा हुई है। आज अगर एक युवा को अपने talent पर भरोसा है, तो उसे ये विश्वास भी रहता है कि देश उसके साथ खड़ा रहेगा। हमारे पैरा-स्पोर्ट्स खुद इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं। जिन खेलों में पहले भारत का representation बेहद सीमित होता था, अब उनमें हमारा दबदबा बढ़ रहा है। तीरंदाजी, एथलेटिक्स, शूटिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, जूडो, पावरलिफ्टिंग, ऐसे कितने ही खेलों में नए-नए युवा खिलाड़ी सामने आ रहे हैं। हमें नए-नए चैम्पियंस मिल रहे हैं। इस बार भी हमारे 61 खिलाड़ी एशियाई पैरा खेलों में पहली बार खेलें हैं, 61 बिल्कुल फ्रेश। और उनमें से जो पहली बार गए, 36 युवा पदक जीत करके लौटे हैं, और संदीप ने तो डेब्यू में ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। युवाओं की ये भागीदारी, आज के भारत की तस्वीर भी है, और भविष्य के भारत का उद्घोष भी है।

हम खेलों को केवल कुछ नेशनल और इंटरनेशनल इवेंट्स के रूप में नहीं देखते हैं, हमारे लिए खेल व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम भी हैं। ये खेल ही हैं, जो युवाओं को हारकर जीतना सिखाते हैं, अनुशासन और टीम स्पिरिट का मतलब समझाते हैं।

इसी विज़न के साथ हम देश के लिए एक आधुनिक स्पोर्ट्स ecosystem बना रहे हैं। देश में स्कूल और जमीनी स्तर पर अभियान चल रहे हैं। बड़ी संख्या में खेलो इंडिया सेंटर्स की स्थापना की गई है। हमने टॉप्स स्कीम भी शुरू की, ताकि खिलाड़ियों को ओलंपिक स्तर की ट्रेनिंग मिले। ओलंपिक को ही ध्यान में रखते हुए, इस बार लाल किले से मैंने टैलेंट हंट अभियान में युवाओं से आगे आने का आह्वान किया है।

इन प्रयासों में पैरा-गेम्स को भी उतना ही महत्व दिया जा रहा है। इससे आप जैसे जो खिलाड़ी निखरकर सामने आ रहे हैं, आज वो big events में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस बार के पैरा-गेम्स में भी हम ये उदाहरण देख पाए हैं। इस प्रतियोगिता में TOPS से मदद पाने वाले खिलाड़ियों ने 41 पदक जीते, खेलो इंडिया खिलाड़ियों ने 19 पदक जीते, ये दिखाता है कि हमारे प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

आज भारत में खेल को लेकर आधुनिक नीतियां, मैदान के बाहर भी खेल की दुनिया में युवाओं के लिए अनेक नए अवसर बना रही हैं। स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण, स्पोर्ट्स equipments का प्रॉडक्शन, ब्रॉडकास्टिंग इकोनॉमी, हर तरफ इनका विस्तार हो रहा है।

कुछ दिन पहले ही सरकार ने करीब 1800 करोड़ रुपए से अधिक की खेलो इंडिया Sports Goods Manufacturing Scheme को मंजूरी दी है। अब समय है, हमारी Sports Goods Manufacturing इंडस्ट्री भी जरा नए कमाल करके दिखाएं। जब कोई भारतीय या विदेशी खिलाड़ी किसी मैदान पर उतरे, तो उसके स्पोर्ट्स गियर भी ‘मेड इन इंडिया’ हों। और उसके कपड़े-जूते भी ‘मेड इन इंडिया’ हों। हम चाहते हैं कि भारत वर्ल्ड क्लास प्लेयर्स भी दे और वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स equipment भी बनाए। भारत के स्पोर्ट्स प्रोडक्टस दुनिया भर के बाजारों तक पहुँचें। इससे भारत के MSME सेक्टर को नया बल मिलेगा। छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी नए अवसर पैदा होंगे।

आज के इस आयोजन के बाद आप सभी को स्कूलों, कॉलेजों में, विभिन्न संस्थानों में भी बुलाया जाएगा। जहां युवा आपको सुनना, आपसे सीखना चाहेंगे। आप जब युवाओं से बात करें, तो मैदान में जीतने के गुर सिखाएँ, साथ ही मैदान के बाहर खेल से जुड़े अवसरों के बारे में भी उन्हें जरूर बताएं। और आप उन्हें ये भी बताएं कि देश अपने दिव्यांग भाई-बहनों के जीवन को आसान बनाने के लिए कितने बड़े प्रयास कर रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही कैबिनेट ने दिव्यांगजनों की पेंशन को लेकर अहम निर्णय लिया है। हमने पेंशन की राशि बढ़ाई है। दिव्यांगता का जो मानक पहले 80 percent था, उसे घटाकर 40 percent कर दिया है। पहले पेंशन के लिए 18 वर्ष की आयु होना जरूरी था। अब जन्म से ही पात्र दिव्यांग बच्चों के लिए पेंशन का रास्ता खोल दिया है। इसी तरह, इंडियन साइन लैंग्वेज को बढ़ावा देने के लिए भी बड़े प्रयास हुए हैं। 10 हजार से अधिक शब्दों की साइन लैंग्वेज डिक्शनरी तैयार की गई है। स्कूल की किताबों को भी साइन लैंग्वेज में उपलब्ध कराया जा रहा है। सुगम्य भारत अभियान के जरिए पब्लिक प्लेस को दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाया गया है। हमारा प्रयास है कि देश के हर दिव्यांग, हर दिव्यांग भाई-बहन को सम्मान मिले, साथ-साथ समान अवसर भी मिलें, और वो अपने सामर्थ्य के बल पर जीवन में आगे बढ़ सकें।

आइची-नागोया का पोडियम आपकी यात्रा का आखिरी पड़ाव नहीं है, माइंड मे रखिए। आपको इस सक्सेस को और बड़े लक्ष्यों के launching pad की तरह ही इस्तेमाल करना चाहिए। भारत का और आपमें से ज़्यादातर खिलाड़ियों का अगला लक्ष्य है- L. A., L. A. Two thousand twenty eight! अवनि, मनीष ने तो L.A. में अपना कोटा सुरक्षित भी कर लिया है। हमारा लक्ष्य होना चाहिए, ज्यादा से ज्यादा संख्या में भारतीय खिलाड़ी L. A. Two thousand twenty eight में हिस्सा लें और ज्यादा से ज्यादा मेडल्स भी जीत करके आयें। इसलिए, आप सब इस पल को जमकर सेलिब्रेट करें और अभी से आगे की तैयारी में भी जुट जाएँ। देश आपके साथ है, और मैं तो हूँ ही। पूरा देश आपकी अगली विजय की प्रतीक्षा कर रहा है। आप सभी को एक बार फिर बहुत बहुत बधाई, अनेक-अनेक शुभकामनाएं।

दिवाली का महा-महोत्सव शुरू हो चुका है। इस बार तो बड़े आन-बान-शान के साथ आप दिवाली मनाएं, लेकिन दिवाली में ही अगले पड़ाव का लक्ष्य भी मन में तय कर लें, नए संकल्प के साथ निकल पड़ें। मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

बहुत-बहुत धन्यवाद।

इसी विषय से और: प्रधानमंत्री कार्यालय

View all इसी विषय से और: प्रधानमंत्री कार्यालय
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के मेट्रो नेटवर्क के उल्लेखनीय विस्तार के बारे में बताया कि वर्ष 2014 में देश के पांच शहरों में केवल 248 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क था,…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने सत्य, ज्ञान और सदाचार के महत्व पर जोर देते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों, परिवारों और समाज को बनाए रखने वाले मूल्यों पर जोर देते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। यह श्लोक इस बात पर जोर देता है कि…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

    केरलम के राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा; "केरलम के राज्यपाल श्री @OmMathur_Raj ने प्रधानमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री 5 नवंबर को एशियाई पैरा खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ परस्‍पर बातचीत करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 5 नवंबर 2026 को सायं लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने आत्म-साक्षात्कार और आत्‍मबल के महत्व पर जोर देते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आत्म-साक्षात्कार की परिवर्तनकारी शक्ति को उजागर करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अपने सच्चे स्वरूप को जानना असीम आत्‍मबल और…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने सीआरपीएफ की उस उपलब्धि की जानकारी दी, जिसमें 47 वर्षों में पहली बार लगातार 12 महीनों तक की हताहत नहीं हुआ

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात की जानकारी दी कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने 47 वर्षों में पहली बार लगातार 12 महीनों तक शून्य हताहत दर्ज किए हैं। उन्होंने…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक निजी स्कूल के मालिक के भाई द्वारा दो शिक्षिकाओं के कथित यौन शोषण के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के एक निजी स्कूल में दो शिक्षिकाओं का यौन…

    पूरा पढ़ें →
  2. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्कूल भवन की छत के पास से गुजर रही 11 किलोवॉट की बिजली लाइन के संपर्क में आने से एक 12 वर्षीय छात्र की मृत्‍यु की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि 2 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्कूल भवन की छत…

    पूरा पढ़ें →
  3. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में गर्भावस्था के दौरान उपचार या प्रसव के समय सात महीनों में 24 महिलाओं की कथित मौत के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में अप्रैल से अक्टूबर 2026 के दौरान गर्भावस्था के उपचार या प्रसव के समय 24 महिलाओं…

    पूरा पढ़ें →
  4. खान मंत्रालय

    खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की नीलामी के नौवें चरण और अन्वेषण लाइसेंस की नीलामी के तीसरे चरण का शुभारंभ किया; ऐतिहासिक सुधार की घोषणा की

    खान मंत्रालय ने आज महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी के नौवें चरण के साथ-साथ अन्वेषण लाइसेंस (ईएल) ब्लॉकों के आवंटन हेतु नीलामी के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। इस नीलामी…

    पूरा पढ़ें →
  5. राष्ट्रपति सचिवालय

    इस शनिवार (7 नवम्बर 2026) से गार्ड परिवर्तन समारोह प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे के बीच आयोजित होगा

    राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाला गार्ड परिवर्तन समारोह इस शनिवार, 7 नवम्बर 2026 से प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। अधिक…

    पूरा पढ़ें →
  6. वस्‍त्र मंत्रालय

    वस्‍त्र मंत्रालय ने ‘विशेष अभियान-6’ सफलतापूर्वक संपन्न किया, स्वच्छता और स्थिरता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित

    वस्‍त्र मंत्रालय ने 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक 'विशेष अभियान 6' का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इसमें मंत्रालय के अधीनस्थ कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने सक्रिय रूप से…

    पूरा पढ़ें →
  7. अंतरिक्ष विभाग

    भारत ने अंतरिक्ष से मलबा हटाने के क्षेत्र में अग्रणी पहल की, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने वर्ष 2030 तक अंतरिक्ष को मलबा-मुक्त बनाने की दृष्टि योजना प्रस्तुत की

    केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना का युद्धपोत ‘सह्याद्रि’ मालाबार 2026 अभ्यास में भाग लेने के लिए जापान के योकोसुका नौसैनिक बेस पहुंचा

    भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का स्वदेशी निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि 4 नवंबर, 2026 को बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘मालाबार 2026’ में भाग लेने के लिए जापान के योकोसुका नौसैनिक बेस…

    पूरा पढ़ें →
  9. कार्मिक

    डॉ. जितेंद्र सिंह राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5 का औपचारिक शुभारंभ करेंगे

    विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालयों तथा परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र…

    पूरा पढ़ें →
  10. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने एम्स अवंतिपोरा की प्रगति की समीक्षा की, शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने और संस्थान जल्द शुरू करने के निर्देश

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज जम्मू-कश्मीर के अवंतिपोरा स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान -एम्स, अवंतिपोरा के निर्माण कार्य और संस्थान जल्द…

    पूरा पढ़ें →
↑