खान मंत्रालय Read in English

खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की नीलामी के नौवें चरण और अन्वेषण लाइसेंस की नीलामी के तीसरे चरण का शुभारंभ किया; ऐतिहासिक सुधार की घोषणा की

Key details of this update
DetailInformation
Date05 November 2026 (Thursday)
Time4:45 PM
Topic / Ministryखान मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (806 words)

खान मंत्रालय ने आज महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी के नौवें चरण के साथ-साथ अन्वेषण लाइसेंस (ईएल) ब्लॉकों के आवंटन हेतु नीलामी के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। इस नीलामी प्रक्रिया का शुभारंभ भारत सरकार के माननीय केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने किया। इस अवसर पर गोवा के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारत सरकार के माननीय केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों, राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) तथा मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी के नौवें चरण का शुभारंभ:

इस चरण में खनिज (नीलामी) नियमों के प्रावधानों के तहत कुल 20 महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज ब्लॉकों को नीलामी के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है। इससे पहले के आठ चरणों में कुल 100 अलग-अलग महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज ब्लॉकों को नीलामी के लिए प्रस्तुत किया गया था, जिनमें से 64 ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी की जा चुकी है। इस प्रकार, नीलामी की सफलता दर 64 प्रतिशत रही है।

नीलामी के लिए प्रस्तुत खनिज ब्लॉकों का विवरण:

ब्लॉकों की संख्या

फॉस्फोराइट-लाइमस्टोन, वैनेडियम, गैलियम, टाइटेनियम, रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई), बॉक्साइट, एल्युमिनस लेटराइट, ग्लौकोनाइट

वैनेडियम, गैलियम, टाइटेनियम, बॉक्साइट, एल्युमिनस लेटराइट

रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई), रेयर मेटल, वैनेडियम, गैलियम, टाइटेनियम, बॉक्साइट, एल्युमिनस लेटराइट

पोटाश और हैलाइट, टंगस्टन

टाइटेनियम, वैनेडियम, स्कैंडियम, गैलियम, एल्युमिनस लेटराइट

ग्रेफाइट, रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई), रेयर मेटल

नीलामी के लिए प्रस्तुत खनिज ब्लॉकों में रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण खनिजों की विविध श्रृंखला शामिल है, जो स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, उन्नत विनिर्माण, उर्वरक, रक्षा, एयरोस्पेस, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य रणनीतिक उद्योगों जैसे क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इससे भारत की खनिज सुरक्षा को सुदृढ़ करने और देश के ऊर्जा संक्रमण को गति देने में सहायता मिलेगी।

अन्वेषण लाइसेंस (ईएल) की नीलामी के तीसरे चरण का भी शुभारंभ

नौवें चरण के साथ-साथ मंत्रालय ने अन्वेषण लाइसेंस (ईएल) प्रदान करने हेतु नीलामी के तीसरे चरण का भी शुभारंभ किया। एमएमडीआर अधिनियम की धारा 10बीए के माध्यम से शुरू किए गए अन्वेषण लाइसेंस (ईएल) के तहत निजी क्षेत्र को अधिनियम की सातवीं अनुसूची में निर्दिष्ट 29 महत्वपूर्ण एवं गहरे भूगर्भ में स्थित खनिजों के अन्वेषण में निवेश करने का अवसर मिलता है। इसके माध्यम से खनन शुरू होने से पहले ही निजी उद्योगों की अन्वेषण गतिविधियों में भागीदारी का मार्ग प्रशस्त हुआ है। अब तक दो चरणों में 11 अन्वेषण लाइसेंस (ईएल) ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी की जा चुकी है।

तीसरे चरण के तहत नीलामी के लिए प्रस्तुत अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉकों का विवरण:

रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई)

पोटाश और हैलाइट, रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई) और संबंधित मिनरलाइजेशन

वैनेडियम और संबंधित खनिजीकरण

नीलामी के परिणामों में सुधार के लिए किए गए सुधारात्मक उपाय

सरकार ने 16 अक्टूबर, 2026 को खनिज (नीलामी) तृतीय संशोधन नियम, 2026 अधिसूचित किए हैं। इसके तहत भाग- डी के खनिजों के लिए नीलामी के दूसरे दौर में भाग लेने हेतु आवश्यक तकनीकी रूप से योग्य बोलीदाताओं की न्यूनतम संख्या तीन से घटाकर दो कर दी गई है। दोनों नीलामी चरणों के निविदा दस्तावेजों में शामिल यह बदलाव उन प्रमुख कारणों को दूर करने की दिशा में उठाया गया है, जिनकी वजह से खनिज ब्लॉकों की नीलामी नहीं हो पा रही थी। अब आशय पत्र एकीकृत खनन पोर्टल के माध्यम से स्वचालित रूप से जारी किए जाएंगे। ये सुधार इससे पहले किए गए उपायों, जिनमें खनिज (नीलामी) द्वितीय संशोधन नियम, 2025 और बीमा जमानत बांड शामिल हैं, को आगे बढ़ाते हैं। इनका उद्देश्य कारोबार करने में सुगमता बढ़ाना और निवेशकों का विश्वास मजबूत करना है।

दोनों नीलामी प्रक्रियाओं के लिए निविदा दस्तावेजों की बिक्री गुरुवार, 5 नवंबर, 2026 से शुरू हो गई है। निविदा दस्तावेज खरीदने की अंतिम तिथि शुक्रवार, 1 जनवरी, 2027 (भारतीय मानक समयानुसार शाम 5:00 बजे तक) है। वहीं, बोलियां (तकनीकी बोली और प्रारंभिक मूल्य प्रस्ताव) जमा करने की अंतिम तिथि गुरुवार, 7 जनवरी, 2027 (भारतीय मानक समयानुसार शाम 5:00 बजे तक) निर्धारित की गई है।

महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों (संयुक्त लाइसेंस और खनन पट्टा) की नीलामी पारदर्शी दो-चरणीय आरोही फॉरवर्ड नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी, जिसमें राजस्व हिस्सेदारी का सर्वाधिक प्रतिशत उद्धृत करने वाला बोलीदाता सफल घोषित होगा। अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉकों की नीलामी पारदर्शी दो-चरणीय अवरोही रिवर्स नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी, जिसमें भविष्य के पट्टाधारक की राजस्व हिस्सेदारी में से सबसे कम प्रतिशत हिस्सेदारी उद्धृत करने वाला बोलीदाता सफल घोषित होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एमएसटीसी ई-नीलामी पोर्टल पर उपलब्ध है: https://www.mstcecommerce.com/auctionhome/mlcln/

इन शुभारंभों और सुधारों के माध्यम से सरकार महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की घरेलू उपलब्धता को सुदृढ़ करने, निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने, अन्वेषण एवं जिम्मेदार खनन को बढ़ावा देने तथा भारत में एक सुदृढ़, आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी खनिज पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की दिशा में अपने प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

पीके/केसी/आरटी/जीके

इसी विषय से और: खान मंत्रालय

View all इसी विषय से और: खान मंत्रालय
  1. खान मंत्रालय

    खनन मंत्रियों का चौथा सम्मेलन 5-6 नवंबर, 2026 को गोवा में आयोजित होगा

    भारत सरकार का खान मंत्रालय 5-6 नवंबर, 2026 को गोवा में खनन मंत्रियों के चौथे सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के खनन मंत्री तथा केंद्र और…

    पूरा पढ़ें →
  2. खान मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लिथियम और निकेल प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए 2,814 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली पूंजीगत व्यय सहायता योजना को मंजूरी दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच वर्षों की अवधि के लिए ‘महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए पूंजीगत व्यय सहायता योजना’ को मंजूरी दी है।…

    पूरा पढ़ें →
  3. खान मंत्रालय

    खान मंत्रालय ने छठा विशेष अभियान ई-कचरा प्रबंधन, स्वच्छता और सुशासन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ संपन्न किया

    खान मंत्रालय ने अपने संबद्ध एवं अधीनस्थ कार्यालयों, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और स्वायत्त निकायों के साथ छठा विशेष अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया। अभियान में विशेष रूप से ई-कचरे के प्रभावी…

    पूरा पढ़ें →
  4. खान मंत्रालय

    श्री दिनेश वी. गणवीर ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के 55वें महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला; खनिज सुरक्षा, वैज्ञानिक उत्कृष्टता और तकनीकी उन्नति पर ध्यान केंद्रित करने की प्रतिबद्धता दोहराई

    श्री दिनेश विठ्ठलराव गणवीर ने खान मंत्रालय, भारत सरकार के अधीनस्थ कार्यालय भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के 55वें महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है। भूवैज्ञानिक जांच, खनिज अन्वेषण, इंजीनियरिंग भूविज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  5. खान मंत्रालय

    मंत्रालय और इसके क्षेत्रीय कार्यालयों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 में सक्रिय रूप से भाग लिया

    खान मंत्रालय ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों और अपने प्रशासनिक नियंत्रण वाले संगठनों के साथ स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान 2026 में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पहल के माध्यम से स्वच्छ भारत की…

    पूरा पढ़ें →
  6. खान मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने विभिन्न प्रायोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत विकसित तकनीकों के व्यावसायीकरण से संबंधित सूचीपत्र का विमोचन किया

    केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज खान मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई), विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) और उद्योग-प्रायोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत विकसित तकनीकों के…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    भारत के एशियाई पैरा गेम्स चैंपियनों के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    कैबिनेट में मेरे सहयोगी मनसुख मांडविया जी, रक्षा खडसे जी, पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया और नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन के सभी प्रतिनिधिगण, अन्य महानुभाव, मेडल विजेता सभी एथलीट्स, देवियों और सज्जनों। आप सभी…

    पूरा पढ़ें →
  2. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक निजी स्कूल के मालिक के भाई द्वारा दो शिक्षिकाओं के कथित यौन शोषण के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के एक निजी स्कूल में दो शिक्षिकाओं का यौन…

    पूरा पढ़ें →
  3. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्कूल भवन की छत के पास से गुजर रही 11 किलोवॉट की बिजली लाइन के संपर्क में आने से एक 12 वर्षीय छात्र की मृत्‍यु की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि 2 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्कूल भवन की छत…

    पूरा पढ़ें →
  4. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में गर्भावस्था के दौरान उपचार या प्रसव के समय सात महीनों में 24 महिलाओं की कथित मौत के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में अप्रैल से अक्टूबर 2026 के दौरान गर्भावस्था के उपचार या प्रसव के समय 24 महिलाओं…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के मेट्रो नेटवर्क के उल्लेखनीय विस्तार के बारे में बताया कि वर्ष 2014 में देश के पांच शहरों में केवल 248 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क था,…

    पूरा पढ़ें →
  6. राष्ट्रपति सचिवालय

    इस शनिवार (7 नवम्बर 2026) से गार्ड परिवर्तन समारोह प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे के बीच आयोजित होगा

    राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाला गार्ड परिवर्तन समारोह इस शनिवार, 7 नवम्बर 2026 से प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। अधिक…

    पूरा पढ़ें →
  7. वस्‍त्र मंत्रालय

    वस्‍त्र मंत्रालय ने ‘विशेष अभियान-6’ सफलतापूर्वक संपन्न किया, स्वच्छता और स्थिरता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित

    वस्‍त्र मंत्रालय ने 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक 'विशेष अभियान 6' का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इसमें मंत्रालय के अधीनस्थ कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने सक्रिय रूप से…

    पूरा पढ़ें →
  8. अंतरिक्ष विभाग

    भारत ने अंतरिक्ष से मलबा हटाने के क्षेत्र में अग्रणी पहल की, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने वर्ष 2030 तक अंतरिक्ष को मलबा-मुक्त बनाने की दृष्टि योजना प्रस्तुत की

    केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई…

    पूरा पढ़ें →
  9. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना का युद्धपोत ‘सह्याद्रि’ मालाबार 2026 अभ्यास में भाग लेने के लिए जापान के योकोसुका नौसैनिक बेस पहुंचा

    भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का स्वदेशी निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि 4 नवंबर, 2026 को बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘मालाबार 2026’ में भाग लेने के लिए जापान के योकोसुका नौसैनिक बेस…

    पूरा पढ़ें →
  10. कार्मिक

    डॉ. जितेंद्र सिंह राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5 का औपचारिक शुभारंभ करेंगे

    विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालयों तथा परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र…

    पूरा पढ़ें →
↑