PIB Backgrounder Read in English

महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए पूंजीगत व्यय सहायता योजना

Key details of this update
DetailInformation
Date05 November 2026 (Thursday)
Time1:56 PM
Topic / MinistryPIB Backgrounder
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time8 min (1,570 words)

महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) सहायता योजना को हाल ही में 2,814 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ अनुमोदित किया गया है। यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2030-31 तक चलेगी। इसके तहत, दो लिथियम और दो निकेल प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने के लिए 30 प्रतिशत पूंजीगत सब्सिडी प्रदान की जाएगी। लाभार्थियों का चयन प्रतिस्पर्धी दो-चरण की प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें परियोजना की उपलब्धि को देखते हुए सहायता जारी की जाएगी। इस योजना से लगभग 10,000 करोड़ रुपये का निवेश होने की उम्मीद है। यह आयात निर्भरता को कम करेगा, आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती को और भी तेज करेगा और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, बैटरी स्टोरेज, इलेक्ट्रॉनिकी, रक्षा और विशेष इस्पात का समर्थन करेगा।

भारत की महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण क्षमताओं का विकास

महत्वपूर्ण खनिज आर्थिक विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी हैं। वे स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों, उच्च तकनीक इलेक्ट्रॉनिकी, परिवहन, दूरसंचार और रक्षा में योगदान करते हैं। उनकी उपलब्धता कम कार्बन अर्थव्यवस्था की ओर वैश्विक परिवर्तन के लिए भी महत्वपूर्ण है। इन खनिजों का प्रसंस्करण भौगोलिक रूप से कुछ देशों में केंद्रित है। यह वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं पर भू-राजनीतिक व्यवधानों, मूल्य अस्थिरता और संभावित आपूर्ति प्रतिबंधों के असर को उजागर करता है। नतीजतन, देश राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुसार खनिजों की पहचान करते हैं और अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित करने के उपाय करते हैं।

भारत ने लिथियम, निकल, कोबाल्ट, ग्रेफाइट और दुर्लभ धातुओं सहित 24 महत्वपूर्ण खनिजों की पहचान की है। 2070 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन प्राप्त करने के लिए देश की प्रतिबद्धता उनके महत्व को और दर्शाती है। हालांकि, प्रमुख खनिजों की परिष्कृत मध्यवर्ती और उच्च शुद्धता वाली सामग्री के लिए देश की जरूरतों को बड़े पैमाने पर आयात के माध्यम से पूरा किया जाता है। घरेलू प्रसंस्करण में भारत की क्षमताओं को मजबूत करने और बाहरी निर्भरता को कम करने के लिए, महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) सहायता योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 04 नवंबर 2026 को मंजूरी दी है।

इस योजना में घरेलू महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण केंद्रों की स्थापना के लिए लक्षित पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) सहायता प्रदान की जाती है। इसके प्राथमिक उद्देश्य हैं:

घरेलू प्रसंस्करण क्षमता को बढ़ावा देना: उच्च शुद्धता वाले लिथियम और निकल प्रसंस्करण संयंत्रों को स्थापित करने में मदद करना। लिथियम संयंत्र अयस्कों और सांद्रता (नमकीन पानी को छोड़कर) को बैटरी-ग्रेड उत्पादों में संसाधित करेंगे, जबकि निकल संयंत्र कोबाल्ट रिकवरी के साथ क्लास-1 निकल या बैटरी-ग्रेड निकल सल्फेट का उत्पादन करेंगे। पूंजीगत व्यय समर्थन उच्च अग्रिम लागतों की भरपाई करेगा और परियोजना व्यवहार्यता में सुधार करेगा।

एक सुदृढ़ मूल्य श्रृंखला बनाना: प्रसंस्करण में लापता जुड़ाव को दुरूस्त कर लिथियम और निकल मूल्य श्रृंखला को मजबूत करना।

वित्तीय परिव्यय और सहायता

इस योजना का कुल परिव्यय 2,814 करोड़ रुपये है। यह वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2030-31 तक पांच साल तक चलेगा। इस योजना के तहत चार प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने के लिए पात्र निवेश के 30 प्रतिशत की पूंजीगत सब्सिडी प्रदान की जाती है। इनमें कम से कम 30 किलोटन क्षमता के दो लिथियम संयंत्र और कम से कम 50 किलोटन क्षमता के दो निकेल संयंत्र शामिल हैं।

प्रति लिथियम लाभार्थी 500 करोड़ रुपये और प्रति निकेल लाभार्थी 900 करोड़ रुपये तक सहायता सीमित है। यह सहायता लिथियम के लिए 1,000 करोड़ रुपये और निकेल के लिए 1,800 करोड़ रुपये है, जो कुल 2,800 करोड़ रुपये हुआ। इसके अलावा 14 करोड़ रुपये या परिव्यय का 0.5 प्रतिशत प्रशासनिक खर्चों के लिए अलग रखा गया है। इस योजना को पूरी तरह से केंद्र सरकार से बजटीय सहायता के माध्यम से वित्त पोषित किया जाएगा।

लाभार्थियों का चयन और प्रोत्साहनों का वितरण

इस योजना में एक प्रतिस्पर्धी चयन प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। फिर सहायता चरणों में जारी किया जाएगा जो परियोजना की स्पष्ट उपलब्धियों से से जुड़ा है।

दो-चरण चयन प्रक्रिया

चरण 1 – तकनीकी योग्यता: सभी आवेदनों का मूल्यांकन तकनीकी मानदंडों पर किया जाएगा। केवल योग्य आवेदक ही अगले चरण में जाएंगे।

चरण 2 – वित्तीय बोली: योग्य आवेदक वित्तीय बोलियां जमा करेंगे। चयन में कम से कम लागत वाले मानदंड का पालन किया जाएगा यानी सबसे कम पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रत्येक खनिज के लिए दो लाभार्थियों का चयन किया जाएगा, जिससे कुल चार लाभार्थी हो जाएंगे।

उलब्धि आधार पर सहायता वितरण

प्रोत्साहन तीन किस्तों में जारी किए जाएंगे। प्रत्येक किश्त विशिष्ट निवेश और इक्विटी उपलब्धि से जुड़ी हुई है।

जारी की गई संचयी सब्सिडी (उद्धृत बोली राशि का प्रतिशत)

प्रतिबद्ध पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) का 25 प्रतिशत खर्च करने पर न्यूनतम आवश्यक इक्विटी का कम से कम 15 प्रतिशत सहायता मिलेगी

प्रतिबद्ध पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) का 50 प्रतिशत खर्च करने पर न्यूनतम आवश्यक इक्विटी का कम से कम 50 प्रतिशत सहायता मिलेगी

न्यूनतम आवश्यक इक्विटी के 100 प्रतिशत योगदान के साथ संयंत्र चालू किया जाएगा

कमीशनिंग की समयरेखा

लाभार्थियों को लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) के तीन साल के भीतर प्लांट को चालू करना होगा। किसी भी मामले में, एलओए के पांच साल के भीतर प्लांट की कमीशनिंग होनी ही चाहिए। यदि कमीशनिंग में तीन साल से अधिक की देरी होती है, तो शेष असंवितरित कैपेक्स सहायता पांचवें वर्ष तक एक टेपरिंग तंत्र के अधीन होगा।

इस योजना की एक त्रि-स्तरीय शासन संरचना देखरेख करेगी। यह प्रभावी निष्पादन, निगरानी और मार्गदर्शन सुनिश्चित करेगा।

सचिव, खान मंत्रालय की अध्यक्षता में गवर्निंग काउंसिल (जीसी)

रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करेगा और प्रगति की समीक्षा करेगा। लाभार्थियों का अंतिम चयन करेगा और पूंजीगत व्यय सहायता को मंजूरी देगा। इसे केंद्रीय खान मंत्री के अनुमोदन के अधीन योजना दिशानिर्देशों में संशोधनों को मंजूरी देने का भी अधिकार है।

तकनीकी-वित्तीय समिति (टीएफसी)

तकनीकी और वित्तीय आधार पर आवेदनों का मूल्यांकन करेगा। गवर्निंग काउंसिल को लाभार्थियों की सिफारिश करेगा। इसमें अनुसंधान एवं विकास निकायों, तकनीकी संस्थानों और सार्वजनिक उपक्रमों के तकनीकी और वित्तीय विशेषज्ञ शामिल हैं।

परियोजना प्रबंधन एजेंसी (पीएमए)

सचिवीय, प्रबंधकीय और कार्यान्वयन सहायता प्रदान करेगा। खान मंत्रालय की ओर से सौंपे गए अन्य कार्यों को पूरा करेगा।

घरेलू प्रसंस्करण क्यों मायने रखता है

घरेलू प्रसंस्करण क्षमता भारत की महत्वपूर्ण खनिज सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के केंद्र में है। इस क्षमता के विकास के प्रमुख कारण नीचे दिए गए हैं:

सामरिक महत्व: ऊर्जा संक्रमण प्रौद्योगिकियों, रक्षा, एयरोस्पेस और विशेष इस्पात के लिए सुदृढ़ घरेलू मूल्य श्रृंखलाएं महत्वपूर्ण हैं। घरेलू प्रसंस्करण बाहरी आपूर्ति खतरों को कम कर सकता है और आत्मनिर्भरता को बढ़ा सकता है। यह लागत प्रभावी प्रौद्योगिकियों, मध्यवर्ती यौगिकों और तकनीकी विशेषज्ञता तक भारत की सीमित पहुंच को भी दुरूस्त करता है।

मजबूत घरेलू मांग: मांग अनुमान स्थानीय प्रसंस्करण क्षमता के विकास की स्पष्ट आवश्यकता को दर्शाते हैं। मूल्यवर्धन को अधिकतम करने और आयात प्रतिस्थापन प्राप्त करने के लिए घरेलू क्षमता का विकास करना आवश्यक है।

निवेश में बाधाएं: घरेलू प्रसंस्करण वर्तमान में मौजूदा बाजार स्थितियों के तहत व्यवहार्य नहीं है। परियोजनाओं को उन्नत उपकरण, बहु-चरण रूपांतरण प्रणाली और सख्त पर्यावरण सुरक्षा उपायों की आवश्यकता होती है, जिससे पूंजीगत लागत बढ़ती है। कच्चे माल और उपयुक्त प्रौद्योगिकियों तक पहुंच भी सीमित है। लक्षित समर्थन के बिना, उद्योगों को ऐसे संयंत्र स्थापित करना कठिन लगता है।

अपेक्षित परिणाम

इस योजना से आर्थिक और रणनीतिक लाभ मिलने की उम्मीद है:

निवेश और क्षमता: इस योजना से प्रसंस्करण निवेश में लगभग 10,000 करोड़ रुपये का निवेश होने की उम्मीद है। यह 2030 तक अनुमानित मांग को पूरा करने के लिए 60 केटी लिथियम और 100 केटी निकेल प्रसंस्करण क्षमता के निर्माण में मदद करेगा।

घरेलू मूल्य संवर्धन: अयस्क, सांद्रण और मध्यवर्ती को भारत के भीतर उच्च शुद्धता वाले उत्पादों में संसाधित किया जाएगा। इससे घरेलू स्तर पर मूल्य श्रृंखला के एक बड़े हिस्से पर कब्जा करने में मदद मिलेगी।

आपूर्ति सुरक्षा: इस योजना से भौगोलिक रूप से केंद्रित प्रसंस्करण और संभावित निर्यात प्रतिबंधों के लिए भारत के जोखिम को कम करने की उम्मीद है।

कम आयात बिल: उच्च शुद्धता वाले मध्यवर्ती पदार्थों के घरेलू उत्पादन से आयात को प्रतिस्थापित करने की उम्मीद है, जिससे आयात बिल और विदेशी मुद्रा व्यय में कमी आएगी।

डाउनस्ट्रीम विनिर्माण के लिए समर्थन: परिष्कृत आउटपुट बैटरी सामग्री, बैटरी सेल और विशेष इस्पात निर्माण का समर्थन करेगा, जिससे मौजूदा डाउनस्ट्रीम योजनाओं को मजबूती मिलेगी।

रोजगार सृजन: इस योजना से महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। अंतिम उपयोग वाले उत्पादों के बढ़ते विनिर्माण से रोजगार के और अवसर पैदा हो सकते हैं।

भारत के महत्वपूर्ण खनिज प्रणाली को मजबूत करना

यह योजना महत्वपूर्ण खनिज मूल्य श्रृंखला में पहले से चल रही कई पहलों का पूरक है। साथ में, इसमें अब अन्वेषण, खनन, पुनर्चक्रण और प्रसंस्करण को भी शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन (एनसीएमएम): जनवरी 2025 में शुरू एनसीएमएम महत्वपूर्ण खनिजों की दीर्घकालिक आपूर्ति सुनिश्चित करता है और संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को मजबूत करता है। मिशन के तहत, 3 सितंबर, 2025 को केंद्रीय मंत्रिमंडल से अनुमोदित 1,500 करोड़ रुपये की रीसाइक्लिंग योजना द्वितीयक स्रोतों से महत्वपूर्ण खनिजों की पुनर्प्राप्ति को बढ़ावा देती है। इनमें ई-कचरा, खर्च की गई लिथियम-आयन बैटरी और अन्य स्क्रैप शामिल हैं।

अन्वेषण और खनन: खनिज ब्लॉकों की नीलामी में लगातार तेजी आई है। अब तक, केंद्र सरकार की ओर से 64 महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉकों और 11 अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉकों की नीलामी की गई है।

महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) सहायता योजना भारत की महत्वपूर्ण खनिज मूल्य श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण कमी को दूर करती है। लिथियम और निकल प्रसंस्करण का समर्थन करके, यह आयात निर्भरता को कम करेगा और आपूर्ति श्रृंखला की सुदृढ़ता को और भी तेज करेगा। राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन के साथ-साथ, यह आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2332476&reg=48&lang=2

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2277041&reg=3&lang=1

पीआईबी बैकग्राउंडर

Click to access doc202596629501.pdf

पीडीएफ देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

पीके/केसी/आरटी/एके/एमपी

इसी विषय से और: PIB Backgrounder

View all इसी विषय से और: PIB Backgrounder
  1. PIB Backgrounder

    भारतीय वायुयान नियम, 2026: भारत के आसमान के लिए एक आधुनिक नियमावली

    भारत में नागर विमानन क्षेत्र और नए नियमों की आवश्यकता भारत दुनिया के सबसे तेजी से विकसित हो रहे नागर विमानन बाजारों में से एक है। यहां हवाई यात्रा के माध्यम से…

    पूरा पढ़ें →
  2. PIB Backgrounder

    भारत के बायोस्फीयर रिजर्व

    अंतरराष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व दिवस हमें जैव विविधता के संरक्षण के साथ-साथ मानव आजीविका को बनाए रखने में इन प्राकृतिक क्षेत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है। भारत में अधिसूचित 18 बायोस्फीयर…

    पूरा पढ़ें →
  3. PIB Backgrounder

    खेत बचाओ अभियान – रबी 2026

    खेत बचाओ अभियान (केबीए) - रबी 2026 एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जो 22 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लगभग 50 लाख किसानों लक्षित करते हुए…

    पूरा पढ़ें →
  4. PIB Backgrounder

    भारत का सामाजिक सुरक्षा कवरेज

    व्यापक ईपीएफओ कवरेज, डिजिटल सुधारों और कल्याणकारी पहलों के माध्यम से भारत के सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार हुआ है। ईपीएफओ पात्र सदस्यों को भविष्य निधि बचत, पेंशन और बीमा लाभ प्रदान…

    पूरा पढ़ें →
  5. PIB Backgrounder

    पीएम-किसान की 24वीं किस्त

    पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की राशि तीन किस्तों में प्रदान की जाती है, जिससे कृषि निवेश और घरेलू वित्तीय स्थिरता को समर्थन मिलता है।…

    पूरा पढ़ें →
  6. PIB Backgrounder

    भारत के नये युग की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियां

    भारत की अंतरिक्ष यात्रा 1963 में केरल के थुम्बा से लॉन्च किए गए एक साउंडिंग रॉकेट के साथ जो शुरू हुई थी, वह अब एक प्रस्तावित 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन' की ओर मुखातिब…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक निजी स्कूल के मालिक के भाई द्वारा दो शिक्षिकाओं के कथित यौन शोषण के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के एक निजी स्कूल में दो शिक्षिकाओं का यौन…

    पूरा पढ़ें →
  2. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्कूल भवन की छत के पास से गुजर रही 11 किलोवॉट की बिजली लाइन के संपर्क में आने से एक 12 वर्षीय छात्र की मृत्‍यु की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि 2 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्कूल भवन की छत…

    पूरा पढ़ें →
  3. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में गर्भावस्था के दौरान उपचार या प्रसव के समय सात महीनों में 24 महिलाओं की कथित मौत के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में अप्रैल से अक्टूबर 2026 के दौरान गर्भावस्था के उपचार या प्रसव के समय 24 महिलाओं…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के मेट्रो नेटवर्क के उल्लेखनीय विस्तार के बारे में बताया कि वर्ष 2014 में देश के पांच शहरों में केवल 248 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क था,…

    पूरा पढ़ें →
  5. राष्ट्रपति सचिवालय

    इस शनिवार (7 नवम्बर 2026) से गार्ड परिवर्तन समारोह प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे के बीच आयोजित होगा

    राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाला गार्ड परिवर्तन समारोह इस शनिवार, 7 नवम्बर 2026 से प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। अधिक…

    पूरा पढ़ें →
  6. वस्‍त्र मंत्रालय

    वस्‍त्र मंत्रालय ने ‘विशेष अभियान-6’ सफलतापूर्वक संपन्न किया, स्वच्छता और स्थिरता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित

    वस्‍त्र मंत्रालय ने 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक 'विशेष अभियान 6' का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इसमें मंत्रालय के अधीनस्थ कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने सक्रिय रूप से…

    पूरा पढ़ें →
  7. अंतरिक्ष विभाग

    भारत ने अंतरिक्ष से मलबा हटाने के क्षेत्र में अग्रणी पहल की, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने वर्ष 2030 तक अंतरिक्ष को मलबा-मुक्त बनाने की दृष्टि योजना प्रस्तुत की

    केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना का युद्धपोत ‘सह्याद्रि’ मालाबार 2026 अभ्यास में भाग लेने के लिए जापान के योकोसुका नौसैनिक बेस पहुंचा

    भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का स्वदेशी निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि 4 नवंबर, 2026 को बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘मालाबार 2026’ में भाग लेने के लिए जापान के योकोसुका नौसैनिक बेस…

    पूरा पढ़ें →
  9. कार्मिक

    डॉ. जितेंद्र सिंह राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5 का औपचारिक शुभारंभ करेंगे

    विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालयों तथा परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र…

    पूरा पढ़ें →
  10. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने एम्स अवंतिपोरा की प्रगति की समीक्षा की, शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने और संस्थान जल्द शुरू करने के निर्देश

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज जम्मू-कश्मीर के अवंतिपोरा स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान -एम्स, अवंतिपोरा के निर्माण कार्य और संस्थान जल्द…

    पूरा पढ़ें →
↑