इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय Read in English

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 300 ऑफलाइन सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं (ओवीएसई) को ऑनबोर्ड किया, इससे आधार ऑफलाइन सत्यापन प्रणाली विस्तारित हुई

Key details of this update
DetailInformation
Date05 November 2026 (Thursday)
Time5:29 PM
Topic / Ministryइलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (421 words)

लोगों के बीच आधार ऐप के बढ़ते उपयोग को देखते हुए, यूआईडीएआई ने जनवरी में इसके लॉन्च के बाद से 300 ऑफलाइन सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं (ओवीएसई) को अपने साथ जोड़ा है।

यह होटलों, आतिथ्य सत्कार, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, इवेंट, गिग अर्थव्यवस्था और उपभोक्ताओं को सीधे सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों सहित विभिन्न सेक्टरों में आधार-आधारित ऑफ़लाइन सत्यापन के उपयोग का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह उपलब्धि आधार ऑफलाइन सत्यापन तंत्र के माध्यम से सुरक्षित, सहमति-आधारित और कागज रहित सत्यापन को सक्षम बनाने में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है- जो सेवा प्रदाताओं और लोगों को समान रूप से सशक्त बनाती है।

इन ओवीएसई भागीदारों का शामिल होना आधार-सक्षम, गोपनीयता-प्रथम डिजिटल सत्यापन ढांचों में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है जो डीपीडीपी अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप पहुंच में सरलता और डेटा में कमी सुनिश्चित करते हुए उपयोगकर्ता नियंत्रण को प्राथमिकता देते हैं।

लोगों के स्मार्टफोन पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराकर और ऑफलाइन सत्यापन के लिए संस्थागत इकोसिस्‍टम का विस्तार करके, यूआईडीएआई लोगों के साथ-साथ संगठनों के लिए भी डिजिटल पहचान के अनुभव को मजबूत कर रहा है।

आधार ऐप की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और अब तक इसे लगभग 7.5 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता इस बात को रेखांकित करती है कि यह भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण और लोगों के बीच एक महत्वपूर्ण डिजिटल इंटरफ़ेस के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। इससे आधार नंबर धारक अपने स्मार्टफोन के माध्यम से आधार से संबंधित विभिन्न सेवाओं का सरलता से लाभ उठा सकते हैं।

इस ऐप की मदद से कई महत्वपूर्ण सेवाओं का उपयोग आसानी से हो सका है, जिनमें 86 लाख से अधिक मोबाइल नंबर अपडेट, 22.16 लाख पते अपडेट और 40.25 लाख ईमेल अपडेट शामिल हैं। इन सेवाओं के माध्यम से लोग केंद्र पर जाए बिना ही ऐप के जरिए अपनी जानकारी सरलता से अपडेट कर सकते हैं।

इस ऐप ने 4.6 करोड़ बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक लेनदेन भी दर्ज किए हैं, जो सुरक्षा सुविधाओं के बारे में बढ़ती जागरूकता और उनके उपयोग को दर्शाता है, जिससे लोगों को अपने बायोमेट्रिक्स के उपयोग पर अधिक नियंत्रण प्राप्त होता है।

इसके अतिरिक्त, ऐप के माध्यम से 3.61 लाख आधार लॉक/अनलॉक लेनदेन दर्ज किए गए हैं। बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक और आधार लॉक/अनलॉक सुविधाएँ आधार संख्या धारकों को अपनी इच्छानुसार गोपनीयता की एक अतिरिक्त परत जोड़ने का अधिकार देती हैं।

ये पहल सरकार के डिजिटल इंडिया विजन और विकसित भारत के लिए सुरक्षित, सुलभ और प्रौद्योगिकी-सक्षम सार्वजनिक सेवाओं के माध्यम से जीवन की सुगमता में सुधार लाने के व्यापक उद्देश्य के अनुरूप हैं।

पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/पीके

इसी विषय से और: इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

View all इसी विषय से और: इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय
  1. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    इंडियाएआई मिशन ने ‘इंडियाएआई इनोवेशन सेंटर’ पिलर के तहत स्वदेशी फाउंडेशन मॉडल- सॉकेट का ईकेए-1 और जेंटीक्यू के धीर 2बी तथा धीर 5बी- पेश किए

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (माइटी) के अंतर्गत 'इंडिया एआई मिशन' ने आज स्वदेशी फाउंडेशन मॉडल 'ईकेए-1' और धीर (धीर 2बी व धीर 5बी) जारी किए हैं। इन्हें क्रमशः 'सॉकेट लैब्स टेक्नोलॉजी…

    पूरा पढ़ें →
  2. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    एनआईसीएसआई ने विशेष अभियान 6.0 के तहत स्वच्छता और लंबित मामलों में कमी लाने की गतिविधियां शुरू की

    राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के तहत भारत सरकार के एक उद्यम नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर सर्विसेज इनकॉर्पोरेटेड (एनआईसीएसआई) ने दिल्ली-एनसीआर में अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और…

    पूरा पढ़ें →
  3. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय 31 अक्टूबर को छठे विशेष अभियान के समापन पर एकता दौड़ आयोजित करेगा

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में और छठे विशेष अभियान के समापन के अवसर पर 31 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स…

    पूरा पढ़ें →
  4. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    डिजिटल इंडिया के ‘भाषिणी’ विभाग ने आईआईटी दिल्ली में आयोजित ईटीडी-2026 में, सुलभ शोध के लिए बहुभाषी एआई समाधान प्रदर्शित किए

    भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (माइटी) के अंतर्गत 'डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन' (डीआईसी) की 'डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन' (डीआईबीडी) ने 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)…

    पूरा पढ़ें →
  5. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    उत्तराखंड के प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए एसटीपीआई ने देहरादून में नई इन्क्यूबेशन सुविधा का उद्घाटन किया

    भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाय) के तहत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) ने आईटी पार्क, सहस्रधारा रोड, देहरादून (उत्तराखंड) में अपनी…

    पूरा पढ़ें →
  6. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    बैंकिंग अनुप्रयोगों के लिए स्वदेशी क्वांटम प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने की दिशा में सी-डेक और बैंक ऑफ इंडिया ने हाथ मिलाया

    भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन स्वायत्त वैज्ञानिक संस्था, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डेक) और बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने 22 अक्टूबर 2026 को क्वांटम वित्तीय…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    भारत के एशियाई पैरा गेम्स चैंपियनों के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    कैबिनेट में मेरे सहयोगी मनसुख मांडविया जी, रक्षा खडसे जी, पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया और नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन के सभी प्रतिनिधिगण, अन्य महानुभाव, मेडल विजेता सभी एथलीट्स, देवियों और सज्जनों। आप सभी…

    पूरा पढ़ें →
  2. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने मुंबई में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए सितंबर 2026 के दौरान मुंबई लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए) में किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट के निष्कर्ष जारी किए…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाता प्राधिकरण व्यवस्था तथा उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाताओं को स्पेक्ट्रम आवंटित करने की रूपरेखा की सिफारिशें जारी कीं

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण -ट्राई ने आज उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाता प्राधिकरण व्यवस्था तथा उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाताओं को स्पेक्ट्रम आवंटित करने की रूपरेखा पर अपनी सिफारिशें जारी कीं। दूरसंचार विभाग ने…

    पूरा पढ़ें →
  4. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक निजी स्कूल के मालिक के भाई द्वारा दो शिक्षिकाओं के कथित यौन शोषण के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के एक निजी स्कूल में दो शिक्षिकाओं का यौन…

    पूरा पढ़ें →
  5. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्कूल भवन की छत के पास से गुजर रही 11 किलोवॉट की बिजली लाइन के संपर्क में आने से एक 12 वर्षीय छात्र की मृत्‍यु की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि 2 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्कूल भवन की छत…

    पूरा पढ़ें →
  6. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में गर्भावस्था के दौरान उपचार या प्रसव के समय सात महीनों में 24 महिलाओं की कथित मौत के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में अप्रैल से अक्टूबर 2026 के दौरान गर्भावस्था के उपचार या प्रसव के समय 24 महिलाओं…

    पूरा पढ़ें →
  7. खान मंत्रालय

    खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की नीलामी के नौवें चरण और अन्वेषण लाइसेंस की नीलामी के तीसरे चरण का शुभारंभ किया; ऐतिहासिक सुधार की घोषणा की

    खान मंत्रालय ने आज महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी के नौवें चरण के साथ-साथ अन्वेषण लाइसेंस (ईएल) ब्लॉकों के आवंटन हेतु नीलामी के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। इस नीलामी…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के मेट्रो नेटवर्क के उल्लेखनीय विस्तार के बारे में बताया कि वर्ष 2014 में देश के पांच शहरों में केवल 248 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क था,…

    पूरा पढ़ें →
  9. राष्ट्रपति सचिवालय

    इस शनिवार (7 नवम्बर 2026) से गार्ड परिवर्तन समारोह प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे के बीच आयोजित होगा

    राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाला गार्ड परिवर्तन समारोह इस शनिवार, 7 नवम्बर 2026 से प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। अधिक…

    पूरा पढ़ें →
  10. वस्‍त्र मंत्रालय

    वस्‍त्र मंत्रालय ने ‘विशेष अभियान-6’ सफलतापूर्वक संपन्न किया, स्वच्छता और स्थिरता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित

    वस्‍त्र मंत्रालय ने 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक 'विशेष अभियान 6' का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इसमें मंत्रालय के अधीनस्थ कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने सक्रिय रूप से…

    पूरा पढ़ें →
↑