संचार मंत्रालय Read in English

ट्राई ने महाराष्ट्र (लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र) के रत्नागिरी जिले में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

Key details of this update
DetailInformation
Date05 November 2026 (Thursday)
Time5:40 PM
Topic / Ministryसंचार मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time7 min (1,240 words)

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सितंबर 2026 में महाराष्ट्र (लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र) के रत्नागिरी जिले में किए गए इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए हैं। इसका उद्देश्य सामान्य दूरसंचार उपभोक्ताओं को जानकारी देना है। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक समय में गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। आईडीटी के दौरान, ट्राई नेटवर्क कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट (सीडीआर), कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), डेटा डाउनलोड (डीएल) और अपलोड (यूएल) थ्रूपुट आदि जैसे प्रमुख सेवा गुणवत्ता (क्यूओएस) मापदंडों पर टीएसपी के प्रदर्शन का आकलन करता है। फिर इसे उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए प्रकाशित किया जाता है ताकि टीएसपी अपनी सेवाओं में सुधार करें।

इन आईडीटी को शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विभिन्न उपयोग वाले परिवेशों में, सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के मोबाइल नेटवर्क के जमीनी स्तर के प्रदर्शन को मापने के लिए डिजाइन किया गया है। इस तरह की ड्राइव टेस्टिंग में, सभी टीएसपी के सिम कार्ड का उपयोग करके 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर लाइव डेटा और वॉयस सेशन किए जाते हैं। इसमें कई एडवांस्ड टेस्ट हैंडसेट का उपयोग किया जाता है और एडवांस्ड सॉफ़्टवेयर सिस्टम का उपयोग करके इन सेशन की वास्तविक समय में निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।

ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से, महाराष्ट्र (लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र) के रत्नागिरी जिले में 8 सितंबर से 11 सितंबर 2026 के बीच ड्राइव टेस्ट कराए। इनमें शहर में 346.1 किमी की सिटी ड्राइव, 11 हॉटस्पॉट लोकेशन, 7.6 किमी का वॉक टेस्ट और राजमार्ग पर 131.8 किमी की ड्राइव शामिल थी। ये टेस्ट ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय, बेंगलुरु की देख-रेख में किए गए। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन, ड्राइव टेस्ट के दौरान उस दिन और समय पर संबंधित क्षेत्रों या मार्गों पर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

ड्राइव टेस्ट रूट मैप: मानचित्र पर दर्शाए गए संकेतों के अनुसार, निम्नांकित मानचित्र ड्राइव टेस्ट रूट का एक सारांश प्रस्तुत करता है, जिसमें सिटी ड्राइव, इंटर-ऑपरेटर कॉलिंग, हॉटस्पॉट और वॉक टेस्ट शामिल हैं:-

प्रमुख मापदंडों का आकलन

कवरेज गैप: नमूनों का प्रतिशत, जिसके लिए सिग्नल की शक्ति संबंधित तकनीक (2जी/ 3जी/ 4जी/ 5जी) के लिए न्यूनतम निर्धारित सिग्नल शक्ति से कम देखने को मिली।

वॉइस सर्विसेज: कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप रेट (डीसीआर), कॉल सेटअप टाइम, कॉल साइलेंस रेट, स्पीच क्वालिटी (एमओएस)।

कॉल साइलेंस इंस्टेंस: कॉल के दौरान कितनी कॉल साइलेंस इंस्टेंस हुईं।

डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप रेट।

रत्नागिरी जिले में प्रमुख मापदंडों के अनुसार समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को संक्षेप में नीचे दिया गया है:-

1. रत्नागिरी जिला

) कवरेज गैप- ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉयस टेस्टिंग के दौरान सिग्नल की शक्ति की जांच की गई। इसमें कुल लिए गए नमूनों में से खराब सिग्नल वाले नमूनों की संख्या, एयरटेल के लिए 5692/33673, बीएसएनएल के लिए 1484/40900, आरजेआईएल के लिए 1184/42801 और वीआईएल के लिए 4823/38305 रही। कवरेज गैप का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।

) ड्रॉप हुई कॉल- सफलतापूर्वक स्थापित कॉल की कुल संख्या में से ड्रॉप हुई कॉल की संख्या के आधार पर, एयरटेल के लिए यह 15/301, बीएसएनएल के लिए 32/338, आरजेआईएल के लिए 10/387 और वीआईएल के लिए 12/339 रही। ड्रॉप कॉल वाले स्थानों का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।

) कॉल साइलेंस इंस्टेंस- कुल स्थापित कॉलों में से > 3 सेकंड के लिए देखे गए साइलेंस इंस्टेंस की कुल संख्या के रूप में मापी जाने वाली कॉल साइलेंस इंस्टेंस एयरटेल के लिए 15/282, बीएसएनएल के लिए 11/310, आरजेआईएल के लिए 23/355 और वीआईएल के लिए 6/306 रही। कॉल साइलेंस इंस्टेंस स्थानों का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।

) डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट:

i) डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): औसत डाउनलोड स्पीड, एयरटेल (5जी/4जी) के लिए 113.81 Mbps, बीएसएनएल (4जी) के लिए 4.42 Mbps, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 134.77 Mbps और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 38.93 Mbps देखी गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।

ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र): औसत अपलोड स्पीड, एयरटेल (5जी/4जी) के लिए 17.46 Mbps, बीएसएनएल (4जी) के लिए 2.62 Mbps, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 134.77 Mbps और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 38.93 Mbps देखी गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।

अनुलग्नक के मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके, ड्रॉप हुई कॉल और कॉल साइलेंस इंस्टेंस के स्थानों को देखा जा सकता है।

2. हाईवे ड्राइव– रत्नागिरी से कोल्हापुर

) कवरेज गैप- ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉयस टेस्टिंग के दौरान सिग्नल की शक्ति की जांच की गई। इसमें कुल लिए गए नमूनों में से खराब सिग्नल वाले नमूनों की संख्या, एयरटेल के लिए 333/11280, बीएसएनएल के लिए 381/11135, आरजेआईएल के लिए 100/11954 और वीआईएल के लिए 185/11656 रही। कवरेज गैप का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।

ख) ड्रॉप हुई कॉल- सफलतापूर्वक स्थापित कॉल की कुल संख्या में से ड्रॉप हुई कॉल की संख्या के आधार पर, एयरटेल के लिए यह 6/56, बीएसएनएल के लिए 14/57, आरजेआईएल के लिए 2/59 और वीआईएल के लिए 7/62 रही। ड्रॉप कॉल वाले स्थानों का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।

ग) कॉल साइलेंस इंस्टेंस- कुल स्थापित कॉलों में से >3 सेकंड के लिए देखे गए साइलेंस इंस्टेंस की कुल संख्या के रूप में मापी जाने वाली कॉल साइलेंस इंस्टेंस एयरटेल के लिए 3/55, बीएसएनएल के लिए 1/59, आरजेआईएल के लिए 6/62 और वीआईएल के लिए 1/61 रही। कॉल साइलेंस इंस्टेंस स्थानों का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।

घ) डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट:

i) डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): औसत डाउनलोड स्पीड, एयरटेल (5जी/4जी) के लिए 124.67 Mbps, बीएसएनएल (4जी) के लिए 6.77 Mbps, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 269.13 Mbps और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 53.05 Mbps देखी गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।

ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र): औसत अपलोड स्पीड, एयरटेल (5जी/4जी) के लिए 19.77 Mbps, बीएसएनएल (4जी) के लिए 6.57 Mbps, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 12.27 Mbps और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 14.17 Mbps देखी गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।

आईडीटी के दौरान ड्राइव टेस्ट रूट और कवर किए गए क्षेत्र का विवरण नीचे दिया गया है:-

क) शहर – सिटी ड्राइव में कवर किए गए क्षेत्र देवले, कोसुंब, नवाडी, कुरधुंडा, हथखंबा, मिर्जोल, जकादेवी, जयगढ़, उंडी, गणपतिपुले, बसानी, तिलक अली, भट्ये, पूर्णगढ़, आदिवरे, राजापुर, दासुर, सतावली, लांजा, पुनास और नाचणे आदि हैं।

ख) राजमार्ग- तेली आली, कारवांचिवाड़ी, नाणीज, कोंडगांव, अंबा, मलकापुर, बंबावडे और केरले आदि

ग) हॉटस्पॉट- स्थिर उपयोगकर्ताओं के अनुभव को जानने के लिए, कवर किए गए हॉटस्पॉट स्थान- भट्ये बीच, जिला कलेक्टर कार्यालय (रत्नागिरी), लांजा एसटी बस स्टैंड/ मेन टाउन सेंटर, राजापुर सरकारी अस्पताल, राजापुर एसटी बस स्टैंड, रत्नादुर्ग किला/भगवती किला, रत्नागिरी मछली बाजार और मछुआरा डॉकिंग स्टेशन, रत्नागिरी एसटी बस स्टैंड, पुलिस अधीक्षक कार्यालय (रत्नागिरी), थीबा पॉइंट, और जिला परिषद (रत्नागिरी) है।

घ) वॉक टेस्ट – 08 और 11 सितंबर 2026 को गणपतिपुले बीच, राजापुर मार्केट एरिया, रत्नागिरी मेन मार्केट और रत्नागिरी रेलवे स्टेशन पर वॉक टेस्ट किए गए।

आईडीटी रिपोर्ट के निष्कर्षों को सभी संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को उनके स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए साझा किया गया है। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए, adv.bengaluru@trai.gov.in पर ई-मेल भेजा जा सकता है, या ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय, बेंगलुरु से टेलीफोन नंबर +91-80-22865004 पर संपर्क किया जा सकता है।

अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें

पीके/केसी/आरटी/एसके/डीए

इसी विषय से और: संचार मंत्रालय

View all इसी विषय से और: संचार मंत्रालय
  1. संचार मंत्रालय

    डाक विभाग ने विशेष अभियान 6 को अंतिम छोर तक पहुंचाया – लक्ष्यों से बेहतर प्रदर्शन किया

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक अपने पूरे देशव्यापी नेटवर्क में विशेष अभियान 6 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस अभियान के माध्यम से विभाग ने स्वच्छता…

    पूरा पढ़ें →
  2. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने मुंबई में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए सितंबर 2026 के दौरान मुंबई लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए) में किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट के निष्कर्ष जारी किए…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने अरुणाचल प्रदेश में नॉर्थ-ईस्ट एलएसए के तहत, लोहित जिले के कुछ हिस्सों और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) – 13 पर सिलुक-तिन-अली से तोहांगम तक मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सितंबर 2026 में नॉर्थ-ईस्ट एलएसए के तहत लोहित जिले के कुछ हिस्सों और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-13 पर सिलुक-तिन-अली से तोहांगम तक किए गए ‘इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट’…

    पूरा पढ़ें →
  4. संचार मंत्रालय

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाता प्राधिकरण व्यवस्था तथा उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाताओं को स्पेक्ट्रम आवंटित करने की रूपरेखा की सिफारिशें जारी कीं

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण -ट्राई ने आज उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाता प्राधिकरण व्यवस्था तथा उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाताओं को स्पेक्ट्रम आवंटित करने की रूपरेखा पर अपनी सिफारिशें जारी कीं। दूरसंचार विभाग ने…

    पूरा पढ़ें →
  5. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने जुलाई 2026 में नूंह और पलवल शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों (हरियाणा लाइसेंस सेवा क्षेत्र) में मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन किया

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने जुलाई 2026 के दौरान हरियाणा लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए) के अंतर्गत नूंह और पलवल शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन…

    पूरा पढ़ें →
  6. संचार मंत्रालय

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने ‘नेटवर्क अनुभव’ प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया

    जांच के परिणामों को सेल्युलर या फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के रूप में वर्गीकृत करके देख सकते हैं। इन्हें सेवा प्रदाताओं और तकनीक के आधार पर भी अलग-अलग किया गया है, जिसमें डाउनलोड और…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत प्रश्नोत्तरी में 16,517 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया

    ऑनलाइन 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत प्रश्नोत्तरी को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। इस प्रश्नोत्तरी में 5 नवंबर, 2026 तक 16,517 नागरिकों ने भाग लिया। नशा मुक्त भारत के निर्माण के सामूहिक प्रयास…

    पूरा पढ़ें →
  2. संघ लोक सेवा आयोग

    राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2026 – अंतिम परिणाम की घोषणा

    नीचे 617 उम्मीदवारों की मेरिट के क्रम में सूची दी गई है, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 12 अप्रैल, 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा और उसके बाद रक्षा मंत्रालय के सेवा…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 5 नवंबर, 2026 को सुबह लगभग 11 बजकर 10 मिनट पर ओडिशा के तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’…

    पूरा पढ़ें →
  4. संस्‍कृति मंत्रालय

    संस्कृति मंत्रालय ने भारत की सांस्कृतिक विरासत का डिजिटलीकरण करने एवं उसे साझा करने के लिए ‘गूगल आर्ट्स एंड कल्चर’ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

    संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने आज 'गूगल आर्ट्स एंड कल्चर' के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया जिसका उद्देश्य अत्याधुनिक डिजिटल उपकरणों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत को आम…

    पूरा पढ़ें →
  5. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    आईपीआरडी-2026 सहयोगात्मक महासागर शासन और जिम्मेदार समुद्री प्रौद्योगिकियों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ संपन्न

    तीन दिवसीय भारतीय नौसेना का वार्षिक उच्च-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक संवाद, इंडो-पैसिफिक क्षेत्रीय संवाद 2026(आईपीआरडी-2026), 05 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में संपन्न हुआ। नेशनल मैरीटाइम फाउंडेशन(एनएमएफ) के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन…

    पूरा पढ़ें →
  7. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    एनएफएससी फेलोशिप के जरिए शैक्षिक उपलब्धि की यात्रा

    33 साल के राहुल कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए, एनएफएससी योजना शैक्षिक उत्कृष्टता और अनुसंधान में प्रगति के उनके प्रयास में समर्थन का एक महत्वपूर्ण स्रोत रही है। उनके अनुभव से…

    पूरा पढ़ें →
  8. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    मत्स्यपालन विभाग ने स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 6 का सफलतापूर्वक समापन किया

    मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्यपालन विभाग ने प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के मार्गदर्शन में 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6 में अपनी भागीदारी…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    नशे की लत से एक स्वस्थ और अधिक स्वतंत्र जीवन की ओर

    23 वर्षीय अमित (बदला हुआ नाम) के लिए, सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित 'जिला नशा मुक्ति केंद्र' (डीडीएसी) उसके ठीक होने और आत्मनिर्भर होने की यात्रा में सहायता का एक महत्वपूर्ण स्रोत साबित…

    पूरा पढ़ें →
  10. कोयला मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए त्वरित कोयला क्षेत्र सुधारों, कोयला गैसीकरण और प्रौद्योगिकी-संचालित खनन की अपील की

    केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने गोवा में खनन एवं कोयला क्षेत्र में सुधारों पर आयोजित चौथे खनन मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…

    पूरा पढ़ें →
↑