संस्‍कृति मंत्रालय Read in English

संस्कृति मंत्रालय ने भारत की सांस्कृतिक विरासत का डिजिटलीकरण करने एवं उसे साझा करने के लिए ‘गूगल आर्ट्स एंड कल्चर’ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

Key details of this update
DetailInformation
Date05 November 2026 (Thursday)
Time7:33 PM
Topic / Ministryसंस्‍कृति मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (610 words)

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने आज 'गूगल आर्ट्स एंड कल्चर' के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया जिसका उद्देश्य अत्याधुनिक डिजिटल उपकरणों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत को आम लोगों तक पहुंचाना है। एक वर्चुअल समारोह में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया, जिसमें संस्कृति मंत्रालय के सचिव श्री विवेक अग्रवाल और 'गूगल आर्ट्स एंड कल्चर' के उपाध्यक्ष एवं संस्थापक श्री अमित सूद मौजूद थे।

यह साझेदारी भारत की सभ्यतागत व्यापकता को दर्शाएगी, जिसमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल और उनके पास सुरक्षित रखी हुई संग्रहणीय वस्तुएं, राष्ट्रीय संग्रहालयों की संपत्तियां, ज्ञान भारतम के तहत दस्तावेजीकृत पांडुलिपियां और पूरे देश में मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली संस्थाओं द्वारा सहेज कर रखी गई शिल्प, प्रदर्शन कला और जीवंत परंपराएं शामिल हैं।

इसके केंद्र में 'युगे युगीन भारत संग्रहालय' है, जो नई दिल्ली के नॉर्थ एवं साउथ ब्लॉक में भारत के सदियों पुराने इतिहास को दर्शाने वाले एक संग्रहालय के रूप में विकसित हो रहा है। इसका डिजिटलीकरण इन इमारतों और इनमें रखी जाने वाली बहुमूल्य कलाकृतियों का एक स्थायी रिकॉर्ड तैयार करेगा और आम जनता को हमारे समय के सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक प्रयासों में से एक की झलक देखने को मिलेगा।

यह समझौता ज्ञापन मंत्रालय के उस व्यापक प्रयास का हिस्सा है जिसका उद्देश्य पहुंच को बेहतर बनाना और अपनी डिजिटल पहलों का विस्तार करना है, ताकि भारत की विरासत को भारतीय भाषाओं में और किसी भी उपकरण पर देखा-समझा जा सके। यह पूरे मंत्रालय के एक ऐसे दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसमें संरक्षण, जनसामान्य की पहुंच और भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था का विकास एक साथ आगे बढ़ते हैं। इसमें हर स्तर के संस्थानों एवं विभिन्न क्षेत्रों के साझेदारों को शामिल किया गया है।

इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, संस्कृति मंत्रालय के सचिव श्री विवेक अग्रवाल ने कहा, “भारत की सांस्कृतिक विरासत एक जीवंत विरासत है। यह प्रत्येक नागरिक की है और पूरी दुनिया से संवाद करती है। गूगल आर्ट्स एंड कल्चर के साथ हमारी साझेदारी, तकनीक के माध्यम से इस विरासत का दस्तावेज़ीकरण करने, संरक्षित करने और साझा करने में मदद करती है। इसमें हमारी प्राचीन पांडुलिपियों एवं स्मारकों से लेकर हमारे राष्ट्रीय संग्रहालयों के संग्रह और आने वाला 'युगे युगीन भारत संग्रहालय' शामिल हैं। इन खजानों को भारतीय भाषाओं में और पूरी दुनिया में लोगों के लिए उपलब्ध कराकर, हम उम्मीद करते हैं कि अधिक से अधिक लोग भारतीय सभ्यता की कहानी के करीब आएंगे और इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखेंगे।”

गूगल आर्ट्स एंड कल्चर का मंत्रालय की संस्थाओं के साथ पुराना संबंध रहा है, जिनमें भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण, राष्ट्रीय संग्रहालय और राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी शामिल हैं, जिनके संग्रहों को इसने वर्षों में ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने में मदद की है।

गूगल आर्ट्स एंड कल्चर के उपाध्यक्ष और संस्थापक, श्री अमित सूद ने कहा, “पिछले 15 वर्षों से, गूगल आर्ट्स एंड कल्चर भारत की सदियों पुरानी कथाओं, कलात्मक निपुणता एवं विशाल विरासत से बहुत प्रेरित रहा है। संस्कृति मंत्रालय के साथ हमारी साझेदारी, अत्याधुनिक तकनीकों की मदद से भारत की अमूल्य धरोहरों को संरक्षित करने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। चाहे 'युगे युगीन भारत संग्रहालय' के दृष्टिकोण का समर्थन करना हो या ऐतिहासिक पांडुलिपियों को संरक्षित करना, हमें अपनी तकनीकों का उपयोग करके प्राचीन विरासत को आधुनिक पहुंच से जोड़ने पर गर्व है। इससे ये संग्रह हर जगह जिज्ञासु लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे उन्हें सीखने, प्रेरित होने और आनंद लेने का अवसर मिलेगा।”

यह एमओयू भारत की सभ्यतागत विरासत को संरक्षित करने, दीर्घकालिक साझेदारियों के माध्यम से इसकी रचनात्मक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, और देश-विदेश में व्यापक नेटवर्क के माध्यम से इसकी संस्कृति को साझा करने के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि करता है।

पीके/केसी/आरटी/एके/डीए

इसी विषय से और: संस्‍कृति मंत्रालय

View all इसी विषय से और: संस्‍कृति मंत्रालय
  1. संस्‍कृति मंत्रालय

    तवांग मठ में श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन कर पूजा-अर्चना और श्रद्धासुमन अर्पित किए

    गादेन नामग्याल ल्हात्से (तवांग मठ) में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आस्था और श्रद्धा का एक महत्वपूर्ण अवसर बन गई है। प्रदर्शनी में तवांग और अरुणाचल…

    पूरा पढ़ें →
  2. संस्‍कृति मंत्रालय

    भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और अरुणाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से अरुणाचल प्रदेश के तवांग में आज अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ की ओर से बौद्ध धर्मः हिमालयी क्षेत्र और उससे आगे प्रसार विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया

    भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ की ओर से आज अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 'सेक्रेड रेलिक्स एक्सपोजिशन (पवित्र अवशेष (निशानी) प्रदर्शनी)' के…

    पूरा पढ़ें →
  3. संस्‍कृति मंत्रालय

    संस्कृति मंत्रालय ने स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने पर केंद्रित विशेष अभियान 6.0 पूरा किया

    भारत सरकार के विशेष अभियान का उद्देश्य लंबित मामलों को कम करना और स्वच्छता को संगठनात्मक मूल्य के रूप में संस्थागत बनाना है। यह समयबद्ध पहल गहन स्वच्छता अभियान, स्क्रैप निपटान के…

    पूरा पढ़ें →
  4. संस्‍कृति मंत्रालय

    भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष तवांग मठ पहुंचे; यह प्रदर्शनी अरुणाचल प्रदेश की बौद्ध विरासत में विशेष अवसर है

    अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू ने 31 अक्टूबर, 2026 को तवांग में नई दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय से लाए गए शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेष को औपचारिक रूप से प्राप्त…

    पूरा पढ़ें →
  5. संस्‍कृति मंत्रालय

    भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष अरुणाचल प्रदेश में 31 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक सार्वजनिक पूजा के लिए रखे जाएंगे

    केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय अरुणाचल प्रदेश सरकार, इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्फ़ेडरेशन (आईबीसी) और राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली के साथ मिलकर 31 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक अरुणाचल प्रदेश में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र…

    पूरा पढ़ें →
  6. संस्‍कृति मंत्रालय

    भारत की सांस्कृतिक चेतना और ज्ञान परंपराएं इसकी सभ्यतागत निरंतरता का आधार हैं: श्री गजेंद्र सिंह शेखावत

    भारत की सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण, स्मारकों के पुनरुद्धार और राष्ट्र की ऐतिहासिक स्मृति पर परिचर्चा को रेखांकित करते हुए, आज भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए)…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत प्रश्नोत्तरी में 16,517 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया

    ऑनलाइन 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत प्रश्नोत्तरी को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। इस प्रश्नोत्तरी में 5 नवंबर, 2026 तक 16,517 नागरिकों ने भाग लिया। नशा मुक्त भारत के निर्माण के सामूहिक प्रयास…

    पूरा पढ़ें →
  2. संघ लोक सेवा आयोग

    राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2026 – अंतिम परिणाम की घोषणा

    नीचे 617 उम्मीदवारों की मेरिट के क्रम में सूची दी गई है, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 12 अप्रैल, 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा और उसके बाद रक्षा मंत्रालय के सेवा…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    डाक विभाग ने विशेष अभियान 6 को अंतिम छोर तक पहुंचाया – लक्ष्यों से बेहतर प्रदर्शन किया

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक अपने पूरे देशव्यापी नेटवर्क में विशेष अभियान 6 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस अभियान के माध्यम से विभाग ने स्वच्छता…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 5 नवंबर, 2026 को सुबह लगभग 11 बजकर 10 मिनट पर ओडिशा के तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’…

    पूरा पढ़ें →
  5. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    आईपीआरडी-2026 सहयोगात्मक महासागर शासन और जिम्मेदार समुद्री प्रौद्योगिकियों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ संपन्न

    तीन दिवसीय भारतीय नौसेना का वार्षिक उच्च-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक संवाद, इंडो-पैसिफिक क्षेत्रीय संवाद 2026(आईपीआरडी-2026), 05 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में संपन्न हुआ। नेशनल मैरीटाइम फाउंडेशन(एनएमएफ) के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन…

    पूरा पढ़ें →
  7. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    एनएफएससी फेलोशिप के जरिए शैक्षिक उपलब्धि की यात्रा

    33 साल के राहुल कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए, एनएफएससी योजना शैक्षिक उत्कृष्टता और अनुसंधान में प्रगति के उनके प्रयास में समर्थन का एक महत्वपूर्ण स्रोत रही है। उनके अनुभव से…

    पूरा पढ़ें →
  8. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    मत्स्यपालन विभाग ने स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 6 का सफलतापूर्वक समापन किया

    मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्यपालन विभाग ने प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के मार्गदर्शन में 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6 में अपनी भागीदारी…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    नशे की लत से एक स्वस्थ और अधिक स्वतंत्र जीवन की ओर

    23 वर्षीय अमित (बदला हुआ नाम) के लिए, सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित 'जिला नशा मुक्ति केंद्र' (डीडीएसी) उसके ठीक होने और आत्मनिर्भर होने की यात्रा में सहायता का एक महत्वपूर्ण स्रोत साबित…

    पूरा पढ़ें →
  10. कोयला मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए त्वरित कोयला क्षेत्र सुधारों, कोयला गैसीकरण और प्रौद्योगिकी-संचालित खनन की अपील की

    केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने गोवा में खनन एवं कोयला क्षेत्र में सुधारों पर आयोजित चौथे खनन मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…

    पूरा पढ़ें →
↑