वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय Read in English

किम्बरली प्रोसेस प्लेनरी से पहले भारत ने वैश्विक हीरा उद्योग के एजेंडे को आगे बढ़ाया

Key details of this update
DetailInformation
Date05 November 2026 (Thursday)
Time6:32 PM
Topic / Ministryवाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time6 min (1,200 words)

भारत ने वर्ष 2026 के लिए किम्बरली प्रोसेस (केपी) के अध्यक्ष के रूप में 3 नवंबर 2026 को अंगोला के लुआंडा में परामर्श बैठक आयोजित की। इसमें केपी वर्किंग ग्रुप्स और कमेटियों (केपी वर्किंग बॉडीज) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, केपी के उपाध्यक्ष (घाना गणराज्य), और केपी के पूर्व अध्यक्ष संयुक्त अरब अमीरात शामिल हुए। केपी के अध्यक्ष और वाणिज्य विभाग के अपर सचिव श्री यशवीर सिंह की अध्यक्षता में इस बैठक में वैश्विक हीरा उद्योग से जुड़ी प्रमुख प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई। इनमें कच्चे हीरों की जिम्मेदार सोर्सिंग, संस्थागत प्रशासन, नियमों का पालन और उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ाना जैसे विषय शामिल थे। इस बैठक में वर्ल्ड डायमंड काउंसिल, केपी सिविल सोसाइटी कोएलिशन, डायमंड डेवलपमेंट इनिशिएटिव (डीडीआई) और अफ्रीकन डायमंड प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (एडीपीए) जैसे पर्यवेक्षक और सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। यह पहल 30 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक नई दिल्ली में होने वाली केपी प्लेनरी' (पूर्ण सत्र) से पहले भारत के प्रयासों का हिस्सा है। यह परामर्श बैठक 3-4 नवंबर 2026 को लुआंडा में आयोजित एडीपीए की 20वीं वर्षगांठ (एडीपीए@20) के कार्यक्रमों के दौरान हुई।

एडीपीए में भारत के पास 'पर्यवेक्षक' का दर्जा है, जो इसे अफ्रीकी हीरा उत्पादक देशों के साथ जुड़ने के लिए संस्थागत मंच प्रदान करता है। इससे कच्चे हीरों की आपूर्ति शृंखला को सुरक्षित करने, तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान, मूल्य संवर्धन, बाजार तक पहुंच बनाने, और नैतिक व टिकाऊ प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए सहयोग के अवसर मिलते हैं।

केपी वर्किंग बॉडीज के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने अपनी कार्य योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी और उन विषयों की जानकारी दी जिन्हें 'प्लेनरी' (पूर्ण सत्र) में विचार के लिए रखा जाना है। इनमें प्रशासनिक निर्णयों के मसौदे, कच्चे हीरों की जिम्मेदार सोर्सिंग से जुड़ी पहल, सांख्यिकीय रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म में सुधार, तथा संस्थागत प्रशासन और प्रतिभागियों द्वारा नियमों के पालन को मजबूत करने के उपाय शामिल हैं। इस परामर्श से उन विषयों की पहचान करने का अवसर भी मिला, जिनमें आगे और समन्वय की आवश्यकता है, तथा उन क्षेत्रों का पता चला जहाँ शुरुआती तालमेल 'प्लेनरी' (पूर्ण अधिवेशन) के काम में मददगार हो सकता है।

भारत की केपी (किम्बरली प्रोसेस) अध्यक्षता की थीम – 'विश्वास, अनुपालन और विश्वसनीयता' को दोहराते हुए, इस परामर्श बैठक ने वैश्विक हीरा उद्योग की स्थिति और बदलती प्राथमिकताओं पर खुलकर चर्चा करने का अवसर प्रदान किया। चर्चाओं में हीरा उत्पादक देशों और समुदायों की स्थिरता, केपी सचिवालय के लिए स्थायी फंडिंग और निरंतरता, प्रमाणन और सांख्यिकीय प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण, तथा 'किम्बरली प्रोसेस सर्टिफिकेशन स्कीम' (केपीसीएस) के अनुपालन को मजबूत करने जैसे विषय शामिल थे। प्रतिभागियों ने 'कॉन्फ्लिक्ट डायमंड' (संघर्ष-क्षेत्र से जुड़े हीरे) की परिभाषा में सुधार, जिम्मेदार सोर्सिंग, छोटे स्तर और जलोढ़ हीरा उत्पादन, उपभोक्ताओं का भरोसा, और प्रभावी रिपोर्टिंग तथा पीयर-रिव्यू (सहकर्मी-समीक्षा) तंत्र के महत्व पर भी विचार साझा किए।

वाणिज्य विभाग के अपर सचिव और केपी अध्यक्ष, श्री यशवीर सिंह ने कहा, "भारत की अध्यक्षता 'विश्वास, अनुपालन और विश्वसनीयता' पर बल देती है। लुआंडा में इस परामर्श बैठक ने केपी वर्किंग बॉडीज के नेतृत्व, केपी उपाध्यक्ष और पर्यवेक्षकों के साथ सीधे बातचीत करने का अवसर दिया। यह चर्चा उन मुद्दों पर केंद्रित थी जो इस प्रक्रिया और हीरा उद्योग के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। हमारा प्रयास है कि नई दिल्ली में होने वाली पूर्ण सत्र बैठक से पहले इन मुद्दों पर साझा समझ विकसित की जाए, और रचनात्मक बातचीत तथा आम सहमति से लिए गए निर्णयों के माध्यम से व्यावहारिक परिणाम हासिल किए जाएं।"

अंगोला की राजधानी लुआंडा में 4 नवंबर 2006 को स्थापित 'अफ्रीकन डायमंड प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन' (एडीपीए) का उद्देश्य अफ्रीकी हीरा उत्पादक देशों के बीच सहयोग को बढ़ाना है। एडीपीए में 15 सक्रिय सदस्य देश और 8 पर्यवेक्षक शामिल हैं, जिनमें दो गैर-अफ्रीकी पर्यवेक्षक – रूसी संघ और भारत – भी हैं। इसके सदस्य देश मिलकर वैश्विक हीरा उत्पादन का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा उत्पादित करते हैं। वर्तमान में एडीपीए की अध्यक्षता 'रिपब्लिक ऑफ सिएरा लियोन' के पास है, जिसका प्रतिनिधित्व वहां के खान और खनिज संसाधन मंत्री, माननीय जूलियस डैनियल मट्टाई कर रहे हैं। 4 नवंबर 2026 को, लुआंडा में आयोजित एडीपीए मंत्रिपरिषद की 13वीं असाधारण बैठक के दौरान, बोत्सवाना को एडीपीए के पर्यवेक्षक सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

श्री यशवीर सिंह ने 4 नवंबर 2026 को, एडीपीए@20 के मंत्रिपरिषद और मुख्य समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने “भविष्य के लिए साझेदारी: अफ्रीका के हीरा उद्योग के भविष्य पर वैश्विक दृष्टिकोण” विषय पर प्रस्तुति दी। उन्होंने केपी चेयर (भारत) 2026 के रूप में वक्तव्य दिया। उन्होंने वैश्विक हीरा मूल्य शृंखला में अफ्रीकी उत्पादक देशों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने बताया कि कैसे उत्पादकों, विनिर्माण केंद्रों और उपभोक्ता बाजारों के बीच साझेदारी प्राकृतिक हीरा क्षेत्र की दीर्घकालिक स्थिरता में मदद कर सकती है। भारत के '3C' विजन – कॉन्फिडेंस (विश्वास), कंप्लायंस (अनुपालन) और क्रेडिबिलिटी (विश्वसनीयता) – का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्राकृतिक हीरों में उपभोक्ताओं का भरोसा, केपी की न्यूनतम आवश्यकताओं का कड़ाई से पालन, और विश्वसनीय व समावेशी किम्बरली प्रक्रिया बहुत जरूरी हैं। इससे यह सुनिश्चित होगा कि हीरा संसाधन, उत्पादक देशों के विकास में अपना योगदान देते रहें।

इस कार्यक्रम में अफ्रीकी हीरा उत्पादक देशों के प्रतिनिधियों, उद्योग जगत के लोगों और अन्य हितधारकों ने हिस्सा लिया, जिसका उद्देश्य एडीपीए की दो दशकों की यात्रा का उत्सव मनाना था। सत्रों के दौरान एडीपीए सस्टेनेबल डायमंड स्टैंडर्ड और एडीपीए बिजनेस काउंसिल पर चर्चा हुई। इसके साथ ही, स्थिरता और ऑडिट प्रक्रियाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा, प्राकृतिक हीरों की अखंडता की रक्षा, उद्योग की वकालत, बाजार में अलग पहचान बनाने और उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ाने जैसे विषयों पर भी बातचीत हुई।

एडीपीए मंत्रिपरिषद की 13वीं असाधारण बैठक 20वीं वर्षगांठ समारोह के साथ आयोजित की गई थी। इसमें भारत के 'जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' (जीजेईपीसी) और एडीपीए के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दी गई। इस एमओयू का उद्देश्य भारतीय रत्न और आभूषण उद्योग तथा अफ्रीकी हीरा उत्पादक देशों के बीच सहयोग को मजबूत करना है। इसमें हीरा छंटाई, मूल्यांकन और विनिर्माण के क्षेत्रों में क्षमता विकास और कौशल विकास, तकनीकी विशेषज्ञता का आदान-प्रदान, तथा पूरी हीरा मूल्य शृंखला में व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देना शामिल है।

लुवांडा में होने वाली चर्चाएं नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 'केपी प्लेनरी' (KP Plenary) की तैयारियों को आगे बढ़ाएंगी। यह कार्यक्रम 30 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक 'भारत मंडपम' में होगा। केपी प्लेनरी से पहले 29 नवंबर 2026 को 'नई दिल्ली डायमंड डायलॉग' (केपी फोरम) आयोजित किया जाएगा, और इससे जुड़े अन्य कार्यक्रम 5 दिसंबर 2026 तक चलेंगे। भारत तीसरी बार केपी प्लेनरी की मेजबानी करेगा; इससे पहले भारत 2008 और 2019 में भी इसकी अध्यक्षता कर चुका है।

किम्बरली प्रोसेस सर्टिफिकेशन स्कीम (केपीसीएस) को संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव 55/56 (2000) के अंतर्गत स्थापित किया गया था। यह अंतरराष्ट्रीय पहल है। इसका उद्देश्य 'कॉन्फ्लिक्ट डायमंड्स' (संघर्ष वाले क्षेत्रों से आए हीरे) को वैध कच्चे हीरे के व्यापार में शामिल होने से रोकना है। केपी त्रि-पक्षीय ढांचे के माध्यम से काम करता है, जिसमें सरकारें, हीरा उद्योग और नागरिक समाज शामिल हैं। वर्तमान में इसमें 60 प्रतिभागी हैं जो 86 देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसमें यूरोपीय संघ और उसके सदस्य देश एकल इकाई के रूप में भाग लेते हैं। किम्बरली प्रोसेस की अध्यक्षता इसके सदस्य देशों के बीच हर साल बदलती रहती है, और भारत ने 1 जनवरी 2026 को इसकी अध्यक्षता संभाली है।

पीके/केसी/आरटी/पीके

इसी विषय से और: वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

View all इसी विषय से और: वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
  1. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने जयपुर में वाणिज्य भवन और उद्योग भवन का उद्घाटन किया

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज वर्चुअल माध्यम से जयपुर में वाणिज्य भवन और उद्योग भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा इसके…

    पूरा पढ़ें →
  2. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने पोलैंड का दौरा किया; द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की

    वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने 12 भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधियों वाले एक कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ 2-3 नवंबर, 2026 को पोलैंड का दौरा…

    पूरा पढ़ें →
  3. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    एपीडा ने कुल्लू से दुबई तक 1.3 मीट्रिक टन सिंदूरी अनार के निर्यात में मदद की

    केंद्र सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण-एपीडा ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से संयुक्त अरब अमीरात के दुबई तक 1.3 मीट्रिक…

    पूरा पढ़ें →
  4. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    एपीईडीए ने अरुणाचल प्रदेश की 1.5 मीट्रिक टन कीवी का दुबई के लिए प्रायोगिक निर्यात कराया

    भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण' (एपीईडीए) ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई…

    पूरा पढ़ें →
  5. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने युवाओं से 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की यात्रा का नेतृत्व करने का आह्वान किया

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज में आयोजित ‘युवा नेतृत्‍व संवाद मंच’ (यंग लीडर्स डिस्कोर्स फोरम) में मुख्य भाषण देते हुए युवाओं से…

    पूरा पढ़ें →
  6. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भारत के बायोफार्मा स्टार्टअप परितंत्र को मजबूत करने और बायोइकोनॉमी के विकास में तेजी लाने पर एक गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में "भारत में बायोइकोनॉमी अवसर: नवाचार और विकास को बढ़ावा देने में स्टार्टअप्स की भूमिका" विषय पर एक…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  2. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    नशे की लत से एक स्वस्थ और अधिक स्वतंत्र जीवन की ओर

    23 वर्षीय अमित (बदला हुआ नाम) के लिए, सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित 'जिला नशा मुक्ति केंद्र' (डीडीएसी) उसके ठीक होने और आत्मनिर्भर होने की यात्रा में सहायता का एक महत्वपूर्ण स्रोत साबित…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस तरकश ने मॉरीशस के पोर्ट लुइस का अपना दौरा सफलतापूर्वक पूरा किया

    भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस तरकश ने 3 नवंबर, 2026 को मॉरीशस के पोर्ट लुइस में अपनी सार्थक और भावनात्मक यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। पोत के कमांडिंग ऑफिसर ने मॉरीशस…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    भारत के एशियाई पैरा गेम्स चैंपियनों के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    कैबिनेट में मेरे सहयोगी मनसुख मांडविया जी, रक्षा खडसे जी, पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया और नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन के सभी प्रतिनिधिगण, अन्य महानुभाव, मेडल विजेता सभी एथलीट्स, देवियों और सज्जनों। आप सभी…

    पूरा पढ़ें →
  5. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 300 ऑफलाइन सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं (ओवीएसई) को ऑनबोर्ड किया, इससे आधार ऑफलाइन सत्यापन प्रणाली विस्तारित हुई

    लोगों के बीच आधार ऐप के बढ़ते उपयोग को देखते हुए, यूआईडीएआई ने जनवरी में इसके लॉन्च के बाद से 300 ऑफलाइन सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं (ओवीएसई) को अपने साथ जोड़ा है।…

    पूरा पढ़ें →
  6. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने मुंबई में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए सितंबर 2026 के दौरान मुंबई लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए) में किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट के निष्कर्ष जारी किए…

    पूरा पढ़ें →
  7. संचार मंत्रालय

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाता प्राधिकरण व्यवस्था तथा उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाताओं को स्पेक्ट्रम आवंटित करने की रूपरेखा की सिफारिशें जारी कीं

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण -ट्राई ने आज उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाता प्राधिकरण व्यवस्था तथा उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाताओं को स्पेक्ट्रम आवंटित करने की रूपरेखा पर अपनी सिफारिशें जारी कीं। दूरसंचार विभाग ने…

    पूरा पढ़ें →
  8. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक निजी स्कूल के मालिक के भाई द्वारा दो शिक्षिकाओं के कथित यौन शोषण के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के एक निजी स्कूल में दो शिक्षिकाओं का यौन…

    पूरा पढ़ें →
  9. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्कूल भवन की छत के पास से गुजर रही 11 किलोवॉट की बिजली लाइन के संपर्क में आने से एक 12 वर्षीय छात्र की मृत्‍यु की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि 2 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्कूल भवन की छत…

    पूरा पढ़ें →
  10. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में गर्भावस्था के दौरान उपचार या प्रसव के समय सात महीनों में 24 महिलाओं की कथित मौत के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में अप्रैल से अक्टूबर 2026 के दौरान गर्भावस्था के उपचार या प्रसव के समय 24 महिलाओं…

    पूरा पढ़ें →
↑