वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय Read in English

वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने पोलैंड का दौरा किया; द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की

Key details of this update
DetailInformation
Date04 November 2026 (Wednesday)
Time10:20 AM
Topic / Ministryवाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (553 words)

वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने 12 भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधियों वाले एक कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ 2-3 नवंबर, 2026 को पोलैंड का दौरा किया। यह यात्रा पिछले महीने पोलैंड के प्रधानमंत्री श्री डोनाल्ड टस्क की भारत यात्रा के बाद हुई है जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ती गति को दर्शाती है। इस वर्ष लगातार हो रहे उच्चस्तरीय राजनीतिक आदान-प्रदान भारत और पोलैंड के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का संकेत हैं। इस रणनीतिक साझेदारी की स्थापना वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की ऐतिहासिक पोलैंड यात्रा के दौरान हुई थी।

इस यात्रा के दौरान श्री जितिन प्रसाद ने पोलैंड के उप प्रधानमंत्री एवं डिजिटल कार्य मंत्री श्री क्रिज़िस्तोफ गॉवकोव्स्की से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा सहित उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने पर विशेष रूप से चर्चा की।

पोलैंड के विदेश राज्य सचिव श्री इग्नासी नीमचीकी के साथ बैठक में श्री प्रसाद ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से सृजित अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। यह समझौता आगामी महीनों में लागू होगा। श्री प्रसाद ने कृषि-प्रौद्योगिकी और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में अधिक सहयोग की संभावनाओं पर जोर दिया तथा लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए अधिक अवसर सृजित करने का आह्वान किया।

श्री जितिन प्रसाद ने पोलैंड के आर्थिक विकास एवं प्रौद्योगिकी उप-मंत्री श्री मिखाल बारानोव्स्की से भी मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने महत्वपूर्ण खनिजों, सेमीकंडक्टर और स्टार्टअप के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने के विभिन्न अवसरों पर चर्चा की। श्री प्रसाद ने मेक इन इंडिया पहल के अंतर्गत उपलब्ध अवसरों को उजागर किया और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के सहयोग से संयुक्त विकास एवं संयुक्त उत्पादन के महत्व पर बल दिया।

श्री जितिन प्रसाद ने 3 नवंबर को वारसॉ स्थित पोलिश नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स (केआईजी) में आयोजित भारत-पोलैंड व्यापार मंच के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। कारोबार प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्‍होंने भारतीय और पोलिश कंपनियों से नए कारोबारी अवसरों, मजबूत साझेदारियों और व्यापक आर्थिक सहयोग के माध्यम से द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश की पूरी क्षमता का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते से मिलने वाले संभावित अवसरों का भी उल्‍लेख किया और दोनों देशों के कारोबारियों को बाजार तक पहुंच बढ़ाने, व्यापार एवं निवेश संबंधों को मजबूत करने तथा सहयोग के नए क्षेत्रों की तलाश के लिए इस समझौते का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

श्री प्रसाद ने यात्रा के दौरान पोलैंड में भारतीय कारोबारी समुदाय के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने भारत में अधिक निवेश आकर्षित करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श के लिए संभावित पोलिश निवेशकों के साथ भी बातचीत की।

उद्योग जगत के साथ अपनी बैठकों के तहत श्री प्रसाद ने पोलैंड की आईटी एवं सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कंपनी मेसर्स ट्रांजिशन टेक्नोलॉजीज और पोलैंड की रक्षा क्षेत्र की कंपनी मेसर्स डब्ल्यूबी इलेक्ट्रॉनिक्स का दौरा किया। इन दोनों कंपनियों के भारत में कारोबारी हित हैं।

इस यात्रा से पोलैंड के साथ अपनी आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई गई। भारत सुदृढ़ वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण के लिए पोलैंड की सरकार और वहां के कारोबारी संस्थानों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस यात्रा से भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को भी और मजबूती मिली है।

पीके/केसी/आरटी/एके/वाईबी

इसी विषय से और: वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

View all इसी विषय से और: वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
  1. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    एपीडा ने कुल्लू से दुबई तक 1.3 मीट्रिक टन सिंदूरी अनार के निर्यात में मदद की

    केंद्र सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण-एपीडा ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से संयुक्त अरब अमीरात के दुबई तक 1.3 मीट्रिक…

    पूरा पढ़ें →
  2. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    एपीईडीए ने अरुणाचल प्रदेश की 1.5 मीट्रिक टन कीवी का दुबई के लिए प्रायोगिक निर्यात कराया

    भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण' (एपीईडीए) ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई…

    पूरा पढ़ें →
  3. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने युवाओं से 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की यात्रा का नेतृत्व करने का आह्वान किया

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज में आयोजित ‘युवा नेतृत्‍व संवाद मंच’ (यंग लीडर्स डिस्कोर्स फोरम) में मुख्य भाषण देते हुए युवाओं से…

    पूरा पढ़ें →
  4. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भारत के बायोफार्मा स्टार्टअप परितंत्र को मजबूत करने और बायोइकोनॉमी के विकास में तेजी लाने पर एक गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में "भारत में बायोइकोनॉमी अवसर: नवाचार और विकास को बढ़ावा देने में स्टार्टअप्स की भूमिका" विषय पर एक…

    पूरा पढ़ें →
  5. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    डीपीआईआईटी ने कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 6 का क्रियान्वयन किया

    उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) अपने संबद्ध कार्यालयों के साथ प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के मार्गदर्शन में विशेष अभियान 6 का क्रियान्वयन कर रहा है। इस अभियान…

    पूरा पढ़ें →
  6. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय आयोग के अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कीं

    वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय आयोग के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा महानिदेशालय (DG TRADE) की महानिदेशक सुश्री दित्ते जुएल जोर्जेंसन; अंतरराष्ट्रीय भागीदारी महानिदेशालय (DG INTPA) के महानिदेशक श्री…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    सीएसआईआर और दक्षिण-आरआईएस विकासशील देशों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को आगे बढ़ाने पर सहमत

    विकासशील देशों की उन्नति के लिए क्षमता निर्माण, अनुसंधान सहयोग, प्रौद्योगिकी साझेदारी को मजबूत करने के साझा दृष्टिकोण के साथ, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विकासशील देशों के लिए अनुसंधान…

    पूरा पढ़ें →
  2. धनतेरस पर स्वास्थ्य को दें प्राथमिकता, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं: प्रतापराव जाधव

    केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने नागरिकों से धनतेरस के पर्व को स्वास्थ्य और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के महत्व से जोड़ने…

    पूरा पढ़ें →
  3. वित्‍त मंत्रालय

    एनएलएमसी ने 3 नवंबर, 2026 को विशाखापत्तनम में आरआईएनएल भूमि ई-नीलामी का दूसरा चरण सफलतापूर्वक संपन्न किया, 218 करोड़ रुपये प्राप्त हुए

    राष्ट्रीय भूमि मौद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) ने 3 नवंबर, 2026 को राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के भूखंडों की ई-नीलामी का दूसरा चरण सफलतापूर्वक संपन्न किया। आरआईएनएल वह कंपनी है जो विशाखापत्तनम इस्पात…

    पूरा पढ़ें →
  4. रेल मंत्रालय

    भारतीय रेल ने अक्टूबर 2026 में 145.07 मिलियन टन माल ढुलाई की

    भारतीय रेलवे ने अक्टूबर 2026 के दौरान अपना शानदार परिचालन प्रदर्शन जारी रखा और माल ढुलाई में मजबूत वृद्धि दर्ज की। माल की अधिक ढुलाई और उससे होने वाली बढ़ी हुई कमाई…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने आत्म-साक्षात्कार और आत्‍मबल के महत्व पर जोर देते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आत्म-साक्षात्कार की परिवर्तनकारी शक्ति को उजागर करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अपने सच्चे स्वरूप को जानना असीम आत्‍मबल और…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने सीआरपीएफ की उस उपलब्धि की जानकारी दी, जिसमें 47 वर्षों में पहली बार लगातार 12 महीनों तक की हताहत नहीं हुआ

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात की जानकारी दी कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने 47 वर्षों में पहली बार लगातार 12 महीनों तक शून्य हताहत दर्ज किए हैं। उन्होंने…

    पूरा पढ़ें →
  7. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    इंडियाएआई मिशन ने ‘इंडियाएआई इनोवेशन सेंटर’ पिलर के तहत स्वदेशी फाउंडेशन मॉडल- सॉकेट का ईकेए-1 और जेंटीक्यू के धीर 2बी तथा धीर 5बी- पेश किए

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (माइटी) के अंतर्गत 'इंडिया एआई मिशन' ने आज स्वदेशी फाउंडेशन मॉडल 'ईकेए-1' और धीर (धीर 2बी व धीर 5बी) जारी किए हैं। इन्हें क्रमशः 'सॉकेट लैब्स टेक्नोलॉजी…

    पूरा पढ़ें →
  8. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    सीएसआईआर- एनआईएससीपीआर ने सीडीटीके-2026 पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफलतापूर्वक समापन किया; यह ‘इंडियन जर्नल ऑफ ट्रेडिशनल नॉलेज’ (आईजेटीके) के 25 वर्ष पूरे होने का प्रतीक

    'पारंपरिक ज्ञान के संचार और प्रसार' (सीडीटीके) पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का अंतिम दिन विशेष वैज्ञानिक सत्र के साथ शुरू हुआ। सत्र का शीर्षक था: "पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में विद्वतापूर्ण संचार…

    पूरा पढ़ें →
  9. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप-मुख्यमंत्री श्री…

    पूरा पढ़ें →
  10. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    ‘माई भारत’ के ‘युवा संवाद: नो योर वोट’ अभियान ने 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 59,000 से अधिक युवाओं तक पहुंच बनाई है

    युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अंतर्गत 'मेरा युवा भारत' (माई भारत) ने आज अपने राष्ट्रव्यापी अभियान 'विकसित भारत युवा संवाद: नो योर वोट' (अपने वोट को जानें) के तहत 24 राज्यों/केंद्र…

    पूरा पढ़ें →
↑