Read in English

धनतेरस पर स्वास्थ्य को दें प्राथमिकता, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं: प्रतापराव जाधव

Key details of this update
DetailInformation
Date04 November 2026 (Wednesday)
Time11:51 AM
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (725 words)

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने नागरिकों से धनतेरस के पर्व को स्वास्थ्य और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के महत्व से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वास्तविक समृद्धि अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण में निहित है। केंद्रीय मंत्री ने परिवारों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, रोगों की रोकथाम को प्राथमिकता देने और अपने दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए जागरूकता के साथ निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया।

धनतेरस, जिसे धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है, समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश के साथ भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य का स्मरण कराता है। देवताओं के दिव्य वैद्य के रूप में पूजनीय भगवान धन्वंतरि का संबंध भारत की पारंपरिक जीवन एवं स्वास्थ्य विज्ञान पद्धति आयुर्वेद से है। यह अवसर व्यक्तिगत और पारिवारिक समृद्धि के आधार के रूप में स्वास्थ्य के महत्व पर विचार करने का अवसर प्रदान करता है।

श्री जाधव ने कहा कि धनतेरस परंपरागत रूप से सोने, चांदी और घरेलू वस्तुओं की खरीदारी से जुड़ा है, जिन्हें समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, यह पर्व इस बात की भी याद दिलाता है कि भौतिक संपदा का वास्तविक महत्व तभी है, जब उसके साथ अच्छा स्वास्थ्य भी हो। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि परिवारों को अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा को उतना ही महत्व देना चाहिए, जितना वे भविष्य की आर्थिक समृद्धि को सुरक्षित रखने के लिए देते हैं।

निवारक स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी चर्चा अक्सर बीमारी होने के बाद शुरू होती है, जबकि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर रोगों की रोकथाम पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए। आयुर्वेद के सिद्धांत “स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणम्” का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि यह सिद्धांत स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा पर बल देता है। गैर-संचारी रोगों, निष्क्रिय जीवनशैली और तनाव जैसी बढ़ती चुनौतियों के संदर्भ में यह दृष्टिकोण विशेष रूप से प्रासंगिक है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संतुलित पोषण, नियमित शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद और तनाव प्रबंधन जैसी दैनिक आदतें समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने परिवारों को घर में बना पौष्टिक एवं संतुलित भोजन अपनाने, जंक फूड के अत्यधिक सेवन को कम करने, नियमित शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने तथा परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की उचित देखभाल और उन पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने नियमित योगाभ्यास और समय पर स्वास्थ्य जांच को भी निवारक स्वास्थ्य देखभाल की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

निवारक एवं स्वास्थ्य संवर्धन आधारित देखभाल को बढ़ावा देने में आयुष पद्धतियों के योगदान को रेखांकित करते हुए श्री जाधव ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर जैसी पहलें सामुदायिक स्तर पर आयुष आधारित स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच का विस्तार करने में मदद कर रही हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का देश की स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में जिम्मेदारीपूर्वक योगदान सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान, गुणवत्ता मानकों और साक्ष्य-आधारित पद्धतियों को महत्व देना आवश्यक है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया के विजन का उल्लेख करते हुए श्री जाधव ने दैनिक जीवनशैली में छोटे लेकिन सार्थक बदलाव लाने के उनके आह्वान को याद किया, जो जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम में सहायक हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिटनेस केवल व्यक्तिगत प्रयास नहीं है, बल्कि स्वस्थ और समृद्ध समाज की एक अनिवार्य आधारशिला है। भारत जब विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर अग्रसर है, तब स्वस्थ और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नागरिक देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस धनतेरस पर नागरिकों से निवारक स्वास्थ्य देखभाल को व्यक्तिगत और पारिवारिक संकल्प बनाने का आह्वान करते हुए श्री जाधव ने सभी से अपनी दैनिक दिनचर्या में कम से कम एक सकारात्मक स्वास्थ्य आदत शामिल करने और परिवार के किसी अन्य सदस्य को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से परिवार के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने, समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने तथा स्वस्थ जीवनशैली को साझा पारिवारिक जिम्मेदारी बनाने का भी आह्वान किया।

केंद्रीय आयुष मंत्री ने जोर देकर कहा कि इस धनतेरस पर नागरिकों को समृद्धि के पारंपरिक प्रतीकों से आगे बढ़कर स्वस्थ आदतों को अपनाना चाहिए, अपने प्रियजनों की देखभाल करनी चाहिए और निवारक स्वास्थ्य देखभाल को अपने परिवार के भविष्य की आधारशिला बनाना चाहिए। यह इस शाश्वत सिद्धांत की पुनः पुष्टि करता है कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है।”

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने सीआरपीएफ की उस उपलब्धि की जानकारी दी, जिसमें 47 वर्षों में पहली बार लगातार 12 महीनों तक की हताहत नहीं हुआ

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात की जानकारी दी कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने 47 वर्षों में पहली बार लगातार 12 महीनों तक शून्य हताहत दर्ज किए हैं। उन्होंने…

    पूरा पढ़ें →
  2. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    इंडियाएआई मिशन ने ‘इंडियाएआई इनोवेशन सेंटर’ पिलर के तहत स्वदेशी फाउंडेशन मॉडल- सॉकेट का ईकेए-1 और जेंटीक्यू के धीर 2बी तथा धीर 5बी- पेश किए

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (माइटी) के अंतर्गत 'इंडिया एआई मिशन' ने आज स्वदेशी फाउंडेशन मॉडल 'ईकेए-1' और धीर (धीर 2बी व धीर 5बी) जारी किए हैं। इन्हें क्रमशः 'सॉकेट लैब्स टेक्नोलॉजी…

    पूरा पढ़ें →
  3. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    सीएसआईआर- एनआईएससीपीआर ने सीडीटीके-2026 पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफलतापूर्वक समापन किया; यह ‘इंडियन जर्नल ऑफ ट्रेडिशनल नॉलेज’ (आईजेटीके) के 25 वर्ष पूरे होने का प्रतीक

    'पारंपरिक ज्ञान के संचार और प्रसार' (सीडीटीके) पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का अंतिम दिन विशेष वैज्ञानिक सत्र के साथ शुरू हुआ। सत्र का शीर्षक था: "पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में विद्वतापूर्ण संचार…

    पूरा पढ़ें →
  4. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप-मुख्यमंत्री श्री…

    पूरा पढ़ें →
  5. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    ‘माई भारत’ के ‘युवा संवाद: नो योर वोट’ अभियान ने 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 59,000 से अधिक युवाओं तक पहुंच बनाई है

    युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अंतर्गत 'मेरा युवा भारत' (माई भारत) ने आज अपने राष्ट्रव्यापी अभियान 'विकसित भारत युवा संवाद: नो योर वोट' (अपने वोट को जानें) के तहत 24 राज्यों/केंद्र…

    पूरा पढ़ें →
  6. पत्तन

    सर्बानंद सोनोवाल ने 2047 तक तटीय और जलमार्ग माल ढुलाई (फ्रेट) हिस्सेदारी को दोगुना करके 12% करने की योजना प्रस्तुत की

    पतन, पोत परिवहन और जलमार्ग केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पुरी में कंसल्टेटिव कमेटी की एक बैठक में कहा कि सरकार 2047 तक भारत की माल ढुलाई में तटीय और…

    पूरा पढ़ें →
  7. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026 में पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता का उत्सव

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के दिल्ली हाट, आईएनए में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 में भारत की समृद्ध कला परंपराओं, पारंपरिक शिल्पकला और सांस्कृतिक विविधता को एक साझा…

    पूरा पढ़ें →
  8. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    बीआरई शिखर सम्मेलन और एक्स्पो 2026 वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत के दिग्गजों को एक साथ एक मंच पर लाता है

    भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्स्पो 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय बिजली एवं आवास तथा शहरी मामलों के मंत्री श्री मनोहर लाल…

    पूरा पढ़ें →
  9. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    डीएएचडी विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

    भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) ने विशेष अभियान 6.0 में सक्रिय रूप से भाग लिया। यह अभियान 2 अक्टूबर 2026 से…

    पूरा पढ़ें →
  10. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न

    श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इसके माध्यम से मंत्रालय ने प्रशासनिक कार्यकुशलता, स्वच्छता, पारदर्शिता एवं बेहतर जनसेवा वितरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया…

    पूरा पढ़ें →
↑