संघ लोक सेवा आयोग Read in English

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2026 – अंतिम परिणाम की घोषणा

Key details of this update
DetailInformation
Date05 November 2026 (Thursday)
Time7:52 PM
Topic / Ministryसंघ लोक सेवा आयोग
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (398 words)

नीचे 617 उम्मीदवारों की मेरिट के क्रम में सूची दी गई है, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 12 अप्रैल, 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा और उसके बाद रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा आयोजित साक्षात्कारों के आधार पर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के 157वें पाठ्यक्रम तथा नौसेना अकादमी (एनए) के 119वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) के थल सेना, नौसेना और वायु सेना अंगों में प्रवेश के लिए सफलता प्राप्त की है। उपर्युक्त पाठ्यक्रमों के प्रारंभ होने की तिथि के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया रक्षा मंत्रालय की वेबसाइटों यानी www.joinindianarmy.nic.in, www.joinindiannavy.gov.in और www.careerindianairforce.cdac.in पर जाएँ।

2. इन सूचियों को तैयार करते समय चिकित्सा परीक्षा के परिणामों को ध्यान में नहीं रखा गया है।

3. उपर्युक्त सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी (अभ्यर्थिता) अनंतिम (प्रोविजनल) है, जो उनके द्वारा दावा की गई जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता आदि के समर्थन में आवश्यक प्रमाण पत्र सीधे 'एडिशनल डायरेक्टरेट जनरल ऑफ रिक्रूटिंग, एडजुटेंट जनरल ब्रांच, एकीकृत मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय (सेना), वेस्ट ब्लॉक नंबर III, विंग-1, आर.के. पुरम, नई दिल्ली – 110066' को प्रस्तुत करने के अधीन है (जहां ऐसा पहले नहीं किया गया है)। ये प्रमाण पत्र संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को नहीं भेजे जाने हैं।

4. पते में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होने की स्थिति में, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इसकी सूचना तुरंत सीधे ऊपर दिए गए पते पर सेना मुख्यालय को दें।

5. यह परिणाम यूपीएससी की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in पर भी उपलब्ध है। हालांकि, उम्मीदवारों के अंक अंतिम परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिनों के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

6. संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में एक सुविधा काउंटर स्थित है। उम्मीदवार कार्य दिवसों के दौरान सुबह 10:00 बजे से शाम 05:30 बजे के बीच इस काउंटर पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर परीक्षा से संबंधित कोई भी जानकारी या स्पष्टीकरण प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार सभी दिनों में सुबह 09:00 बजे से रात 08:00 बजे के बीच टेलीफोन नंबर 011-24041001 और 011-40303444 पर हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। एसएसबी या साक्षात्कार से संबंधित मामलों के लिए, प्रथम वरीयता के आधार पर उम्मीदवार निम्नलिखित माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं: थल सेना के लिए टेलीफोन नंबर 011-26175473 या joinindianarmy.nic.in पर; नौसेना/नौसेना अकादमी के लिए टेलीफोन नंबर 011-23010097, ईमेल officer-navy[at]nic[dot]in या joinindiannavy.gov.in पर; तथा वायु सेना के लिए टेलीफोन नंबर 011-23010231 (एक्सटेंशन 7645/7646/7610) या www.careerindianairforce.cdac.in पर।

परिणाम देखने के लिए यहाँ क्लिक करें:

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए

इसी विषय से और: संघ लोक सेवा आयोग

View all इसी विषय से और: संघ लोक सेवा आयोग
  1. संघ लोक सेवा आयोग

    संघ लोक सेवा आयोग संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2026 — का अंतिम परिणाम घोषित

    निम्नलिखित 243 (155 + 63 + 25) अभ्यर्थियों की योग्यता सूचियाँ, योग्यता क्रम में दी गई हैं। ये अभ्यर्थी संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अप्रैल 2026 में आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा…

    पूरा पढ़ें →
  2. संघ लोक सेवा आयोग

    अनुशंसित अभ्यर्थियों को डाक से सूचना: सितंबर 2026 की यूपीएससी चयन प्रक्रिया पूरी

    यूपीएससी ने सितंबर 2026 के भर्ती मामलों को अंतिम रूप दिया। अनुशंसित अभ्यर्थियों को डाक से व्यक्तिगत सूचना भेजी गई है।

    पूरा पढ़ें →
  3. संघ लोक सेवा आयोग

    सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2026 – लिखित परीक्षा परिणाम की घोषणा

    संघ लोक सेवा आयोग की 13 सितंबर 2026 को आयोजित सीडीएस (II), 2026 लिखित परीक्षा में 8956 उम्मीदवार एसएसबी साक्षात्कार के लिए पात्र हुए हैं। देखें आवश्यक निर्देश…

    पूरा पढ़ें →
  4. संघ लोक सेवा आयोग

    सम्मिलित भू-वैज्ञानिक परीक्षा, 2026

    संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 08 फरवरी, 2026 को आयोजित सम्मिलित भू-वैज्ञानिक परीक्षा, 2026 की चरण-I (प्रारंभिक) परीक्षा, 20 और 21 जून, 2026 को आयोजित चरण-II (प्रधान) परीक्षा और उसके पश्चात…

    पूरा पढ़ें →
  5. संघ लोक सेवा आयोग

    राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (II), 2026 की लिखित परीक्षा का परिणाम

    संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा 13 सितंबर 2026 को आयोजित 'राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) एवं नौसेना अकादमी (एनए) परीक्षा (II), 2026' के लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर, निम्नलिखित रोल…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 5 नवंबर, 2026 को सुबह लगभग 11 बजकर 10 मिनट पर ओडिशा के तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’…

    पूरा पढ़ें →
  2. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    आईपीआरडी-2026 सहयोगात्मक महासागर शासन और जिम्मेदार समुद्री प्रौद्योगिकियों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ संपन्न

    तीन दिवसीय भारतीय नौसेना का वार्षिक उच्च-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक संवाद, इंडो-पैसिफिक क्षेत्रीय संवाद 2026(आईपीआरडी-2026), 05 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में संपन्न हुआ। नेशनल मैरीटाइम फाउंडेशन(एनएमएफ) के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    एनएफएससी फेलोशिप के जरिए शैक्षिक उपलब्धि की यात्रा

    33 साल के राहुल कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए, एनएफएससी योजना शैक्षिक उत्कृष्टता और अनुसंधान में प्रगति के उनके प्रयास में समर्थन का एक महत्वपूर्ण स्रोत रही है। उनके अनुभव से…

    पूरा पढ़ें →
  5. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    मत्स्यपालन विभाग ने स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 6 का सफलतापूर्वक समापन किया

    मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्यपालन विभाग ने प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के मार्गदर्शन में 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6 में अपनी भागीदारी…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    नशे की लत से एक स्वस्थ और अधिक स्वतंत्र जीवन की ओर

    23 वर्षीय अमित (बदला हुआ नाम) के लिए, सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित 'जिला नशा मुक्ति केंद्र' (डीडीएसी) उसके ठीक होने और आत्मनिर्भर होने की यात्रा में सहायता का एक महत्वपूर्ण स्रोत साबित…

    पूरा पढ़ें →
  7. कोयला मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए त्वरित कोयला क्षेत्र सुधारों, कोयला गैसीकरण और प्रौद्योगिकी-संचालित खनन की अपील की

    केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने गोवा में खनन एवं कोयला क्षेत्र में सुधारों पर आयोजित चौथे खनन मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस तरकश ने मॉरीशस के पोर्ट लुइस का अपना दौरा सफलतापूर्वक पूरा किया

    भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस तरकश ने 3 नवंबर, 2026 को मॉरीशस के पोर्ट लुइस में अपनी सार्थक और भावनात्मक यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। पोत के कमांडिंग ऑफिसर ने मॉरीशस…

    पूरा पढ़ें →
  9. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    किम्बरली प्रोसेस प्लेनरी से पहले भारत ने वैश्विक हीरा उद्योग के एजेंडे को आगे बढ़ाया

    भारत ने वर्ष 2026 के लिए किम्बरली प्रोसेस (केपी) के अध्यक्ष के रूप में 3 नवंबर 2026 को अंगोला के लुआंडा में परामर्श बैठक आयोजित की। इसमें केपी वर्किंग ग्रुप्स और कमेटियों…

    पूरा पढ़ें →
  10. प्रधानमंत्री कार्यालय

    भारत के एशियाई पैरा गेम्स चैंपियनों के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    कैबिनेट में मेरे सहयोगी मनसुख मांडविया जी, रक्षा खडसे जी, पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया और नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन के सभी प्रतिनिधिगण, अन्य महानुभाव, मेडल विजेता सभी एथलीट्स, देवियों और सज्जनों। आप सभी…

    पूरा पढ़ें →
↑