विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय Read in English

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने ‘विशेष अभियान-6’ को सफलतापूर्वक संपन्न किया, इसमें स्वच्छता, रिकॉर्ड प्रबंधन, लंबित मामलों को कम करने, रिकॉर्ड प्रबंधन में सुधार और कार्यालय स्थान के बेहतर उपयोग के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गईं

Key details of this update
DetailInformation
Date05 November 2026 (Thursday)
Time5:40 PM
Topic / Ministryविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (489 words)

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक चलाए गए 'विशेष अभियान 6' को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस अभियान के माध्यम से विभाग ने स्वच्छता को संस्थागत बनाने, लंबित मामलों को कम करने, रिकॉर्ड प्रबंधन को मजबूत करने और कार्यालय परिसर (विभाग, स्वायत्त संस्थानों, अधीनस्थ कार्यालयों, मिशनों और प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्रों) के बेहतर उपयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। यह अभियान 'प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग' (डीएआरपीजी) के दिशानिर्देशों के अनुसार चलाया गया था।

'विशेष अभियान 6' की प्रमुख उपलब्धियां

इस अभियान के दौरान, विभाग और इसके स्वायत्त संस्थानों तथा अधीनस्थ संगठनों में कुल 906 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाए गए, जो 584 निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक हैं। इन प्रयासों में कार्यालय, प्रयोगशालाएं, परिसर और सार्वजनिक स्थान शामिल थे, जिनसे स्वच्छता को बढ़ावा मिला और कार्यस्थल पर एक टिकाऊ वातावरण तैयार हुआ।

इस अभियान के दौरान, विभाग ने संसद सदस्यों से प्राप्त सभी 12 संदर्भों का 100 प्रतिशत निपटान किया। इसके अलावा, विभाग ने 164 जन शिकायतों का समाधान किया और जन शिकायतों से जुड़ी 21 अपीलों का निपटारा किया, जो जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित प्रशासन के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अभियान के अंतर्गत, निपटान गतिविधियों से 25.96 लाख रुपये की आय हुई। साथ ही, पुराने रिकॉर्ड, कबाड़, इस्तेमाल न होने वाले फर्नीचर और अन्य अनावश्यक सामग्रियों को व्यवस्थित तरीके से हटाने से 1,72,798 वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली हुआ।

'रिकॉर्ड प्रबंधन' पहल के अंतर्गत, विभाग ने 15,665 भौतिक फाइलों की समीक्षा की, जो 9,199 फाइलों के निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक है। इसके साथ ही, चिन्हित की गई सभी 2,516 ई-फाइलों की भी 100 प्रतिशत समीक्षा पूरी की गई। परिणामस्वरूप, 13,031 भौतिक फाइलों को हटा दिया गया और 1,786 ई-फाइलों को बंद कर दिया गया; इस प्रकार कुल 14,817 फाइलें हटाई या बंद की गईं। इन प्रयासों से रिकॉर्ड प्रबंधन में काफी सुधार हुआ है, लंबित मामलों में कमी आई है और प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ी है।

जनसंपर्क और हितधारकों की भागीदारी के महत्व को समझते हुए, विभाग ने 'विशेष अभियान 6' के तहत की गई गतिविधियों को अपने आधिकारिक डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक रूप से प्रदर्शित किया। स्वच्छता अभियानों, रिकॉर्ड प्रबंधन पहलों, ई-कचरे के निपटान, स्थान के बेहतर उपयोग और अन्य सर्वोत्तम प्रथाओं को उजागर करने वाली 690 से अधिक सोशल मीडिया पोस्ट एक्स, फेसबुक, लिंक्डइन और यूट्यूब पर साझा की गईं। इससे आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ी और विभाग के स्वायत्त संस्थानों, अधीनस्थ कार्यालयों, मिशनों तथा प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्रों की भागीदारी को भी बढ़ावा मिला।

'विशेष अभियान 6' का सफलतापूर्वक पूरा होना, पारदर्शी, कुशल और उत्तरदाई सुशासन के प्रति विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्वच्छता, वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन, रिकॉर्ड प्रबंधन, जन शिकायतों और संदर्भों के समयबद्ध निपटान तथा लोगों तक प्रभावी पहुंच बनाने की दिशा में लगातार किए गए प्रयासों के माध्यम से, विभाग ने प्रशासनिक दक्षता को और मजबूत किया है। साथ ही, इसने कार्यस्थलों को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और नागरिक-केंद्रित बनाया है।

पीके/केसी/आरटी/एमकेएस

इसी विषय से और: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

View all इसी विषय से और: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  1. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    अवरोधों के पार टेराहर्ट्ज तरंगों को गुजारने वाली नई सिलिकॉन चिप, भविष्य के 6जी नेटवर्क के विकास में हो सकती है सहायक

    एक नई सिलिकॉन चिप, जो टेराहर्ट्ज तरंगों को एक विशेष रूप से निर्मित अवरोध के पार बहुत कम नुकसान के साथ गुजरने देती है और 100 गीगाबिट प्रति सेकंड की गति से…

    पूरा पढ़ें →
  2. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    अधिमिश्र धातुओं की मशीनिंग प्रक्रिया बेहतर बनाने में विकसित उन्नत सुरक्षात्मक लेप एयरोस्पेस, ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल क्षेत्रों के लिए लाभकारी

    वैज्ञानिकों द्वारा विकसित उन्नत सतह-अभियांत्रिकी पद्धति से अधिमिश्र धातुओं की मशीनिंग में उपयोग होने वाले कटिंग टूल्स (अतिरिक्त सामग्री को काटने, आकार देने या हटाने में प्रयुक्त होने वाले कठोर धातु उपकरण)…

    पूरा पढ़ें →
  3. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    सीएसआईआर और दक्षिण-आरआईएस विकासशील देशों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को आगे बढ़ाने पर सहमत

    विकासशील देशों की उन्नति के लिए क्षमता निर्माण, अनुसंधान सहयोग, प्रौद्योगिकी साझेदारी को मजबूत करने के साझा दृष्टिकोण के साथ, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विकासशील देशों के लिए अनुसंधान…

    पूरा पढ़ें →
  4. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    सीएसआईआर- एनआईएससीपीआर ने सीडीटीके-2026 पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफलतापूर्वक समापन किया; यह ‘इंडियन जर्नल ऑफ ट्रेडिशनल नॉलेज’ (आईजेटीके) के 25 वर्ष पूरे होने का प्रतीक

    'पारंपरिक ज्ञान के संचार और प्रसार' (सीडीटीके) पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का अंतिम दिन विशेष वैज्ञानिक सत्र के साथ शुरू हुआ। सत्र का शीर्षक था: "पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में विद्वतापूर्ण संचार…

    पूरा पढ़ें →
  5. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    आदित्य-एल1 पर लगे वीएलईसी से सौर विस्फोट के असमान फैलाव का पता चला है जो अंतरिक्ष के वातावरण पर असर डाल सकता है

    भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित सौर वेधशाला आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिकों को सौर विस्फोट या कोरोनल मास इरप्शन (सीएमई) के फैलने के तरीके को समझने और उसके बारे में नई जानकारी पाने में…

    पूरा पढ़ें →
  6. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    सीएसआईआर-राष्‍ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्‍थान (सीएसआईआर-निस्‍पर) ने पारंपरिक ज्ञान के संचार एवं प्रसार पर तीसरे संस्करण (सीडीटीके) 2026 का आयोजन किया

    सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (निस्पर) द्वारा 2-3 नवंबर, 2026 को सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनपीएल), नई दिल्ली में पारंपरिक ज्ञान के संचार एवं प्रसार पर तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (सीडीटीके-2026) का…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  2. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    एनएफएससी फेलोशिप के जरिए शैक्षिक उपलब्धि की यात्रा

    33 साल के राहुल कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए, एनएफएससी योजना शैक्षिक उत्कृष्टता और अनुसंधान में प्रगति के उनके प्रयास में समर्थन का एक महत्वपूर्ण स्रोत रही है। उनके अनुभव से…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    नशे की लत से एक स्वस्थ और अधिक स्वतंत्र जीवन की ओर

    23 वर्षीय अमित (बदला हुआ नाम) के लिए, सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित 'जिला नशा मुक्ति केंद्र' (डीडीएसी) उसके ठीक होने और आत्मनिर्भर होने की यात्रा में सहायता का एक महत्वपूर्ण स्रोत साबित…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस तरकश ने मॉरीशस के पोर्ट लुइस का अपना दौरा सफलतापूर्वक पूरा किया

    भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस तरकश ने 3 नवंबर, 2026 को मॉरीशस के पोर्ट लुइस में अपनी सार्थक और भावनात्मक यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। पोत के कमांडिंग ऑफिसर ने मॉरीशस…

    पूरा पढ़ें →
  5. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    किम्बरली प्रोसेस प्लेनरी से पहले भारत ने वैश्विक हीरा उद्योग के एजेंडे को आगे बढ़ाया

    भारत ने वर्ष 2026 के लिए किम्बरली प्रोसेस (केपी) के अध्यक्ष के रूप में 3 नवंबर 2026 को अंगोला के लुआंडा में परामर्श बैठक आयोजित की। इसमें केपी वर्किंग ग्रुप्स और कमेटियों…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    भारत के एशियाई पैरा गेम्स चैंपियनों के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    कैबिनेट में मेरे सहयोगी मनसुख मांडविया जी, रक्षा खडसे जी, पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया और नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन के सभी प्रतिनिधिगण, अन्य महानुभाव, मेडल विजेता सभी एथलीट्स, देवियों और सज्जनों। आप सभी…

    पूरा पढ़ें →
  7. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 300 ऑफलाइन सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं (ओवीएसई) को ऑनबोर्ड किया, इससे आधार ऑफलाइन सत्यापन प्रणाली विस्तारित हुई

    लोगों के बीच आधार ऐप के बढ़ते उपयोग को देखते हुए, यूआईडीएआई ने जनवरी में इसके लॉन्च के बाद से 300 ऑफलाइन सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं (ओवीएसई) को अपने साथ जोड़ा है।…

    पूरा पढ़ें →
  8. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने मुंबई में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए सितंबर 2026 के दौरान मुंबई लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए) में किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट के निष्कर्ष जारी किए…

    पूरा पढ़ें →
  9. संचार मंत्रालय

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाता प्राधिकरण व्यवस्था तथा उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाताओं को स्पेक्ट्रम आवंटित करने की रूपरेखा की सिफारिशें जारी कीं

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण -ट्राई ने आज उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाता प्राधिकरण व्यवस्था तथा उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाताओं को स्पेक्ट्रम आवंटित करने की रूपरेखा पर अपनी सिफारिशें जारी कीं। दूरसंचार विभाग ने…

    पूरा पढ़ें →
  10. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक निजी स्कूल के मालिक के भाई द्वारा दो शिक्षिकाओं के कथित यौन शोषण के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के एक निजी स्कूल में दो शिक्षिकाओं का यौन…

    पूरा पढ़ें →
↑