उपभोक्‍ता कार्य Read in English

सरकार ने 2026-27 के लिए OMSS (D) के तहत चावल की बिक्री का लक्ष्य 25 LMT से दोगुना करके 50 LMT किया, 31 अक्टूबर 2026 तक ई-नीलामी के ज़रिए 25 LMT चावल पहले ही बेचा जा चुका है

Key details of this update
DetailInformation
Date06 November 2026 (Friday)
Time4:41 PM
Topic / Ministryउपभोक्‍ता कार्य
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (588 words)

भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही है। सरकार घरेलू स्तर पर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने, कीमतों में स्थिरता बनाए रखने, जमाखोरी रोकने और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने के लिए कई नीतिगत कदम उठा रही है। इस संबंध में, सरकार ने निम्नलिखित उपाय किए हैं:

पूरे देश में चावल और धान के स्टॉक की अनिवार्य घोषणा

भारत सरकार ने 06.11.2026 को एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सभी व्यापारियों/थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं, बड़ी चेन वाले खुदरा विक्रेताओं और प्रोसेसर/मिल मालिकों को निर्देश दिया गया है कि वे चावल और धान के अपने स्टॉक की जानकारी निम्नलिखित छह श्रेणियों के अंतर्गत घोषित करें:

(ii) गैर-बासमती प्रीमियम चावल

(iii) गैर-बासमती चावल

(iv) उबला हुआ चावल (पारबॉइल्ड राइस)

(v) ​​टूटा हुआ चावल और

चावल और धान का स्टॉक रखने वाली सभी इकाइयों को हर शुक्रवार को फूड स्टॉक पोर्टल (https://foodstock.dfpd.gov.in ) पर अपने स्टॉक की जानकारी देनी होगी। साथ ही, यह सुनिश्चित करना होगा कि दी गई जानकारी सटीक हो और उसे नियमित रूप से अपडेट किया जाए। यदि कोई इकाई पोर्टल पर पंजीकृत नहीं पाई जाती है या निर्धारित स्टॉक सीमा का उल्लंघन करती है, तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 6 और 7 के तहत उचित दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

दक्षिणी राज्यों में स्टॉक सीमा लागू करने के लिए सहमति

उपभोक्ताओं को उचित कीमतों पर चावल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, विशेष रूप से दक्षिणी राज्यों में, भारत सरकार ने 06.11.2026 के अपने पत्र के माध्यम से आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना की राज्य सरकारों को धान और चावल पर स्टॉक सीमा लागू करने की सहमति दे दी है। राज्य सरकारें आवश्यकतानुसार उचित नियंत्रण आदेशों के जरिए ये सीमाएं लागू कर सकती हैं।

ये स्टॉक सीमाएं 31 जनवरी 2027 तक लागू रहेंगी। केंद्र और राज्य सरकारें इन उपायों के कार्यान्वयन पर कड़ी नज़र रखेंगी, ताकि बाज़ार में चावल की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे और जमाखोरी तथा कालाबाज़ारी को रोका जा सके।

बाज़ार में उपलब्धता बढ़ाने के लिए भारत चावल का अतिरिक्त आवंटन

भारत चावल की बिक्री और उपलब्धता को पूरे देश में, विशेषकर दक्षिणी राज्यों में, व्यापक रूप से बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार तीन एजेंसियों नैफेड, एनसीसीएफ और केंद्रीय भंडार को इसका अतिरिक्त स्टॉक आवंटित कर रही है। इन एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे वितरण के सभी संभावित माध्यमों का पता लगाएं, ताकि भारत चावल अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके और उपभोक्ताओं को आसानी से उपलब्ध हो सके। इस पहल से बाज़ार में आपूर्ति बढ़ने, उपभोक्ताओं के लिए किफायती दामों पर चावल की उपलब्धता बेहतर होने और खुदरा कीमतों को नियंत्रित रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।

2026-27 के लिए OMSS (D) के तहत चावल की बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया गया

भारत सरकार ने 2026-27 के लिए ओपन मार्केट सेल स्कीम (घरेलू) [OMSS (D)] के तहत ई-नीलामी के जरिए बेचे जाने वाले चावल की मात्रा का लक्ष्य दोगुना कर दिया है, जिसे 25 LMT से बढ़ाकर 50 LMT कर दिया गया है। वित्त वर्ष 2026-27 (31.10.2026 तक) के दौरान, OMSS (D) ई-नीलामी के माध्यम से निजी पार्टियों को कुल 25 LMT चावल बेचा गया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह मात्रा 11 LMT थी। यह इस पहल के जरिए बाजार में आपूर्ति में हुई उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।

ये कदम देश भर में आवश्यक खाद्य वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, कीमतों में स्थिरता बनाए रखने और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।

पीके/केसी/आरटी/एनएस

इसी विषय से और: उपभोक्‍ता कार्य

View all इसी विषय से और: उपभोक्‍ता कार्य
  1. उपभोक्‍ता कार्य

    खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के विशेष अभियान 6 का समापन

    खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी) ने अपने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) और अधीनस्थ/संबद्ध कार्यालयों के साथ मिलकर 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन की…

    पूरा पढ़ें →
  2. उपभोक्‍ता कार्य

    भारत ने नई दिल्ली में विधिक माप विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय समिति की 61वीं बैठक की मेजबानी की

    भारत 26 से 28 अक्टूबर, 2026 तक नई दिल्ली में विधिक माप विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय समिति (सीआईएमएल) की 61वीं बैठक की मेजबानी कर रहा है। पहली बार भारत, विधिक माप विज्ञान के…

    पूरा पढ़ें →
  3. उपभोक्‍ता कार्य

    सीसीपीए ने भ्रामक विज्ञापनों और वॉकी-टॉकी की गैर-अनुपालन बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज की

    केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने 'होगर टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशन एलएलपी' पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने वॉकी-टॉकी के भ्रामक विज्ञापन दिए और ऐसी उत्पाद प्रविष्टि की, जिनमें…

    पूरा पढ़ें →
  4. उपभोक्‍ता कार्य

    डीएफपीडी ने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए विशेष अभियान 6 को और आगे बढ़ाया

    खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी), अपने पीएसयू, संबद्ध और अधीनस्थ कार्यालयों के साथ, 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले विशेष अभियान 6 के तहत अपने प्रयासों को तेज़…

    पूरा पढ़ें →
  5. उपभोक्‍ता कार्य

    सीसीपीए ने विनियमित एवं खतरनाक विस्फोटक पदार्थों की ऑनलाइन सूचीबद्धता, होस्टिंग, विज्ञापन और बिक्री को सुगम बनाने के खिलाफ कार्रवाई की

    सीसीपीए ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019, ई-कॉमर्स नियम 2020, विस्फोटक अधिनियम 1884 और अमोनियम नाइट्रेट नियम 2012 के तहत खतरनाक पदार्थों की ऑनलाइन लिस्टिंग और बिक्री पर कार्रवाई शुरू की…

    पूरा पढ़ें →
  6. उपभोक्‍ता कार्य

    भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने गुणवत्ता मानकों के साथ आयुष (आयुष) को बढ़ावा देने के लिए देशव्यापी संवाद सत्रों का आयोजन किया

    बीआईएस के आयुष विभाग ने आयुर्वेद, योग और सोवा-रिग्पा की गुणवत्ता से जुड़े दो राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें शिक्षा, शोध, दवा परीक्षण, मानक और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण पर चर्चा हुई…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. राष्ट्रपति सचिवालय

    चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 06 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में माली, म्यांमार, मेडागास्कर और इक्‍वेटोरियल गिनी के दूतों से परिचय-पत्र स्वीकार किए। निम्‍नलिखित दूतों…

    पूरा पढ़ें →
  2. संचार मंत्रालय

    तेलंगाना में संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए डीबीएन (डिजिटल भारत निधि), दूरसंचार विभाग, तेलंगाना सरकार, टीआरआईआईसीएल, बीएसएनएल और टी-फाइबर के बीच समझौते पर हस्ताक्षर

    तेलंगाना के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल अवसंरचना को सुदृढ़ करने और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के विस्तार को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, दूरसंचार विभाग के अंतर्गत डिजिटल भारत…

    पूरा पढ़ें →
  3. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    तमिलनाडु के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    तमिलनाडु के राज्यपाल श्री राजेंद्र अर्लेकर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर लिखा: “तमिलनाडु के राज्यपाल श्री @rajendraarlekar ने प्रधानमंत्री श्री…

    पूरा पढ़ें →
  5. कार्मिक

    डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि डीएलसी अभियान 5.0 के पहले पांच दिनों में लगभग 40 लाख प्रमाणपत्र उत्पन्न होने से चेहरा प्रमाणीकरण अपनाने की संख्या 80% तक बढ़ गई है।

    केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधान मंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज राष्ट्रव्यापी डिजिटल…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    आईएनएस त्रिशूल ने ग्रीस के सौडा बे में पोर्ट कॉल पूरा किया

    भारतीय नौसेना के पोत 'त्रिशूल' ने भूमध्य सागर में अपनी तैनाती के हिस्से के रूप में 03 नवंबर 2026 को ग्रीस के सौडा बे में अपना पोर्ट कॉल (बंदरगाह पर कुछ अवधि…

    पूरा पढ़ें →
  7. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रगति की समीक्षा की; इनके कार्यान्वयन और अधिक मजबूत बनाने हेतु कार्ययोजना

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण - एनएचए ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन -एबीडीएम की प्रगति की समीक्षा तथा इनके अगले…

    पूरा पढ़ें →
  8. खान मंत्रालय

    श्री जी. किशन रेड्डी ने खनिज अन्वेषण कार्यों में तेजी लाने और केंद्र-राज्य समन्वय को सुदृढ़ करने की अपील की

    खनन मंत्रियों का चौथा सम्मेलन गोवा में संपन्न हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन खनन क्षेत्र के विकास से जुड़ी प्रमुख प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर…

    पूरा पढ़ें →
  9. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए हंगरी की यात्रा की

    वाणिज्य और उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने 4-6 नवंबर, 2026 तक हंगरी का दौरा किया। इस यात्रा ने भारत और हंगरी के बीच द्विपक्षीय संबंधों…

    पूरा पढ़ें →
  10. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उनके परिवार के साथ बिताए एक स्नेहपूर्ण क्षण साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उनके परिवार से मुलाकात की और एक छोटी लड़की का गाया भजन सुना। प्रधानमंत्री ने हृदय को छू लेने…

    पूरा पढ़ें →
↑