खान मंत्रालय Read in English

श्री जी. किशन रेड्डी ने खनिज अन्वेषण कार्यों में तेजी लाने और केंद्र-राज्य समन्वय को सुदृढ़ करने की अपील की

Key details of this update
DetailInformation
Date06 November 2026 (Friday)
Time4:22 PM
Topic / Ministryखान मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (287 words)

खनन मंत्रियों का चौथा सम्मेलन गोवा में संपन्न हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन खनन क्षेत्र के विकास से जुड़ी प्रमुख प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और केरल सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इन राज्यों के प्रतिनिधियों ने प्रमुख मुद्दों को रेखांकित किया, अपने अनुभव साझा किए तथा इस सेक्‍टर की चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा की।

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने विशेष रूप से महत्वपूर्ण खनिजों की बढ़ती मांग को देखते हुए खनिज अन्वेषण कार्यों में तेजी लाने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच मिलकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने खनन के माध्यम से राज्यों के राजस्व में वृद्धि करने, खदानों की बेहतर योजना बनाने तथा खदानों को बंद करने की प्रभावी प्रक्रियाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने खनन संबंधी पहलों में तेजी लाने और देश को खनिजों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देने के लिए राज्यों के सामूहिक प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया।

खान मंत्रालय के सचिव श्री केशव चंद्र ने कहा कि मंत्रालय ने भाग लेने वाले राज्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों और दिए गए सुझावों का संज्ञान लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बेहतर समन्वय और समयबद्ध समाधान के माध्यम से विशेष रूप से देरी तथा प्रक्रियागत बाधाओं जैसी चुनौतियों को दूर करने के प्रयास किए जाएंगे।

सम्मेलन के दूसरे दिन की कार्यवाही और समूचा सम्मेलन सकारात्मक माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान केंद्र-राज्य सहयोग को और सुदृढ़ करने, प्रमुख चुनौतियों का समाधान करने तथा विकसित भारत @2047 के विजन के अनुरूप देश के खनन क्षेत्र के विकास में तेजी लाने की नई प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/जीआरएस

इसी विषय से और: खान मंत्रालय

View all इसी विषय से और: खान मंत्रालय
  1. खान मंत्रालय

    खनन मंत्रियों के चौथे सम्मेलन के पहले दिन कई प्रमुख पहल, महत्वपूर्ण विचार-विमर्शों और केंद्र-राज्य समन्वय को मिला नया बढ़ावा

    गोवा में खान मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय खनन मंत्रियों के चौथे सम्मेलन के पहले दिन गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी, कोयला…

    पूरा पढ़ें →
  2. खान मंत्रालय

    खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की नीलामी के नौवें चरण और अन्वेषण लाइसेंस की नीलामी के तीसरे चरण का शुभारंभ किया; ऐतिहासिक सुधार की घोषणा की

    खान मंत्रालय ने आज महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी के नौवें चरण के साथ-साथ अन्वेषण लाइसेंस (ईएल) ब्लॉकों के आवंटन हेतु नीलामी के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। इस नीलामी…

    पूरा पढ़ें →
  3. खान मंत्रालय

    खनन मंत्रियों का चौथा सम्मेलन 5-6 नवंबर, 2026 को गोवा में आयोजित होगा

    भारत सरकार का खान मंत्रालय 5-6 नवंबर, 2026 को गोवा में खनन मंत्रियों के चौथे सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के खनन मंत्री तथा केंद्र और…

    पूरा पढ़ें →
  4. खान मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लिथियम और निकेल प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए 2,814 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली पूंजीगत व्यय सहायता योजना को मंजूरी दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच वर्षों की अवधि के लिए ‘महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए पूंजीगत व्यय सहायता योजना’ को मंजूरी दी है।…

    पूरा पढ़ें →
  5. खान मंत्रालय

    खान मंत्रालय ने छठा विशेष अभियान ई-कचरा प्रबंधन, स्वच्छता और सुशासन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ संपन्न किया

    खान मंत्रालय ने अपने संबद्ध एवं अधीनस्थ कार्यालयों, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और स्वायत्त निकायों के साथ छठा विशेष अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया। अभियान में विशेष रूप से ई-कचरे के प्रभावी…

    पूरा पढ़ें →
  6. खान मंत्रालय

    श्री दिनेश वी. गणवीर ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के 55वें महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला; खनिज सुरक्षा, वैज्ञानिक उत्कृष्टता और तकनीकी उन्नति पर ध्यान केंद्रित करने की प्रतिबद्धता दोहराई

    श्री दिनेश विठ्ठलराव गणवीर ने खान मंत्रालय, भारत सरकार के अधीनस्थ कार्यालय भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के 55वें महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है। भूवैज्ञानिक जांच, खनिज अन्वेषण, इंजीनियरिंग भूविज्ञान…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. राष्ट्रपति सचिवालय

    चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 06 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में माली, म्यांमार, मेडागास्कर और इक्‍वेटोरियल गिनी के दूतों से परिचय-पत्र स्वीकार किए। निम्‍नलिखित दूतों…

    पूरा पढ़ें →
  2. संचार मंत्रालय

    तेलंगाना में संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए डीबीएन (डिजिटल भारत निधि), दूरसंचार विभाग, तेलंगाना सरकार, टीआरआईआईसीएल, बीएसएनएल और टी-फाइबर के बीच समझौते पर हस्ताक्षर

    तेलंगाना के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल अवसंरचना को सुदृढ़ करने और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के विस्तार को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, दूरसंचार विभाग के अंतर्गत डिजिटल भारत…

    पूरा पढ़ें →
  3. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    तमिलनाडु के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    तमिलनाडु के राज्यपाल श्री राजेंद्र अर्लेकर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर लिखा: “तमिलनाडु के राज्यपाल श्री @rajendraarlekar ने प्रधानमंत्री श्री…

    पूरा पढ़ें →
  5. कार्मिक

    डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि डीएलसी अभियान 5.0 के पहले पांच दिनों में लगभग 40 लाख प्रमाणपत्र उत्पन्न होने से चेहरा प्रमाणीकरण अपनाने की संख्या 80% तक बढ़ गई है।

    केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधान मंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज राष्ट्रव्यापी डिजिटल…

    पूरा पढ़ें →
  6. उपभोक्‍ता कार्य

    सरकार ने 2026-27 के लिए OMSS (D) के तहत चावल की बिक्री का लक्ष्य 25 LMT से दोगुना करके 50 LMT किया, 31 अक्टूबर 2026 तक ई-नीलामी के ज़रिए 25 LMT चावल पहले ही बेचा जा चुका है

    भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही है। सरकार घरेलू स्तर पर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने, कीमतों में स्थिरता बनाए रखने, जमाखोरी रोकने और…

    पूरा पढ़ें →
  7. रक्षा मंत्रालय

    आईएनएस त्रिशूल ने ग्रीस के सौडा बे में पोर्ट कॉल पूरा किया

    भारतीय नौसेना के पोत 'त्रिशूल' ने भूमध्य सागर में अपनी तैनाती के हिस्से के रूप में 03 नवंबर 2026 को ग्रीस के सौडा बे में अपना पोर्ट कॉल (बंदरगाह पर कुछ अवधि…

    पूरा पढ़ें →
  8. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रगति की समीक्षा की; इनके कार्यान्वयन और अधिक मजबूत बनाने हेतु कार्ययोजना

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण - एनएचए ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन -एबीडीएम की प्रगति की समीक्षा तथा इनके अगले…

    पूरा पढ़ें →
  9. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए हंगरी की यात्रा की

    वाणिज्य और उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने 4-6 नवंबर, 2026 तक हंगरी का दौरा किया। इस यात्रा ने भारत और हंगरी के बीच द्विपक्षीय संबंधों…

    पूरा पढ़ें →
  10. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उनके परिवार के साथ बिताए एक स्नेहपूर्ण क्षण साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उनके परिवार से मुलाकात की और एक छोटी लड़की का गाया भजन सुना। प्रधानमंत्री ने हृदय को छू लेने…

    पूरा पढ़ें →
↑