प्रधानमंत्री कार्यालय Read in English

प्रधानमंत्री ने आयुर्वेद और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर एक लेख साझा किया

Key details of this update
DetailInformation
Date06 November 2026 (Friday)
Time1:50 PM
Topic / Ministryप्रधानमंत्री कार्यालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (285 words)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने धनतेरस के अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव द्वारा लिखित एक लेख साझा किया है।

इस लेख में बताया गया है कि आयुर्वेद किस प्रकार स्वास्थ्य के संरक्षण और बीमारियों से बचाव के लिए निवारक स्वास्थ्य देखभाल (प्रीवेंटिव हेल्‍थकेयर) के महत्व पर जोर देता है।

लेख में परिवारों को स्वस्थ जीवन-शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। इसमें संतुलित एवं सोच-समझकर भोजन करने, नियमित रूप से योग करने, पर्याप्त नींद लेने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने जैसी अच्छी आदतों को अपनाने पर बल दिया गया है।

इसके साथ ही लेख में अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य में निवेश करने और परिवारों के लिए स्वस्थ भविष्य के निर्माण के महत्व के बारे में भी बताया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्‍स पर लिखा:

"इस धनतेरस पर बेहतर स्वास्थ्य के लिए संकल्प लें!

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @mpprataprao ने बताया है कि आयुर्वेद किस प्रकार स्वास्थ्य के संरक्षण पर जोर देता है और निवारक स्वास्थ्य देखभाल क्यों महत्वपूर्ण है।

उन्होंने परिवारों को स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। इनमें सोच-समझकर और संतुलित भोजन करना, नियमित रूप से योग करना, पर्याप्त नींद लेना और समय पर स्वास्थ्य जांच कराना शामिल है।

आइए, हम सबसे महत्वपूर्ण चीज — अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य और अपने परिवारों के स्वस्थ भविष्य में में निवेश करें।"

This Dhanteras, make a commitment to better health! Union MoS Shri @mpprataprao highlights how Ayurveda emphasises the preservation of health and why preventive healthcare matters. He encourages families to adopt healthier habits, from mindful eating and regular Yoga to adequate sleep and timely health screenings. Let us invest in what matters most – the health of our loved ones and a healthier future for our families.

पीके/केसी/आरटी/एसकेएस/ओपी

इसी विषय से और: प्रधानमंत्री कार्यालय

View all इसी विषय से और: प्रधानमंत्री कार्यालय
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने झारखंड के खूंटी में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के खूंटी में हुए हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की जिन्होंने इस…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी नागरिकों को धनतेरस की शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने धनतेरस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद सभी के जीवन को सुख, शांति और अच्छे स्वास्थ्य…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में भारत के पदक जीतने की संख्या 14 से बढ़कर 114 तक पहुंचने की उल्लेखनीय उपलब्धि को रेखांकित किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में भारत के पदकों की संख्या 14 से बढ़कर 114 तक पहुंचने की उल्लेखनीय उपलब्धि को रेखांकित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि देश…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से बातचीत की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    भारत के एशियाई पैरा गेम्स चैंपियनों के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    कैबिनेट में मेरे सहयोगी मनसुख मांडविया जी, रक्षा खडसे जी, पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया और नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन के सभी प्रतिनिधिगण, अन्य महानुभाव, मेडल विजेता सभी एथलीट्स, देवियों और सज्जनों। आप सभी…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के मेट्रो नेटवर्क के उल्लेखनीय विस्तार के बारे में बताया कि वर्ष 2014 में देश के पांच शहरों में केवल 248 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क था,…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए हंगरी की यात्रा की

    वाणिज्य और उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने 4-6 नवंबर, 2026 तक हंगरी का दौरा किया। इस यात्रा ने भारत और हंगरी के बीच द्विपक्षीय संबंधों…

    पूरा पढ़ें →
  2. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप के माध्यम से अकादमिक आकांक्षाओं से लेकर वैश्विक शोध के अवसरों तक

    श्री आरव कुमार (बदला हुआ नाम) 28 साल की आयु में इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रहे हैं। उनकी यात्रा अंतरराष्ट्रीय उच्च शिक्षा तक पहुंच को सुविधाजनक बनाने, वित्तीय बाधाओं…

    पूरा पढ़ें →
  3. वित्‍त मंत्रालय

    सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए वित्त सेवा विभाग ‘पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित

    इस राष्ट्रीय अभियान के प्रति असाधारण संस्थागत प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए, वित्त सेवा विभाग ने अपने प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत आने वाले सभी चिह्नित एवं व्यवहार्य भवनों में शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा…

    पूरा पढ़ें →
  4. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग ने ‘विशेष अभियान 6’ के तहत शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किए

    वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) में 'विशेष अभियान 6' के कार्यान्वयन चरण की शुरुआत 2 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित सीएसआईआर मुख्यालय/डीएसआईआर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य…

    पूरा पढ़ें →
  5. PIB Backgrounder

    कैंसर की सस्ती दवाएं : नए सीमित मार्जिन का मरीजों पर क्या होगा असर

    भारत सरकार की प्राथमिकता हर परिवार को किफायती और गुणवत्तापूर्ण कैंसर उपचार उपलब्ध कराना है। 17 अक्टूबर, 2026 को राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने पेटेंट प्राप्त दवाओं सहित 137 गैर-अनुसूचित…

    पूरा पढ़ें →
  6. सूचना और प्रसारण मंत्रालय

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 1.63 लाख किलोग्राम से अधिक स्क्रैप का निपटान करने और 40,278 वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली करने के साथ विशेष अभियान 6.0 का सफलतापूर्वक समापन किया

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान 6.0 का सफलतापूर्वक समापन किया है। इसमें स्वच्छता में सुधार, रिकॉर्ड प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने और…

    पूरा पढ़ें →
  7. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 7 नवंबर को अयोध्या में दीपोत्सव 2026 में शामिल होंगे

    उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 7 नवंबर, 2026 को दीपोत्सव 2026 में शामिल होने के लिए अयोध्या जाएंगे। अपने दौरे के समय उपराष्ट्रपति श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके…

    पूरा पढ़ें →
  8. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    डीएआरई-आईसीएआर ने विशेष अभियान 6.0 पूरा किया, देश भर में लगभग 8,000 स्‍थानों की सफाई की

    कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग (डीएआरई) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने देश भर में अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और कार्यालय-स्थान सुधार गतिविधियों के माध्यम से विशेष अभियान 6.0 पूरा किया…

    पूरा पढ़ें →
  9. पर्यटन मंत्रालय

    पर्यटन मंत्रालय ने लंबित मामलों के निपटान और स्वच्छता के लिए विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक संपन्न किया

    पर्यटन मंत्रालय ने लंबित मामलों के निपटान और स्वच्छता के लिए चलाए गए विशेष अभियान 6.0 को सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया है। यह अभियान भारत सरकार की उस पहल का हिस्सा था,…

    पूरा पढ़ें →
  10. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    राष्ट्रीय अभ्यास ‘वज्र-सैट’ का बेंगलुरु में समापन, यह मवेशियों में खुरपका और मुंहपका रोग के लिए भारत की तैयारियों को मजबूत करता है

    पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी), भारत सरकार ने आईसीएआर-राष्ट्रीय पशु चिकित्सा महामारी विज्ञान और रोग सूचना विज्ञान संस्थान (आईसीएआर-एनआईवीईडीआई), बेंगलुरु के समन्वय से 4-5 नवंबर 2026 को फुट-एंड-माउथ डिजीज (एफएमडी) सीरोटाइप सैट-1…

    पूरा पढ़ें →
↑