संस्‍कृति मंत्रालय Read in English

तवांग मठ में 21,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Key details of this update
DetailInformation
Date06 November 2026 (Friday)
Time9:55 AM
Topic / Ministryसंस्‍कृति मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (357 words)

शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों पर प्रार्थना करने और श्रद्धांजलि देने के लिए अब तक 21,000 से अधिक भक्तों ने गादेन नामग्याल ल्हात्से (तवांग मठ) पहुंचे। तवांग और अरुणाचल प्रदेश के पड़ोसी क्षेत्रों के भक्त पवित्र अवशेषों की उपस्थिति में आशीर्वाद लेने के लिए मठ में एकत्र हो रहे हैं। तवांग मठ में प्रदर्शनी 7 नवंबर, 2026 तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।

प्रदर्शनी का विशेष ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व है क्योंकि पवित्र अवशेष 13 वर्षों के बाद अरुणाचल प्रदेश लौटे हैं। राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली से लाए गए ये अवशेष बौद्ध भिक्षुओं, ननों, भक्तों और आम जनता को शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों को श्रद्धांजलि देने और देश की समृद्ध बौद्ध विरासत के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करने का अवसर प्रदान करते हैं।

पवित्र अवशेषों की खोज वर्ष 1898 में उत्तर प्रदेश के पिपरावाह में की गई थी। उनकी खोज बौद्ध धर्म के पुरातात्विक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली में संरक्षित, अवशेष बौद्ध समुदायों के लिए अत्यधिक ऐतिहासिक, पुरातात्विक और आध्यात्मिक महत्व रखते हैं.

बौद्ध धर्म की समृद्ध विरासत को उजागर करने के लिए तवांग मठ में दो विशेष प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) द्वारा 'अनअर्थिंग द सेक्रेड पिपराहवा: द स्टोरी ऑफ द होली बुद्ध रेलिक्स एंड देयर डिस्कवरी' अवशेषों की खोज और ऐतिहासिक महत्व का पता लगाती है। राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली द्वारा एकत्रित की गई ‘क्रॉसरोड्स ऑफ धम्माः क्लासिकल लिगेसिज, लिविंग आर्ट एंड अन्थ्रॉपॉलॉजिक्ल पर्सपेक्टिव्स’, बौद्ध धर्म के ऐतिहासिक, कलात्मक और सांस्कृतिक आयामों को प्रदर्शित करता है।

तवांग मठ में प्रदर्शनी के बाद, पवित्र अवशेषों को 8 से 13 नवंबर, 2026 तक टीजीएल मठ (लोअर गोम्पा), बोमडिला और उसके बाद 14 से 20 नवंबर, 2026 तक गोल्डन पैगोडा, नामसाई ले जाया जाएगा। पवित्र अवशेष 21 नवंबर, 2026 को राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली वापस लाए जाएंगे।

यह प्रदर्शनी संस्कृति मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ और अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ मिलकर आयोजित की जा रही है। यह पहल देश की समृद्ध बौद्ध विरासत को बचाने और बढ़ावा देने और शांति, करुणा, ज्ञान और वैश्विक भाईचारे पर केंद्रित भगवान बुद्ध की हमेशा रहने वाली शिक्षाओं को फैलाने की प्रतिबद्धता को दिखाती है।

केपी/केसी/आरटी/एचएन/एचबी

इसी विषय से और: संस्‍कृति मंत्रालय

View all इसी विषय से और: संस्‍कृति मंत्रालय
  1. संस्‍कृति मंत्रालय

    संस्कृति मंत्रालय ने भारत की सांस्कृतिक विरासत का डिजिटलीकरण करने एवं उसे साझा करने के लिए ‘गूगल आर्ट्स एंड कल्चर’ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

    संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने आज 'गूगल आर्ट्स एंड कल्चर' के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया जिसका उद्देश्य अत्याधुनिक डिजिटल उपकरणों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत को आम…

    पूरा पढ़ें →
  2. संस्‍कृति मंत्रालय

    तवांग मठ में श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन कर पूजा-अर्चना और श्रद्धासुमन अर्पित किए

    गादेन नामग्याल ल्हात्से (तवांग मठ) में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आस्था और श्रद्धा का एक महत्वपूर्ण अवसर बन गई है। प्रदर्शनी में तवांग और अरुणाचल…

    पूरा पढ़ें →
  3. संस्‍कृति मंत्रालय

    भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और अरुणाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से अरुणाचल प्रदेश के तवांग में आज अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ की ओर से बौद्ध धर्मः हिमालयी क्षेत्र और उससे आगे प्रसार विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया

    भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ की ओर से आज अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 'सेक्रेड रेलिक्स एक्सपोजिशन (पवित्र अवशेष (निशानी) प्रदर्शनी)' के…

    पूरा पढ़ें →
  4. संस्‍कृति मंत्रालय

    संस्कृति मंत्रालय ने स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने पर केंद्रित विशेष अभियान 6.0 पूरा किया

    भारत सरकार के विशेष अभियान का उद्देश्य लंबित मामलों को कम करना और स्वच्छता को संगठनात्मक मूल्य के रूप में संस्थागत बनाना है। यह समयबद्ध पहल गहन स्वच्छता अभियान, स्क्रैप निपटान के…

    पूरा पढ़ें →
  5. संस्‍कृति मंत्रालय

    भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष तवांग मठ पहुंचे; यह प्रदर्शनी अरुणाचल प्रदेश की बौद्ध विरासत में विशेष अवसर है

    अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू ने 31 अक्टूबर, 2026 को तवांग में नई दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय से लाए गए शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेष को औपचारिक रूप से प्राप्त…

    पूरा पढ़ें →
  6. संस्‍कृति मंत्रालय

    भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष अरुणाचल प्रदेश में 31 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक सार्वजनिक पूजा के लिए रखे जाएंगे

    केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय अरुणाचल प्रदेश सरकार, इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्फ़ेडरेशन (आईबीसी) और राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली के साथ मिलकर 31 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक अरुणाचल प्रदेश में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. PIB Backgrounder

    कैंसर की सस्ती दवाएं : नए सीमित मार्जिन का मरीजों पर क्या होगा असर

    भारत सरकार की प्राथमिकता हर परिवार को किफायती और गुणवत्तापूर्ण कैंसर उपचार उपलब्ध कराना है। 17 अक्टूबर, 2026 को राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने पेटेंट प्राप्त दवाओं सहित 137 गैर-अनुसूचित…

    पूरा पढ़ें →
  2. पर्यटन मंत्रालय

    पर्यटन मंत्रालय ने लंबित मामलों के निपटान और स्वच्छता के लिए विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक संपन्न किया

    पर्यटन मंत्रालय ने लंबित मामलों के निपटान और स्वच्छता के लिए चलाए गए विशेष अभियान 6.0 को सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया है। यह अभियान भारत सरकार की उस पहल का हिस्सा था,…

    पूरा पढ़ें →
  3. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    राष्ट्रीय अभ्यास ‘वज्र-सैट’ का बेंगलुरु में समापन, यह मवेशियों में खुरपका और मुंहपका रोग के लिए भारत की तैयारियों को मजबूत करता है

    पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी), भारत सरकार ने आईसीएआर-राष्ट्रीय पशु चिकित्सा महामारी विज्ञान और रोग सूचना विज्ञान संस्थान (आईसीएआर-एनआईवीईडीआई), बेंगलुरु के समन्वय से 4-5 नवंबर 2026 को फुट-एंड-माउथ डिजीज (एफएमडी) सीरोटाइप सैट-1…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल (एआईएसएसएनजी) सैनिक स्कूल बीजापुर में 03 से 07 नवंबर 2026 तक चलेंगे

    रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल-2026 के समापन समारोह में युवा कैडेटों का उत्साहवर्धन करेंगे। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल (एआईएसएसएनजी)-2026 का चौथा आयोजन 03…

    पूरा पढ़ें →
  5. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    श्रम संवाद: मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्रम संहिताओं पर क्षेत्रीय स्तर का क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    श्रम संहिताओं, श्रमिक कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के संबंध में जिला स्तरीय क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम ‘श्रम संवाद’ का आयोजन 4 नवंबर, 2026 को मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा…

    पूरा पढ़ें →
  6. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद ने कॉर्निया प्रत्यारोपण का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया

    कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद ने 27 अक्टूबर, 2026 को सफलतापूर्वक पेनेट्रेटिंग केराटोप्लास्टी) की सर्जरी संपन्न की, जिसे सामान्यतः कॉर्निया प्रत्यारोपण (कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन) कहा जाता है। यह…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने झारखंड के खूंटी में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के खूंटी में हुए हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की जिन्होंने इस…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी नागरिकों को धनतेरस की शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने धनतेरस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद सभी के जीवन को सुख, शांति और अच्छे स्वास्थ्य…

    पूरा पढ़ें →
  9. रक्षा मंत्रालय

    पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘अमिनी’ की डिलीवरी

    गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धपोत (एएसडब्ल्यू) में से एक 'अमिनी' को 5 नवंबर, 2026 को भारतीय नौसेना को सौंप दिया…

    पूरा पढ़ें →
  10. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड के शासी निकाय की 13वीं बैठक की अध्यक्षता की

    केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्री, श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने 5 नवंबर, 2026 को पद्म श्री डॉ. अय्यप्पन कॉन्फ्रेंस हॉल, एनएफडीबी, हैदराबाद में…

    पूरा पढ़ें →
↑