लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय Read in English

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) और सैमसंग इंडिया ने कौशल विकास और युवाओं की रोजगार क्षमता को मजबूत करने के लिए साझेदारी की है

Key details of this update
DetailInformation
Date05 November 2026 (Thursday)
Time8:31 PM
Topic / Ministryलघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (447 words)

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने देश के युवाओं के लिए उद्योग-उन्मुख कौशल विकास को बढ़ावा देने तथा रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए एमएसएमई मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं विकास आयुक्त डॉ. रजनीश की उपस्थिति में सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

यह समझौता ज्ञापन शुरुआती तौर पर 3 वर्षों के लिए वैध होगा और देश भर के 15 एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर्स (TCs) में लागू किया जाएगा।

15 एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र

एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र

एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (सेंट्रल टूल रूम), लुधियाना, पंजाब

एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टूल डिज़ाइन), चेन्नई, तमिलनाडु

एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टूल डिज़ाइन), हैदराबाद, तेलंगाना

एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (IDTR), जमशेदपुर एक्सटेंशन सेंटर, Br. एमएसएमई-DFO, वाराणसी, उत्तर प्रदेश

एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (सेंट्रल टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर), कोलकाता, पश्चिम बंगाल

एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (इंडो डेनिश टूल रूम), जमशेदपुर, झारखंड

एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (सेंट्रल टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर), भुवनेश्वर, ओडिशा

एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (IDEMI मुंबई), एक्सटेंशन सेंटर, बेंगलुरु, कर्नाटक

एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (इंडो जर्मन टूल रूम), अहमदाबाद, गुजरात

एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश

एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (इंस्टीट्यूट फॉर डिज़ाइन ऑफ़ इलेक्ट्रिकल मेज़रिंग इंस्ट्रूमेंट्स), मुंबई, महाराष्ट्र

एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, बद्दी, हिमाचल प्रदेश

एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (इंडो जर्मन टूल रूम), औरंगाबाद, महाराष्ट्र

एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, कानपुर, उत्तर प्रदेश

एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (ESTC), रामनगर एक्सटेंशन सेंटर, दिल्ली

समझौता ज्ञापन के उद्देश्य:-

· इस सहयोग के तहत, संबंधित प्रौद्योगिकी केंद्रों (TCs) द्वारा चिन्हित केंद्रों पर स्थापित अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल फोन, घरेलू उपकरण (होम एप्लायंसेज), इंस्टॉलेशन, सर्विसिंग और मरम्मत के क्षेत्रों में राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा (NSQF)-अनुपालन और उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

· प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सैमसंग विशेष प्रशिक्षण, प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण (ToT), तकनीकी सहायता और निरंतर हैंडहोल्डिंग (मार्गदर्शन एवं सहायता) प्रदान करेगा।

· यह पहल युवाओं को व्यावहारिक व्यावहारिक प्रशिक्षण (हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल ट्रेनिंग), उद्योग का अनुभव (इंडस्ट्री एक्सपोजर), करियर परामर्श, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सहायता प्रदान करेगी। सफल प्रशिक्षुओं को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ₹12,000/माह के वजीफे (स्टाइपेंड) के साथ तीन महीने की इंटर्नशिप प्रदान की जाएगी। पात्र महिला और दिव्यांगजन प्रशिक्षुओं को छात्रवृत्ति के माध्यम से भी सहायता दी जाएगी, साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों के लिए योग्यता-आधारित पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

· यह कार्यक्रम शुरुआती पहले वर्ष में 1,600 प्रशिक्षुओं को लक्षित करेगा, जिसमें आगामी वर्षों में क्रमिक वृद्धि की जाएगी।

· कुशल और उद्योग के लिए तैयार मानव संसाधन का एक समूह (पूल) तैयार करने के अलावा, यह सहयोग उद्योग-संस्थान संबंधों को मजबूत करेगा तथा उद्योगों/एमएसएमई (एमएसएमईs) को, विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरण सेवा क्षेत्रों में कुशल कार्यबल और तकनीकी क्षमताओं की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता प्रदान करेगा।

पीके/केसी/आरटी/वीएस/डीए

इसी विषय से और: लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

View all इसी विषय से और: लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय
  1. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    पीएम विश्वकर्मा कारीगरों के लिए बाजार पहुंच को मजबूत करने हेतु सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने ट्राइफेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने 'पीएम विश्वकर्मा योजना' के तहत पंजीकृत पात्र जनजातीय कारीगरों के लिए बाजार पहुंच को मजबूत करने के उद्देश्य से जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन भारतीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने महिला नेतृत्व वाले एमएसएमई को सहायता प्रदान करने के लिए एसआरआई फंड पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की

    भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित यशस्विनी अभियान के अंतर्गत 4 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य…

    पूरा पढ़ें →
  3. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    एमएसएमई मंत्रालय ने “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026' मनाया। इस वर्ष का…

    पूरा पढ़ें →
  4. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी’ के आह्वान को नई पीढ़ी (जेन-जी) तक पहुंचाने के उद्देश्य से दिल्ली के कनॉट प्लेस में ‘खादी दिवाली उत्सव-2026’ का आयोजन किया जा रहा है

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'हर घर में स्वदेशी', 'वोकल फॉर लोकल' और 'आत्मनिर्भर भारत' के दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुंचाने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने नई दिल्ली स्थित…

    पूरा पढ़ें →
  5. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    एम एस एम ई मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, ‘उद्यमी मित्र’ और ‘उद्यम प्रभा’ पत्रिकाओं का विमोचन

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एम एस एम ई) मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक 28 अक्टूबर, 2026 को डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, एम एस एम…

    पूरा पढ़ें →
  6. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत सरकार को लाभांश प्रदान किया

    राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी), जो अनुसूची ‘ए’ की मिनीरत्न कंपनी है, के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. सुभ्रांशु शेखर आचार्य ने 28 अक्टूबर 2026 को एमएसएमई के केंद्रीय मंत्री श्री जीतन…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में भारत के पदक जीतने की संख्या 14 से बढ़कर 114 तक पहुंचने की उल्लेखनीय उपलब्धि को रेखांकित किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में भारत के पदकों की संख्या 14 से बढ़कर 114 तक पहुंचने की उल्लेखनीय उपलब्धि को रेखांकित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि देश…

    पूरा पढ़ें →
  2. खान मंत्रालय

    खनन मंत्रियों के चौथे सम्मेलन के पहले दिन कई प्रमुख पहल, महत्वपूर्ण विचार-विमर्शों और केंद्र-राज्य समन्वय को मिला नया बढ़ावा

    गोवा में खान मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय खनन मंत्रियों के चौथे सम्मेलन के पहले दिन गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी, कोयला…

    पूरा पढ़ें →
  3. रेल मंत्रालय

    रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोह का समापन किया

    रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित साल भर के समारोह के चौथे चरण (समापन सप्ताह, 1 -7 नवंबर 2026) के तहत आज रेल भवन…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत प्रश्नोत्तरी में 16,517 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया

    ऑनलाइन 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत प्रश्नोत्तरी को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। इस प्रश्नोत्तरी में 5 नवंबर, 2026 तक 16,517 नागरिकों ने भाग लिया। नशा मुक्त भारत के निर्माण के सामूहिक प्रयास…

    पूरा पढ़ें →
  5. संघ लोक सेवा आयोग

    राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2026 – अंतिम परिणाम की घोषणा

    नीचे 617 उम्मीदवारों की मेरिट के क्रम में सूची दी गई है, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 12 अप्रैल, 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा और उसके बाद रक्षा मंत्रालय के सेवा…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से बातचीत की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने…

    पूरा पढ़ें →
  7. संचार मंत्रालय

    डाक विभाग ने विशेष अभियान 6 को अंतिम छोर तक पहुंचाया – लक्ष्यों से बेहतर प्रदर्शन किया

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक अपने पूरे देशव्यापी नेटवर्क में विशेष अभियान 6 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस अभियान के माध्यम से विभाग ने स्वच्छता…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 5 नवंबर, 2026 को सुबह लगभग 11 बजकर 10 मिनट पर ओडिशा के तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’…

    पूरा पढ़ें →
  9. संघ लोक सेवा आयोग

    सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 – लिखित परीक्षा का परिणाम

    संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 21 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक आयोजित सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 के परिणामों के आधार पर, नीचे दिए गए उम्मीदवारों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा…

    पूरा पढ़ें →
  10. संस्‍कृति मंत्रालय

    संस्कृति मंत्रालय ने भारत की सांस्कृतिक विरासत का डिजिटलीकरण करने एवं उसे साझा करने के लिए ‘गूगल आर्ट्स एंड कल्चर’ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

    संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने आज 'गूगल आर्ट्स एंड कल्चर' के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया जिसका उद्देश्य अत्याधुनिक डिजिटल उपकरणों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत को आम…

    पूरा पढ़ें →
↑