रेल मंत्रालय Read in English

रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोह का समापन किया

Key details of this update
DetailInformation
Date05 November 2026 (Thursday)
Time7:59 PM
Topic / Ministryरेल मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (414 words)

रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित साल भर के समारोह के चौथे चरण (समापन सप्ताह, 1 -7 नवंबर 2026) के तहत आज रेल भवन में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ श्री सतीश कुमार, बोर्ड के सदस्य, महानिदेशक तथा अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित रहे।

साल भर चले इस समारोह को राष्ट्रीय गीत से जुड़ी राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाली विभिन्न गतिविधियों की श्रृंखला के माध्यम से चार चरणों में आयोजित किया गया था।

पहला चरण: वंदे मातरम का सामूहिक गायन

पहले चरण की शुरुआत 7 नवंबर 2025 को रेल भवन के सम्मेलन कक्ष में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव उपस्थित थे।

दूसरा चरण: निबंध प्रतियोगिता

22 जनवरी 2026 को रेलवे बोर्ड में "वंदे मातरम्: भारत की विविधता में एकता की भावना" विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय गीत के महत्व और इसके एकता के संदेश पर विचार करने का अवसर प्रदान किया।

तीसरा चरण: क्विज़ प्रतियोगिता और तिरंगा रैली

वंदे मातरम् की 150 वर्षों की यात्रा पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 10 अगस्त 2026 को रेलवे बोर्ड में आयोजित की गई। इसके साथ ही रेल भवन परिसर में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में एक तिरंगा रैली भी निकाली गई। इस रैली में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ श्री सतीश कुमार, बोर्ड के सदस्यों, महानिदेशकों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

चौथा चरण: विजेताओं का सम्मान और समापन कार्यक्रम

5 नवंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम के दौरान दूसरे चरण में आयोजित निबंध प्रतियोगिता तथा तीसरे चरण में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार और योग्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

साल भर चले समारोह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन में योगदान देने के लिए रेलवे बोर्ड सांस्कृतिक समूह को भी सम्मानित किया गया। उनके प्रयासों की सराहना करते हुए समूह को पुरस्कार के साथ योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

वंदे मातरम् की भावना एकता, समर्पण और सामूहिक प्रयास के मूल्यों को निरंतर प्रेरित करती रही है। ये मूल्य भारतीय रेल की कार्यप्रणाली में भी परिलक्षित होते हैं। इस आयोजन ने रेल अधिकारियों की उस प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया, जिसके तहत वे अत्यंत निष्ठा, सत्यनिष्ठा और दक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए भारतीय रेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अपना योगदान दे रहे हैं।

पीके/केसी/आरटी/जेएस /डीए

इसी विषय से और: रेल मंत्रालय

View all इसी विषय से और: रेल मंत्रालय
  1. रेल मंत्रालय

    भारतीय रेल ने अक्टूबर 2026 में 145.07 मिलियन टन माल ढुलाई की

    भारतीय रेलवे ने अक्टूबर 2026 के दौरान अपना शानदार परिचालन प्रदर्शन जारी रखा और माल ढुलाई में मजबूत वृद्धि दर्ज की। माल की अधिक ढुलाई और उससे होने वाली बढ़ी हुई कमाई…

    पूरा पढ़ें →
  2. रेल मंत्रालय

    भारतीय रेल ने राष्ट्रीय एकता दिवस और स्वच्छता ही सेवा 2026 मनाया

    रेल मंत्रालय ने 30 अक्टूबर, 2026 को रेल भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया और स्वच्छता ही सेवा 2026 - विशेष अभियान 6.0 के तहत गतिविधियों का आयोजन किया। 'भारत…

    पूरा पढ़ें →
  3. रेल मंत्रालय

    केन्द्रीय रेल मंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

    केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज केद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी, केद्रीय मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी, रेल राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना, राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे तथा अन्य…

    पूरा पढ़ें →
  4. रेल मंत्रालय

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और रेल मंत्री कल वाराणसी से नई दिल्ली के बीच नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे

    भारतीय रेलवे वाराणसी और नई दिल्ली के बीच नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। इन सेवाओं के शुरू होने से आधुनिक रात्रिकालीन रेल सेवाओं का नेटवर्क और…

    पूरा पढ़ें →
  5. रेल मंत्रालय

    भारतीय रेल ने 31 अक्टूबर, 2026 को विशेष अभियान 6 के समापन से पहले प्रमुख लक्ष्यों को पार किया

    भारतीय रेल 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक लागू किए जा रहे विशेष अभियान 6 में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। जैसे-जैसे अभियान 31 अक्टूबर को अपने समापन के करीब…

    पूरा पढ़ें →
  6. रेल मंत्रालय

    भारतीय रेल देश भर में 1,265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती करेगा

    भारतीय रेल ने केंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन) संख्या 08/2026 के तहत स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के साथ स्नातक उम्मीदवारों के लिए रोजगार का एक नया रास्ता खोल…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत प्रश्नोत्तरी में 16,517 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया

    ऑनलाइन 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत प्रश्नोत्तरी को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। इस प्रश्नोत्तरी में 5 नवंबर, 2026 तक 16,517 नागरिकों ने भाग लिया। नशा मुक्त भारत के निर्माण के सामूहिक प्रयास…

    पूरा पढ़ें →
  2. संघ लोक सेवा आयोग

    राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2026 – अंतिम परिणाम की घोषणा

    नीचे 617 उम्मीदवारों की मेरिट के क्रम में सूची दी गई है, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 12 अप्रैल, 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा और उसके बाद रक्षा मंत्रालय के सेवा…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से बातचीत की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने…

    पूरा पढ़ें →
  4. संचार मंत्रालय

    डाक विभाग ने विशेष अभियान 6 को अंतिम छोर तक पहुंचाया – लक्ष्यों से बेहतर प्रदर्शन किया

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक अपने पूरे देशव्यापी नेटवर्क में विशेष अभियान 6 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस अभियान के माध्यम से विभाग ने स्वच्छता…

    पूरा पढ़ें →
  5. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 5 नवंबर, 2026 को सुबह लगभग 11 बजकर 10 मिनट पर ओडिशा के तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’…

    पूरा पढ़ें →
  6. संस्‍कृति मंत्रालय

    संस्कृति मंत्रालय ने भारत की सांस्कृतिक विरासत का डिजिटलीकरण करने एवं उसे साझा करने के लिए ‘गूगल आर्ट्स एंड कल्चर’ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

    संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने आज 'गूगल आर्ट्स एंड कल्चर' के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया जिसका उद्देश्य अत्याधुनिक डिजिटल उपकरणों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत को आम…

    पूरा पढ़ें →
  7. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    आईपीआरडी-2026 सहयोगात्मक महासागर शासन और जिम्मेदार समुद्री प्रौद्योगिकियों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ संपन्न

    तीन दिवसीय भारतीय नौसेना का वार्षिक उच्च-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक संवाद, इंडो-पैसिफिक क्षेत्रीय संवाद 2026(आईपीआरडी-2026), 05 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में संपन्न हुआ। नेशनल मैरीटाइम फाउंडेशन(एनएमएफ) के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    एनएफएससी फेलोशिप के जरिए शैक्षिक उपलब्धि की यात्रा

    33 साल के राहुल कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए, एनएफएससी योजना शैक्षिक उत्कृष्टता और अनुसंधान में प्रगति के उनके प्रयास में समर्थन का एक महत्वपूर्ण स्रोत रही है। उनके अनुभव से…

    पूरा पढ़ें →
  10. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    मत्स्यपालन विभाग ने स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 6 का सफलतापूर्वक समापन किया

    मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्यपालन विभाग ने प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के मार्गदर्शन में 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6 में अपनी भागीदारी…

    पूरा पढ़ें →
↑