Sunday, 18 October 2026 6 new updates today
Latest Updates

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय Read in English

केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्‍हाद जोशी चेन्नई में ‘विंडरजी इंडिया 2026’ का उद्घाटन करेंगे

Key details of this update
DetailInformation
Date05 October 2026 (Monday)
Time6:24 PM
Topic / Ministryनवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (379 words)

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा और उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री, श्री प्रल्‍हाद जोशी, 8 अक्टूबर 2026 को चेन्नई ट्रेड सेंटर में 'विंडरजी इंडिया' सम्मेलन के 8वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। यह भारत का प्रमुख पवन ऊर्जा से संबंधित कार्यक्रम है।

तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत एक बड़े उद्घाटन समारोह के साथ होगी, जिसमें नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और विद्युत राज्य मंत्री श्री श्रीपद येसो नाइक और तमिलनाडु सरकार के ऊर्जा संसाधन तथा कानून मंत्री थिरु सी.टी.आर. निर्मल कुमार सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी, पवन ऊर्जा संघ और उद्योग के दिग्गज भी उपस्थित रहेंगे।

उद्घाटन समारोह में ग्लोबल एमओयू (समझौता ज्ञापन) की घोषणाएं और इस क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख रिपोर्ट जारी की जाएंगी। साथ ही, पवन ऊर्जा क्षेत्र में नेतृत्व दिखाने वाले राज्यों को सम्मानित भी किया जाएगा।

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 6.05 गीगावॉट पवन ऊर्जा का उत्पादन किया है, जिससे अगस्त 2026 तक कुल क्षमता 58.52 गीगावॉट हो गई है। 28 गीगावॉट क्षमता प्राप्त करने की दिशा में काम चल रहा है, जो वर्ष 2030 तक 100 गीगावॉट के लक्ष्य को पूरा करने में सहायता करेगा।

7 से 9 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाले 'विंडरजी इंडिया 2026' में 3 दिन का व्यापार मेला, 2 दिन का सम्मेलन, तकनीकी सत्र, राउंड टेबल चर्चा, सजीव प्रदर्शन, बी2बी और बी2जी बैठकें और शैक्षणिक सत्र शामिल होंगे। यह विशेष आयोजन पवन ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक वैश्विक केंद्र बनेगा, जिसमें 20 से अधिक देशों के लगभग 400 वैश्विक प्रदर्शक और 500 प्रतिनिधि शामिल होंगे; साथ ही डेनमार्क, जर्मनी और स्पेन के विशेष देश मंडप भी इसकी विशेषता बढ़ाएंगे।

इस कार्यक्रम में घरेलू स्तर पर मूल्य वर्धन, अगली पीढ़ी के उन्नत टरबाइन मंच, हेवी-ड्यूटी गियरबॉक्स, एआईI-आधारित ओ एंड एम (ऑपरेशन और मेंटेनेंस) और ऑफशोर पवन क्षमताओं पर ज़ोर दिया जाएगा। सम्मेलन में योजना रूपरेखा, विनिर्माण में प्रतिस्पर्धा, मज़बूती प्रदान करने की रणनीतियों और ऑफशोर पवन ऊर्जा के नए आयामों पर उच्च स्तरीय चर्चाएं होंगी।

इस कार्यक्रम का आयोजन नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और विद्युत मंत्रालय के सहयोग से 'इंडियन विंड टरबाइन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन' (आईडब्ल्यूटीएमए) और 'पीडीए वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम से भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकजुट प्रतिबद्धता प्रदर्शित होगी।

पीके/केसी/आरटी/एमकेएस/एसएस

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    एसटीपीआई टेक कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवा और सहायक प्रौद्योगिकियों में एआई की क्षमता को रेखांकित किया गया

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और आईआईटी बीएचयू के नवाचार, इनक्यूबेशन एवं उद्यमिता केंद्र (सीआईआईई) ने वाराणसी…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन के शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे की यात्रा पर रहेंगे। अपनी इस यात्रा में वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी)…

    पूरा पढ़ें →
  3. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माई भारत–एनएसएस ने ‘योग एवं आत्मरक्षा दिवस’ के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के दूसरे माह की शुरुआत की

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने माई भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) के माध्यम से 16 अक्टूबर, 2026 को “योग एवं आत्म-सुरक्षा दिवस” के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ “नशा मुक्त युवा, विकसित…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने दिवंगतों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

    कोलकाता में हुई भगदड़ में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने इस हादसे को दुखद बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    ब्रिटेन के प्लायमाउथ के पास अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न

    भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 का समापन 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन में प्लायमाउथ के पास हुआ। इस अभ्यास का आयोजन 8 से 15 अक्टूबर, 2026 के बीच किया गया था। इस…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर दुख व्यक्त किया

    मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक प्रकट किया है। प्रधानमंत्री के अनुसार, उनका व्यक्तित्व, सेवा के प्रति समर्पण और मोरबी के लोगों से उनका…

    पूरा पढ़ें →
  8. आयुष

    AIIA ने दो समझौता ज्ञापनों, प्रमुख अकादमिक प्रकाशनों और डिजिटल पहलों के साथ मनाया अपना 10वाँ स्थापना दिवस

    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के कौमारभृत्य विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन KAUMARACON 2026 का शनिवार को आयुर्वेदिक बाल स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  9. वित्‍त मंत्रालय

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत एमपी के युवाओं के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ पांच जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत अक्टूबर 2026 में नीमच, जावरा, जावद, मंदसौर और गरोठ के शिक्षण संस्थानों में पांच नशा-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।…

    पूरा पढ़ें →
  10. पर्यावरण

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने पहुंच और लाभ साझाकरण व्यवस्था के अंतर्गत 29 राज्य जैव विविधता परिषदों और एक केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषद को 1.19 करोड़ रुपये वितरित किए

    जैविक संसाधन बाज़ारों या व्यापारियों के माध्यम से खरीदे जाने के कारण व्यक्तिगत लाभार्थियों की पहचान आसानी से नहीं हो पाती थी। इस प्रकार से एनबीए ने विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुशंसित और…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्‍हाद जोशी चेन्नई में 'विंडरजी इंडिया 2026' का उद्घाटन करेंगे” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्‍हाद जोशी चेन्नई में 'विंडरजी इंडिया 2026' का उद्घाटन करेंगे। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 5 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑