मंत्रिमण्‍डल Read in English

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 92 गीगावॉट ग्रिड-स्केल ऊर्जा भंडारण प्रणालियों के विकास के लिए 14,500 करोड़ रुपये की व्यवहार्यता अंतर वित्त पोषण योजना को मंजूरी दी

Key details of this update
DetailInformation
Date04 November 2026 (Wednesday)
Time3:27 PM
Topic / Ministryमंत्रिमण्‍डल
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (481 words)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2030-31 की अवधि के लिए 14,500 करोड़ रुपये की कुल वित्तीय सहायता के साथ ग्रिड-स्केल ऊर्जा भंडारण प्रणालियों के विकास के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्त पोषण (वीजीएफ) योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना का उद्देश्य वर्तमान में कमीशन नहीं हुए 92 गीगावॉट के विकास, देश भर में ऊर्जा भंडारण क्षमता में सहायता करना है। यह योजना देश में वर्तमान ग्रिड स्केल ऊर्जा भंडारण प्रणाली क्षमता के 170 प्रतिशत के बराबर नई क्षमताओं के निर्माण में सहायता करेगी और 2031-32 तक 411 गीगावॉट प्रति घंटे की आवश्यक ग्रिड स्केल ईएसएस क्षमता को पूरा करने में मदद करेगी।

यह योजना भारत के बिजली सेक्‍टर के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, नवीकरणीय ऊर्जा के व्‍यापक पर एकीकरण की सुविधा प्रदान करने और विश्वसनीय, किफायती और 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणालियों के घरेलू विनिर्माण को भी प्रोत्साहन प्रदान करेगी, आयात निर्भरता घटाएगी और देश की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाएगी।

इस योजना में 97,600 करोड़ रुपये के कुल अनुमानित निवेश के साथ 60 गीगावॉट हाइड्रो पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) क्षमता, 30 गीगावॉट बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) क्षमता और वैकल्पिक ऊर्जा भंडारण प्रौद्योगिकियों के माध्यम से 2 गीगावॉट क्षमता के विकास की परिकल्पना की गई है। वीजीएफ सहायता इन परियोजनाओं की वित्तीय व्यवहार्यता में सुधार करने और देश में बड़े व्‍यापक स्‍तर पर ऊर्जा भंडारण अवसंरचना के निर्माण में तेजी लाने में मदद करेगी।

ऊर्जा भंडारण क्षमता का आवंटन टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की बिजली वितरण कंपनियां बीईएसएस और हाइड्रो पीएसपी परियोजनाओं के लिए वीजीएफ सहायता की पात्र होंगी, जबकि वैकल्पिक ऊर्जा भंडारण प्रौद्योगिकियों पर आधारित परियोजनाओं को सार्वजनिक और निजी सेक्‍टर की संस्थाओं द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा।

इस योजना का एक प्रमुख उद्देश्य मांग-पक्ष वित्तीय सहायता के माध्यम से भारत के घरेलू ऊर्जा भंडारण विनिर्माण इकोसिस्‍टम को सुदृढ़ करना और आयातित घटकों पर निर्भरता को कम करना है। स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए, बीईएसएस परियोजनाएं 40 प्रतिशत की न्यूनतम घरेलू सामग्री आवश्यकता (डीसीआर) के अधीन होंगी। यह आवश्यकता घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहित करेगी, भारतीय उद्योग के लिए अवसर सृजित करेगी और बैटरी विनिर्माण के लिए विद्यमान आपूर्ति-पक्ष प्रोत्साहनों में सहायता करेगी।

यह योजना एक लचीली, गतिशील और भविष्य के लिए तैयार बिजली प्रणाली के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपाय है। ग्रिड-स्केल ऊर्जा भंडारण की तैनाती में तेजी लाकर, यह नवीकरणीय ऊर्जा के अधिक उपयोग की सुविधा प्रदान करेगी, नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन की परिवर्तनशीलता पर ध्‍यान देगी और 24 घंटे बिजली आपूर्ति को संतुलित करने के लिए पारंपरिक उत्पादन पर निर्भरता कम करेगी। यह पहल आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ाते हुए ग्रिड स्थिरता को सुदृढ़ करेगी, नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण में सुधार करेगी, घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहित करेगी और भारत की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाएगी।

पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/केके

इसी विषय से और: मंत्रिमण्‍डल

View all इसी विषय से और: मंत्रिमण्‍डल
  1. मंत्रिमण्‍डल

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दुष्‍कर्म और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के मामलों की त्वरित सुनवाई हेतु फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों (एफटीएससी) के लिए केंद्र प्रायोजित योजना को पांच वर्ष की अवधि (वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2030-31) के लिए जारी रखने की मंजूरी दी

    प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों (एफटीएससी) के लिए केंद्र प्रायोजित योजना (सीएसएस) को पांच वर्ष की अवधि यानी 01.04.2026 से 31.03.2031 तक…

    पूरा पढ़ें →
  2. मंत्रिमण्‍डल

    केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए विकसित भारत पहल – सांख्यिकीय परिवर्तन, विश्लेषण एवं अनुसंधान योजना (वीआईएसटीएआर) को मंजूरी दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से वित्तीय वर्ष 2030-31 की अवधि के लिए विकसित भारत पहल – सांख्यिकीय परिवर्तन, विश्लेषण एवं अनुसंधान (वीआईएसटीएआर)…

    पूरा पढ़ें →
  3. मंत्रिमण्‍डल

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लिथियम और निकेल प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए 2,814 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली पूंजीगत व्यय सहायता योजना को मंजूरी दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच वर्षों की अवधि के लिए ‘महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए पूंजीगत व्यय सहायता योजना’ को मंजूरी दी है।…

    पूरा पढ़ें →
  4. मंत्रिमण्‍डल

    कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत को मंजूरी दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) की एक अतिरिक्त किस्त जारी…

    पूरा पढ़ें →
  5. मंत्रिमण्‍डल

    केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 के लिए केन्‍द्र प्रायोजित योजना के रूप में प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना को मंजूरी दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने केन्‍द्र प्रायोजित एक योजना (सीएसएस), प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (पीएम वीजीएसवाई) को मंजूरी दे दी है। यह विकसित भारत की राष्ट्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  6. मंत्रिमण्‍डल

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी खेल विनिर्माण परितंत्र विकसित करने के लिए खेलो इंडिया खेल उपकरण विनिर्माण योजना को मंजूरी दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2026 से 2033-34 की अवधि के लिए 1,856.67 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ खेलो इंडिया खेल उपकरण विनिर्माण योजना…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. नीति आयोग

    नीति आयोग और जीआईजेड इंडिया ने रोड फ्रेट डीकार्बोनाइजेशन में तेजी लाने के लिए एशिया चरण II (एनडीसी-टीआईए II) के लिए राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान-परिवहन पहल के तहत कार्यान्वयन समझौते पर हस्ताक्षर किए

    नीति आयोग और ड्यूश गेसेलशाफ्ट एफयूआर इंटरनेशनेल जुसामेनरबीट (जीआईजेड) जीएमबीएच ने 3 नवंबर 2026 को एशिया चरण II के लिए राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान-परिवहन पहल (एनडीसी-टीआईए II) के तहत एक कार्यान्वयन…

    पूरा पढ़ें →
  2. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    श्रम संवाद: इंदौर एवं धार क्षेत्र में श्रम संहिताओं पर क्षेत्रीय क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम

    श्रम संहिताओं, श्रम कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा पर जिला स्तरीय क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम ‘श्रम संवाद’ का आयोजन 3 नवंबर, 2026 को मध्य प्रदेश के इंदौर में किया गया। इस कार्यक्रम…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    नशे की लत से मुक्ति पाकर स्वस्थ और अधिक स्थिर जीवन की ओर

    30 वर्षीय सुरेश कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए, एनएपीडीडीआर योजना के तहत प्रदान की गई सहायता ने नशामुक्ति, आर्थिक स्थिरता और जीवन में नए उद्देश्य की भावना की ओर बढ़ने में…

    पूरा पढ़ें →
  4. संचार मंत्रालय

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने ‘नेटवर्क अनुभव’ प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया

    जांच के परिणामों को सेल्युलर या फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के रूप में वर्गीकृत करके देख सकते हैं। इन्हें सेवा प्रदाताओं और तकनीक के आधार पर भी अलग-अलग किया गया है, जिसमें डाउनलोड और…

    पूरा पढ़ें →
  5. लोकसभा सचिवालय

    भारत की संसद तथा राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों के सभापतियों के सम्मेलन में पारित संकल्प

    सम्मेलन के पूर्ण सत्र में ऑडिट, जवाबदेही और सुशासन पर हुई चर्चाओं, तथा लोक लेखा समिति की बदलती भूमिका को ध्यान में रखते हुए, हम निम्नलिखित संकल्प लेते हैं: • सार्वजनिक धन…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया

    संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह बात स्पष्ट हुई है कि अग्निवीरों ने अपने कौशल, प्रेरणा के स्तर, शारीरिक स्वास्थ्य/तंदुरुस्ती और तकनीकी दक्षता…

    पूरा पढ़ें →
  7. कार्मिक

    डीओपीपीडब्‍ल्‍यू ने रेलवे के प्रयागराज मंडल में डीएलसी-5 जागरूकता शिविर के जरिए पेंशनभोगियों के डिजिटल सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया

    पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्‍ल्‍यू) ने आज प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) मेगा कैंप-5 में भाग लिया। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज…

    पूरा पढ़ें →
  8. लोकसभा सचिवालय

    लोक सभा अध्यक्ष ने संसद की तर्ज पर राज्य विधानमंडलों के लिए डिजिटल ऑडिट मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म विकसित करने का आह्वान किया

    संसद तथा राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों के सभापतियों के दो दिवसीय सम्मेलन के आज तिरुवनंतपुरम में सम्पन्न होने पर समापन संबोधन देते हुए लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    व्यावसायिक जोखिमों से सुरक्षित और गरिमापूर्ण कार्य परिस्थितियों की ओर

    महाराष्ट्र के रहने वाले 42 वर्षीय श्री रमेश बाबू पाटिल (बदला हुआ नाम) के लिए नमस्ते (एनएएमएएसटीई) योजना के अंतर्गत प्रदान की गई व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट सुरक्षित और अधिक गरिमापूर्ण…

    पूरा पढ़ें →
↑