युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय Read in English

खेल विभाग ने भारत के खेल पारितंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए माई भारत पोर्टल पर खेलो भारत: विनिर्माण से लेकर पोडियम तक का सफर प्रश्नोत्तरी शुरू की

Key details of this update
DetailInformation
Date04 November 2026 (Wednesday)
Time3:20 PM
Topic / Ministryयुवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (679 words)

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के खेल विभाग ने आज, 4 नवंबर, 2026 को माई भारत पोर्टल पर खेलो भारत: विनिर्माण से लेकर पदक जीतने तक की यात्रा पर प्रश्नोत्तरी शुरू की है। प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य देश के खेल पारितंत्र को सुदृढ़ बनाना, घरेलू खेल सामग्री के विनिर्माण को बढ़ावा देना, एशियाई खेल 2026 और एशियाई पैरा खेल 2026 में भारत की उपलब्धियां तथा सरकार द्वारा की जा रही पहल के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।

यह प्रश्नोत्तरी 20 नवंबर, 2026 तक चलेगी जिसे आम लोगों, विद्यार्थियों, युवाओं, पेशेवरों और खेल प्रेमियों को खेल सामग्री विनिर्माण एवं नवाचार से लेकर अंतरराष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन तक, भारत के बढ़ते खेल पारितंत्र की जानकारी प्राप्त करने और इसमें भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

प्रश्नोत्तरी में खेलो इंडिया खेल सामग्री विनिर्माण योजना को प्रमुखता से शामिल किया गया है, जिसके लिए 1,856.67 करोड़ रुपये का वित्तीय परिव्यय निर्धारित है। योजना का उद्देश्य भारत में घरेलू खेल सामग्री विनिर्माण पारितंत्र को सुदृढ़ बनाना है। इस योजना के दो घटक प्रोत्साहन और हस्तक्षेप हैं। इनमें निवेश सहायता, विनिर्माण क्षेत्र, मौजूदा क्लस्टर, उत्पादन प्रोत्साहन, प्रमाणन एवं परीक्षण, अनुसंधान, कौशल विकास, स्टार्टअप, ब्रांडिंग और प्रचार-प्रसार शामिल हैं। इन उपायों का उद्देश्य घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना, रोजगार के अवसर सृजित करना, निर्यात में बढ़ोतरी लाना तथा भारतीय खेल सामग्री निर्माताओं की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता मजबूत बनाना है।

प्रश्नोत्तरी में जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेल 2026 और 5वें एशियाई पैरा खेल 2026 में भारत की भागीदारी से संबंधित विषय भी शामिल हैं। एशियाई खेलों में भारत ने 36 खेलों और 255 स्पर्धाओं में 501 खिलाड़ियों का दल उतारा था। इसमें खेलो इंडिया के 65 खिलाड़ी, भारत के संभावित पदक विजेताओं की पहचान और उन्हें विश्व स्तरीय प्रशिक्षण सुविधा देने की योजना -टॉप्स के अंतर्गत सहायता प्राप्त 203 खिलाड़ी और पहली बार भाग लेने वाले 310 खिलाड़ी शामिल थे।

एशियाई पैरा खेलों में भारत ने 11 खेल विधाओं और 177 स्पर्धाओं में 168 खिलाड़ियों के साथ भाग लिया। इस दल में खेलो इंडिया के 33 खिलाड़ी, टॉप्स सहायता प्राप्त 47 खिलाड़ी, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों के छह खिलाड़ी और पहली बार भाग लेने वाले 61 खिलाड़ी शामिल थे। एशियाई खेलों में भारतीय दल में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा एशियाई पैरा खेलों में 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी शामिल हुए।

इन विषयों के माध्यम से यह प्रश्नोत्तरी, घरेलू खेल सामग्री विनिर्माण पारितंत्र विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भारत की बढ़ती उपस्थिति के बीच जुड़ाव स्थापित करने का प्रयास है। इसमें जमीनी स्तर पर खेलों में भागीदारी बढ़ाने, खेल प्रतिभाओं की पहचान एवं उन्हें निखारने, खेल अवसंरचना मजबूत बनाने तथा खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने के अवसर उपलब्ध कराने में खेलो इंडिया की भूमिका भी रेखांकित की गई है।

प्रश्नोत्तरी में कोई आयु सीमा नहीं है और सभी भारतीय नागरिक हिस्सा ले सकते हैं। इसमें लिंग, शैक्षणिक योग्यता या राज्य के आधार पर कोई विशेष पात्रता प्रतिबंध नहीं है। प्रतिभागियों को 20 प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। प्रश्नोत्तरी में भाग लेने से पहले उन्हें माई भारत पोर्टल पर उपलब्ध संदर्भ सामग्री का अध्ययन करना चाहिए।

प्रश्नोत्तरी के परिणामों के आधार पर शीर्ष 100 प्रतिभागियों को फिट इंडिया की ओर से उपहार सामग्री दी जाएगी। समान अंक मिलने की स्थिति में कंप्यूटर आधारित लॉटरी प्रणाली द्वारा विजेताओं का चयन किया जाएगा। प्रश्नोत्तरी के बाद प्रतिभागी सही उत्तर भी देख सकेंगे।

यह प्रश्नोत्तरी माई भारत पोर्टल पर निम्नलिखित लिंक के माध्यम से उपलब्ध है:

https://mybharat.gov.in/quizzes/yuva/detail/F4bPGADIB1E_OFqlCIFJWA/

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय देशभर के लोगों, विद्यार्थियों, युवाओं और खेल प्रेमियों से इस प्रश्नोत्तरी में भाग लेने तथा खेल विनिर्माण को सुदृढ़ बनाने, खेल प्रतिभाओं को निखारने और देश की खेल संबंधी आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय सरकार की पहल के बारे में अपनी समझ बढ़ाने का आह्वान करता है।

प्रश्नोत्तरी का विवरण

प्रश्नोत्तरी का शीर्षक: खेलो भारत: विनिर्माण से लेकर पदक जीतने तक की यात्रा

प्रश्नोत्तरी की अवधि: 4 नवंबर से 20 नवंबर, 2026

प्रश्नों की संख्या: 20

पात्रता: कोई आयु सीमा नहीं, सभी भारतीय नागरिक भाग ले सकते हैं

पुरस्कार: शीर्ष 100 प्रतिभागियों को फिट इंडिया की ओर से उपहार सामग्री प्रदान की जाएगी।

पीके/केसी/आरटी/एकेवी/केएस

इसी विषय से और: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

View all इसी विषय से और: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
  1. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    ‘माई भारत’ के ‘युवा संवाद: नो योर वोट’ अभियान ने 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 59,000 से अधिक युवाओं तक पहुंच बनाई है

    युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अंतर्गत 'मेरा युवा भारत' (माई भारत) ने आज अपने राष्ट्रव्यापी अभियान 'विकसित भारत युवा संवाद: नो योर वोट' (अपने वोट को जानें) के तहत 24 राज्यों/केंद्र…

    पूरा पढ़ें →
  2. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    भारत खेलों की अखंडता की रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है, डॉ. मांडविया ने 10वीं WAADS क्यूए मैनेजर्स मीटिंग 2026 में कहा

    केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 10वीं वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ एंटी-डोपिंग साइंटिस्ट्स (WAADS) क्वालिटी अश्वोरेंस मैनेजर्स मीटिंग 2026 के…

    पूरा पढ़ें →
  3. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    नशा मुक्त युवा अभियान के सातवें सप्ताह के दौरान MY Bharat ने 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 93,000 से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी दर्ज की

    युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MYBharat) की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ अभियान के सातवें सप्ताह के दौरान 30 राज्यों और…

    पूरा पढ़ें →
  4. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माय भारत के विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें अभियान के तहत 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 60 कार्यक्रमों के माध्यम से 11,800 से अधिक युवा जुड़े

    मेरा युवा भारत (माय भारत) द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग के तहत आज 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आयोजित विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें…

    पूरा पढ़ें →
  5. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    एमवाई भारत-एनएसएस ने नशा मुक्त युवा अभियान के तहत राष्ट्रव्यापी साइक्लोथॉन और वॉकथॉन में 96,700 से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की

    नशा मुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए माय भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने 30-31 अक्टूबर 2026 को 100 सप्ताह के 'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान'…

    पूरा पढ़ें →
  6. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    ‘माई भारत’ के ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपने वोट को जानें’ अभियान में 16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित 62 कार्यक्रमों के माध्यम से 11,000 से अधिक युवा जुड़े

    युवा मामले और खेल मंत्रालय के युवा मामलों के विभाग के तहत 'मेरा युवा भारत' (माई भारत) द्वारा 31 अक्टूबर 2026 को 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 'विकसित भारत युवा…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

    केरलम के राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा; "केरलम के राज्यपाल श्री @OmMathur_Raj ने प्रधानमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  2. नीति आयोग

    नीति आयोग और जीआईजेड इंडिया ने रोड फ्रेट डीकार्बोनाइजेशन में तेजी लाने के लिए एशिया चरण II (एनडीसी-टीआईए II) के लिए राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान-परिवहन पहल के तहत कार्यान्वयन समझौते पर हस्ताक्षर किए

    नीति आयोग और ड्यूश गेसेलशाफ्ट एफयूआर इंटरनेशनेल जुसामेनरबीट (जीआईजेड) जीएमबीएच ने 3 नवंबर 2026 को एशिया चरण II के लिए राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान-परिवहन पहल (एनडीसी-टीआईए II) के तहत एक कार्यान्वयन…

    पूरा पढ़ें →
  3. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    श्रम संवाद: इंदौर एवं धार क्षेत्र में श्रम संहिताओं पर क्षेत्रीय क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम

    श्रम संहिताओं, श्रम कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा पर जिला स्तरीय क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम ‘श्रम संवाद’ का आयोजन 3 नवंबर, 2026 को मध्य प्रदेश के इंदौर में किया गया। इस कार्यक्रम…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    नशे की लत से मुक्ति पाकर स्वस्थ और अधिक स्थिर जीवन की ओर

    30 वर्षीय सुरेश कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए, एनएपीडीडीआर योजना के तहत प्रदान की गई सहायता ने नशामुक्ति, आर्थिक स्थिरता और जीवन में नए उद्देश्य की भावना की ओर बढ़ने में…

    पूरा पढ़ें →
  5. संचार मंत्रालय

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने ‘नेटवर्क अनुभव’ प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया

    जांच के परिणामों को सेल्युलर या फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के रूप में वर्गीकृत करके देख सकते हैं। इन्हें सेवा प्रदाताओं और तकनीक के आधार पर भी अलग-अलग किया गया है, जिसमें डाउनलोड और…

    पूरा पढ़ें →
  6. लोकसभा सचिवालय

    भारत की संसद तथा राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों के सभापतियों के सम्मेलन में पारित संकल्प

    सम्मेलन के पूर्ण सत्र में ऑडिट, जवाबदेही और सुशासन पर हुई चर्चाओं, तथा लोक लेखा समिति की बदलती भूमिका को ध्यान में रखते हुए, हम निम्नलिखित संकल्प लेते हैं: • सार्वजनिक धन…

    पूरा पढ़ें →
  7. रक्षा मंत्रालय

    मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया

    संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह बात स्पष्ट हुई है कि अग्निवीरों ने अपने कौशल, प्रेरणा के स्तर, शारीरिक स्वास्थ्य/तंदुरुस्ती और तकनीकी दक्षता…

    पूरा पढ़ें →
  8. कार्मिक

    डीओपीपीडब्‍ल्‍यू ने रेलवे के प्रयागराज मंडल में डीएलसी-5 जागरूकता शिविर के जरिए पेंशनभोगियों के डिजिटल सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया

    पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्‍ल्‍यू) ने आज प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) मेगा कैंप-5 में भाग लिया। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज…

    पूरा पढ़ें →
  9. लोकसभा सचिवालय

    लोक सभा अध्यक्ष ने संसद की तर्ज पर राज्य विधानमंडलों के लिए डिजिटल ऑडिट मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म विकसित करने का आह्वान किया

    संसद तथा राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों के सभापतियों के दो दिवसीय सम्मेलन के आज तिरुवनंतपुरम में सम्पन्न होने पर समापन संबोधन देते हुए लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम…

    पूरा पढ़ें →
  10. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    व्यावसायिक जोखिमों से सुरक्षित और गरिमापूर्ण कार्य परिस्थितियों की ओर

    महाराष्ट्र के रहने वाले 42 वर्षीय श्री रमेश बाबू पाटिल (बदला हुआ नाम) के लिए नमस्ते (एनएएमएएसटीई) योजना के अंतर्गत प्रदान की गई व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट सुरक्षित और अधिक गरिमापूर्ण…

    पूरा पढ़ें →
↑