Saturday, 24 October 2026 23 new updates today
Latest Updates

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय Read in English

भविष्य के लिए तैयार डेटा लीडर्सः सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) की समिति द्वारा क्षमता निर्माण संबंधी व्यापक सिफारिशें

Key details of this update
DetailInformation
Date22 October 2026 (Thursday)
Time11:03 PM
Topic / Ministryसांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (478 words)

भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) की क्षमता निर्माण में सुधार के लिए गठित समिति के अध्यक्ष और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) में डेटा गवर्नेंस के महानिदेशक श्री पी. आर. मेश्राम ने समिति की रिपोर्ट एमओएसपीआई के सचिव डॉ. सौरभ गर्ग को सौंपी। यह आईएसएस अधिकारियों के लिए क्षमता-निर्माण ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समिति में एमओएसपीआई के वरिष्ठ अधिकारी, नॉलेज पार्टनर और उद्योग जगत विशेषज्ञ शामिल थे।

समिति ने मौजूदा आईएसएस प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की, उभरती क्षमता निर्माण आवश्यकताओं की पहचान की और मिशन कर्मयोगी के योग्यता आधारित क्षमता निर्माण (सीबीसीबी) ढांचे ढांचे के अनुरूप भविष्य उन्मुख प्रशिक्षण की सिफारिश की। यह ढांचा 'विकसित भारत@2047' की परिकल्पना के अनुरूप डेटा गवर्नेंस, एडवांस्ड एनालिटिक्स, उभरती प्रौद्योगिकियों और साक्ष्य-आधारित नीति-निर्माण में आईएसएस अधिकारियों की बदलती भूमिका को दर्शाता है।

यह रिपोर्ट परामर्श और साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण अपनाकर तैयार की गई है। इसमें सांख्यिकीय प्रशिक्षण आवश्यकताओं के आकलन, मौजूदा आईएसएस प्रशिक्षण कार्यक्रम, 'मिशन कर्मयोगी' के ढांचे, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाई जाने वाली सर्वोत्तम कार्य पद्धतियों, समिति की चर्चाओं और हितधारकों के साथ परामर्शों को आधार बनाया गया है।

यह रिपोर्ट एक भविष्य उन्मुख क्षमता निर्माण रोडमैप प्रस्तुत करती है जिसमें तीन परस्पर जुड़े घटक शामिल हैं। सिस्टम ऑफ टुडे, जो राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली प्रशिक्षण अकादमी (एनएसएसटीए) में मौजूदा आईएसएस प्रशिक्षण पारिस्थितिकी तंत्र, क्षमता-क्षेत्र से जुड़ी कार्यप्रणालियों और संस्थागत व्यवस्थाओं की समीक्षा करता है। 'द सिस्टम ऑफ टुमॉरो' एक ऐसा ढांचा है जो भूमिका से जुड़ी और योग्यता-आधारित क्षमता निर्माण पर केंद्रित है। इसमें सात प्रमुख क्षमता स्तंभ शामिल हैं। इसके साथ ही, इसमें रणनीतिक सिफारिशें भी दी गई हैं, जो वर्तमान प्रणाली से भविष्य की परिकल्पित प्रणाली की ओर बढ़ने के लिए व्यावहारिक उपाय सुझाती हैं। इनका उद्देश्य आईएसएस प्रशिक्षण को सुदृढ़ करना, भविष्य के लिए आवश्यक योग्यताएं विकसित करना और एनएसएसटीए की संस्थागत क्षमता को बढ़ाना है।

यह रिपोर्ट एक एकीकृत ढांचे की रूपरेखा प्रस्तुत करती है, जिसमें आईएसएस प्रशिक्षण इकोसिस्टम, क्षमता स्तंभ और संस्थागत संरचना शामिल हैं। यह भूमिका से जुड़ी अपेक्षाओं को परिभाषित करता है और कार्यात्मक, अधिकार-क्षेत्र तथा व्यवहार संबंधी क्षेत्रों में प्रत्येक भूमिका के लिए आवश्यक क्षमताओं का आकलन करता है। प्रशिक्षण सुधारों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए मानव संसाधन को मजबूत करने, प्रशिक्षण प्रदान करने की व्यवस्था और गवर्नेंस पर जोर देने के साथ राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली प्रशिक्षण अकादमी (एनएसएसटीए) में रूपरेखा तैयार की जानी है।

एमओएसपीआई के सचिव डॉ. सौरभ गर्ग ने समिति और एनएसएसटीए टीम के प्रयासों तथा उनकी व्यापक और भविष्योन्मुखी सिफारिशों की सराहना की। उन्होंने भारतीय सांख्यिकीय प्रणालियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण आधार के रूप में एनएसएसटीए को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। इन सिफारिशों को लागू करने से भारत की क्षमता-निर्माण संरचना को सीधे तौर पर मजबूती मिलेगी, यह सुनिश्चित होगा कि आईएसएस अधिकारी अगली पीढ़ी की डेटा आवश्यकताओं को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार रहें और 'विकसित भारत @ 2047' के विजन में योगदान दें।

पीके/केसी/आरटी/आरकेजे

Source: Press Information Bureau, Government of India · Read the official release

इसी विषय से और: सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय

View all इसी विषय से और: सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय
  1. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय

    जनवरी 2027 से पीएलएफएस अनुसूची और अनुमान प्रक्रिया में परिवर्तन – विषय पर टिप्पणियां आमंत्रित हैं

    सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा वर्ष 2017 से आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) का संचालन किया जा रहा है। श्रम बाजार के आंकड़ों की अधिक समयोचित…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. रेल मंत्रालय

    सतना–देवेंद्रनगर (53 किमी) एवं रीवा–चुरहट (65 किमी) रेलखंड देश को समर्पित; विंध्य एवं बुंदेलखंड आए करीब, सीधी जिले को बड़ा लाभ

    मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  2. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने अमृतसर और तरनतारन में धान के पराली प्रबंधन उपायों की समीक्षा की

    एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय टीम ने एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के लिए आज…

    पूरा पढ़ें →
  3. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने ऑल-वुमन कोचेस कोर्स में भारतीय खेलों में महिलाओं के लिए और बेहतर रास्ते बनाने का आह्वान किया

    युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने शनिवार को नई दिल्ली के दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन (डीएलटीए) टेनिस स्टेडियम में, ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) की एसीई 2032 पहल के…

    पूरा पढ़ें →
  4. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    मेरा भारत-एनएसएस नशा मुक्त युवा अभियान के छठे सप्ताह में देशभर के गांवों में ‘ग्राम सेवा एवं परंपरागत खेल दिवस’ मना रहा है

    युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अंतर्गत 'एमवाई भारत' राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 100 सप्ताह संकल्प अभियान' के छठे सप्ताह के हिस्से के रूप में…

    पूरा पढ़ें →
  5. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिल्ली एनसीआर के लिए दुनिया की अपनी तरह की पहली ‘एयर पॉल्यूशन एनालिसिस’ सुविधा का उद्घाटन किया

    केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने…

    पूरा पढ़ें →
  6. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    लखनऊ में 26 अक्टूबर को श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय ‘श्रम संवाद’ कार्यक्रम

    श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से 26 और 27 अक्टूबर 2026 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर दो दिवसीय…

    पूरा पढ़ें →
  7. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    ​ऐतिहासिक उपलब्धि: पीएम मोदी का संकल्प हुआ साकार, 11 करोड़ किसानों को मिला फार्मर आईडी का सुरक्षा कवच

    देश के कृषि क्षेत्र में एक नए डिजिटल युग का सूत्रपात करते हुए केंद्र सरकार ने निर्धारित समय से पांच महीने पहले ही 11 करोड़ 'फार्मर आईडी' (किसान विशिष्ट डिजिटल पहचान) तैयार…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा का दौरा करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश और ओडिशा की यात्रा करेंगे। सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री वाराणसी में एक नई परिधान निर्माण सुविधा का उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब…

    पूरा पढ़ें →
  9. PIB Backgrounder

    विकसित भारत- जी राम जी

    ग्रामीण रोज़गार और विकास के लिए नई रूपरेखा 'विकसित भारत @2047' के विज़न के अनुरूप, 'विकसित भारत - रोज़गार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)' (VB-G RAM G) ग्रामीण विकास के क्षेत्र में…

    पूरा पढ़ें →
  10. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने बर्लिन में जर्मन उद्योग जगत के प्रमुखों और शोध संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 23 अक्टूबर 2026 को बर्लिन में कई तरह की कार्यक्रमों के साथ जर्मनी की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा का समापन किया, जिसमें…

    पूरा पढ़ें →
↑