राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, भारत ने ‘कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा’ के संबंध में एक परामर्श जारी किया

Key details of this update
DetailInformation
Date27 October 2026 (Tuesday)
Time2:18 PM
Topic / Ministryराष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
Languageहिन्दी
Reading time2 min (371 words)

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने दस केन्द्रीय मंत्रालयों के सचिवों, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सभी राज्यों एवं केन्द्र-शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों/प्रशासकों को ‘कार्यस्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा’ के संबंध में एक परामर्श जारी किया है।

एनएचआरसी का कहना है कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कड़े कानून होने के बावजूद, कार्यस्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर उनकी सुरक्षा अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। भारत में हाल ही के ‘आवधिक श्रम बल भागीदारी सर्वेक्षण’ के अनुसार, सितंबर 2026 में श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी 34.6 प्रतिशत थी। वहीं, 2026 में जारी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं के खिलाफ अपराध के लगभग 4.4 लाख मामले सामने आए। ये आंकड़े महिलाओं की सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करने में लगातार पेश आ रही चुनौतियों को दर्शाते हैं और इसके लिए निरंतर एवं ठोस प्रयासों की जरूरत को रेखांकित करते हैं।

एनएचआरसी यह मानना है कि महिलाओं की सुरक्षा, वास्तव में न्याय और समान अवसरों के उनके संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही, यह भी कहा गया है कि कार्यस्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा एक ऐसी अनिवार्य शर्त है, जो महिलाओं को श्रम बल में पूरी तरह से शामिल होने और अपनी पूरी क्षमता का सदुपयोग करने में समर्थ बनाती है।

रेलवे बोर्ड के अलावा, जिन केन्द्रीय मंत्रालयों को यह परामर्श भेजा गया है, उनमें महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, गृह, सूचना और प्रसारण, श्रम और रोजगार, कॉरपोरेट कार्य, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, आवासन और शहरी कार्य, तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय शामिल हैं।

एनएचआरसी का परामर्श आठ मुख्य क्षेत्रों पर केन्द्रित है। इनमें महिलाओं की सुरक्षा एवं यौन उत्पीड़न से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाना, बुनियादी ढांचा, किसी घटना के समय आस-पास मौजूद लोगों को हस्तक्षेप करने के लिए प्रोत्साहित करना, पुलिस की भूमिका, पीड़ितों को सहायता, महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध, दीर्घकालिक सुधार तथा अन्य उपाय शामिल हैं। विस्तृत परामर्श को यहां देखा जा सकता है: देखें

एनएचआरसी ने सभी संबंधित प्राधिकरणों से परामर्श में दी गई सिफारिशों को कार्यान्वित करने और इस दिशा में हुई प्रगति से अवगत कराने हेतु दो महीने के भीतर ‘की गई कार्रवाई की रिपोर्ट’ (एटीआर) सौंपने का आग्रह किया है।

पीके/केसी/आरटी/आर

इसी विषय से और: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

View all इसी विषय से और: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
  1. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अपने 33वें स्थापना दिवस से पहले मायगॉव के सहयोग से आयोजित ऑनलाइन मानवाधिकार क्विज-2026 के 10 विजेताओं की घोषणा की

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने अपनी ऑनलाइन 'मानवाधिकार क्विज-2026: जीवन, स्वतंत्रता, समानता और गरिमा का उत्सव' के 10 विजेताओं के नाम घोषित किए हैं। यह क्विज आयोग के 33वें स्थापना दिवस के…

    पूरा पढ़ें →
  2. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने राजस्थान के उदयपुर जिले में एक सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत की कक्षा में छत का प्लास्टर गिरने से तीन छात्रों के घायल होने की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया

    भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के उदयपुर जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की जर्जर इमारत में,…

    पूरा पढ़ें →
  3. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर इलाके में बोरवेल का पानी दूषित होने की मीडिया में प्रकाशित खबर पर स्वतः संज्ञान लिया है।…

    पूरा पढ़ें →
  4. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में, एक महिला के किसी दूसरे पुरुष के साथ रहने से नाराज होकर उसके पति और परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट की और अमानवीय व्यवहार किया, भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस घटना स्वतः संज्ञान लिया

    भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक विवाहित महिला, किसी दूसरे पुरुष के साथ…

    पूरा पढ़ें →
  5. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    एनएचआरसी, भारत ने नई दिल्ली में अपना 33वां स्थापना दिवस मनाया

    भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में अपने 33वें स्थापना दिवस के मौके पर 'जीवन के अमृत के रूप में जल: जल के अधिकार के…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. लोकसभा सचिवालय

    संयुक्त घोषणा 12वाँ ब्रिक्स संसदीय मंच नई दिल्ली, भारत 26-27 अक्टूबर 2026

    1. हम, ब्रिक्स के सदस्य देशों—ब्राज़ील संघीय गणराज्य, चीन जनवादी गणराज्य, मिस्र अरब गणराज्य, इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य, भारत गणराज्य, इंडोनेशिया गणराज्य, ईरान इस्लामी गणराज्य, रूसी संघ, दक्षिण अफ्रीका गणराज्य और संयुक्त…

    पूरा पढ़ें →
  2. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय 31 अक्टूबर को छठे विशेष अभियान के समापन पर एकता दौड़ आयोजित करेगा

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में और छठे विशेष अभियान के समापन के अवसर पर 31 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स…

    पूरा पढ़ें →
  3. आयुष मंत्रालय ने विशेष अभियान 6.0 के तहत 309 लोक शिकायतों का निपटारा किया, 220 स्वच्छता अभियान चलाए

    आयुष मंत्रालय ने विशेष अभियान 6.0 के तहत 2 अक्टूबर से 27 अक्टूबर, 2026 के बीच 309 लोक शिकायतों और 50 लोक शिकायत अपीलों का निपटारा करते हुए महत्वपूर्ण प्रगति की है।…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन श्रीलंका के कोलंबो पहुँचा

    भारतीय नौसेना के 'पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन' (1टीएस) के जहाज — आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और भारतीय तटरक्षक पोत (आईसीजीएस) सारथी — 26 अक्टूबर 2026 को श्रीलंका के कोलंबो पहुंचे। श्रीलंका नौसेना ने…

    पूरा पढ़ें →
  5. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    श्रम संवाद – श्रम संहिताओं, श्रमिक कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय क्षमता विकास एवं जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ में संपन्न

    26 और 27 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ के ताज होटल में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ‘श्रम संवाद’ -…

    पूरा पढ़ें →
  6. कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय

    कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय विशेष स्वच्छता अभियान 6 के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों से आगे बढ़ने के लिए प्रयास कर रहा है

    कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने हाल ही में विशेष स्वच्छता अभियान 6 के अंतर्गत अपनी उपलब्धियों की समीक्षा की। इसका उद्देश्य संस्थागत उत्कृष्टता, स्वच्छता और प्रशासनिक दक्षता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और…

    पूरा पढ़ें →
  7. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    नशे की लत से सुधार तक: एक युवा की नई शुरुआत की कहानी

    अयान (बदला हुआ नाम) की कहानी बताती है कि सुधार और बदलाव की प्रक्रिया में समय पर इलाज, पेशेवर काउंसलिंग और परिवार का लगातार सहयोग कितना महत्वपूर्ण है। यह जम्मू-कश्मीर के दक्षिण…

    पूरा पढ़ें →
  8. लोकसभा सचिवालय

    संयुक्त घोषणा-पत्र को अंगीकृत करने के बाद नई दिल्ली में 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच संपन्न हुआ

    12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, जिसका उद्घाटन कल लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने किया था, आज एक संयुक्त घोषणा-पत्र को अंगीकृत करने के बाद संपन्न हो गया। इस घोषणा-पत्र में औपचारिक…

    पूरा पढ़ें →
  9. वस्‍त्र मंत्रालय

    वस्त्र मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के तहत केंद्रीय रेशम बोर्ड की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला

    वस्त्र मंत्रालय विशेष अभियान 6 के तहत केंद्रीय रेशम बोर्ड (सीएसबी) की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और समर्पित प्रयासों पर प्रकाश डालता है, जो स्वच्छता को बढ़ावा देने, कार्यस्थल की दक्षता में सुधार, लंबित…

    पूरा पढ़ें →
  10. संचार मंत्रालय

    दूरसंचार विभाग ने छठे विशेष अभियान के लक्ष्यों के अनुरूप उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज कीं

    दूरसंचार विभाग तथा उसके सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, अधीनस्थ कार्यालयों, संबद्ध कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और अन्य संस्थानों ने छठे विशेष अभियान के अंतिम सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही उल्लेखनीय उपलब्धियां…

    पूरा पढ़ें →
↑