भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार का कार्यालय Read in English

प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय और ‘उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने राष्ट्रीय अनुसंधान बुनियादी ढांचे तक पहुंच मजबूत करने के लिए ‘स्टार्टअप इंडिया’ और ‘I-STEM’ पोर्टलों के बीच एपीआई एकीकरण की शुरुआत की

Key details of this update
DetailInformation
Date06 November 2026 (Friday)
Time6:39 PM
Topic / Ministryभारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार का कार्यालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (694 words)

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय ने, 6 नवंबर 2026 को 'स्टार्टअप इंडिया' पोर्टल और 'इंडियन साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग फैसिलिटीज मैप' (I-STEM) पोर्टल के बीच एपीआई एकीकरण की शुरुआत की। यह पहल वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत 'उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग' (डीपीआईआईटी) के सहयोग से की गई है। यह पहल प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) प्रो. अजय कुमार सूद की अध्यक्षता में की गई। इसका उद्देश्य स्टार्टअप इकोसिस्टम और देश के अनुसंधान बुनियादी ढांचे के बीच संबंधों को मजबूत करना है, ताकि डीपीआईआईटी द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप मौजूदा वैज्ञानिक और परीक्षण सुविधाओं को खोज सकें और उन तक पहुंच प्राप्त कर सकें।

इस लॉन्च कार्यक्रम में पीएसए कार्यालय की वैज्ञानिक सचिव डॉ. (श्रीमती) परविंदर मैनी और डीपीआईआईटी के अपर सचिव श्री अतीश कुमार सिंह शामिल हुए। इनके अलावा, वैज्ञानिक-F डॉ. विशाल चौधरी, वैज्ञानिक-D डॉ. संतोष नायर, पीएसए कार्यालय की तकनीकी स्टाफ डॉ. शेफाली उत्तम, तथा डीपीआईआईटी और I-STEM टीमों के सदस्य भी उपस्थित रहे। डॉ. विशाल चौधरी ने I-STEM की वर्तमान स्थिति और इसके प्रभाव के बारे में संक्षिप्त प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर, प्रो. सूद ने बताया कि यह एकीकरण केवल एक डिजिटल इंटरफेस से कहीं बढ़कर है; यह स्टार्टअप की जरूरतों को देश भर में उपलब्ध वैज्ञानिक बुनियादी ढांचे और तकनीकी क्षमताओं से जोड़ने वाला संस्थागत तालमेल है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इससे अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) की लागत कम हो सकती है, महंगी सुविधाओं के दोहराव से बचा जा सकता है, और सार्वजनिक धन से निर्मित बुनियादी ढांचे का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों (इंडस्ट्री-एकेडेमिया) के बीच मजबूत संबंधों के महत्व पर भी बल दिया। इसके साथ ही, उन्होंने 'डीप-टेक' स्टार्टअप्स के लिए प्रौद्योगिकी विकास, प्रोटोटाइपिंग, परीक्षण और सत्यापन (वैलिडेशन) से जुड़ी विशेष सुविधाओं तक पहुंच की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

डॉ. मैनी ने शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों के बीच वैज्ञानिक बुनियादी ढांचे को साझा करने और उसके बेहतर उपयोग को बढ़ावा देने में I-STEM की भूमिका पर बल दिया। उन्होंने बताया कि इस एकीकरण से डीपीआईआईटी-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स के लिए जरूरी सुविधाओं को खोजना आसान हो जाएगा। इससे तकनीक के विकास और नवाचार में बुनियादी ढांचे से जुड़ी बाधाओं को दूर करने में सहायता मिलेगी।

श्री अतीश कुमार सिंह ने स्टार्टअप्स के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के डीपीआईआईटी के प्रयासों को मजबूत करने, खासकर डीप-टेक (deep-tech) क्षेत्र में इस एकीकरण की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस एकीकरण से डीपीआईआईटी-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स को विशेष अनुसंधान, परीक्षण और प्रोटोटाइपिंग सुविधाओं के बारे में बेहतर जानकारी मिल सकेगी। इससे वे अपने लिए उपयुक्त बुनियादी ढांचे की पहचान कर सकेंगे, महंगे उपकरणों में अलग से पूंजी निवेश करने की जरूरत कम होगी, और उत्पाद विकास, परीक्षण तथा तकनीक के सत्यापन के लिए वे संस्थानों की क्षमताओं का लाभ उठा सकेंगे।

यह एकीकरण 'स्टार्टअप इंडिया पोर्टल' और I-STEM के बीच एपीआई -आधारित निर्बाध जुड़ाव को संभव बनाएगा। आगे के चरणों में इसमें 'सिंगल साइन-ऑन' (एसएसओ) की सुविधा भी जोड़ी जाएगी, जिससे डीपीआईआईटी-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स सीधे 'स्टार्टअप इंडिया पोर्टल' के जरिए I-STEM के वैज्ञानिक बुनियादी ढांचे और अनुसंधान सुविधाओं तक पहुंच सकेंगे और उनका उपयोग कर सकेंगे। डीपीआईआईटी-मान्यता की स्थिति का स्वतः सत्यापन और निर्बाध जुड़ाव, स्टार्टअप्स के लिए प्रक्रिया को आसान बनाएगा और वैज्ञानिक उपकरणों तथा अनुसंधान सुविधाओं को खोजना सरल कर देगा। हालांकि यह एकीकरण बुनियादी ढांचे को खोजने और उसके उपयोग का अनुरोध करने की प्रक्रिया को आसान बनाता है, लेकिन हर अनुरोध का मूल्यांकन और अनुमोदन संबंधित संस्थान द्वारा ही किया जाएगा। यह निर्णय तकनीकी उपयुक्तता, उपलब्धता, लागू शुल्क, सुरक्षा आवश्यकताओं और संस्थान की अनुमतियों के आधार पर लिया जाएगा। 6 नवंबर 2026 तक, I-STEM ने 4,044 पंजीकृत संस्थानों में 31,540 उपकरणों को सूचीबद्ध किया है, जो शोधकर्ताओं और नवप्रवर्तकों के लिए बड़ा राष्ट्रीय संसाधन आधार प्रदान करता है।

यह पहल डीपीआईआईटी और पीएसए ऑफिस की एक-दूसरे की संस्थागत ताकतों को एक साथ लाती है ताकि अधिक जुड़ी हुईऔर संसाधन – दक्ष नवाचार पारिस्थितिकी बनाई जा सके। अनुसंधान सुविधाओं की बड़े पैमाने पर ऑनबोर्डिंग, अवसंरचना की जानकारी का रेगुलर अपडेट और स्टार्टअप्स और होस्ट इंस्टीट्यूशन्स के साथ लगातार जुड़ाव इसकी पहुंच को ज़्यादा से ज़्यादा करने और वैज्ञानिक क्षमताओं को प्रौद्योगिकी-आधारित समाधान में बदलने में सहायता करने के लिए ज़रूरी होगा।

पीके/केसी/आरटी/पीके

इसी विषय से और: भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार का कार्यालय

View all इसी विषय से और: भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार का कार्यालय
  1. भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार का कार्यालय

    प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार ने चंडीगढ़ में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (एस एंड टी) क्लस्टरों के चौथे सम्‍मेलन की अध्यक्षता की, मजबूत सहयोग और प्रौद्योगिकी के उपयोग का आह्वान किया

    भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद ने 9–10 अक्टूबर, 2026 को पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (एस एंड टी) क्लस्टरों के चौथे सम्‍मेलन की अध्यक्षता…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. रेल मंत्रालय

    केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं और दिवाली तथा छठ के त्योहारों के समय बढ़ने…

    पूरा पढ़ें →
  2. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित…

    पूरा पढ़ें →
  3. वित्‍त मंत्रालय

    वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामले कम करने के लिए चलाए गए विशेष अभियान 6 का सफलतापूर्वक समापन किया

    भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने कार्यालय ज्ञापन संख्या क्यू-11/01/2026-ओएंडएम (ई-10171) दिनांक 13.08.2026 के माध्यम से 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले विशेष अभियान…

    पूरा पढ़ें →
  4. रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय : उर्वरक विभाग

    उर्वरक विभाग और उसके सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने विशेष अभियान-6 के अंतर्गत महत्वपूर्ण प्रगति की

    उर्वरक विभाग (डीओएफ) और उसके सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) ने पिछले 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक अपने विशेष अभियान-6 को सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह अभियान प्रशासनिक सुधार और जन-शिकायत…

    पूरा पढ़ें →
  5. रक्षा मंत्रालय

    अंडमान और निकोबार कमान में पहले बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास का सफलतापूर्वक समापन

    पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास 3 नवंबर, 2026 को श्री विजय पुरम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अभ्यास 30 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2026 तक अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) की देखरेख…

    पूरा पढ़ें →
  6. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    विधि और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देने और लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक पूरा किया

    प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के मार्गदर्शन में, विधि और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने लंबित मामलों के निपटारे और कार्यालय परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए…

    पूरा पढ़ें →
  7. रक्षा मंत्रालय

    भारत और म्यांमार ने पहली त्रि-सेवा संयुक्त एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की

    भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) सैन्य अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की। यह अभ्यास 5 से 6 नवंबर…

    पूरा पढ़ें →
  8. राष्ट्रपति सचिवालय

    चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 06 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में माली, म्यांमार, मेडागास्कर और इक्‍वेटोरियल गिनी के दूतों से परिचय-पत्र स्वीकार किए। निम्‍नलिखित दूतों…

    पूरा पढ़ें →
  9. संचार मंत्रालय

    तेलंगाना में संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए डीबीएन (डिजिटल भारत निधि), दूरसंचार विभाग, तेलंगाना सरकार, टीआरआईआईसीएल, बीएसएनएल और टी-फाइबर के बीच समझौते पर हस्ताक्षर

    तेलंगाना के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल अवसंरचना को सुदृढ़ करने और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के विस्तार को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, दूरसंचार विभाग के अंतर्गत डिजिटल भारत…

    पूरा पढ़ें →
  10. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति…

    पूरा पढ़ें →
↑