विधि एवं न्‍याय मंत्रालय Read in English

विधि और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देने और लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक पूरा किया

Key details of this update
DetailInformation
Date06 November 2026 (Friday)
Time5:58 PM
Topic / Ministryविधि एवं न्‍याय मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (412 words)

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के मार्गदर्शन में, विधि और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने लंबित मामलों के निपटारे और कार्यालय परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए विशेष अभियान 6 चलाया।

यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया गया। पहला चरण 15 से 30 सितंबर 2026 तक चला। इस दौरान सांसदों से प्राप्त संदर्भों, संसदीय आश्वासनों, राज्य सरकारों और विभिन्न मंत्रालयों से मिले संदर्भों तथा जन शिकायतों सहित लंबित मामलों की पहचान की गई। इसके अलावा, कार्यालय परिसर में सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए स्थान भी चिन्हित किए गए।

दूसरा चरण 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक चला। इस दौरान चिन्हित लंबित मामलों का निपटारा करने और कार्यालय परिसर की सफाई तथा सौंदर्यीकरण पर ध्यान दिया गया।

विशेष अभियान के पहले चरण में न्याय विभाग ने 211 जन शिकायतों, 309 जन शिकायत अपीलों, सांसदों से मिले पांच संदर्भों, दो संसदीय आश्वासनों, प्रधानमंत्री कार्यालय से मिले एक संदर्भ, राज्य सरकारों से मिले चार संदर्भों और मंत्रिमंडलों के बीच एक संदर्भ के निपटारे के लिए चिन्हित किया। इसके अलावा समीक्षा और हटाने के लिए 20 भौतिक फाइलों की पहचान की गई। नई दिल्ली के जैसलमेर हाउस स्थित विभागीय कार्यालय परिसर में सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए चार स्थान भी चिन्हित किए गए। निपटारे के लिए ई-कचरे और कबाड़ की 49 वस्तुओं की पहचान की गई। लंबित मामलों की स्थिति नियमित रूप से एससीडीपीएम पोर्टल पर अपलोड की गई।

विशेष अभियान 6 के दूसरे चरण में न्याय विभाग ने पहले चरण में चिन्हित सभी लंबित मामलों के निपटारे के लिए हरसंभव प्रयास किए। कार्यालय परिसर, गलियारों और लॉन आदि की सफाई के लिए विशेष अभियान भी चलाया गया। न्याय विभाग ने निर्धारित समय के भीतर सभी चिन्हित लंबित मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया। इसके अलावा जीईएम पोर्टल के माध्यम से ई-कचरे और कबाड़ की 49 चिन्हित वस्तुओं की नीलामी से दो लाख 41 हजार रुपये प्राप्त हुए। विभाग में लगभग 300 वर्ग फुट जगह भी खाली कराई गई।

विशेष अभियान 6 के तहत न्याय विभाग की ओर से की गई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की गई। अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों की पहले और बाद की तस्वीरों सहित ट्वीट और पीआईबी की प्रेस विज्ञप्तियां भी समय-समय पर जारी की गईं और अपलोड की गईं। अभियान के समापन पर न्याय विभाग के सचिव के नेतृत्व में जैसलमेर हाउस परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया। इस तरह विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

पीके/केसी/आरटी/एसके

इसी विषय से और: विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

View all इसी विषय से और: विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
  1. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    न्याय विभाग ने सरकारी मंत्रालयों और विभागों के लिए “ई-फाइलिंग 3.0: प्रक्रिया से व्यवहार तक” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया

    विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन के हॉल नंबर 5 में “ई-फाइलिंग 3.0: प्रक्रिया से व्यवहार तक” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया।…

    पूरा पढ़ें →
  2. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    ई-कोर्ट मिशन मोड परियोजना के अंतर्गत एक पहल ‘ई-फाइलिंग 3.0: प्रक्रिया से व्यवहार तक’ विषय पर कार्यशाला

    भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय का न्याय विभाग, 4 नवंबर, 2026(बुधवार) को दोपहर 2:00 बजे से विज्ञान भवन, मौलाना आजाद रोड, नई दिल्ली के हॉल नंबर 5 में “ई-फाइलिंग 3.0:…

    पूरा पढ़ें →
  3. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    विधायी विभाग ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लिया

    भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित…

    पूरा पढ़ें →
  4. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    विधायी विभाग ने राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया; अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली

    कानून और न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने 31 अक्टूबर 2026 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती से पहले आज राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गृह मंत्रालय…

    पूरा पढ़ें →
  5. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    विधायी विभाग ने ‘विशेष अभियान 6’ के तहत सर्वोत्तम तौर-तरीकों को अपनाने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया

    विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने विशेष अभियान 6 के तहत 28 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-II के चौथी मंजिल पर विधायी विभाग के सचिव डॉ. राजीव…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. रेल मंत्रालय

    केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं और दिवाली तथा छठ के त्योहारों के समय बढ़ने…

    पूरा पढ़ें →
  2. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के सॉफ्टवेयर विकास संस्थान (एसडीआई) ने हवाई अनुप्रयोगों के लिए स्वदेशी डिजिटल संचार प्रणाली का संयुक्त रूप से डिजाइन व विकास करने के उद्देश्य से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास…

    पूरा पढ़ें →
  4. वित्‍त मंत्रालय

    वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामले कम करने के लिए चलाए गए विशेष अभियान 6 का सफलतापूर्वक समापन किया

    भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने कार्यालय ज्ञापन संख्या क्यू-11/01/2026-ओएंडएम (ई-10171) दिनांक 13.08.2026 के माध्यम से 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले विशेष अभियान…

    पूरा पढ़ें →
  5. रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय : उर्वरक विभाग

    उर्वरक विभाग और उसके सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने विशेष अभियान-6 के अंतर्गत महत्वपूर्ण प्रगति की

    उर्वरक विभाग (डीओएफ) और उसके सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) ने पिछले 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक अपने विशेष अभियान-6 को सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह अभियान प्रशासनिक सुधार और जन-शिकायत…

    पूरा पढ़ें →
  6. भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार का कार्यालय

    प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय और ‘उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने राष्ट्रीय अनुसंधान बुनियादी ढांचे तक पहुंच मजबूत करने के लिए ‘स्टार्टअप इंडिया’ और ‘I-STEM’ पोर्टलों के बीच एपीआई एकीकरण की शुरुआत की

    भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय ने, 6 नवंबर 2026 को 'स्टार्टअप इंडिया' पोर्टल और 'इंडियन साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग फैसिलिटीज मैप' (I-STEM) पोर्टल के बीच एपीआई एकीकरण की शुरुआत…

    पूरा पढ़ें →
  7. रक्षा मंत्रालय

    अंडमान और निकोबार कमान में पहले बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास का सफलतापूर्वक समापन

    पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास 3 नवंबर, 2026 को श्री विजय पुरम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अभ्यास 30 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2026 तक अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) की देखरेख…

    पूरा पढ़ें →
  8. संघ लोक सेवा आयोग

    संयुक्त आशुलिपिक (ग्रेड ‘बी’/ग्रेड-‘I’) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2019, 2020 और 2021

    संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिसंबर, 2025 में आयोजित संयुक्त आशुलिपिक (ग्रेड ‘बी’/ग्रेड-‘I’) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2019, 2020 और 2021 के वर्ष 2020 के लिखित भाग के परिणामों तथा नवंबर, 2026…

    पूरा पढ़ें →
  9. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन 2.0 वेब एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 12 स्वीकृत आवेदकों की घोषणा की

    भारत के सेमीकंडक्टर व इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव…

    पूरा पढ़ें →
  10. रक्षा मंत्रालय

    भारत और म्यांमार ने पहली त्रि-सेवा संयुक्त एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की

    भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) सैन्य अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की। यह अभ्यास 5 से 6 नवंबर…

    पूरा पढ़ें →
↑