पर्यावरण Read in English

दिल्ली में एक्यूआई 382 दर्ज किए जाने के बाद सीएक्यूएम ने दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी का चरण-III तत्काल प्रभाव से लागू किया

Key details of this update
DetailInformation
Date06 November 2026 (Friday)
Time10:00 PM
Topic / Ministryपर्यावरण
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (452 words)

जीआरएपी संबंधी उप-समिति ने 6 नवंबर, 2026 को आयोजित अपनी बैठक में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की वायु गुणवत्ता की स्थिति के साथ-साथ आईएमडी/आईआईटीएम के पूर्वानुमानों की भी व्यापक समीक्षा की। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा 6 नवंबर, 2026 को जारी दैनिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में दैनिक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 382 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। उप-समिति के अवलोकन के अनुसार, प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण प्रदूषकों का उचित फैलाव नहीं हो पाने से वायु गुणवत्ता में गिरावट आई। इसके अलावा, आईएमडी/आईआईटीएम के पूर्वानुमानों के अनुसार, आने वाले दिनों में एक्यूआई के ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने की आशंका थी।

वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के प्रयास के तहत, सीएक्यूएम की जीआरएपी संबंधी उप-समिति ने पूरे एनसीआर में मौजूदा जीआरएपी के चरण-III के तहत कार्ययोजना लागू करने का निर्णय लिया है। मौजूदा जीआरएपी के चरण-III के तहत निर्धारित सभी उपायों को, पहले से लागू जीआरएपी के चरण-I और चरण-II के सभी उपायों के साथ-साथ, एनसीआर की सभी संबंधित एजेंसियों द्वारा तत्काल प्रभाव से पूरी तत्परता के साथ लागू किया जाना आवश्यक है। इसके अलावा, जीआरएपी के तहत उपायों के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार एजेंसियों, जिनमें एनसीआर के राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) और डीपीसीसी शामिल हैं, को इस अवधि के दौरान जीआरएपी के तीनों चरणों के तहत निर्धारित उपायों का कड़ाई से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है।

इस कार्ययोजना में एनसीआर के राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों और डीपीसीसी सहित विभिन्न एजेंसियों द्वारा लागू किए जाने अथवा सुनिश्चित किए जाने वाले उपाय शामिल हैं। उप-समिति ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे जीआरएपी के चरण-I और चरण-II के साथ-साथ चरण-III के नागरिक चार्टर में सूचीबद्ध निम्नलिखित विशिष्ट उपायों का पालन करें और इनके प्रभावी कार्यान्वयन में सहयोग दें:

कम दूरी की यात्रा के लिए पैदल चलें या साइकिल का उपयोग करें।

आवागमन के लिए कम प्रदूषणकारी परिवहन साधन चुनें।

छोटी-छोटी यात्राओं को एक साथ मिलाएं और यात्राओं की संख्या कम करें।

ऐसे निजी समारोहों को स्थगित करें, जिनसे यातायात बढ़ता है और खुले में रहने के कारण प्रदूषण का जोखिम बढ़ता है।

ताप प्राप्त करने के लिए कोयले और लकड़ी का उपयोग न करें।

मकान मालिक खुले में जैव-अवशेषों/लकड़ी/नगरपालिका ठोस अपशिष्ट (एमएसडब्ल्यू) को जलाने से बचने के लिए अपने यहां कार्यरत सुरक्षा कर्मियों/अन्य कर्मचारियों को विद्युत हीटर भी उपलब्ध करा सकते हैं।

निर्देश दिए जाने पर प्राथमिक विद्यालयों में हाइब्रिड पद्धति अपनाएं और घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करें।

आयोग स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहा है और आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता की स्थिति की नियमित रूप से समीक्षा करेगा। मौजूदा जीआरएपी आदेश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और इसे लिंक https://caqm.nic.in/FileUploadDomain/WebsiteDocument/GRAP/GRAP%20Orders/e93ab81c-af66-4c41-a6b1-41bdd4a8ff28.pdf के माध्यम से देखा जा सकता है:

पीके/केसी/आरटी/पीके

इसी विषय से और: पर्यावरण

View all इसी विषय से और: पर्यावरण
  1. पर्यावरण

    केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आर्मेनिया के येरेवन में आयोजित सीबीडी सीओपी-17 में ‘भारत के अन्य प्रभावी क्षेत्र-आधारित संरक्षण उपायों (आई-ओईसीएम), 2026’ के निर्धारण के लिए दिशानिर्देश जारी किए

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने 3 नवंबर 2026 को आर्मेनिया के येरेवन में 'कन्वेंशन ऑन बायोलॉजिकल डायवर्सिटी' (सीबीडी सीओपी -17) के 17वें सम्मेलन से इतर एक…

    पूरा पढ़ें →
  2. पर्यावरण

    भारत अंताल्या में आयोजित यूएनएफसीसीसी सीओपी31 में समाधान-उन्मुख और न्यायसंगत जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाएगा: श्री भूपेंद्र यादव

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने 9 से 20 नवंबर 2026 तक तुर्की के अंताल्या में आयोजित होने वाले यूएनएफसीसीसी सीओपी31 के लिए भारत की प्राथमिकताओं को…

    पूरा पढ़ें →
  3. पर्यावरण

    रचनात्मक जन-जागरूकता गतिविधियों एवं पक्षी भ्रमण के साथ राष्ट्रीय प्राणी उद्यान का 67वाँ स्थापना दिवस मनाया गया

    जैव विविधता निगरानी और वन्यजीव संरक्षण में सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के अपने प्रयासों के अंतर्गत राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने आज सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक 'संडे बर्ड वॉक…

    पूरा पढ़ें →
  4. पर्यावरण

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और इसके संगठनों ने ‘विशेष अभियान 6’ को सफलतापूर्वक संपन्न किया

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और इसके संगठनों ने 'विशेष अभियान 6' को सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया है। यह अभियान आज पूरा हुआ। इसके साथ ही मंत्रालय और देश भर…

    पूरा पढ़ें →
  5. पर्यावरण

    वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की उच्च स्तरीय टीम ने पंजाब के संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में धान की पराली के प्रबंधन उपायों की समीक्षा की

    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की उच्च स्तरीय टीम ने 31 अक्टूबर 2026 को संगरूर के ज़िला प्रशासनिक परिसर में समीक्षा बैठक…

    पूरा पढ़ें →
  6. पर्यावरण

    दिल्ली में अक्टूबर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पिछले आठ वर्षों में सबसे कम 166 दर्ज किया गया

    वर्ष 2026 में अक्टूबर महीने के लिए दिल्ली का मासिक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 166 दर्ज किया गया है। इसके मुकाबले अक्टूबर महीने का मासिक औसत एक्यूआई 2025 में 223, 2024…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    भारत-यूरोपीय संघ ने होराइज़न यूरोप कार्यक्रम से जुड़ने के लिए वार्ताएँ संपन्न कीं

    भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूरोपीय संघ के प्रमुख अनुसंधान एवं नवाचार कार्यक्रम होराइज़न यूरोप के साथ भारत की संबद्धता के लिए वार्ताएँ सफलतापूर्वक संपन्न कर ली हैं। इस कार्यक्रम के…

    पूरा पढ़ें →
  2. PIB Backgrounder

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल सेक्टर: औद्योगिक विकास का आधार

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग अपने विनिर्माण आधार, निवेश क्षमता और अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव का विस्तार कर रहा है। समर्पित औद्योगिक पार्कों और इन्फ्रास्ट्रक्चर का उद्देश्य उत्पादन क्षमता में सुधार करना और…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    व्यावसायिक जोखिमों से सुरक्षित आजीविका की ओर

    श्री रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए नमस्ते योजना केवल सुरक्षा उपकरणों का एक सेट उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रही है। इसने अधिक सुरक्षा और गरिमा के साथ काम करने…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आईएनए स्थित दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया। इस मेले का…

    पूरा पढ़ें →
  5. वित्‍त मंत्रालय

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया और गहन प्रवर्तन, डिजिटल शासन और “युवा रक्षा” मिशन के माध्यम से “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” हेतु भारत के दृष्टिकोण की पुष्टि की

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपने ऐतिहासिक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 6 नवंबर 2026 को अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित…

    पूरा पढ़ें →
  6. रेल मंत्रालय

    केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं और दिवाली तथा छठ के त्योहारों के समय बढ़ने…

    पूरा पढ़ें →
  7. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के सॉफ्टवेयर विकास संस्थान (एसडीआई) ने हवाई अनुप्रयोगों के लिए स्वदेशी डिजिटल संचार प्रणाली का संयुक्त रूप से डिजाइन व विकास करने के उद्देश्य से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास…

    पूरा पढ़ें →
  9. वित्‍त मंत्रालय

    वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामले कम करने के लिए चलाए गए विशेष अभियान 6 का सफलतापूर्वक समापन किया

    भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने कार्यालय ज्ञापन संख्या क्यू-11/01/2026-ओएंडएम (ई-10171) दिनांक 13.08.2026 के माध्यम से 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले विशेष अभियान…

    पूरा पढ़ें →
  10. रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय : उर्वरक विभाग

    उर्वरक विभाग और उसके सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने विशेष अभियान-6 के अंतर्गत महत्वपूर्ण प्रगति की

    उर्वरक विभाग (डीओएफ) और उसके सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) ने पिछले 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक अपने विशेष अभियान-6 को सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह अभियान प्रशासनिक सुधार और जन-शिकायत…

    पूरा पढ़ें →
↑