विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय Read in English

भारत-यूरोपीय संघ ने होराइज़न यूरोप कार्यक्रम से जुड़ने के लिए वार्ताएँ संपन्न कीं

Key details of this update
DetailInformation
Date07 November 2026 (Saturday)
Time11:26 AM
Topic / Ministryविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (258 words)

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूरोपीय संघ के प्रमुख अनुसंधान एवं नवाचार कार्यक्रम होराइज़न यूरोप के साथ भारत की संबद्धता के लिए वार्ताएँ सफलतापूर्वक संपन्न कर ली हैं। इस कार्यक्रम के साथ भारत की संबद्धता दोनों पक्षों के बीच अनुसंधान सहयोग के लिए दीर्घकालिक संस्थागत ढाँचे की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। यह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहयोग पर भारत-यूरोपीय संघ समझौते तथा भारत-यूरोपीय संघ व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तहत पहले से जारी अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं और सहयोग को आगे बढ़ाएगा।

इस संबद्धता से भारतीय शोधकर्ताओं, संस्थानों और उद्योग जगत को सहयोगात्मक अनुसंधान परियोजनाओं के माध्यम से कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तपोषण हेतु आमंत्रित प्रस्तावों में भाग लेने तथा यूरोपीय संघ के संघों और अत्याधुनिक अनुसंधान अवसंरचना तक पहुंच प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इससे प्रतिभाओं की आवाजाही को भी बढ़ावा मिलेगा और महत्त्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, मानकों तथा समाधानों का व्यापक स्तर पर संयुक्त विकास संभव हो सकेगा।

होराइज़न यूरोप के स्तंभ-II के विषयगत क्लस्टर, जिनमें स्वास्थ्य, डिजिटल प्रौद्योगिकियाँ, उद्योग एवं अंतरिक्ष, जलवायु, ऊर्जा एवं गतिशीलता, खाद्य एवं जैव-अर्थव्यवस्था शामिल हैं, भारत की अनुसंधान प्राथमिकताओं के अनुरूप हैं और देश की वैज्ञानिक क्षमताओं को आगे बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं। यह संबद्धता विकसित भारत 2047 की दिशा में आगे बढ़ते हुए देश के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को महत्त्वपूर्ण मूल्यवर्धन प्रदान करती है।

इस संभावित संबद्धता की पड़ताल 27 जनवरी, 2026 को आयोजित ऐतिहासिक भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के बाद शुरू की गई थी और औपचारिक वार्ता 15 जुलाई, 2026 को ब्रशेल्‍स में आयोजित व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद की मंत्रिस्तरीय बैठक के परिणामस्वरूप शुरू की गई।

पीके/केसी/आरटी/पीके

इसी विषय से और: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

View all इसी विषय से और: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  1. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग ने ‘विशेष अभियान 6’ के तहत शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किए

    वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) में 'विशेष अभियान 6' के कार्यान्वयन चरण की शुरुआत 2 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित सीएसआईआर मुख्यालय/डीएसआईआर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य…

    पूरा पढ़ें →
  2. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    भारतीय खगोलविदों के एक दल ने ‘यूबीसी 63’ नामक तारा समूह को एक ‘दोहरे तारा समूह’ के रूप में फिर से परिभाषित किया है; इसकी पहचान इसके बहुत निकट से गुजरने के दौरान हुई

    यूबीसी-63, तारों का एक ऐसा समूह है जिसमें तारों की संख्या कम है और वे गुरुत्वाकर्षण से कम मज़बूती से बंधे हुए हैं (इसे 'गैलेक्टिक ओपन क्लस्टर' कहा जाता है)। पृथ्वी से…

    पूरा पढ़ें →
  3. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    अवरोधों के पार टेराहर्ट्ज तरंगों को गुजारने वाली नई सिलिकॉन चिप, भविष्य के 6जी नेटवर्क के विकास में हो सकती है सहायक

    एक नई सिलिकॉन चिप, जो टेराहर्ट्ज तरंगों को एक विशेष रूप से निर्मित अवरोध के पार बहुत कम नुकसान के साथ गुजरने देती है और 100 गीगाबिट प्रति सेकंड की गति से…

    पूरा पढ़ें →
  4. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    अधिमिश्र धातुओं की मशीनिंग प्रक्रिया बेहतर बनाने में विकसित उन्नत सुरक्षात्मक लेप एयरोस्पेस, ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल क्षेत्रों के लिए लाभकारी

    वैज्ञानिकों द्वारा विकसित उन्नत सतह-अभियांत्रिकी पद्धति से अधिमिश्र धातुओं की मशीनिंग में उपयोग होने वाले कटिंग टूल्स (अतिरिक्त सामग्री को काटने, आकार देने या हटाने में प्रयुक्त होने वाले कठोर धातु उपकरण)…

    पूरा पढ़ें →
  5. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    सीएसआईआर और दक्षिण-आरआईएस विकासशील देशों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को आगे बढ़ाने पर सहमत

    विकासशील देशों की उन्नति के लिए क्षमता निर्माण, अनुसंधान सहयोग, प्रौद्योगिकी साझेदारी को मजबूत करने के साझा दृष्टिकोण के साथ, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विकासशील देशों के लिए अनुसंधान…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    विधायी विभाग ने शुरू की संवाद श्रृंखला; पहला सत्र नेतृत्व में मूल्यों और व्यक्तिगत प्रभावशीलता में सुधार पर केंद्रित

    विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने एक संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य वरिष्ठ अधिकारियों को विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ नेतृत्व, प्रशासन और व्यक्तिगत प्रभावशीलता…

    पूरा पढ़ें →
  2. PIB Backgrounder

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल सेक्टर: औद्योगिक विकास का आधार

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग अपने विनिर्माण आधार, निवेश क्षमता और अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव का विस्तार कर रहा है। समर्पित औद्योगिक पार्कों और इन्फ्रास्ट्रक्चर का उद्देश्य उत्पादन क्षमता में सुधार करना और…

    पूरा पढ़ें →
  3. पर्यावरण

    दिल्ली में एक्यूआई 382 दर्ज किए जाने के बाद सीएक्यूएम ने दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी का चरण-III तत्काल प्रभाव से लागू किया

    जीआरएपी संबंधी उप-समिति ने 6 नवंबर, 2026 को आयोजित अपनी बैठक में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की वायु गुणवत्ता की स्थिति के साथ-साथ आईएमडी/आईआईटीएम के पूर्वानुमानों की भी व्यापक समीक्षा की। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    व्यावसायिक जोखिमों से सुरक्षित आजीविका की ओर

    श्री रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए नमस्ते योजना केवल सुरक्षा उपकरणों का एक सेट उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रही है। इसने अधिक सुरक्षा और गरिमा के साथ काम करने…

    पूरा पढ़ें →
  5. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आईएनए स्थित दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया। इस मेले का…

    पूरा पढ़ें →
  6. वित्‍त मंत्रालय

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया और गहन प्रवर्तन, डिजिटल शासन और “युवा रक्षा” मिशन के माध्यम से “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” हेतु भारत के दृष्टिकोण की पुष्टि की

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अपने ऐतिहासिक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 6 नवंबर 2026 को अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित…

    पूरा पढ़ें →
  7. रेल मंत्रालय

    केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं और दिवाली तथा छठ के त्योहारों के समय बढ़ने…

    पूरा पढ़ें →
  8. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित…

    पूरा पढ़ें →
  9. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के सॉफ्टवेयर विकास संस्थान (एसडीआई) ने हवाई अनुप्रयोगों के लिए स्वदेशी डिजिटल संचार प्रणाली का संयुक्त रूप से डिजाइन व विकास करने के उद्देश्य से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास…

    पूरा पढ़ें →
  10. वित्‍त मंत्रालय

    वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामले कम करने के लिए चलाए गए विशेष अभियान 6 का सफलतापूर्वक समापन किया

    भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने कार्यालय ज्ञापन संख्या क्यू-11/01/2026-ओएंडएम (ई-10171) दिनांक 13.08.2026 के माध्यम से 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले विशेष अभियान…

    पूरा पढ़ें →
↑