Saturday, 24 October 2026 24 new updates today
Latest Updates

प्रधानमंत्री कार्यालय Read in English

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया

Key details of this update
DetailInformation
Date23 October 2026 (Friday)
Time1:32 PM
Topic / Ministryप्रधानमंत्री कार्यालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time8 min (1,510 words)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने संतों के स्नेह और आशीर्वाद से प्राप्त गहरी आध्यात्मिक अनुभूति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि चिन्मय मिशन केवल एक संस्था नहीं, बल्कि एक अमर चेतना है, जिसकी स्थापना एक ऋषि ने की और जो दशकों के पवित्र संकल्पों से प्रेरित है। इसी संदर्भ में उन्होंने इस सम्मेलन के नाम की सार्थकता को रेखांकित किया।

श्री मोदी ने कहा कि आधुनिक तकनीक ने होलोबोट के माध्यम से श्रद्धेय गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद के साथ संवाद को संभव बनाकर इस कार्यक्रम को और भी भावनात्मक बना दिया। इस अनुभव का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उन्हें 33 साल पहले, 1993 में वडोदरा में गुरुदेव से हुई मुलाकात की यादों में ले गया। गुरुदेव की आत्मीयता, संवाद और आशीर्वाद को स्मरण करते हुए उन्हें ऐसा लगा, मानो वे एक बार फिर उनकी साक्षात उपस्थिति में खड़े हों। उन्होंने इस भावपूर्ण श्रद्धांजलि के लिए मिशन के सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उनके लिए बेहद भावनात्मक अनुभव है।

स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक संबोधन के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विश्व धर्म संसद के शताब्दी समारोह में स्वामी चिन्मयानंद को शिकागो आमंत्रित करने के लिए फरवरी-मार्च 1993 में की गई अपनी यात्रा को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे गुरुदेव ने 3 अगस्त को सैन डिएगो में निधन होने से पहले इस आयोजन के लिए पूरे अमेरिका में लोगों को एकजुट करने का अथक प्रयास किया था। प्रधानमंत्री ने स्मरण किया कि 11 सितंबर को शिकागो में आयोजित सभा में गुरुदेव की अनुपस्थिति कितनी गहराई से महसूस की गई थी। उन्होंने गुरुदेव के साथ अपनी अंतिम बातचीत का भी उल्लेख किया, जो युवा शक्ति को विकसित करने पर केंद्रित थी। श्री मोदी ने कहा कि उस संवाद का मूल सार युवा शक्ति का निर्माण करना और उसके माध्यम से एक मजबूत व सक्षम भारत का निर्माण करना था।

उस बैठक के कुछ वर्षों बाद गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभालने से लेकर सरकार के प्रमुख के रूप में निरंतर सेवा की अपनी 25 साल की यात्रा का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के युवा हमेशा उनकी नीतियों के केंद्र में रहे हैं। उन्होंने चिन्मय अमृत महोत्सव के युवा स्वयंसेवकों की सराहना की, जिन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और एक लाख से अधिक युवा नागरिकों से जुड़ने के लिए 300 दिनों में 40,000 किलोमीटर की यात्रा की। प्रधानमंत्री ने इस अद्भुत प्रयास के लिए पूरी टीम को भी बधाई दी।

उपनिषद के “वयम् अमृतस्य पुत्र” श्लोक का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सहस्राब्दियों से ज्ञान और प्रकाश का साधक बना हुआ है, क्योंकि उसकी चेतना और ज्ञान अमर हैं। इसी भावना ने उन्हें स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का आह्वान करने की प्रेरणा दी। यह महोत्सव विकसित भारत की आधारशिला रखने के साथ-साथ मानवता के कल्याण के प्रति भारत की सहस्राब्दियों पुरानी प्रतिबद्धता को पुनर्जीवित करने का अवसर भी है। उन्होंने उल्लेख किया कि अनेक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संस्थाओं ने महत्वपूर्ण पड़ावों पर पवित्र संकल्प लिए हैं और देश के अमृत काल अभियान में चिन्मय मिशन की सहभागिता का स्वागत किया। श्री मोदी ने कहा कि यह हमारे “अमृतस्य पुत्र” होने का सच्चा प्रमाण है।

राष्ट्र को जागृत करने और उसके उत्थान के लिए वैदिक आह्वान “वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः” का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद ने राष्ट्रीय प्राथमिकताओं पर भी उतनी ही मुखरता से विचार रखे, जितनी आध्यात्मिकता पर। उन्होंने सिखाया कि राष्ट्र हमारी संस्कृति और अस्तित्व का आधार है, इसलिए आध्यात्मिक उन्नति को व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रगति का भी माध्यम बनना चाहिए। राष्ट्रीय स्वाभिमान जगाने और उपनिषदों, वेदांत तथा शास्त्रों का ज्ञान जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्वामीजी ने गीता ज्ञान यज्ञ की शुरुआत की। इसी प्रेरणा से आज चिन्मय मिशन के लाखों युवा सांस्कृतिक दूत बनकर भारतीय मूल्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। श्रद्धेय गुरुदेव का यह योगदान भारत के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण का एक महत्वपूर्ण अध्याय है।

2015 में गुरुदेव की जन्म-शताब्दी के अवसर पर स्मारक सिक्के के विमोचन को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने स्वामीजी के जीवन को ज्ञान, कर्म और भक्ति का अद्भुत संगम बताया। उन्होंने कहा कि स्वामीजी ने अपने गुरु स्वामी शिवानंद के आशीर्वचन- “जाओ, शेर की तरह दहाड़ो” को सार्थक किया। स्वामीजी की आवाज में झलकते आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति ने श्रोताओं के हृदय पर उनके विचारों की अमिट छाप छोड़ी। वहीं, उनके आर्ट ऑफ मैन मेकिंग रेडियो कार्यक्रम ने अनगिनत लोगों को जीवन में मार्गदर्शन दिया।

महान हस्तियों का मिशन उनके जीवनकाल के बाद भी जारी रहता है—इस बात को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने चिन्मय मिशन द्वारा स्थापित व्यापक शैक्षणिक नेटवर्क पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश भर में 100 से अधिक चिन्मय शैक्षणिक संस्थान लाखों छात्रों के भविष्य को आकार दे रहे हैं। इन संस्थानों में विद्यार्थी आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ भारतीय मूल्यों को भी आत्मसात कर रहे हैं।

स्वामी चिन्मयानंद जैसे विचारकों की स्वतंत्रता के बाद की परिकल्पना को वर्तमान शासन के प्रयासों से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश नए भारत के निर्माण के लिए शिक्षा को आधुनिक बनाने का अपना दायित्व सक्रिय रूप से निभा रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उल्लेख किया, जो भारतीय ज्ञान परंपरा, मातृभाषा में शिक्षा, आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी को एक साथ समाहित करती है। श्री मोदी ने कहा कि नई शिक्षा नीति में इन सभी पहलुओं को महत्व दिया गया है।

भारतीय विरासत के संरक्षण के प्रति स्वामीजी के आजीवन समर्पण पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने याद किया कि गुरुदेव ने कन्याकुमारी में समुद्र के बीच विवेकानंद रॉक मेमोरियल के निर्माण के लिए एकनाथ रानाडे के संकल्प का दृढ़ समर्थन किया था और इस परियोजना के लिए पहला आर्थिक योगदान भी दिया था। उन्होंने कहा कि आज यह स्मारक दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय विरासत पर गर्व करना और उसका संरक्षण करना स्वामीजी के जीवन का एक और मिशन था।

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक देश में हो रहे व्यापक सांस्कृतिक पुनर्जागरण का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने सांस्कृतिक स्थलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने के साथ-साथ काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में श्री राम मंदिर, उज्जैन के महाकाल महालोक तथा केदारनाथ और बद्रीनाथ के भव्य पुनरोद्धार की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि पहले चोरी की गई भारतीय पुरावशेषों को बिना किसी रोक-टोक के विदेशों में बेच दिया जाता था, जबकि पिछले 12 वर्षों में ऐसी धरोहरों को देश वापस लाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं। इस अवधि में साढ़े छह सौ से अधिक प्राचीन मूर्तियां वापस लाई गई हैं।

स्वामी जी द्वारा भारतीय दर्शन को विश्व तक पहुंचाने और आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से दुनिया को भारत से जोड़ने के बीच समानता रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अपनी विरासत पर देश का बढ़ता गर्व और औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति इस बात के प्रमाण हैं कि राष्ट्र प्राचीन ऋषियों और देशभक्तों द्वारा परिकल्पित मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन महान विभूतियों की बौद्धिक विरासत इस यात्रा में देश की सबसे बड़ी ताकत बनी हुई है।

इस बात पर जोर देते हुए कि विभिन्न संगठन भले ही अलग-अलग लक्ष्यों की दिशा में काम करते हों, लेकिन उनके सभी रास्ते अंततः राष्ट्रीय विकास और गौरव के साझा गंतव्य तक पहुंचते हैं, प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस तरह स्वामी चिन्मयानंद ने अपने युग की चुनौतियों के अनुरूप संकल्प लिए थे, उसी तरह आज की पीढ़ी को आधुनिक सामाजिक विकृतियों और चुनौतियों का समाधान करना चाहिए। उन्होंने विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ समाज को एकजुट करने, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और प्रत्येक नागरिक को 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ने के लिए सक्रिय प्रयासों का आह्वान किया।

2047 में भारत की स्वतंत्रता के सौ वर्ष और चिन्मय मिशन की शताब्दी यात्रा के ऐतिहासिक संगम का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों यात्राओं के लक्ष्य समान हैं और उन्हें साथ-साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने पूर्ण विश्वास जताया कि मिशन के आचार्यों, साधकों और स्वयंसेवकों का वैश्विक परिवार गुरुदेव की विरासत और दशकों के अनुभव का उपयोग विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए करेगा। उन्होंने सभी को विभिन्न पर्वों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चिन्मय मिशन की शताब्दी यात्रा और विकसित भारत की यात्रा साथ-साथ आगे बढ़ेंगी।

Delighted to join the Chinmaya Amrit Mahotsav Global Sammelan. The Chinmaya Mission has spent decades serving communities and sharing India's spiritual wisdom with the world. https://t.co/gvALnWbo91

चिन्मय मिशन केवल एक संस्था नहीं है। ये एक चिन्मय विचार है… जिसकी स्थापना एक चिन्मय ऋषि ने की थी… इतने दशकों की इसकी यात्रा भी, चिन्मय संकल्पों से भरी रही है। और, जो चिन्मय है… वो स्वाभाविक ही अमर है, अमृतमय है: PM @narendramodi

हमारा राष्ट्र ही हमारी संस्कृति की जन्मभूमि है। ये राष्ट्र ही हमारे अस्तित्व का आधार है: PM @narendramodi

चिन्मय मिशन के प्रयासों से आज लाखों युवा ऐसे हैं… जो भारत के सांस्कृतिक brand ambassador का काम कर रहे हैं। ये युवा भारतीय मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहे हैं: PM @narendramodi

पीके/केसी/आरटी/बीयू/केके

Source: Press Information Bureau, Government of India · Read the official release

इसी विषय से और: प्रधानमंत्री कार्यालय

View all इसी विषय से और: प्रधानमंत्री कार्यालय
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा का दौरा करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश और ओडिशा की यात्रा करेंगे। सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री वाराणसी में एक नई परिधान निर्माण सुविधा का उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) कर्मियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सभी कर्मियों को आईटीबीपी की स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने आईटीबीपी के हिमवीरों की असाधारण वीरता की प्रशंसा करते…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल सुरेश को एशियाई पैरा खेल में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल सुरेश को एशियाई पैरा खेल में महिलाओं की लंबी कूद टी47 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने संदीप को एशियाई पैरा खेल में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संदीप को एशियाई पैरा खेल में पुरुषों की 100मी टी44 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि 400मी में उनके…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने प्रणव सूरमा और धर्मबीर को एशियाई पैरा खेल में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रणव सूरमा को एशियाई पैरा खेल में पुरुषों की क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में नए खेल रिकॉर्ड के साथ अपना स्वर्ण बनाए रखने और धर्मबीर को…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की भाला-फेंक स्पर्धा में भारतीय एथलीटों द्वारा पोडियम पर तीनों पदक जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की भाला-फेंक थ्रो स्पर्धा में भारत द्वारा पोडियम पर तीनों पदक जीतने की शानदार उपलब्धि की प्रशंसा की। उन्होंने सुमित के…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. रेल मंत्रालय

    सतना–देवेंद्रनगर (53 किमी) एवं रीवा–चुरहट (65 किमी) रेलखंड देश को समर्पित; विंध्य एवं बुंदेलखंड आए करीब, सीधी जिले को बड़ा लाभ

    मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  2. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    मेरा भारत-एनएसएस नशा मुक्त युवा अभियान के छठे सप्ताह में देशभर के गांवों में ‘ग्राम सेवा एवं परंपरागत खेल दिवस’ मना रहा है

    युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अंतर्गत 'एमवाई भारत' राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 100 सप्ताह संकल्प अभियान' के छठे सप्ताह के हिस्से के रूप में…

    पूरा पढ़ें →
  3. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिल्ली एनसीआर के लिए दुनिया की अपनी तरह की पहली ‘एयर पॉल्यूशन एनालिसिस’ सुविधा का उद्घाटन किया

    केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने…

    पूरा पढ़ें →
  4. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    लखनऊ में 26 अक्टूबर को श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय ‘श्रम संवाद’ कार्यक्रम

    श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से 26 और 27 अक्टूबर 2026 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर दो दिवसीय…

    पूरा पढ़ें →
  5. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    ​ऐतिहासिक उपलब्धि: पीएम मोदी का संकल्प हुआ साकार, 11 करोड़ किसानों को मिला फार्मर आईडी का सुरक्षा कवच

    देश के कृषि क्षेत्र में एक नए डिजिटल युग का सूत्रपात करते हुए केंद्र सरकार ने निर्धारित समय से पांच महीने पहले ही 11 करोड़ 'फार्मर आईडी' (किसान विशिष्ट डिजिटल पहचान) तैयार…

    पूरा पढ़ें →
  6. PIB Backgrounder

    विकसित भारत- जी राम जी

    ग्रामीण रोज़गार और विकास के लिए नई रूपरेखा 'विकसित भारत @2047' के विज़न के अनुरूप, 'विकसित भारत - रोज़गार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)' (VB-G RAM G) ग्रामीण विकास के क्षेत्र में…

    पूरा पढ़ें →
  7. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने बर्लिन में जर्मन उद्योग जगत के प्रमुखों और शोध संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 23 अक्टूबर 2026 को बर्लिन में कई तरह की कार्यक्रमों के साथ जर्मनी की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा का समापन किया, जिसमें…

    पूरा पढ़ें →
  8. रेल मंत्रालय

    जीआरपी प्रमुखों का 8वां अखिल भारतीय सम्मेलन नई दिल्ली में समाप्त हुआ, सम्मेलन में आसूचना आधारित पुलिस व्यवस्था और आरपीएफ, जीआरपी और राज्य पुलिस के मध्य मजबूत समन्वय पर जोर दिया गया

    रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा आयोजित सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) प्रमुखों का 8वां अखिल भारतीय सम्मेलन 23 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। इसने नई सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा…

    पूरा पढ़ें →
  9. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीतने पर राकेशभाई भट्ट को बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की 200 मीटर टी37 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर राकेशभाई भट्ट को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि एशियाई…

    पूरा पढ़ें →
  10. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीतने पर नवदीप को बधाई दी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की भाला फेंक एफ40/एफ41 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर नवदीप को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि एशियाई पैरा खेलों…

    पूरा पढ़ें →
↑