राष्ट्रपति सचिवालय Read in English

भारत की राष्ट्रपति बस्तर दशहरा के अवसर पर जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुईं

Key details of this update
DetailInformation
Date23 October 2026 (Friday)
Time4:29 PM
Topic / Ministryराष्ट्रपति सचिवालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (279 words)

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 23 अक्तूबर 2026 को बस्तर दशहरा के अवसर पर जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुईं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि बस्तर दशहरा छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक गौरव और सामूहिक आस्था का एक जीवंत प्रतीक है। बस्तर दशहरा उत्सव में समूचे समाज की जिस तरह से सहभागिता होती है, वह असाधारण है। समाज के विभिन्न वर्गों को आत्मीयता से जोड़ने वाले अनेक अनुष्ठान इस उत्‍सव को विशेष रूप से आकर्षक बनाते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य ने लंबे समय तक नक्सलवाद का दंश सहा है। केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वित प्रयासों से यह क्षेत्र नक्सली आतंक से मुक्त हो चुका है और अब प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि हाल के दिनों में जनजातीय उद्यमियों को वित्तीय सहायता देकर उन्‍हें बाजार से जोड़ने की पहल और तेज की गई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रयास समतापरक और समावेशी विकास के माध्यम से वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को प्राप्‍त करने में सहायक सिद्ध होंगे।

राष्ट्रपति ने आगे कहा कि जनजातीय समुदाय जीवनदायिनी प्रकृति की पूजा करते हैं और विकास की यात्रा में, हमें उनकी प्रकृति-पोषक जीवन पद्धति से उपयोगी शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। उन्होंने प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के महत्व पर भी बल दिया।

सार्वजनिक कार्यक्रम से पहले, राष्ट्रपति ने मुरिया दरबार में स्‍थानीय मॉंझी और चालकी के साथ संवाद किया। जगदलपुर में, उन्‍होंने रंगोली तथा दशहरा प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

इससे पूर्व, राष्ट्रपति ने जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।

राष्ट्रपति का भाषण देखने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें

इसी विषय से और: राष्ट्रपति सचिवालय

View all इसी विषय से और: राष्ट्रपति सचिवालय
  1. राष्ट्रपति सचिवालय

    रायपुर में राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश: अन्न का सम्मान, युवाओं में सेवा-भाव और महिलाओं की समान भागीदारी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 22 अक्टूबर 2026 को रायपुर के नुआखाई कार्यक्रमों में किसानों, प्रकृति और अन्न के सम्मान पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं को नैतिकता तथा सेवा-भाव अपनाने और समाज में…

    पूरा पढ़ें →
  2. राष्ट्रपति सचिवालय

    राष्ट्रपति मुर्मु के 22–23 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ दौरे में रायपुर और बस्तर के कार्यक्रम शामिल

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ दौरा 22 से 23 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित है। 22 अक्टूबर 2026 को रायपुर में माता हासी देवी जी के सम्मान में सिक्का जारी करने और नुआखाई…

    पूरा पढ़ें →
  3. राष्ट्रपति सचिवालय

    65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के कलाकार सम्मानित; राष्ट्रपति ने प्रशिक्षण, आर्थिक सहयोग और व्यापक कला पहुंच पर जोर दिया

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 21 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के पुरस्कार प्रदान किए। तृतीय प्रिंट द्विवार्षिकी भारत 2026 के कलाकार भी सम्मानित हुए। राष्ट्रपति ने प्रशिक्षण,…

    पूरा पढ़ें →
  4. राष्ट्रपति सचिवालय

    दशहरा की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजयादशमी की पूर्व संध्या पर देश और विदेश में रहने वाले भारतीयों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पर्व को धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक बताया…

    पूरा पढ़ें →
  5. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति की दुर्गा पूजा पर शुभकामनाएं

    दुर्गा पूजा के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “दुर्गा पूजा के अत्यंत पावन अवसर पर…

    पूरा पढ़ें →
  6. राष्ट्रपति सचिवालय

    प्रेस विज्ञप्ति

    भारत की राष्ट्रपति ने, प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत, डॉ. एल. मुरुगन का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड में व्यापार और निवेश वार्ता की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 25 अक्टूबर 2026 को नीदरलैंड की अपनी यात्रा की शुरुआत में कई कार्यक्रम किए, जिनका मुख्य उद्देश्य भारत-नीदरलैंड के आर्थिक संबंधों को मजबूत…

    पूरा पढ़ें →
  2. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय

    एनआईएफटीईएम-के ने भारत के पहले ‘एआई × फूड टेक हैकाथॉन’, ‘हैक द फोर्क’ का आयोजन किया

    राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान, कुंडली (एनआईएफटीईएम-के) ने 'हैक द फोर्क' का आयोजन किया। यह भारत का पहला ‘एआई × फूड टेक हैकाथॉन’ था। इसका मुख्य उद्देश्य वैकल्पिक प्रोटीन उद्योग…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में आरबीआई के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद का स्मरण…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026-गुवाहाटी

    गुवाहाटी में शिल्प समागम मेले (एसएसएम) से स्थानीय लोगों में उत्साह भर रहा है और हज़ारों दर्शकों ने भारत की पारंपरिक हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों की समृद्ध और अलग-अलग तरह की विरासत…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    भुवनेश्वर में आरबीआइ की प्रमुख सुविधाओं के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    उड़ीसा के राज्यपाल ब्रजमोहन राम जी। यहां के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी जी, केंद्र सरकार में मेरी सहयोगी निर्मला सीतारमण जी, जुएल ओरांव जी, भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर श्री संजय…

    पूरा पढ़ें →
  6. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 26-27 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे

    भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 26 और 27 अक्टूबर, 2026 को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। 26 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति विजयवाड़ा स्थित डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 40वें…

    पूरा पढ़ें →
  7. उपभोक्‍ता कार्य

    सीसीपीए ने भ्रामक विज्ञापनों और वॉकी-टॉकी की गैर-अनुपालन बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज की

    केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने 'होगर टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशन एलएलपी' पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने वॉकी-टॉकी के भ्रामक विज्ञापन दिए और ऐसी उत्पाद प्रविष्टि की, जिनमें…

    पूरा पढ़ें →
  8. लोकसभा सचिवालय

    12वां ब्रिक्स संसदीय मंच कल संसद भवन परिसर में आयोजित होगा

    भारतीय संसद 26 अक्टूबर 2026 को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच (BRICS Parliamentary Forum) की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। दो दिवसीय इस मंच के शुभारंभ से पूर्व, लोकसभा अध्यक्ष श्री…

    पूरा पढ़ें →
  9. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में शहरी प्रशासन, योजना और सेवाओं की आपूर्ति को मजबूत करने संबंधी व्यावहारिक सुझावों के साथ ‘राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2026’ संपन्न

    ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में शहरी प्रशासन, योजना और सेवाओं की आपूर्ति को मजबूत करने संबंधी व्यावहारिक सुझावों के साथ आज भुवनेश्वर में ‘राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2026’ संपन्न हुआ। समापन भाषण…

    पूरा पढ़ें →
  10. गृह मंत्रालय

    मोदी सरकार का ड्रग्स के खिलाफ बड़ा प्रहार, NCB द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की

    मोदी सरकार ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ा प्रहार किया। NCB द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की…

    पूरा पढ़ें →
↑