Sunday, 25 October 2026 18 new updates today
Latest Updates

Prime Minister's Office हिन्दी में पढ़ें

Text of PM’s address at the Vijaya Dashami celebrations in Delhi

Key details of this update
DetailInformation
Date20 October 2026 (Tuesday)
Time7:53 PM
Topic / MinistryPrime Minister's Office
LanguageEnglish · हिन्दी में पढ़ें
Reading time5 min (936 words)

सियावर रामचंद्र की जय !

विजयदशमी के इस पावन पर्व पर मैं प्रभु श्रीराम, माँ जानकी और बजरंग बली के चरणों में प्रणाम करता हूँ। इस पवित्र वातावरण में, मैं सभी देशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।

आज भारत का कोना-कोना राममय है। गाँव-गाँव, शहर-शहर रामलीला के रस में देश डूबा हुआ है। देशभर में रामलीलाओं का मंचन, प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवंत रखने की परंपरा, अत्याचार और आतंक के अंत का उद्घोष और असत्य पर सत्य सनातन की विजय का विश्वास, हमारे लिए ये केवल त्योहार नहीं है, ये भारत की प्राण ऊर्जा है। इसलिए, आज जब देश का जन-जन अधर्म पर धर्म की विजय का उद्घोष कर रहा है, तो आइये, फिर एक बार मेरे साथ बोलिए –

सियावर रामचंद्र की जय!

इस देश ने, इसकी संस्कृति ने और इसके पूर्वजों ने हजारों वर्षों से प्रभु श्रीराम की उपासना की है। ये आस्था केवल इसलिए नहीं है कि, श्रीराम ने राक्षसराज रावण का अंत किया था। ये आस्था इसलिए भी है, क्योंकि प्रभु राम ने हमें ऐसे आदर्श दिये, जो मानवता के इतिहास में अतुलनीय है।

प्रभु श्रीराम ने अपने जीवन में कितनी ही कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन उन्होंने सच्चाई और नीति का रास्ता कभी नहीं छोड़ा। उनका चरित्र ही ऐसा है, ‘प्रसन्नतां या न गत अभिषेकतः तथा,न मम्ले वनवास दुःखतः॥’ अर्थात्, प्रभु राम के चेहरे पर न राजपद पाने की प्रसन्नता हुई, और न वन जाने से उन्हें कोई दुख हुआ। उन्होंने हर संकट को सहकर भी धर्म का पालन किया और सत्य की स्थापना की। जब हमारे राम जंगल गए, तो वहाँ उन्होंने निषादराज को गले लगाया, माता शबरी को सम्मान दिया। उन्होंने दया, करुणा, प्रेम और सौहार्द के मानदंड स्थापित किए। और जब वापस आकर प्रभु राम अयोध्या के राजा बने, तो ऐसे रामराज्य की स्थापना की, जो आज भी सुशासन का, गवर्नेंस का मानदंड माना जाता है। रामराज्य अर्थात् ऐसा शासन, जहां किसी के प्रति भेदभाव नहीं हो, जहां सबको न्याय मिले, जहां सबको समान अवसर मिलें, जहाँ सत्ता का उद्देश्य शासन करना नहीं, जन-कल्याण का हो। और इसलिए ही गोस्वामी तुलसीदास जी ने कहा था – ‘दैहिक दैविक भौतिक तापा। राम राज नहिं काहुहि ब्यापा॥’ यही मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का आदर्श है। इसलिए हमें हमेशा जनता को जनार्दन मानकर, नागरिक देवो भव के मंत्र पर आगे बढ़ना है। हमें गरीब, वंचित की सेवा को सर्वोपरि रखना है।

प्रभु राम के जीवन से हमें बहुत बड़ी सीख मिलती है। संकट कितना भी बड़ा क्यों ना हो, चुनौती कितनी भी कठिन क्यों ना हो, हमें दूसरों के भरोसे नहीं बैठना है, हमें अपना सामर्थ्य पहचानना है, हमें अपने संसाधनों पर विश्वास करना है, अपने संकल्प को शक्ति बनाना है, और अपने परिश्रम से समाधान निकालना है। प्रभु राम ने हमें सिखाया कि रास्ते की कठिनाइयाँ, हमारी यात्रा को रोक नहीं सकतीं। समुद्र सामने था, लंका दूर थी, लेकिन संकल्प अडिग था। इसलिए राम जी ने जनता की सामूहिक शक्ति को जगाया, जनभागीदारी को अपना संबल बनाया, उपलब्ध संसाधनों को जोड़ा। और असंभव लगने वाले लक्ष्य को संभव बनाया। यही सफलता का मूल मंत्र है। अपनी शक्ति पर विश्वास, अपने सामर्थ्य पर भरोसा, अपने संसाधनों का सही उपयोग और अपने लक्ष्य के प्रति अटूट संकल्प। आज हमें भी इसी मंत्र को लेकर आगे बढ़ना है। हमारे सामने विकसित भारत का लक्ष्य है, हमारे सामने आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य है। हमें जनशक्ति से जनकल्याण करते हुए, जनता की हर आकांक्षाओं को पूरा करना है और इसके लिए भी हमें भगवान राम से ही प्रेरणा भी लेनी है।

एक राष्ट्र तभी प्रगति करता है, जब उसके पास आत्मसम्मान का भाव होता है। और इस आत्मसम्मान में बहुत बड़ी भूमिका उसकी विरासत की होती है। इसलिए, आज देश अपनी विरासत और पहचान को भी संरक्षित करने में जुटा है। सदियों तक हमारी धरोहरों को लूटकर विदेश ले जाया गया, लेकिन आज हम अपनी उन धरोहरों को वापिस ला रहे हैं। बीते 12 वर्षों में साढ़े छह सौ से ज्यादा प्राचीन मूर्तियों को भारत वापिस लाया गया है। इसी तरह, भारत अपने सांस्कृतिक केन्द्रों को दुनिया में नई पहचान दिलवा रहा है। बीते वर्षों में, हमारे कितने ही स्थानों को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की लिस्ट में शामिल किया गया है। पिछले साल दीपावली को भी यूनेस्को ने मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया है। ये करोड़ों भारतीयों की सामूहिक इच्छाशक्ति का ही परिणाम है। हमें इसी निष्ठा से आगे भी काम करना है।

विजयदशमी, विजय का पर्व है, जीत का पर्व है। ये पर्व हमें साहस देता है कि शत्रु कितना भी बड़ा क्यों न हो, लेकिन जब हम सच्चाई और मानवता के साथ होते हैं, तो अंत में जीत हमारी होती है। विजयदशमी की यही भावना हमेशा से भारत की विचारधारा रही है। हमारे ऋषियों ने हमें प्रेरणा दी है – ‘समानो मन्त्रः समितिः समानी समानं मनः सह चित्तमेषाम्।’ अर्थात्, हमारे विचार समान हों, हमारी समितियां,अर्थात् राष्ट्र की सभी संस्थाएं, सभी राजनीतिक दल, राष्ट्रहित के लिए एक साथ खड़े हों। हमें इसी भावना पर चलना होगा, हमें देश के दुश्मनों के साथ मिलकर लड़ना होगा। देश के मान-सम्मान को चोट पहुंचाने वाली ताक़तें, समाज को बांटने वाले लोग, हमारी संस्कृति से नफरत करने वाले की मानसिकता, ये देश के दुश्मन हैं। आज विजयदशमी के शुभ पर्व पर हमें अपना संकल्प फिर दोहराना है, हमें मॉं भारती के शत्रुओं को पहचानना होगा, उन्हें परास्त करना होगा। और राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेते हुए, सबको एक साथ आना होगा। मुझे विश्वास है, अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ की जो संकल्पना हमने की है, उसे हम जरूर पूरा करेंगे। मैं एक बार फिर सभी देशवासियों को दशहरे की बहुत-बहुत बधाई देता हूँ।

भारत माता की जय।

बहुत-बहुत धन्यवाद।

More from Prime Minister's Office

View all More from Prime Minister's Office
  1. Prime Minister's Office

    PM to visit Uttar Pradesh and Odisha on 25 October

    Prime Minister Shri Narendra Modi will visit Uttar Pradesh and Odisha on 25 October 2026. At around 11 AM, Prime Minister will inaugurate a new garment manufacturing facility in Varanasi. At around…

    Read more →
  2. Prime Minister's Office

    Prime Minister extends greetings to ITBP personnel on their Raising Day

    Prime Minister Shri Narendra Modi today extended his greetings to all personnel of the Indo-Tibetan Border Police (ITBP) on their Raising Day. The Prime Minister praised the ITBP Himveers for distinguishing themselves…

    Read more →
  3. Prime Minister's Office

    Prime Minister congratulates Nimisha Chakkungalparambil Suresh on winning Silver at the Asian Para Games

    Prime Minister Shri Narendra Modi today congratulated Nimisha Chakkungalparambil Suresh for winning Silver in the Women’s Long Jump T47 event at the Asian Para Games. Shri Modi stated that her dedication and…

    Read more →
  4. Prime Minister's Office

    Prime Minister congratulates Sandeep on winning Bronze at the Asian Para Games

    Prime Minister Shri Narendra Modi today congratulated Sandeep on winning Bronze in the Men’s 100m T44 event at the Asian Para Games. Shri Modi stated that adding this medal to his Gold-winning…

    Read more →
  5. Prime Minister's Office

    Prime Minister congratulates Pranav Soorma and Dharambir on winning Gold and Bronze at the Asian Para Games

    Prime Minister Shri Narendra Modi today congratulated Pranav Soorma on retaining his Gold with a new Games Record and Dharambir on winning Bronze in the Men’s Club Throw F51 event at the…

    Read more →
  6. Prime Minister's Office

    Prime Minister hails historic podium sweep by Indian athletes in Men’s Javelin Throw at the Asian Para Games

    Prime Minister Shri Narendra Modi today lauded a remarkable podium sweep by India in the Men’s Javelin Throw at the Asian Para Games, highlighting Sumit's Gold medal win, Mahendra Gurjar securing Silver…

    Read more →
  1. Ministry of Railways

    Satna-Devendranagar (53 km) and Rewa-Churhat (65 km) Rail Sections Dedicated to the Nation; Vindhya and Bundelkhand Regions Brought Closer, Sidhi District to Benefit Significantly

    A historic milestone was achieved today in the expansion of rail connectivity in the Vindhya region of Madhya Pradesh. In the presence of Hon’ble Union Minister for Railways Shri Ashwini Vaishnaw and…

    Read more →
  2. Ministry of Commerce & Industry

    NICDC Advances Industrial Development in Bihar with Launch of Bihar Integrated Manufacturing City Gaya Limited

    The National Industrial Corridor Development Corporation (NICDC) marked a significant milestone in advancing industrial development in Bihar with the formal launch of Bihar Integrated Manufacturing City Gaya Limited (BIMCGL) by the Chief…

    Read more →
  3. Ministry of Housing & Urban Affairs

    19th Urban Mobility India Conference and Exhibition concludes in Bhubaneswar with participation of around 1,500 delegates and experts

    The 19th Urban Mobility India (UMI) Conference and Exhibition 2026 concluded in Bhubaneswar, Odisha, today, with Union Minister for Housing and Urban Affairs and Power, Shri Manohar Lal, addressing the valedictory session…

    Read more →
  4. Forest and Climate Change

    CAQM reviews Paddy Stubble Management measures in Amritsar and Tarn Taran

    A high-level team led by Shri Rajesh Verma, Chairperson, Commission for Air Quality Management in NCR and Adjoining Areas (CAQM), today held a review meeting with the Deputy Commissioners and other concerned…

    Read more →
  5. Ministry of Defence

    Indigenous AIP system for Indian Navy’s diesel-electric submarines achieves key milestone with inauguration of Setting to Work Phase-2 Activity

    A significant milestone towards enhancing Indian Navy’s underwater capabilities has been achieved with the inauguration of ‘Setting to Work Phase (STW)-2’ activity of the Air Independent Propulsion (AIP) system Energy Module developed…

    Read more →
  6. Ministry of Youth Affairs and Sports

    Union MoS Raksha Khadse Calls for Stronger Pathways for Women in Indian Sports at All-Women Coaches Course

    Union Minister of State for Youth Affairs and Sports Raksha Khadse addressed the All-Women Coaches Course under the All India Tennis Association’s (AITA) ACE 2032 initiative at the Delhi Lawn Tennis Association…

    Read more →
  7. Ministry of Youth Affairs and Sports

    MY Bharat – NSS Takes ‘Gram Seva evam Parampragat Khel Diwas’ to Villages Nationwide Under Week 6 of Nasha Mukt Yuva Abhiyan

    The MY Bharat National Service Scheme (NSS), under the Ministry of Youth Affairs and Sports, organised ‘Gram Seva evam Parampragat Khel Diwas’ (Village Service and Traditional Sports Day) as part of the…

    Read more →
  8. Ministry of Earth Sciences

    Union Minister Dr Jitendra Singh inaugurates World’s first- of -its-kind ‘Air Pollution Analysis’ facility for Delhi NCR

    Union Minister of State (Independent Charge) for Science and Technology and Earth Sciences, and Minister of State in the Prime Minister’s Office, Personnel, Public Grievances and Pensions, Department of Atomic Energy and…

    Read more →
  9. Ministry of Labour & Employment

    Two-Day State-Level ‘Shram Samvad’ Programme on Labour Codes, Labour Welfare and Social Protection to begin in Lucknow on 26th October

    The Ministry of Labour & Employment, Government of India, in collaboration with the Government of Uttar Pradesh, will hold a Two-Day State-Level Capacity-Building and Awareness Programme on Labour Codes, Labour Welfare and…

    Read more →
  10. Ministry of Agriculture & Farmers Welfare

    11 Crore Farmer IDs Created Five Months Ahead of Schedule, Marking Major Milestone in Digital Agriculture: Shri Shivraj Singh Chouhan

    In a major milestone for digital agriculture, the Government of India has achieved its target of creating 11 crore Farmer IDs, five months ahead of the March 31, 2027 deadline. Union Minister…

    Read more →
↑