उप राष्ट्रपति सचिवालय Read in English

उपराष्ट्रपति ने कहा, नवाचार और उभरती प्रौद्योगिकियों का लाभ संपूर्ण मानवता को मिलना चाहिए, न कि वे किसी एक देश की विशिष्ट संपत्ति बनकर रह जाएं

Key details of this update
DetailInformation
Date23 October 2026 (Friday)
Time5:45 PM
Topic / Ministryउप राष्ट्रपति सचिवालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (972 words)

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में श्री अनिल के. एंटनी द्वारा लिखित पुस्तक एडवांटेज इंडिया:रिशेपिंग द फ्यूचर फॅार एन इक्‍यूटेबल वर्ल्‍ड का विमोचन किया।

Vice-President Shri C. P. Radhakrishnan released ‘Advantage India: Reshaping the Future for an Equitable World’, authored by Shri Anil K. Antony, at Uprashtrapati Bhawan today. He highlighted India’s remarkable transformation, civilisational heritage, democratic traditions, technological advancements and growing global influence. Emphasising the vision of Viksit Bharat @ 2047, he called upon young Indians to contribute actively to nation-building. Principal Scientific Adviser to the Government of India,Professor Ajay Sood; Economist and Member of the Prime Minister’s Economic Advisory Council,Dr. Shamika Ravi; and other dignitaries were present on the occasion.

उपराष्ट्रपति ने पुस्तक के प्रकाशन पर लेखक श्री अनिल के. एंटनी और रूपा पब्लिकेशंस को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक भारत के उल्लेखनीय बदलाव को दर्शाती है और तेजी से बदलती दुनिया में देश के सामने मौजूद अवसरों का विश्लेषण करती है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी, व्यवसाय और सार्वजनिक नीति के क्षेत्र में अपने अनुभवों के आधार पर श्री एंटनी ने भारत की उभरती शक्तियों तथा अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में उसकी बढ़ती भूमिका का विश्लेषण किया है।

उपराष्ट्रपति ने भारत की विशिष्ट शक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की सभ्यतागत विरासत, लोकतांत्रिक परंपराएं, जनसांख्यिकीय लाभ, बढ़ती अर्थव्यवस्था, मजबूत संस्थान और विस्तारित तकनीकी क्षमताएं मिलकर भारत को एक विशिष्ट पहचान और बढ़त प्रदान करती हैं।

उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि 25 करोड़ से अधिक लोगों को अत्‍यधिक निर्धनता से बाहर निकाला गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, आवास, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी पहल ने लाखों लोगों के जीवन में गरिमा और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा दिया है।

श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने समावेशी विकास के महत्व पर बल देते हुए कहा कि महिलाओं, युवाओं, किसानों और वंचित वर्गों का सशक्तीकरण भारत की प्रगति का प्रमुख आधार है। उन्होंने कहा कि तीन करोड़ से अधिक लखपति दीदियों का उभरना महिला-नेतृत्व वाले विकास की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने नए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के माध्यम से शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य अवसंरचना के विस्तार का भी उल्लेख किया। साथ ही उन्‍होंने वंदे भारत रेलगाडि़यों, हवाई अड्डों, राजमार्गों और रेलवे स्टेशनों द्वारा यात्रा संपर्क सुविधा में हुए महत्वपूर्ण सुधारों को भी रेखांकित किया।

उपराष्ट्रपति ने भारत में प्रौद्योगिकी के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि कंप्यूटर के आगमन के शुरुआती दौर में लोगों के मन में आशंकाएं थीं, लेकिन बाद में भारत वैश्विक सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभरा। उन्होंने कहा कि आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग जैसी उभरती प्रौद्योगिकियां भारत के सामने इसी प्रकार के नए अवसर प्रस्तुत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित करने में नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उपराष्ट्रपति ने आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में स्वदेशी विनिर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्‍होंने स्वदेश में निर्मित बहुउद्देशीय पोत आईएनएस समर्थक हाल में राष्ट्र को समर्पित किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि यह उपलब्धि भारत की घरेलू रक्षा उत्पादन क्षमताओं में हो रही बढोतरी का उदाहरण है।

उपराष्ट्रपति ने भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय कूटनीति में महत्वपूर्ण बदलाव आया है और अब भारत का अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव अधिक व्यापक हुआ है, उसका प्रभाव बढ़ा है और उसका आत्मविश्वास मजबूत हुआ है। श्री राधाकृष्णन ने भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान निभाई गई भूमिका और वसुधैव कुटुंबकम् अर्थात संपूर्ण विश्व एक परिवार है के दर्शन को आगे बढ़ाने में भारत के योगदान का उल्लेख किया।

उन्होंने जी-20 में अफ्रीकी संघ को शामिल कराने में भारत की भूमिका तथा वैश्विक दक्षिण (विकासशील देशों) की आवाज के रूप में भारत के उभरने को भी रेखांकित किया।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम् केवल एक नारा भर नहीं, बल्कि भारत की मार्गदर्शक विचारधारा है। इसी संदर्भ में उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान भारत की भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत ने न केवल देशव्यापी टीकाकरण अभियान चलाया, बल्कि सौ से अधिक देशों को जीवनरक्षक टीके उपलब्ध कराकर वैश्विक एकजुटता और मानवता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की।

उपराष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि भारत का लाभ, मानवता का लाभ है। उन्होंने कहा कि सभी संप्रभु देश समान हैं और उनके साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी नए नवाचार या तकनीकी प्रगति का लाभ पूरी मानवता को मिलना चाहिए और उसे किसी एक देश की विशिष्ट संपत्ति बनकर नहीं रहना चाहिए। उपराष्‍ट्रपति ने प्रौद्योगिकी के विकास के प्रति अधिक न्यायसंगत दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया, ताकि इसके लाभ साझा किए जा सकें और संपूर्ण मानवता के कल्याण को बढ़ावा मिले।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य केवल आकांक्षा नहीं, बल्कि एक दायित्‍व भी है। इसे प्राप्त करने के लिए राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राष्ट्र निर्माण का कार्य केवल सरकार के प्रयासों से पूरा नहीं हो सकता, बल्कि इसके लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

उपराष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की कि श्री अनिल के. एंटनी द्वारा लिखित पुस्तक युवा भारतीयों को प्रौद्योगिकी, सार्वजनिक नीति, अर्थशास्त्र, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और राष्ट्र निर्माण के विषयों को गहराई से समझने तथा उनमें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने श्री अनिल के. एंटनी को बधाई दीं और लेखक, प्रकाशक तथा पुस्तक के प्रकाशन से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं।

पुस्‍तक विमोचन के अवसर पर भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय सूद, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य एवं अर्थशास्त्री डॉ. शमिका रवि, पुस्तक के लेखक श्री अनिल के. एंटनी, रूपा पब्लिकेशंस के प्रबंध संपादक श्री कपिश मेहरा, राजनयिक तथा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पीके/केसी/आरटी/एकेवी/एसके

इसी विषय से और: उप राष्ट्रपति सचिवालय

View all इसी विषय से और: उप राष्ट्रपति सचिवालय
  1. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    पुराने कानूनों की समीक्षा में केंद्र-राज्य सहयोग बढ़ाएं: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

    उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में विधिक सुधार सम्मेलन के दौरान राज्यों से अप्रचलित कानूनों की समीक्षा करने को कहा। उन्होंने केंद्र और राज्यों के समन्वय, राज्यों की संवैधानिक स्वायत्तता…

    पूरा पढ़ें →
  2. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने संगीतकार देवा के निधन पर शोक व्यक्त किया

    भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने मशहूर संगीतकार देवा के निधन पर गहरा दुख जताया है। अपने शोक संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा कि देवा ने अपनी विशिष्ट संगीत शैली…

    पूरा पढ़ें →
  3. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति ने कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक…

    पूरा पढ़ें →
  4. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

    उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस समर्थक का शुभारंभ किया। यह शुभारंभ रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता और उन्नत स्वदेशी नौसैनिक…

    पूरा पढ़ें →
  5. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति 16 अक्टूबर को कर्नाटक और केरलम का दौरा करेंगे

    उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 16 अक्टूबर, 2026 को कर्नाटक और केरलम का दौरा करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, वह कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस समर्थक के कमीशनिंग समारोह…

    पूरा पढ़ें →
  6. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

    उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम के प्रतिभागियों को "भारत के मूल मूल्य, राष्ट्रीय हित और राष्ट्रीय उद्देश्य" विषय पर संबोधित किया।…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 सक्रिय रूप से लागू किया

    नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई), अपने केन्‍द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसयू) और स्वायत्त संस्थानों के साथ मिलकर विशेष अभियान 6 का सक्रिय रूप से लागू कर रहा है। मंत्रालय और…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    मन की बात की 139वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ (25.10.2026)

    मेरे प्यारे देशवासियो, ‘मन की बात’ में एक बार फिर आप सबका स्वागत है। आज से 12 वर्ष पहले, विजयादशमी के पावन अवसर पर, हमने ‘मन की बात’ की शुरुआत की थी।…

    पूरा पढ़ें →
  3. PIB Backgrounder

    भारत में रामसर स्थल

    रामसर कन्वेंशन के अंतर्गत अंतर्राष्‍ट्रीय महत्‍व की आर्द्रभूमियों के भारत के नेटवर्क का विस्तार वर्ष 2014 से अब तक लगभग चार गुना हो चुका है। नामित स्‍थलों की संख्या 26 से बढ़कर…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेल 2026 में भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और रिकॉर्ड 114 पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हाल ही में संपन्न हुए एशियाई पैरा खेल 2026 में भारत के पैरा-एथलीटों की असाधारण उपलब्धि की सराहना की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात…

    पूरा पढ़ें →
  5. पर्यावरण

    कृषि जैविक संसाधन ने पूरे भारत में जैव विविधता पहल के लिए एबीएस लाभ के रूप में लगभग 1.04 करोड़ रुपये जुटाए हैं

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और दो केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषदों (यूटीबीसी) के बीच लगभग 1.04 करोड़ रुपये की पहुंच और लाभ-साझाकरण (एबीएस)…

    पूरा पढ़ें →
  6. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    डिजिटल इंडिया के ‘भाषिणी’ विभाग ने आईआईटी दिल्ली में आयोजित ईटीडी-2026 में, सुलभ शोध के लिए बहुभाषी एआई समाधान प्रदर्शित किए

    भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (माइटी) के अंतर्गत 'डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन' (डीआईसी) की 'डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन' (डीआईबीडी) ने 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)…

    पूरा पढ़ें →
  7. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026 – गुवाहाटी

    आठ दिवसीय शिल्प समागम मेला 2026 असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित किया जा रहा है। यह वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित की जा रही…

    पूरा पढ़ें →
  8. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    एनआईसीडीसी ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड की शुरुआत के साथ बिहार में औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाया

    नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनआईसीडीसी) ने बिहार में औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बोधगया में बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने…

    पूरा पढ़ें →
  9. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    लगभग 1,500 प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों की भागीदारी के साथ भुवनेश्वर में 19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन और प्रदर्शनी का समापन हुआ

    19वां अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026 आज ओडिशा के भुवनेश्वर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री, श्री मनोहर लाल ने समापन…

    पूरा पढ़ें →
  10. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2026 का ओडिशा के भुवनेश्वर में उद्घाटन

    केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने ओडिशा के भुवनेश्वर में दूसरे राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन का उद्घाटन किया। 24 और 25 अक्टूबर 2026 को होने वाले इस सम्मेलन का…

    पूरा पढ़ें →
↑