लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय Read in English

ब्रिक्‍स सांस्कृतिक बाज़ार में पीएम विश्वकर्मा कारीगरों ने भारत की पारंपरिक शिल्प कला का प्रदर्शन किया

Key details of this update
DetailInformation
Date27 October 2026 (Tuesday)
Time4:28 PM
Topic / Ministryलघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time6 min (1,002 words)

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की 'पीएम विश्वकर्मा योजना' से जुड़े कारीगरों और शिल्पकारों ने 26-27 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के संसद भवन परिसर में आयोजित 12वें ब्रिक्‍स संसदीय मंच के दो दिवसीय 'सांस्कृतिक बाज़ार' में हिस्सा लिया।

सांस्कृतिक बाज़ार, ब्रिक्‍स संसदीय मंच में शामिल होने वाले राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के सामने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्प, कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों और स्वदेशी कौशल को प्रदर्शित करने के मंच के रूप में उभरा है।

इस भागीदारी ने भारत की पारंपरिक शिल्प कला की विविधता और देश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में कारीगर समुदायों के योगदान को उजागर किया। ब्रिक्‍स प्रतिनिधियों ने भी विश्वकर्मा कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों की सराहना की।

आठ राज्यों के आठ कारीगरों ने भारत की शिल्प कला का प्रदर्शन किया

राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, कर्नाटक और महाराष्ट्र के आठ 'पीएम विश्वकर्मा' कारीगरों और शिल्पकारों ने इस सांस्कृतिक बाज़ार में भाग लिया और भारत की विविध पारंपरिक शिल्प कला को प्रदर्शित किया।

दर्जी, सुनार, मूर्तिकार/पत्थर तराशने वाले, गुड़िया और खिलौने बनाने वाले, तथा मोची जैसे पारंपरिक व्यवसायों का प्रतिनिधित्व करते हुए, इन कारीगरों ने 'पीएम विश्वकर्मा' स्टॉल पर अपने हाथ से बने उत्पादों को प्रदर्शित किया। कुछ कारीगरों ने पारंपरिक शिल्प बनाने की तकनीकों का लाइव प्रदर्शन भी किया। इससे आगंतुकों को इन उत्पादों को बनाने में लगने वाले कौशल और कारीगरी को करीब से देखने का मौका मिला।

इस भागीदारी से पारंपरिक कारीगरों की पहचान बढ़ाने, बाज़ार का विस्तार करने और पारंपरिक कौशलों को संरक्षित करने तथा कारीगर समुदायों को सशक्त बनाने में 'पीएम विश्वकर्मा योजना' के प्रभाव को उजागर करने के लिए एक बेहतरीन मंच मिला है।

1. मकबूल जादू पटिया | झारखंड | डोकरा कारीगर

मकबूल जादू पटिया पारंपरिक डोकरा धातु शिल्प का काम करते हैं। यह अपनी बारीक डिज़ाइन और 'लॉस्ट-वैक्स कास्टिंग' (मोम पिघलाकर ढलाई करने की प्राचीन तकनीक) के लिए जाना जाता है। पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्‍यम से उन्होंने दिल्ली हाट और स्टेट ट्रेड फेयर जैसी प्रदर्शनियों में हिस्सा लिया। इससे उन्हें एक बड़ा बाज़ार मिला। अमेज़न पोर्टल पर जुड़ने से उन्हें अपने ग्राहकों का दायरा बढ़ाने और अपनी आजीविका को मज़बूत करने के नए अवसर मिले हैं।

2. अनुराग साहू | मध्य प्रदेश | पत्थर के मूर्तिकार

अनुराग साहू जबलपुर के 'न्यू भेड़ाघाट मार्बल' से हाथ से तराशी गई संगमरमर की मूर्तियां, पूजा का सामान, यादगार वस्तुएं (सोवेनियर) और घर की सजावट का सामान बनाने में माहिर हैं। वे जीआई-टैग वाले 'जबलपुर स्टोन क्राफ्ट' (पत्थर शिल्प) का काम करते हैं। इसमें पारंपरिक कला के साथ-साथ बहुत बारीक नक्काशी भी देखने को मिलती है। पीएम विश्वकर्मा योजना की सहायता से, वे अमेज़न और फ्लिपकार्ट से जुड़ गए हैं। इससे उन्हें अपने उत्पादों को ऑनलाइन बेचने और अपना व्यवसाय बढ़ाने में सहायता मिली है।

3. बाजीराव शामराव सतपुते | महाराष्ट्र | मोची

बाजीराव शामराव सतपुते कोल्हापुर की पारंपरिक चमड़ा कला को जीवित रखे हुए हैं। वे हाथ से कोल्हापुरी चप्पलें बनाते हैं, इनमें बहुत बारीक काम और खास 'नाच मौरी पत्ता' डिज़ाइन देखने को मिलता है। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत, उन्होंने राज्य-स्तरीय प्रदर्शनी में हिस्सा लिया और अमेज़न से जुड़े। इससे उन्हें अपने उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग करने, ज़्यादा ग्राहकों तक पहुंचने और समाज में पहचान बनाने के अवसर मिले हैं। इसके साथ ही वे अपनी पारंपरिक कला को भी सहेज कर रखे हुए हैं।

4. दीपू एस | कर्नाटक | गुड़िया और खिलौना निर्माता

दीपू एस पारंपरिक चन्नापटना और किनहाल खिलौने बनाने में माहिर हैं। यह कर्नाटक की खिलौना बनाने की समृद्ध विरासत है। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत, उन्हें एक टूलकिट मिली, उन्होंने कौशल प्रशिक्षण पूरा किया और वे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'मीशो' से जुड़ गए। इससे उन्हें अपने पारंपरिक उत्पादों को ज़्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने के अवसर मिले हैं।

5. धीरज कुमार | बिहार | पत्थर की नक्काशी करने वाले कलाकार

धीरज कुमार भगवान बुद्ध और अन्य देवी-देवताओं की लकड़ी और पत्थर से बनी बारीक नक्काशी वाली मूर्तियां बनाते हैं। ये मूर्तियां गया का बौद्ध धर्म के साथ गहरे ऐतिहासिक जुड़ाव को दर्शाती हैं। उनके हाथों से बनी ये कलाकृतियां बोधगया और बिहार के अन्य जिलों में भेजी जाती हैं। 'पीएम विश्वकर्मा योजना' के तहत मिली लोन सहायता से उन्हें कच्चा माल खरीदने में मदद मिली। टूलकिट की सहायता से वे अपनी कलाकृतियों को बेहतर फिनिशिंग के साथ काटने, घिसने और पॉलिश करने में और अधिक सक्षम हो गए हैं।

6. मोहम्मद नसीम | राजस्थान | सुनार

मोहम्मद नसीम पारंपरिक लाख की चूड़ियां बनाते हैं। इन चूड़ियों को चमकीले रंगों, सजावटी पत्थरों और बारीक हस्तनिर्मित डिजाइनों से सजाया जाता है। ये राजस्थान की आभूषण बनाने की समृद्ध विरासत को दर्शाते हैं। 'पीएम विश्वकर्मा योजना' के जरिए उन्हें कौशल प्रशिक्षण, एक आधुनिक टूलकिट और लोन सहायता मिली, साथ ही उन्हें अमेज़न पार्टल से भी जोड़ा गया। इस मदद से उन्हें अपनी कारीगरी को निखारने, अपना व्यवसाय बढ़ाने और अपनी आय में वृद्धि करने में सहायता मिली है।

7. मसरात फयाज | जम्मू और कश्मीर | दर्जी

मसरात फयाज शॉल, स्टोल, पारंपरिक कश्मीरी फेरन और पश्मीना शॉल सिलने में माहिर हैं। 'पीएम विश्वकर्मा योजना' के माध्‍यम से उन्होंने अपनी सिलाई कौशल को निखारा और आधुनिक उपकरणों तक पहुंच बनाई। इससे उनके उत्पादों की गुणवत्ता, फिनिशिंग और उत्पादकता में सुधार हुआ। प्रतिष्ठित सरकारी प्रदर्शनियों में हिस्सा लेने से उन्हें अपनी कृतियों को प्रदर्शित करने और बाजार के व्यापक अवसरों को तलाशने में मदद मिली है, साथ ही वे कश्मीर की पारंपरिक वस्त्र विरासत को भी सहेज रही हैं।

8. थ्रोंगली सांगतम | नागालैंड | गुड़िया और खिलौने बनाने वाली

थ्रोंगली सांगतम पारंपरिक नागा पहनावे, जनजातीय डिजाइनों और सांस्कृतिक प्रतीकों से प्रेरित होकर हाथ से क्रोशिया (कांटे से बुनाई करना) से गुड़िया बनाती हैं। वे धागे की कारीगरी के माध्‍यम से नगालैंड की विरासत को जीवंत कर रही हैं। उनके पास 100 से अधिक गुड़िया मौजूद हैं; उन्होंने 'दिल्ली हाट' में भी हिस्सा लिया है और वे 'मदर्स क्राफ्ट' समूह से जुड़ी हुई हैं। ऋण सहायता की मदद से वे अच्छी गुणवत्ता वाला कच्चा माल खरीद पाने में सक्षम बनी। महिला संसाधन विकास विभाग के साथ हुए एक समझौते से 'माईकी' स्टोर के माध्‍यम से उन्हें अपने उत्पाद बेचने के अवसर प्राप्‍त हुए हैं।

पीके/केसी/आरटी/वीके/एसएस

इसी विषय से और: लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

View all इसी विषय से और: लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय
  1. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र की उपलब्धियों को रेखांकित कर कारीगरों का मनोबल बढ़ाया

    भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के के तहत खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष श्री मनोज गोयल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।…

    पूरा पढ़ें →
  2. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    एनआई-एमएसएमई के प्रशिक्षण और डिजिटल सहायता से छोटे उद्यमों को बढ़ावा: संस्थान की यात्रा, उपलब्धियां और उद्यमियों के अनुभव

    एनआई-एमएसएमई छोटे उद्यमों को प्रशिक्षण, परामर्श, अनुसंधान और डिजिटल कौशल में सहयोग देता है। मंत्रालय ने संस्थान की उपलब्धियों के साथ तेलंगाना के रेशम तथा मिलेट कारोबारों के उदाहरण साझा किए हैं।…

    पूरा पढ़ें →
  3. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने देशव्यापी स्वच्छता एवं जागरूकता पहलों के साथ ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का समापन किया

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2026 अभियान मनाया। इसका समापन 2 अक्टूबर 2026 को स्वच्छ भारत दिवस के…

    पूरा पढ़ें →
  4. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    नारियल की भूसी से उद्यम तक: नारियल का रेशा ग्रामीण जीवन को कैसे बदल रहा है

    जो चीज नारियल की भूसी के रूप में शुरू होती है, वो आज भारत के नारियल उत्पादक क्षेत्रों में उद्यम और आजीविका का स्रोत बन रही है। नारियल का रेशा, एक प्राकृतिक,…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

    केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित

    आज जीपीओए-3, नेताजी नगर, नई दिल्ली में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता श्रीमती अन्नपूर्णा देवी माननीया केंद्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. Prime Minister's Office

    ‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी डॉ. जितेंद्र सिंह जी, देश के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार अजय सूद जी, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सभी वैज्ञानिकगण, अन्य सभी महानुभाव, देवियों और सज्जनों। आज यहां Science…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    ‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी डॉ. जितेंद्र सिंह जी, देश के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार अजय सूद जी, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सभी वैज्ञानिकगण, अन्य सभी महानुभाव, देवियों और सज्जनों। आज यहां Science…

    पूरा पढ़ें →
  4. संचार मंत्रालय

    विशेष अभियान 6: डाक विभाग ने एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी गतिविधियां की

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने विशेष अभियान 6 के तहत 23 अक्टूबर 2026 को पूरे देश में 1,861 डाक चौपालें आयोजित की। इसका उद्देश्य नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करना और…

    पूरा पढ़ें →
  5. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विशेष अभियान 6.0 के तहत सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर और ‘संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया

    वर्तमान में जारी विशेष अभियान 6.0 के तहत केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कर्तव्य भवन-1 में सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर और ‘संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया। मंत्रालय की…

    पूरा पढ़ें →
  6. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय

    केरलम के तिरुवनंतपुरम में 28-30 अक्टूबर, 2026 के दौरान औद्योगिक उत्पादन के राज्य-स्तरीय सूचकांक के आधार संशोधन पर कार्यशाला

    सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय 28-30 अक्टूबर, 2026 के दौरान केरलम के अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग (डीईएस), केरल के सहयोग से केरलम के तिरुवनंतपुरम में औद्योगिक उत्पादन के राज्य-स्तरीय सूचकांक (आईआईपी) के…

    पूरा पढ़ें →
  7. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने सीआरसी जम्मू के स्थायी परिसर के निर्माण कार्य की समीक्षा की

    केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग के सांबा जिले के विजयपुर स्थित चक ज्वाला गांव में दिव्यांगजनों के कौशल विकास, पुनर्वास और सशक्तीकरण के…

    पूरा पढ़ें →
  8. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

    भारत सरकार ने टोल प्लाज़ा के पास रहने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए ‘रियायती स्थानीय पास’ की शुरुआत की

    राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाज़ा के पास रहने वाले नागरिकों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, भारत सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाज़ा से 20 किमी…

    पूरा पढ़ें →
  9. रेल मंत्रालय

    भारतीय रेल देश भर में 1,265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती करेगा

    भारतीय रेल ने केंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन) संख्या 08/2026 के तहत स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के साथ स्नातक उम्मीदवारों के लिए रोजगार का एक नया रास्ता खोल…

    पूरा पढ़ें →
  10. लोकसभा सचिवालय

    संयुक्त घोषणा 12वाँ ब्रिक्स संसदीय मंच नई दिल्ली, भारत 26-27 अक्टूबर 2026

    1. हम, ब्रिक्स के सदस्य देशों—ब्राज़ील संघीय गणराज्य, चीन जनवादी गणराज्य, मिस्र अरब गणराज्य, इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य, भारत गणराज्य, इंडोनेशिया गणराज्य, ईरान इस्लामी गणराज्य, रूसी संघ, दक्षिण अफ्रीका गणराज्य और संयुक्त…

    पूरा पढ़ें →
↑