सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय Read in English

गंभीर ओवरडोज से लेकर निरंतर सुधार तक

Key details of this update
DetailInformation
Date23 October 2026 (Friday)
Time7:12 PM
Topic / Ministryसामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (651 words)

समय पर चिकित्सीय सहायता, साक्ष्य-आधारित उपचार और परिवार का निरंतर सहयोग लोगों को नशीले पदार्थों की लत से उबरने और अपना जीवन फिर से संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

असम के कामरूप महानगरीय जिले के 31 वर्षीय अमित (बदला हुआ नाम) की यात्रा इस बात को दर्शाती है कि किस तरह समन्वित चिकित्सीय देखभाल एवं निरंतर पुनर्वास, दीर्घकालिक सुधार और समाज में फिर से शामिल होने की प्रक्रिया में सहायक साबित हो सकते हैं।

अमित एक स्नातक हैं और स्वरोजगार करते हैं। सुधार की उनकी यात्रा तब शुरू हुई, जब हेरोइन की जानलेवा ओवरडोज लेने के बाद उनकी हालत बहुत बिगड़ गई। उन्हें गुवाहाटी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें सांस लेने में गंभीर समस्या हो रही थी और तत्काल चिकित्सीय सहायता की जरूरत थी। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान, उन्हें हेपेटाइटिस-सी होने का भी पता चला। ओपिओइड की लत ने उनके स्वास्थ्य और जीवन पर बहुत बुरा असर डाला था। इसलिए, समय रहते सही एवं व्यापक उपचार मिलना उनके लिए बेहद जरूरी हो गया था।

इन चुनौतियों के बावजूद, अमित नशीले पदार्थों की लत से बाहर निकलने के लिए संकल्पबद्ध रहे। उनके परिवार के प्रोत्साहन एवं व्यावहारिक सहयोग ने उन्हें उपचार जारी रखने और स्वस्थ होने की दिशा में आगे बढ़ने में अहम भूमिका निभाई। शुरुआती स्थिति स्थिर होने के बाद, उन्हें न्यूरोसाइकियाट्री वार्ड में भेज दिया गया, जहां उन्हें ब्यूप्रेनोर्फिन का उपयोग करते हुए ‘ओपिओइड सब्स्टिट्यूशन थेरेपी’ (ओएसटी) दी गई। उन्हें हेपेटाइटिस-सी के लिए भी उपचार मिला और दोबारा लत लगने से रोकने वाली थेरेपी (रीलैप्स प्रिवेंशन थेरेपी) दी गई। इस प्रकार, उनकी चिकित्सीय जरूरतों और नशीले पदार्थों की लत से जुड़ी मनोवैज्ञानिक व सामाजिक चुनौतियों, दोनों का समाधान किया गया।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद, अमित ने चिकित्सीय देखरेख में अपना इलाज जारी रखा। इसमें ब्यूप्रेनोर्फिन-नैलॉक्सोन दवा, मनो-सामाजिक उपाय, नर्सिंग सहायता और नियमित फॉलो-अप परामर्श शामिल थे। लगातार निगरानी एवं परामर्श से उन्हें अपने उपचार संबंधी योजना का पालन करने और स्वस्थ होने की दिशा में प्रगति बनाए रखने में मदद मिली। इस समन्वित दृष्टिकोण ने यह सुनिश्चित किया कि उनका उपचार केवल आपातकालीन देखभाल तक ही सीमित न रहे, बल्कि उसमें शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी निरंतर सहायता भी शामिल हो।

अमित के पुनर्वास में एक महत्वपूर्ण मोड़ यह आया कि स्वस्थ होने के दो-तीन महीने के भीतर ही उन्हें रोजगार मिल गया। इस उपलब्धि ने उन्हें फिर से सार्थक कार्यों में जुटने, अपने परिवार में आर्थिक योगदान देने और अपने निजी एवं सामाजिक जीवन में अधिक स्थिरता हासिल करने में समर्थ बनाया। उनकी प्रगति ने यह दर्शाया कि सही उपचार एवं निरंतर सहयोग लोगों को अपनी आजीविका फिर से खड़ी करने और अधिक आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने में कैसे मदद कर सकता है।

अमित ने एक वर्ष से अधिक समय तक अपने उपचार का पालन किया है और नशीले पदार्थों के सेवन से पूरी तरह दूर रहे हैं। इस दौरान, उन्हें दोबारा नशीले पदार्थों की लत नहीं लगी। उनका स्वास्थ्य निरंतर बेहतर हो रहा है। इसलिए, डॉक्टरों की देखरेख में अब उनकी दवाओं की खुराक धीरे-धीरे कम की जा रही है। उनकी यह यात्रा नशीले पदार्थों की लत से स्थायी रूप से उबरने की प्रक्रिया में समय पर आपातकालीन देखभाल, साक्ष्य-आधारित उपचार, दोबारा लत लगने से बचाव, नियमित फॉलो-अप और परिवार के सहयोग के महत्व को दर्शाती है।

एम्स गुवाहाटी में स्थित ‘एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी’ (एटीएफ) के जरिए, अमित को समन्वित चिकित्सा और मनो-सामाजिक सहायता मिली। इससे उन्हें जानलेवा आपातकालीन स्थिति से उबरकर, निरंतर सुधार की दिशा में बढ़ने में मदद मिली। उनका अनुभव उपचार और पुनर्वास सेवाओं की सुलभता के महत्व को रेखांकित करता है। ये सेवाएं लोगों को दोबारा स्वस्थ होने, पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने, आजीविका को फिर से खड़ा करने और समाज में दोबारा शामिल होने में मदद करती हैं। उनकी यह यात्रा आशा जगाती है कि सही उपचार, निरंतर सहयोग और व्यक्तिगत संकल्प के जरिए, नशे की लत से उबरना पूरी तरह संभव है।

पीके/केसी/आरटी/आर

इसी विषय से और: सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

View all इसी विषय से और: सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
  1. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026-गुवाहाटी

    गुवाहाटी में शिल्प समागम मेले (एसएसएम) से स्थानीय लोगों में उत्साह भर रहा है और हज़ारों दर्शकों ने भारत की पारंपरिक हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों की समृद्ध और अलग-अलग तरह की विरासत…

    पूरा पढ़ें →
  2. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026 – गुवाहाटी

    आठ दिवसीय शिल्प समागम मेला 2026 असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित किया जा रहा है। यह वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित की जा रही…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के माध्यम से एक नई शुरुआत

    श्री अमित पाटिल और श्रीमती स्नेहा देशमुख (बदले हुए नाम) की यात्रा अंतर-जातीय विवाह को बढ़ावा देने से जुड़ी इस प्रगतिशील पहल के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाती है, जिसका उद्देश्य अंतर-समुदाय सद्भाव…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026

    देश के विभिन्न हिस्सों, जिनमें पूर्वोत्तर राज्य भी शामिल हैं, के शिल्पकारों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से असम की राजधानी गुवाहाटी में आठ दिवसीय शिल्प समागम मेला 2026 आयोजित…

    पूरा पढ़ें →
  5. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    अटल वयो अभ्युदय योजना से वरिष्ठ नागरिकों के लिए एकीकृत देखभाल और सहायता व्यवस्था मजबूत

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय से संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना-अव्यय के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एकीकृत कार्यक्रम-आईपीएसआरसी के अंतर्गत पात्र संगठनों को अनुदान के रूप में वित्तीय सहायता दी जाती है।…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    8-दिवसीय शिल्प समागम मेला 2026 जारी

    असम की राजधानी गुवाहाटी में 8-दिवसीय शिल्प समागम मेला 2026 आयोजित किया जा रहा है। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित यह मेला बुधवार, 28 अक्टूबर तक चलेगा।…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड में व्यापार और निवेश वार्ता की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 25 अक्टूबर 2026 को नीदरलैंड की अपनी यात्रा की शुरुआत में कई कार्यक्रम किए, जिनका मुख्य उद्देश्य भारत-नीदरलैंड के आर्थिक संबंधों को मजबूत…

    पूरा पढ़ें →
  2. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय

    एनआईएफटीईएम-के ने भारत के पहले ‘एआई × फूड टेक हैकाथॉन’, ‘हैक द फोर्क’ का आयोजन किया

    राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान, कुंडली (एनआईएफटीईएम-के) ने 'हैक द फोर्क' का आयोजन किया। यह भारत का पहला ‘एआई × फूड टेक हैकाथॉन’ था। इसका मुख्य उद्देश्य वैकल्पिक प्रोटीन उद्योग…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में आरबीआई के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद का स्मरण…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    भुवनेश्वर में आरबीआइ की प्रमुख सुविधाओं के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    उड़ीसा के राज्यपाल ब्रजमोहन राम जी। यहां के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी जी, केंद्र सरकार में मेरी सहयोगी निर्मला सीतारमण जी, जुएल ओरांव जी, भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर श्री संजय…

    पूरा पढ़ें →
  5. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 26-27 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे

    भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 26 और 27 अक्टूबर, 2026 को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। 26 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति विजयवाड़ा स्थित डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 40वें…

    पूरा पढ़ें →
  6. उपभोक्‍ता कार्य

    सीसीपीए ने भ्रामक विज्ञापनों और वॉकी-टॉकी की गैर-अनुपालन बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज की

    केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने 'होगर टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशन एलएलपी' पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने वॉकी-टॉकी के भ्रामक विज्ञापन दिए और ऐसी उत्पाद प्रविष्टि की, जिनमें…

    पूरा पढ़ें →
  7. लोकसभा सचिवालय

    12वां ब्रिक्स संसदीय मंच कल संसद भवन परिसर में आयोजित होगा

    भारतीय संसद 26 अक्टूबर 2026 को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच (BRICS Parliamentary Forum) की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। दो दिवसीय इस मंच के शुभारंभ से पूर्व, लोकसभा अध्यक्ष श्री…

    पूरा पढ़ें →
  8. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में शहरी प्रशासन, योजना और सेवाओं की आपूर्ति को मजबूत करने संबंधी व्यावहारिक सुझावों के साथ ‘राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2026’ संपन्न

    ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में शहरी प्रशासन, योजना और सेवाओं की आपूर्ति को मजबूत करने संबंधी व्यावहारिक सुझावों के साथ आज भुवनेश्वर में ‘राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2026’ संपन्न हुआ। समापन भाषण…

    पूरा पढ़ें →
  9. गृह मंत्रालय

    मोदी सरकार का ड्रग्स के खिलाफ बड़ा प्रहार, NCB द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की

    मोदी सरकार ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ा प्रहार किया। NCB द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की…

    पूरा पढ़ें →
  10. नीति आयोग

    “हम राज्य की राजधानियों से शहरों को नहीं चला सकते”: नीति आयोग के सदस्य श्री राजीव गौबा ने दूसरे राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन में भारत की विकास क्षमता को अनलॉक करने के लिए सशक्त शहरी सरकारों की ज़रुरत पर बल दिया

    नीति आयोग के सदस्य श्री राजीव गौबा ने दूसरे राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन के समापन सत्र में अपने संबोधन के दौरान, विकसित भारत @ 2047 के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए शहरी…

    पूरा पढ़ें →
↑