Saturday, 24 October 2026 29 new updates today
Latest Updates

वित्‍त मंत्रालय Read in English

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी) की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

Key details of this update
DetailInformation
Date23 October 2026 (Friday)
Time7:30 PM
Topic / Ministryवित्‍त मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (703 words)

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी) की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें एफएसडीसी के सदस्य भी उपस्थित थे।

एफएसडीसी की बैठक में अन्य बातों के साथ-साथ व्यापक वित्तीय स्थिरता से जुड़े मुद्दों और उनसे निपटने के लिए भारत की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। वित्तीय क्षेत्र में नियामक सुधार और डिजिटल आधुनिकीकरण के महत्व को ध्यान में रखते हुए, एफएसडीसी ने फिनटेक क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहन देने और वित्तीय परिसंपत्तियों तथा अन्य वास्तविक परिसंपत्तियों के टोकनाइजेशन की संभावनाओं का पता लगाने के उपायों पर चर्चा की।

परिषद ने भारतीय वित्तीय क्षेत्र की साइबर सुरक्षा क्षमता की समीक्षा की और वित्तीय क्षेत्र के नियामकों और साइबर सुरक्षा एजेंसियों से मिलकर बने अंतर-मंत्रालयी समूह (आईएमजी) की ओर से डीईए, डीएफएस और एमईआईटीवाई के समन्वय से तैयार की गई वित्तीय क्षेत्र पर साइबर सुरक्षा रणनीति (एफएससीएसएस) पर ध्यान दिया। एफएससीएसएस के कार्यान्वयन से भारतीय वित्तीय क्षेत्र की समग्र सुरक्षा क्षमता में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। चर्चा में क्रिटिकल इन्फॉर्मेशन इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा के लिए भारत की तैयारियों, सुरक्षा प्रणालियों की मजबूती और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) की साइबर सुरक्षा तैयारियों में सुधार पर भी विचार किया गया।

एफएसडीसी ने पिछले निर्णयों और बजट घोषणाओं को लागू करने की रणनीति तैयार करने से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की, जिनमें निम्नलिखित शामिल थे:

घरेलू निवेश पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करना और गिफ्ट-आईएफएससी सहित निवेश के लिए संसाधनों के प्रवाह को बेहतर बनाना;

एनआरआई और एफपीआई के लिए केवाईसी प्रक्रियाओं का सरलीकरण और डिजिटलीकरण तथा डिजिटल ऑनबोर्डिंग;

एमएसएमई पर विशेष ध्यान के साथ, भारत में डीपीआई को प्रोत्साहन देने के लिए सुधार, जिसमें अकाउंट एग्रीगेटर और एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूएलआई) फ्रेमवर्क शामिल हैं;

वित्तीय क्षेत्र में मध्यस्थता की लागत को कम करना, नियमों की जवाबदेही में सुधार करना और भारत में क्रेडिट गारंटी योजनाओं का युक्तिकरण करना।

एफएसडीसी ने घरेलू और वैश्विक व्यापक वित्तीय स्थिति से उभरते रुझानों का संज्ञान लिया और विशेष रूप से मौजूदा भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बढ़ते इस्तेमाल और वैश्विक बॉन्ड यील्ड में तेज उछाल को देखते हुए सतर्कता बरतने की जरूरत पर जोर दिया। परिषद ने वित्तीय स्थिरता के संभावित जोखिमों को कम करने के लिए सक्रिय प्रयासों की आवश्यकता को स्वीकार किया और साथ ही वित्तीय प्रणाली की मजबूती के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय अपनाने पर भी जोर दिया। सदस्यों ने वित्तीय क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए अंतर-नियामक समन्वय को मजबूत करने का निर्णय लिया।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने नियामक निकायों और संबंधित हितधारकों से आग्रह किया कि वे लावारिस संपत्तियों (बैंक जमा, लाभांश, शेयर, डाकघर खाते, बीमा और पेंशन निधि आदि) को उनके सही मालिकों को जल्द से जल्द वापस करने की प्रक्रिया में तेजी लाएं।

एफएसडीसी ने जिला स्तर पर "आपका पैसा, आपका अधिकार" अभियान के अंतर्गत हितधारकों की ओर से मौजूदा लावारिस वित्तीय संपत्तियों को वापस करने में प्राप्त सफलता की सराहना की और मंत्रालयों और नियामक निकायों को निर्देश दिया कि वे सही मालिकों को समय पर धन वापसी सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करें।

बढ़ते भू-राजनीतिक संकट और वैश्विक अनिश्चितता को देखते हुए, श्रीमती सीतारमण ने परिषद से पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नियमित अंतराल पर एफएसडीसी बैठकें आयोजित करने का आग्रह किया।

एफएसडीसी ने आरबीआई गवर्नर की अध्यक्षता वाली एफएसडीसी उप-समिति की ओर से की गई गतिविधियों और एफएसडीसी के लंबित पिछले निर्णयों पर की गई कार्यवाही का भी संज्ञान लिया।

एफएसडीसी की बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर श्री संजय मल्होत्रा; वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग सचिव सुश्री अनुराधा ठाकुर; वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग सचिव श्री संजय लोहिया; वित्त मंत्रालय में राजस्व विभाग सचिव श्री अरविंद श्रीवास्तव; इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय सचिव श्री एस. कृष्णन; कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल; वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन; भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अध्यक्ष श्री तुहिन कांता पांडे; भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अजय सेठ; अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री के. राजारमन; पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री एस. रामन; भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री जयंती प्रसाद; भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इन) महानिदेशक डॉ. संजय बहल और वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग में एफएसडीसी सचिव सुश्री अपर्णा सिन्हा भी उपस्थित थीं।

पीके/केसी/आरटी/एमएम/डीए

Source: Press Information Bureau, Government of India · Read the official release

इसी विषय से और: वित्‍त मंत्रालय

View all इसी विषय से और: वित्‍त मंत्रालय
  1. वित्‍त मंत्रालय

    दिल्ली सीमा शुल्क अधिकारियों ने नई दिल्ली के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में तस्करी के एक और बड़े प्रयास को विफल किया

    21/22 अक्टूबर, 2026 के बीच वाली रात को, दिल्ली स्थित आयात आयुक्त कार्यालय के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स (एसीसी) सीमा शुल्क अधिकारियों ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ चल…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने पंजाब के फगवाड़ा में 5.6 किलोग्राम हेरोइन जब्त की; खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान में चार ड्रग तस्कर गिरफ्तार

    राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को जारी रखते हुए, 21 अक्टूबर 2026 को पंजाब के जालंधर के पास फगवाड़ा में खुफिया जानकारी के आधार…

    पूरा पढ़ें →
  3. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के अंतर्गत पाकिस्तानी वस्तुओं पर लगे प्रतिबंध को दरकिनार करने के एक और प्रयास को विफल किया; पाकिस्तानी मूल के तरबूज के लगभग 25,000 किलोग्राम बीज जब्त किए; दो शख्स गिरफ्तार

    राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट के अंतर्गत पाकिस्तान से आयातित या निर्यातित वस्तुओं के भारत में लागू प्रतिबंध को दरकिनार करने के एक और प्रयास का पर्दाफाश किया। 11…

    पूरा पढ़ें →
  4. वित्‍त मंत्रालय

    सीबीडीटी स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और प्रशासनिक कार्यक्षमता बेहतर करने के लिए विशेष अभियान 6 का सक्रिय रूप से कार्यान्वयन कर रहा है

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) स्वच्छता के लिए विशेष अभियान 6 को सक्रिय रूप से कार्यान्वित कर रहा है, जिसका उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता बढ़ाना और सार्वजनिक शिकायतों तथा सांसद/ प्रधानमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  5. वित्‍त मंत्रालय

    भोपाल बस टर्मिनल कार्रवाई में 9 किलो से अधिक मेथंफेटामाइन बरामद, डीआरआई ने एक गिरफ्तारी की जानकारी दी

    डीआरआई ने भोपाल आईएसबीटी पर 20 अक्टूबर 2026 को 9.139 किलोग्राम मेथंफेटामाइन जब्त करके एक यात्री को गिरफ्तार किया। एजेंसी के अनुसार दिल्ली से बेंगलुरु जा रही बस के पहुंचने पर खुफिया…

    पूरा पढ़ें →
  6. वित्‍त मंत्रालय

    वस्तुओं के मूल-स्थान की इलेक्ट्रॉनिक जानकारी साझा करेंगे भारत और न्यूज़ीलैंड के सीमा शुल्क विभाग, मुक्त व्यापार समझौते के लाभ तथा सुगम व्यापार के लिए सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर

    भारत के सीबीआईसी और न्यूज़ीलैंड सीमा शुल्क सेवा ने व्यापारिक वस्तुओं के मूल-स्थान डेटा के इलेक्ट्रॉनिक आदान-प्रदान के लिए सहयोग ज्ञापन किया। इसका उद्देश्य सीमा शुल्क समन्वय बढ़ाना, सूचना संबंधी कमियां घटाना…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    लखनऊ में 26 अक्टूबर को श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय ‘श्रम संवाद’ कार्यक्रम

    श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से 26 और 27 अक्टूबर 2026 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर दो दिवसीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    ​ऐतिहासिक उपलब्धि: पीएम मोदी का संकल्प हुआ साकार, 11 करोड़ किसानों को मिला फार्मर आईडी का सुरक्षा कवच

    देश के कृषि क्षेत्र में एक नए डिजिटल युग का सूत्रपात करते हुए केंद्र सरकार ने निर्धारित समय से पांच महीने पहले ही 11 करोड़ 'फार्मर आईडी' (किसान विशिष्ट डिजिटल पहचान) तैयार…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा का दौरा करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश और ओडिशा की यात्रा करेंगे। सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री वाराणसी में एक नई परिधान निर्माण सुविधा का उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब…

    पूरा पढ़ें →
  4. PIB Backgrounder

    विकसित भारत- जी राम जी

    ग्रामीण रोज़गार और विकास के लिए नई रूपरेखा 'विकसित भारत @2047' के विज़न के अनुरूप, 'विकसित भारत - रोज़गार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)' (VB-G RAM G) ग्रामीण विकास के क्षेत्र में…

    पूरा पढ़ें →
  5. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने बर्लिन में जर्मन उद्योग जगत के प्रमुखों और शोध संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 23 अक्टूबर 2026 को बर्लिन में कई तरह की कार्यक्रमों के साथ जर्मनी की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा का समापन किया, जिसमें…

    पूरा पढ़ें →
  6. रेल मंत्रालय

    जीआरपी प्रमुखों का 8वां अखिल भारतीय सम्मेलन नई दिल्ली में समाप्त हुआ, सम्मेलन में आसूचना आधारित पुलिस व्यवस्था और आरपीएफ, जीआरपी और राज्य पुलिस के मध्य मजबूत समन्वय पर जोर दिया गया

    रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा आयोजित सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) प्रमुखों का 8वां अखिल भारतीय सम्मेलन 23 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। इसने नई सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) कर्मियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सभी कर्मियों को आईटीबीपी की स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने आईटीबीपी के हिमवीरों की असाधारण वीरता की प्रशंसा करते…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल सुरेश को एशियाई पैरा खेल में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल सुरेश को एशियाई पैरा खेल में महिलाओं की लंबी कूद टी47 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि…

    पूरा पढ़ें →
  9. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने संदीप को एशियाई पैरा खेल में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संदीप को एशियाई पैरा खेल में पुरुषों की 100मी टी44 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि 400मी में उनके…

    पूरा पढ़ें →
  10. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने प्रणव सूरमा और धर्मबीर को एशियाई पैरा खेल में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रणव सूरमा को एशियाई पैरा खेल में पुरुषों की क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में नए खेल रिकॉर्ड के साथ अपना स्वर्ण बनाए रखने और धर्मबीर को…

    पूरा पढ़ें →
↑