Saturday, 24 October 2026 29 new updates today
Latest Updates

वित्‍त मंत्रालय Read in English

सीबीडीटी स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और प्रशासनिक कार्यक्षमता बेहतर करने के लिए विशेष अभियान 6 का सक्रिय रूप से कार्यान्वयन कर रहा है

Key details of this update
DetailInformation
Date22 October 2026 (Thursday)
Time6:14 PM
Topic / Ministryवित्‍त मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (904 words)

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) स्वच्छता के लिए विशेष अभियान 6 को सक्रिय रूप से कार्यान्वित कर रहा है, जिसका उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता बढ़ाना और सार्वजनिक शिकायतों तथा सांसद/ प्रधानमंत्री कार्यालय/ राज्य सरकार के संदर्भों सहित लंबित मामलों का समाधान करना है। डीएआरपीजी के दिशानिर्देशों के अनुसार, इस अभियान को पूरे देश में जमीनी स्तर पर कार्यरत इकाइयों द्वारा उत्साहपूर्वक कार्यान्वित किया जा रहा है।

इस अभियान की शुरुआत तैयारी चरण (15-30 सितंबर, 2026) से हुई, जिसमें प्रमुख लक्ष्यों की पहचान की गई, इसके बाद कार्यान्वयन चरण (2-31 अक्टूबर, 2026) शुरू हुआ। देश भर के आयकर कार्यालयों ने इसमें सक्रिय भागीदारी दिखाई है, और कार्यस्थल की कार्यकुशलता बढ़ाने, स्थिरता को प्रोत्साहन देने और शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यान्वयन चरण के शुरुआती दो सप्ताह में ही अभियान ने उल्लेखनीय परिणाम दिए हैं:

पूरे भारत में 1200 से अधिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाए गए।

ई-कचरे सहित कचरे का सफल निपटान राजस्व निर्माण में योगदान देने के साथ-साथ जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को प्रोत्साहन देता है।

14,000 से अधिक अनावश्यक फाइलों को हटाया गया।

लगभग 55,000 वर्ग फुट जगह खाली की गई।

अभियान के शुरुआती दो सप्ताह में 13,000 से अधिक जन शिकायतों का समाधान किया गया।

ये परिणाम स्वच्छता प्रथाओं को अपनाने, लेखा प्रबंधन को बेहतर बनाने और डिजिटलीकरण तथा ई-कचरे के जिम्मेदार निपटान को प्रोत्साहन देने के प्रति विभाग की दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं। सीबीडीटी नोडल अधिकारी प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय समकक्षों के साथ समन्वय में काम कर रहे हैं, और दैनिक प्रगति अपडेट डीएआरपीजी की ओर से संचालित एससीडीपीएम पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं।

जनभागीदारी बढ़ाने के लिए, सीबीडीटी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर 150 से अधिक पोस्ट किए हैं, जिनमें उपलब्धियों, सर्वोत्तम प्रथाओं और नागरिक-केंद्रित प्रयासों को उजागर किया गया है। इस अभियान को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यापक तौर पर प्रचारित किया जा रहा है, जो पारदर्शिता, सहभागिता और सुशासन पर विभाग के केंद्रित होने को सुदृढ़ करता है।

इस अभियान के दौरान विभाग ने कई पहलें की हैं, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं:

पश्चिम बंगाल, सिक्किम और गुजरात क्षेत्रों में आयकर विभाग की ओर से नागरिक केंद्रित पहल

विशेष अभियान 6 के अंतर्गत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और गुजरात के आयकर विभाग ने कोलकाता के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सेंट जॉन चर्च, कलिम्पोंग स्थित कमुद्दीन होम्स हायर सेकेंडरी स्कूल, दार्जिलिंग स्थित म्युनिसिपल गर्ल्स हाई स्कूल, तीर्थस्थल मेहसाना, अहमदाबाद स्थित वस्त्रपुर रेलवे स्टेशन आदि के साथ-साथ गांधीनगर और अहमदाबाद के आयकर कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया। इस पहल ने स्वच्छता और निरंतर विकास के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया।

कोलकाता में 'कचरे से कला' प्रदर्शनी में रचनात्मकता और स्थिरता की प्रदर्शनी

पश्चिम बंगाल और सिक्किम के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय ने 1 अक्टूबर 2026 से 6 अक्टूबर 2026 तक ओइकोतान रूफटॉप, आयकर भवन एनेक्स, कोलकाता में 'कचरे से कला' प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में घरेलू इस्तेमाल की बेकार वस्तुओं से निर्मित अभिनव कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। इस्तेमाल की गई प्लास्टिक की बोतलों, डिब्बों, कंटेनरों और अन्य कबाड़ सामग्री को मानव आकृतियों, जानवरों की प्रतिकृतियों, गमलों और सजावटी वस्तुओं के आकर्षक चित्रों में रूपांतरित किया गया। इसके साथ ही एक फोटोग्राफी गैलरी भी बनाई गई। इस पहल ने कलात्मक रचनात्मकता को पर्यावरण जागरूकता के साथ खूबसूरती से जोड़ा और कचरे से धन और निरंतर जीवन शैली का संदेश दिया।

दिल्ली में स्थान अनुकूलन और कार्यालय सौंदर्यीकरण

दिल्ली स्थित आयकर महानिदेशक (अन्वेषण) कार्यालय ने एक अनुपयोगी भूमि को 'लघु पुस्तकालय' में बदल दिया है। यह एक छोटा पुस्तकालय है जिसमें पढ़ने के लिए कमरा, पुस्तकों की अलमारियां, उपयुक्त प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था और आंतरिक पौधे हैं। इस पहल से जगह का अधिकतम इस्तेमाल होता है और पढ़ने तथा कर्मचारियों के कल्याण के लिए अनुकूल वातावरण प्राप्त होता है।

ई-कचरे का प्रबंधन

विशेष अभियान 6 के अंतर्गत, कोलकाता, चेन्नई और भुवनेश्वर स्थित आयकर कार्यालयों ने कार्यालय परिसर में मौजूद ई-कचरे के उचित निपटान के लिए पहल की, जिससे पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा मिला और छोड़े गए इलेक्ट्रॉनिक सामानों का व्यवस्थित निपटान सुनिश्चित हुआ।

ई-कचरा संग्रहण [आयकर भवन, चेन्नई और भुवनेश्वर]

आयकर भवन दक्षिण, कोलकाता में स्वच्छता अभियान एवं हरित पहल

कोलकाता स्थित आयकर मुख्य आयुक्त कार्यालय-2 ने साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण के माध्यम से एक उबड़-खाबड़ बगीचे का जीर्णोद्धार किया, जिसमें फव्वारे, सजावटी दीपक स्तंभ और गमलों में लगे पौधे शामिल किए गए, जिससे अधिकारियों, कर्मचारियों और आगंतुकों के लिए एक सुव्यवस्थित हरित स्थान बनाया जा सके। इस पहल ने कार्यस्थल को अधिक हरित बनाने को प्रोत्साहन दिया और स्वच्छता एवं स्थिरता के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया।

आयकर विभाग ने सितंबर 2026 के दौरान 'स्वच्छता ही सेवा' (एसएचएस) अभियान में भी सक्रिय तौर पर भाग लिया। प्रमुख पहलों में स्वच्छता की शपथ, निरंतर अपशिष्ट प्रबंधन, सफाई मित्रों के लिए चिकित्सा शिविर, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई, 'स्वच्छता ज्ञान यात्रा' के माध्यम से स्कूली छात्रों और युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और साथ ही राष्ट्रव्यापी श्रमदान – 'एक दिन एक घंटा एक साथ' में सक्रिय रूप से भाग लेना शामिल था।

विशेष अभियान 6 के अंतर्गत सीबीडीटी की ओर से शुरू की गई पहल स्वच्छता, दक्षता और नागरिक-केंद्रित शासन के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दोहराती है। नवाचार, सक्रिय भागीदारी और संपोषित प्रथाओं के माध्यम से, विभाग स्वच्छ, कुशल और प्रौद्योगिकी-सक्षम प्रशासन की परिकल्पना को आगे बढ़ा रहा है, यह सुनिश्चित करते हुए कि स्वच्छता की भावना सभी क्षेत्रों में साल भर जारी रहे।

पीके/केसी/आरटी/एमएम

Source: Press Information Bureau, Government of India · Read the official release

इसी विषय से और: वित्‍त मंत्रालय

View all इसी विषय से और: वित्‍त मंत्रालय
  1. वित्‍त मंत्रालय

    दिल्ली सीमा शुल्क अधिकारियों ने नई दिल्ली के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में तस्करी के एक और बड़े प्रयास को विफल किया

    21/22 अक्टूबर, 2026 के बीच वाली रात को, दिल्ली स्थित आयात आयुक्त कार्यालय के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स (एसीसी) सीमा शुल्क अधिकारियों ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ चल…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने पंजाब के फगवाड़ा में 5.6 किलोग्राम हेरोइन जब्त की; खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान में चार ड्रग तस्कर गिरफ्तार

    राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को जारी रखते हुए, 21 अक्टूबर 2026 को पंजाब के जालंधर के पास फगवाड़ा में खुफिया जानकारी के आधार…

    पूरा पढ़ें →
  3. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के अंतर्गत पाकिस्तानी वस्तुओं पर लगे प्रतिबंध को दरकिनार करने के एक और प्रयास को विफल किया; पाकिस्तानी मूल के तरबूज के लगभग 25,000 किलोग्राम बीज जब्त किए; दो शख्स गिरफ्तार

    राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट के अंतर्गत पाकिस्तान से आयातित या निर्यातित वस्तुओं के भारत में लागू प्रतिबंध को दरकिनार करने के एक और प्रयास का पर्दाफाश किया। 11…

    पूरा पढ़ें →
  4. वित्‍त मंत्रालय

    केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी) की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

    केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी) की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें एफएसडीसी के सदस्य भी उपस्थित…

    पूरा पढ़ें →
  5. वित्‍त मंत्रालय

    भोपाल बस टर्मिनल कार्रवाई में 9 किलो से अधिक मेथंफेटामाइन बरामद, डीआरआई ने एक गिरफ्तारी की जानकारी दी

    डीआरआई ने भोपाल आईएसबीटी पर 20 अक्टूबर 2026 को 9.139 किलोग्राम मेथंफेटामाइन जब्त करके एक यात्री को गिरफ्तार किया। एजेंसी के अनुसार दिल्ली से बेंगलुरु जा रही बस के पहुंचने पर खुफिया…

    पूरा पढ़ें →
  6. वित्‍त मंत्रालय

    वस्तुओं के मूल-स्थान की इलेक्ट्रॉनिक जानकारी साझा करेंगे भारत और न्यूज़ीलैंड के सीमा शुल्क विभाग, मुक्त व्यापार समझौते के लाभ तथा सुगम व्यापार के लिए सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर

    भारत के सीबीआईसी और न्यूज़ीलैंड सीमा शुल्क सेवा ने व्यापारिक वस्तुओं के मूल-स्थान डेटा के इलेक्ट्रॉनिक आदान-प्रदान के लिए सहयोग ज्ञापन किया। इसका उद्देश्य सीमा शुल्क समन्वय बढ़ाना, सूचना संबंधी कमियां घटाना…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    लखनऊ में 26 अक्टूबर को श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय ‘श्रम संवाद’ कार्यक्रम

    श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से 26 और 27 अक्टूबर 2026 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर दो दिवसीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    ​ऐतिहासिक उपलब्धि: पीएम मोदी का संकल्प हुआ साकार, 11 करोड़ किसानों को मिला फार्मर आईडी का सुरक्षा कवच

    देश के कृषि क्षेत्र में एक नए डिजिटल युग का सूत्रपात करते हुए केंद्र सरकार ने निर्धारित समय से पांच महीने पहले ही 11 करोड़ 'फार्मर आईडी' (किसान विशिष्ट डिजिटल पहचान) तैयार…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा का दौरा करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश और ओडिशा की यात्रा करेंगे। सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री वाराणसी में एक नई परिधान निर्माण सुविधा का उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब…

    पूरा पढ़ें →
  4. PIB Backgrounder

    विकसित भारत- जी राम जी

    ग्रामीण रोज़गार और विकास के लिए नई रूपरेखा 'विकसित भारत @2047' के विज़न के अनुरूप, 'विकसित भारत - रोज़गार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)' (VB-G RAM G) ग्रामीण विकास के क्षेत्र में…

    पूरा पढ़ें →
  5. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने बर्लिन में जर्मन उद्योग जगत के प्रमुखों और शोध संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 23 अक्टूबर 2026 को बर्लिन में कई तरह की कार्यक्रमों के साथ जर्मनी की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा का समापन किया, जिसमें…

    पूरा पढ़ें →
  6. रेल मंत्रालय

    जीआरपी प्रमुखों का 8वां अखिल भारतीय सम्मेलन नई दिल्ली में समाप्त हुआ, सम्मेलन में आसूचना आधारित पुलिस व्यवस्था और आरपीएफ, जीआरपी और राज्य पुलिस के मध्य मजबूत समन्वय पर जोर दिया गया

    रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा आयोजित सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) प्रमुखों का 8वां अखिल भारतीय सम्मेलन 23 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। इसने नई सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) कर्मियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सभी कर्मियों को आईटीबीपी की स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने आईटीबीपी के हिमवीरों की असाधारण वीरता की प्रशंसा करते…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल सुरेश को एशियाई पैरा खेल में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल सुरेश को एशियाई पैरा खेल में महिलाओं की लंबी कूद टी47 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि…

    पूरा पढ़ें →
  9. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने संदीप को एशियाई पैरा खेल में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संदीप को एशियाई पैरा खेल में पुरुषों की 100मी टी44 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि 400मी में उनके…

    पूरा पढ़ें →
  10. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने प्रणव सूरमा और धर्मबीर को एशियाई पैरा खेल में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रणव सूरमा को एशियाई पैरा खेल में पुरुषों की क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में नए खेल रिकॉर्ड के साथ अपना स्वर्ण बनाए रखने और धर्मबीर को…

    पूरा पढ़ें →
↑